आज का राशिफल एवं पंचांग

 ।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
    ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5123
विक्रम संवत्………………….2078
शक संवत्…………………….1943
रवि……………………….दक्षिणायन
मास………………………….भाद्रपद
पक्ष…………………………….शुक्ल
तिथी………………………….अष्टमी
दोप 01.10 पर्यंत पश्चात नवमी
सूर्योदय………..प्रातः 06.13.27 पर
सूर्यास्त………..संध्या 06.31.31 पर
सूर्य राशि………………………..सिंह
चन्द्र राशि……………………..वृश्चिक
गुरु राशि………………………..कुम्भ
नक्षत्र…………………………..ज्येष्ठा
प्रातः 06.58 पर्यंत पश्चात पूर्वाषाढ़ा
योग……………………….आयुष्मान
रात्रि 03.22 पर्यंत पश्चात सौभाग्य
करण…………………………….बव
दोप 01.10 पर्यंत पश्चात बालव
ऋतु……………………………..वर्षा
दिन………………………..मंगलवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
14 सितम्बर सन 2021 ईस्वी ।
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.57 से 12.46 तक ।
?‍? राहुकाल :-
दोप 03.24 से 04.56 तक ।
☸ शुभ अंक………………….5
? शुभ रंग……………….सफ़ेद
? उदय लग्न मुहूर्त :-
सिंह
04:15:41 06:27:33
कन्या
06:27:33 08:38:10
तुला
08:38:10 10:52:47
वृश्चिक
10:52:47 13:08:58
धनु
13:08:58 15:14:35
मकर
15:14:35 17:01:43
कुम्भ
17:01:43 18:35:17
मीन
18:35:17 20:06:29
मेष
20:06:29 21:47:12
वृषभ
21:47:12 23:45:50
मिथुन
23:45:50 25:59:31
कर्क
25:59:31 28:15:41
? दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 09.18 से 10.49 तक चंचल
प्रात: 10.49 से 12.21 तक लाभ
दोप. 12.21 से 01.52 तक अमृत
दोप. 03.24 से 04.55 तक शुभ
रात्रि 07.55 से 09.24 तक लाभ ।
⚜️  आज का मंत्र :-
।। ॐ मदोत्कटाय नम: ।।
⚜️ संस्कृत सुभाषितानि :-
यत्तु कामेप्सुना कर्म साहङ्कारेण वा पुनः ।
क्रियते बहुलायासं तद्राजसमुदाहृतम् ॥
अर्थात :-
जो कर्म बहुत परिश्रम उठाकर किया जाता है, और उपर से भोगेच्छा से या अहंकार से किया जाता है, वह कर्म राजसी कहा गया है ।
? आरोग्यं :-
केले के औषधीय गुण –
5. भूख को शांत करने में मदद करे केला –
कच्चे केले में मौजूद पेक्टिन और रेजिसटेंट स्टार्च तथा दूसरे कई पोषक तत्व भूख को नियंत्रित करने का काम करते हैं। कच्चा केला खाने से समय-समय पर भूख नहीं लगती है और हम जंक फूड और दूसरी अस्वस्थ चीजें खाने से बच जाते हैं।  प्रक्रिया को गति देता है और मल त्याग को सुविधाजनक बनाता है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में शांति रहेगी। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। धनार्जन होगा। कष्ट, भय व चिंता का वातावरण बन सकता है। विवेक से कार्य करें। समस्या दूर होगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल बनेगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक शिथिलता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। किसी अपने का व्यवहार प्रतिकूल रहेगा। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में अपेक्षानुरूप कार्य न होने से अधिकारी की नाराजी झेलना पड़ेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं, प्रयास करें। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें। आराम का समय मिलेगा। आशंका-कुशंका रहेगी।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। ऐश्वर्य पर खर्च होगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी। यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। थकान महसूस होगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में सोच-समझकर हाथ डालें। जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। काम करने की इच्छा नहीं होगी। विवाद से क्लेश संभव है। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। मेहनत अधिक और लाभ कम रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। घर में तनाव रह सकता है। दूसरे लोग आपसे अधिक अपेक्षा करेंगे।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि नीचा देखना पड़े। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धनार्जन होगा।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
भाग्य का साथ रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद से दूर रहें। कुसंगति से बचें। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। निवेश शुभ रहेगा।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। निवेशादि शुभ रहेंगे। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार प्राप्ति सहज ही होगी।
? राशि फलादेश मीन :-
दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में प्रतिष्ठित अतिथियों का आगमन हो सकता है। व्यय होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय बनी रहेगी। दुष्‍टजनों से दूर रहें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। शत्रु शांत रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें।
☯ आज मंगलवार है अपने नजदीक के मंदिर में संध्या 7 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में अवश्य सम्मिलित होवें |
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
 ।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 14 सितंबर 2021 मंगलवार संवत् 2078 मास भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि दोपहर 10:10 बजे तक रहेगी पश्चात् नवमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:17 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:26 बजे होगा । ज्येष्ठा नक्षत्र प्रातः 07:05 बजे तक रहेगा पश्चात् मूल नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृश्चिक राशि मे प्रातःकाल 07:05 बजे तक भ्रमण करते हुए धन राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 03:22 से 04:54 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:56 से 12:45 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।।  जय  हो  ।।
                 –:  विशेष  :–
          आज गुरु वक्री धनिष्ठा नक्षत्र 2 मकर राशि मे दोपहर 02:24 बजे से , दुर्गाष्टमी , भौमाष्टमी , राधाष्टमी व्रत , श्री दधीचि जयंती , हिन्दी दिवस , श्रीमद् भागवत् सप्ताह प्रारंभ , गंडमूल  अगले दिन प्रातःकाल 05:55 बजे तक रहेगा ।।
                   ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
          श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ आज आपका गूढ़ रहस्यमय विद्याओं की तरफ विशेष मन लगेगा । गहरे चिंतन – मनन अलौकिक अनुभूति मिलेगी । वाणी पर संयम रखने से बहुत – सी गलतफहमियों से बच सकेंगे । अचानक धन लाभ होगा । हितशत्रुओं से बचकर रहें ।
          वृषभ :~ पारिवार और निकटस्थ दोस्तों के साथ उत्तम भोजन कर सकते है । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । धन लाभ होगा । दूर बसनेवाले स्नेहीजनों के समाचार से प्रसन्नचित्त रहेंगे । भागीदारी में लाभ तथा सार्वजनिक जीवन में मान- सम्मान होगा ।
          मिथुन :~ आज आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे तथा कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी । घर में शांति और आनंद का वातावरण से मन प्रसन्न रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । आर्थिक लाभ होगा । आफिस में संघर्ष या मनमुटाव हो सकता हैं ।
          कर्क :~ आपका आज दिन का आरंभ चिंता और उद्वेग के साथ होगा । साथ – साथ स्वास्थ्य भी नरम – गरम रहेगा । नए कार्य आरंभ नहीं करे । आकस्मिक खर्च होगा । यात्रा – प्रवास में विघ्न आएंगे ।
          सिंह :~ आज आपको नकारात्मक विचार से हताशा होगी । शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता रहेगी । घर में विसंवादिता का माहौल रहेगा । जमीन , मकान तथा वाहन आदि दस्तावेज में सावधानी रखें ।
          कन्या :~ आज आप कोई भी अविचारी कदम उठाने से बचें । जबकी कार्य में सफलता तो मिलेगी ही । प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे । आर्थिक लाभ भी होंगे । प्रियतमा का सहवास मिलेगा । सार्वजनिक मान – सम्मान मिलेगा । चित्त में प्रसन्नता रहेगी ।
          तुला :~ आज आप जिद्दी व्यवहार छोड़कर समाधानपूर्ण व्यवहार रखे । अनियंत्रित वाणी किसी से मनमुटाव करा सकती है । मन की दुविधा से ठोस निर्णय नहीं ले सकेंगे ।
          वृश्चिक :~ आज आप तन – मन से खुश और प्रफुल्लित रहेंगे । परिवार और मित्रों के साथ उत्तम भोजन प्रवास या  मुलाकात होगी । आर्थिक लाभ होगा । शुभ अवसर पर बाहर जाएंगे । आनंददायक समाचार प्राप्त होगा ।
          धनु :~ आज आपका पारिवारिक रकझक मन दुःखी होगा । क्रोध पर अंकुश रखे । दुर्घटना से बचें । कोर्ट – कचहरी में सावधानी रखें । अधिक खर्च होने से आर्थिक तंगी रहेगी ।
          मकर :~ आपको आज सामाजिक क्षेत्र में नौकरी – व्यवसाय और अन्य क्षेत्रों में लाभदायक रहेगा । मित्रों , सगे – सम्बंधियों के साथ बाहर जाएँगे । मागलिक प्रसंगों में शामिल होंगे । स्त्री मित्रों तथा पत्नी और पुत्र से लाभ होगा ।
          कुंभ :~ आज आपके हर कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे , जिससे प्रसन्न रहेंगे । नौकरी – व्यवसाय मे अनुकूलता रहेगी और कार्य में सफलता मिलेगी । बुजुर्गों और उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी ।
          मीन :~ आज आप पर नकारात्मक विचार पर हावी न हो इसका ध्यान रखे । मानसिक अस्वस्थता रहेगी । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ सावधानी से कार्य करें । संतानों की समस्याएँ चिंतित करेंगी ।( डाँ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *