आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?मंगलवार, २१ सितंबर २०२१?

सूर्योदय: ? ०६:११
सूर्यास्त: ? ०६:१४
चन्द्रोदय: ? १८:४५
चन्द्रास्त: ?०६:०८
अयन ? दक्षिणायने (उत्तरगोलीय
ऋतु: ❄️ शरद
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? आश्विन
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? प्रतिपदा (२९:५१ तक)
नक्षत्र ? उत्तरभाद्रपद (२९:०७ तक)
योग ? गण्ड (१४:२७ तक)
प्रथम करण ? बालव (१७:३३ तक)
द्वितीय करण ? कौलव (२९:५१ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? कन्या
चंद्र ? मीन
मंगल ? कन्या (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? तुला (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, वक्री)
शुक्र ? तुला (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:४५ से १२:३४
अमृत काल ? २४:०६ से २५:४६
सर्वार्थसिद्धि योग ? ०६:०४ से २९:०७
विजय मुहूर्त ? १४:११ से १५:००
गोधूलि मुहूर्त ? १८:०३ से १८:२७
निशिता मुहूर्त ? २३:४६ से २४:३४
राहुकाल ? १५:१२ से १६:४३
राहुवास ? पश्चिम
यमगण्ड ? ०९:०७ से १०:३८
होमाहुति ? चन्द्र (२९:०७ तक)
दिशाशूल ? उत्तर
अग्निवास ? पृथ्वी (२९:५१ तक)
चन्द्रवास ? उत्तर
शिववास ? गौरी के साथ (२९:५१ से सभा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – रोग २ – उद्वेग
३ – चर ४ – लाभ
५ – अमृत ६ – काल
७ – शुभ ८ – रोग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – काल २ – लाभ
३ – उद्वेग ४ – शुभ
५ – अमृत ६ – चर
७ – रोग ८ – काल
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पश्चिम-दक्षिण (धनिया अथवा दलिया का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
बुध तुला में ०८:१९ से, प्रतिपदा तिथि का श्राद्ध आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २९:०७ तक जन्मे शिशुओ का नाम
उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (दू, थ, झ, ञ) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम रेवती नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमश (दे) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कन्या – २९:४९ से ०८:०७
तुला – ०८:०७ से १०:२८
वृश्चिक – १०:२८ से १२:४७
धनु – १२:४७ से १४:५१
मकर – १४:५१ से १६:३२
कुम्भ – १६:३२ से १७:५८
मीन – १७:५८ से १९:२१
मेष – १९:२१ से २०:५५
वृषभ – २०:५५ से २२:४९
मिथुन – २२:४९ से २५:०४
कर्क – २५:०४ से २७:२६
सिंह – २७:२६ से २९:४५
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
चोर पञ्चक – ०६:०४ से ०८:०७
शुभ मुहूर्त – ०८:०७ से १०:२८
रोग पञ्चक – १०:२८ से १२:४७
शुभ मुहूर्त – १२:४७ से १४:५१
मृत्यु पञ्चक – १४:५१ से १६:३२
अग्नि पञ्चक – १६:३२ से १७:५८
शुभ मुहूर्त – १७:५८ से १९:२१
मृत्यु पञ्चक – १९:२१ से २०:५५
अग्नि पञ्चक – २०:५५ से २२:४९
शुभ मुहूर्त – २२:४९ से २५:०४
रज पञ्चक – २५:०४ से २७:२६
शुभ मुहूर्त – २७:२६ से २९:०७
चोर पञ्चक – २९:०७ से २९:४५
शुभ मुहूर्त – २९:४५ से २९:५१
रोग पञ्चक – २९:५१ से ३०:०५
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन संघर्ष वाला रहेगा दिन के आरंभ से मध्यान तक परिस्थितियां हर प्रकार से अवरोध डालने वाली रहेंगी लेकिन इसके बाद स्थिति सामान्य होने लगेगी। सेहत में धीरे धीरे सुधार आने पर अधूरे कार्यो को पूरा करने पर ध्यान रहेगा। कार्य गति आज धीमी ही रहेगी जिससे परिश्रम लाभ भी विलम्ब से अन्यथा कल ही मिल सकेगा। स्वभाव में हठ रहेगा अनुभवियों की सही बाते भी गलत सिद्ध करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक स्थिति आज डांवाडोल ही रहेगी आवश्यकता के समय धन की कमी के कारण चिंता होगी। संध्या बाद थकान रहने पर भी दिन की तुलना में बेहतर अनुभव करेंगे।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके अनुकल रहेगा किसी भी कार्य मे ज्यादा मशक्कत नही करनी पड़ेगी। सामाजिक अथवा व्यावसायिक क्षेत्र पर भी अन्य लोगो की तुलना में आपका कार्य ज्यादा पसंद किया जायेगा धन लाभ भी निश्चित होगा परन्तु फिर भी व्यर्थ के कार्यो में खर्च होने की सम्भवना अधिक है। निवेश आज सोच समझ कर बाजार का हाल जान कर ही करें गलत जगह होने की संभावना हैं। आज आप अपनी जगह भाई बंधुओ के लिए अधिक लाभदायक रहेंगे अन्य लोगो की सहायता करने पर भी संध्या बाद स्वयं खाली हाथ रह जाएंगे। शारीरिक स्वास्थ्य छोटी मोटी व्याधि को छोड़ सामान्य रहेगा।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज अधूरे कार्यो को पूर्ण करने का दिन है अगर आज आलस्य किया तो बाद में पछताना पड़ेगा। सभी प्रकार के कागजी अथवा सरकारी कार्य अधिकारी वर्ग की मेहरबानी से निर्विघ्न पूर्ण होंगे। कार्य व्यवसाय से भी आशानुकूल लाभ मिल सकेगा। आज आपका मन लंबी यात्रा की योजना बनाएगा शीघ्र ही इसके फलीभूत होने की सम्भवना है। चल- अचल संपत्ति से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धी आज आपके आगे ज्यादा देर नही टिक पाएंगे। हृदय में आज कोमलता अधिक रहेगी परोपकार के लिए प्रेरित होंगे। महिलाओ का जिद्दी स्वभाव कुछ समय के लिये घर पर अशांति कर सकता है। फिर भी पिछले कुछ दिनों की तुलना में आज शान्ति अनुभव करेंगे।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका ध्यान व मध्यान तक का समय अधूरे कार्य समेटने में लगेगा साथ ही यात्रा भी अकस्मात आने से दिनचर्या अस्त व्यस्त बनेगी। कार्य व्यवसाय में लाभ की उम्मीद कई बार बनेगी लेकिन मध्यान बाद ही अकस्मात होगा। लेखन अथवा बौद्धिक कार्यो से जुड़े लोगो को संघर्ष अधिक रहेगा परन्तु लाभ भी आशा से अधिक हो सकता है इसके लिये किसी की चापलूसी करनी पड़ेगी। घर मे अथवा कार्य क्षेत्र पर स्त्री वर्ग से सतर्क रहें मिजाज गर्म रहने के कारण बेवजह अपमानित हो सकते है। पैतृक सम्मान में वृद्धि होगी लेकिन कुछ लाभ नही मिलेगा। गुप्त शत्रु के कारण मानसिक चिंता रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन भी सुख शांति की कमी रहेगी। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे उसमे भाग दौड़ अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक करनी पड़ेगी। सेहत में उतारचढ़ाव बना रहेगा। स्नायु तंत्र कमजोर रहने से विविध समस्या उपजेगी। काम धंधा आज लाभ की अपेक्षा हानि ही अधिक करायेगा। धन को लेकर मन विचलित रहेगा। आज आप अपने जीवनी की समीक्षा भी करेंगे जिससे मन हीनभावना से ग्रस्त रहेगा। व्यावसायिक अथवा अन्य पारिवारिक-धार्मिक कारणों से यात्रा के योग बनेंगे अगर संभव हो तो यात्रा आज ना ही करें वाहन से चोटादि का भय है। सेहत अचानक खराब हो सकती है। चक्कर-वमन अथवा अन्य पेट मस्तिष्क संबंधित समस्या खड़ी होगी।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन भी आपके लिए शुभफलदायी रहेगा। पुरानी रुकी योजना आज सिरे चढ़ने से राहत मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर आज प्रतिस्पर्धा कम रहने से इसका लाभ उठायेंगे आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करेगा। व्यापार विस्तार की योजना सफल रहेगी। नौकरी पेशा जातक अधिकारी वर्ग से आसानी से काम निकाल सकेंगे। सामाजिक क्षेत्र हो या पारिवारिक अथवा अन्य सभी जगह आपकी जय होगी। अपरिचित भी आपसे संपर्क बनाने को उत्सुक रहेंगे। महिलाओं का स्वभाव अधिक नखरे वाला रहेगा इस वजह से हास्य की पात्र भी बनेंगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज भी परिस्थितियां आपकी आशाओ के अनुकूल रहेंगी। लेकिन आज आपका सनकी स्वभाव कुछ ना कुछ हानि भी करायेगा। धन संबंधित कार्य आपकी व्यवहार शून्यता के कारण उलझेंगे परन्तु शीघ्र ही किसी के सहयोग मिलने से सुलझ जाएंगे। कार्य व्यवसाय से प्रारंभिक परिश्रम के बाद दोपहर के समय से धन की आमद शुरू हो जाएगी जो संध्या तक रुक रुक कर चलती रहेगी। मितव्ययी रहने के कारण खर्च भी हिसाब से करेंगे। महिलाये किसी मनोकामना पूर्ति से उत्साहित होंगी। महिला वर्ग से कोई भी काम निकालना आसान रहेगा मना नही कर सकेंगी। दाम्पत्य सुख में भी वृद्धि होगी। पर्यटन की योजना बनेगी।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा दिन के आरंभ से ही दिनचार्य को व्यवस्थित बनाकर लाभ पाने के लिये कुछ नया करने करने का प्रयास करेंगे लाभ हो ता नजर आएगा परन्तु अगले ही पल आशा निराशा में बदल जाएगी। फिर भी चिंता न करें संध्या तक आर्थिक विषयो को लेकर संतोषजनक स्थिति बनेगी किसी ना किसी के माध्यम से धन लाभ होकर ही रहेगा। पैतृक कार्यो में आज ढील देना ही बाहर रहेगा अन्यथा नया झंझट मोल लेंगे। सरकारी कार्य अथवा सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत है तो थोड़ी अधिक मेहनत करें शीघ्र ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। मैन अनर्गल प्रवृतियों में भटकेगा संभाले।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज भी बचते बचते किसी से कलह होने की सम्भवना है पुरानी बातों को भूल ध्यान कार्यो पर केंद्रित करें अन्यथा पूरा दिन मानसिक संताप में ही खराब होगा। कार्य क्षेत्र पर आज मंदी रहेगी जमा पूंजी खर्च होने की सम्भवना है। आर्थिक मामलों को लेकर किसी भी प्रकार की जबरदस्ती न करें सहज रूप से जितना मिल जाये उसी में संतोष करें वरना हाथ का भी नही बचेगा। नए कार्य की रूप रेखा बना कर रखे निकट भविष्य में इनपर कार्य आरंभ होगा लेकिन आज ना करें। परिवार में आवश्यकता पड़ने पर ही सीमित बोले तो शांति बनी रहेगी।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि दायक रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे आरम्भ में लाभ-हानि को लेकर भ्रम पैदा होगा परन्तु शीघ्र ही स्थिति स्पष्ट होने लगेगी। आज लाभ कमाने के लिए आपको जोखिम लेना ही पड़ेगा इसका परिणाम आपके पक्ष में ही रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़ी महिलाओ को पदोन्नति के साथ प्रोत्साहन के रूप में आर्थिक सहायता भी मिल सकती है। सामाजिक कार्यो में रुचि ना होने पर भी सम्मिलित होना पड़ेगा मान-सम्मान बढेगा। परिजनों का मार्गदर्शन आज प्रत्येक क्षेत्र पर काम आएगा। प्रेम प्रसंगों में निकटता रहेगी।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपकी सोच ही आपको परेशान करेगी सामर्थ्य से बाहर की चाह रखेंगे पूरी न होने पर दुखी होंगे अपने भाग्य की खीज अन्य लोगो पर उतारने पर आस पास का वातावरण भी खराब करेंगे। आज संतोषी स्वभाव रखने पर भी दिनचार्य सामान्य रह सकती है आर्थिक मामलों को छोड़ अन्य सभी कार्य बुद्धि विवेक से सफल बना लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति एवं दूरर्दर्शी सोच अन्यो लोगो से बेहतर रहेगी अपने कार्य अधूरे रहने पर भी अन्य लोगो के कार्य मिनटों में बना देंगे। पारिवार में कुछ ना कुछ अभाव लगा रहेगा। सेहत कुछ समय के लिये प्रतिकूल रहेगी।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका ध्यान मनोरंजन पर अधिक रहेगा आज आपकी मानसिकता भी कम परिश्रम से अधिक लाभ पाने की रहेगी।इसके कारण कार्यो पर उचित ध्यान नही दे पाएंगे परन्तु फिर भी आकस्मिक लाभ के योग बन रहे है। दौड़ धूप अधिक रहने से शारीरिक शिथिलता बनेगी। मध्यान के बाद किसी अभीष्ट सिद्धि के योग बन रहे है आलस्य ना करें अन्यथा लाभ से वंचित रह सकते है। प्रियजनों के साथ आनंद के क्षण बिताने का समय मिलेगा। घर मे स्थिति सामान्य रहेगी। आज आर्थिक मामलों के प्रति बेपरवाह भी रहेंगे। आवश्यक कार्य संध्या से पहले करले इसके बाद विविध हानि के योग बनने लगेंगे।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 21 सितंबर 2021 मंगलवार संवत् 2078 मास आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि अगले दिन सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 05:52 बजे तक रहेगी पश्चात् द्वितीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:20 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:21 बजे होगा । उत्तरा भाद्रपदा नक्षत्र अगले दिन सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 05:06 बजे तक रहेगा पश्चात् उत्तरा भाद्रपदा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मीन राशि राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 03:21 से 04:55 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:57 से 12:46 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

–: विशेष :–

आज मंगल हस्त नक्षत्र मे अपरान्ह 03:45 बजे से , पितृपक्ष व महालय श्राद्ध प्रारंभ , प्रतिपदा का श्राद्ध , क्षमावाणी पर्व व पडवा ढोक ( दिगंबर जैन ) , पंचक , गंडमूल आरंभ अगले दिन सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 05:06 बजे से , महापात मध्य रात्रि 01:55 बजे से ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आजके दिन आप पर लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि है । सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी । व्यापार में लाभ होगा । स्वास्थ्य भी बिगड सकता है । स्वजनों से मतभेद होगा । अकस्मात से संभले । खर्च होगा ।

वृषभ :~ आज आप किसी भी प्रकार के मानसिक टेंशन से मुक्त हो जाएंगे । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । व्यावसाय में भी यश मिलेगा । कार्य की सराहना होगी और उपरी अधिकारी प्रसन्न रहेंगे । सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी ।

मिथुन :~ आज आपका स्वास्थ्य नरम – गरम रहेगा । व्यावसाय मे उपरी अधिकारियों की अप्रसन्नता से व्यग्र रह सकते हैं । व्यय अधिक होगा । मध्याहन के बाद कार्य सफलता होने पर मन प्रसन्नचित्त होगा । व्यापार में अनुकूलता रहेगी ।

कर्क :~ आज आप क्रोध वश में रखे । अनैतिक कृत्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहे । आर्थिक तंगी रहेगी । फिर भी मध्याहन के बाद शारीरिक स्वस्थता और बाद में मानसिक स्वस्थता रहेगी । आनंद – प्रमोद मे व्यय होगा । व्यावसाय मे ऊपरी अधिकारी से संभलकर चले ।

सिंह :~ आज आप मित्रों और स्नेहीजनों के साथ प्रसन्नचित्त रहेंगे । साथ में पर्यटन हो सकता है । परंतु मध्याहन के बाद अधिक विचारों के कारण मानसिक थकावट आएँगी । अधिक क्रोध से उकता जाएँगे तब संयम रखने पर परिस्थिति पर नियंत्रण ला सकेंगे । आर्थिक तंगी रहेगी ।

कन्या :~ आज आपको कार्य – सफलता मिलने से आनंदित रहेंगे । यश – किर्ती में वृद्धि होगी । परिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा , जिससे शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता और स्वस्थता रहेगी । भावना में अधिक न बह जाएँ इसका ध्यान रखे ।

तुला :~ आज आप बौद्धिक चर्चा में लाभ ले सकते हैं । बौद्धिक चर्चा से कार्य में सफलता मिलेगी । यश और कीर्ति में वृद्धि होगी । अधिक भावनाशील रहेंगे । व्यावसाय अनुकूल रहेगा और सहकार्यकरों का सहयोग भी मिलेगा ।

वृश्चिक :~ आप आज जिद्दीपन छोडे । भावुकता पर संयम रखने से मानसिक व्यग्रता कम होगी । आर्थिक आयोजन होगा । मध्याहन के पश्चात विचारों में शीघ्र परिवर्तन आएँगे । नये काम आरंभ नही करें । बौद्धिक एवं तार्किक कार्य करें ।

धनु :~ आज आप दिन मन प्रफुल्लित रहने से मानसिक हलके – फुलके लगेंगे । परिवार मे पारिवारिक प्रश्नों पर चर्चा होगी , जिसका निराकरण में सफल होंगे ।

मकर :~ आज आप धार्मिक विचारों के साथ – साथ धार्मिक कार्यो में खर्च होगा । अधिक वाद – विवाद से परिवारिक वातावरण कलुषित न हो इसका ध्यान रखे । परिवारजनों को आप से मनदुःख और असंतोष रह सकता है । फिर भी मध्याहन के बाद मन चिंतामुक्त रहेगा । आज भाग्यवृद्धि के योग हैं ।

कुंभ :~ आज आप गहन चिंतनशक्ति और आध्यात्मिकता में रहेगा। वाणी पर संयम रखे । अनापेक्षिक व्यय से संभलकर चले । निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा । काम पर किसी का ध्यान न जाने से मन निराश न हो जाए इसका ध्यान रखे ।

मीन :~ आज आप किसी के साथ आर्थिक व्यवहार न करे तथा किसी के विवाद में न पड़े । मन एकाग्र रखे । खर्च पर संयम रखे । स्वजनों से मनःदुख हो सकता है । परिवारिक सुख भी अच्छा मिलेगा । ( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *