आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?सोमवार, २७ सितंबर २०२१?

सूर्योदय: ? ०६:१३४
सूर्यास्त: ? ०६:०८
चन्द्रोदय: ? २२:०३
चन्द्रास्त: ?११:४३
अयन ? दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: ❄️ शरद
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? आश्विन
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? षष्ठी (१५:४३ तक)
नक्षत्र ? रोहिणी (१७:४२ तक)
योग ? सिद्धि (१६:५२ तक)
प्रथम करण ? वणिज (१५:४३ तक)
द्वितीय करण ? विष्टि (२९:०१ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? कन्या
चंद्र ? वृष
मंगल ? कन्या (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? तुला (अस्त, पूर्व, वक्री)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, वक्री)
शुक्र ? तुला (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:४४ से १२:३२
अमृत काल ? १४:०५ से १५:५३
सर्वार्थसिद्धि योग ? पूरे दिन
अमृतसिद्धि योग ? १७:४२ से ३०:०८
रवियोग ? ०६:०८ से ०६:५८, १७:४२ से ३०:०८
विजय मुहूर्त ? १४:०७ से १४:५५
गोधूलि मुहूर्त ? १७:५५ से १८:१९
निशिता मुहूर्त ? २३:४४ से २४:३२
राहुकाल ? ०७:३८ से ०९:०८
राहुवास ? उत्तर-पश्चिम
यमगण्ड ? १०:३८ से १२:०८
होमाहुति ? गुरु
दिशाशूल ? पूर्व
नक्षत्र शूल ? पश्चिम (१७:४२ तक)
अग्निवास ? पृथ्वी (१५:४३ तक)
भद्रावास ? स्वर्ग (१५:४३ से २९:०१)
चन्द्रवास ? दक्षिण
शिववास ? भोजन में (१५:४३ से श्मशान में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – अमृत २ – काल
३ – शुभ ४ – रोग
५ – उद्वेग ६ – चर
७ – लाभ ८ – अमृत
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – चर २ – रोग
३ – काल ४ – लाभ
५ – उद्वेग ६ – शुभ
७ – अमृत ८ – चर
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
दक्षिण-पूर्व (दर्पण देखकर अथवा खीर का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
बुध वक्री १०:१९ से, आज श्राद्ध नही है आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १७:४२ तक जन्मे शिशुओ का नाम
रोहिणी नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (वी, वू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम मृगशिरा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय चरण अनुसार क्रमश (वे, वो, क) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कन्या – २९:२५ से ०७:४३
तुला – ०७:४३ से १०:०४
वृश्चिक – १०:०४ से १२:२३
धनु – १२:२३ से १४:२७
मकर – १४:२७ से १६:०८
कुम्भ – १६:०८ से १७:३४
मीन – १७:३४ से १८:५७
मेष – १८:५७ से २०:३१
वृषभ – २०:३१ से २२:२६
मिथुन – २२:२६ से २४:४१
कर्क – २४:४१ से २७:०२
सिंह – २७:०२ से २९:२१
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
चोर पञ्चक – ०६:०८ से ०७:४३
शुभ मुहूर्त – ०७:४३ से १०:०४
रोग पञ्चक – १०:०४ से १२:२३
शुभ मुहूर्त – १२:२३ से १४:२७
मृत्यु पञ्चक – १४:२७ से १५:४३
अग्नि पञ्चक – १५:४३ से १६:०८
शुभ मुहूर्त – १६:०८ से १७:३४
रज पञ्चक – १७:३४ से १७:४२
शुभ मुहूर्त – १७:४२ से १८:५७
शुभ मुहूर्त – १८:५७ से २०:३१
रज पञ्चक – २०:३१ से २२:२६
शुभ मुहूर्त – २२:२६ से २४:४१
चोर पञ्चक – २४:४१ से २७:०२
शुभ मुहूर्त – २७:०२ से २९:२१
रोग पञ्चक – २९:२१ से ३०:०८
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज भी दिन सामान्य ही रहेगा दिन के आरंभ से ही धन एवं अन्य कार्यो में लापरवाही दिखाएंगे साहस रहेगा लेकिन धैर्य की कमी बनते कार्यो को बिगाड़ सकती है किसी भी कार्य को करने से पहले सोच विचार अवश्य करें आज जो काम आपको लाभ दायक लगेगा बाद में उसी में त्रुटियां नजर आने लगेगी। आज आपके दिमाग में धन को लेकर जोड़ तोड़ लगी रहेगी लेकिन परिस्थितियां सहायक ना रहने पर मन की मन मे ही रह जायेगी। कार्य व्यवसाय में धन लाभ होते होते टल सकता है। नौकरी पेशाओ को आज मन मे ईर्ष्या रखने के कारण काम मे सफाई नही रहेगी प्रतिद्वन्दी का कार्य जानकर खराब करने पर अधिकारी की फटकार सुन्नी पड़ेगी। ठंड से बचे सर्दी जुखाम हो सकता है।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन भी आप अपनी मस्ती में मस्त रहेंगे कोई कुछ भी कहे एक बार जो निर्णय कर लिया उसे पूरा करके ही मानेंगे। मन आज अनैतिक कार्यो समाज विरोधी कार्यो में अधिक भटकेगा अपना काम छोड़ अन्य के कामो में टिका टिप्पणी करने पर किसी से बहस हो सकती है नौकरी वाले लोग आज सावधान रहें सहकर्मी अथवा अधिकारीवर्ग द्वारा कोई इल्जाम लगाया जा सकता है। व्यवसायी वर्ग को मध्यान तक परिश्रम की अधिकता रहेगी लेकिन संध्या के आस पास इसका परिणाम आशा से थोड़ा कम मिलेगा फिर भी संतोष कर लेंगे। घर गृहस्थी में आज वातावरण अस्त व्यस्त रहेगा पति पत्नी के बीच आत्मीयता की कमी रहेगी फिर भी कम काज समय गति से चलेंगे। अनैतिक कर्मो से दूर रहे सेहत खराब करेंगे।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन भी आपके लिये हानि देने वाला रहेगा आज आप जिस भी कार्य अथवा योजना को बनाएंगे आरम्भ में ही उसकी सफलता के प्रति आशंकित रहेंगे इससे आत्मविश्वास में कमी आएगी रही सही कसर मन मे नकारत्मक भाव भरआस पास के परिचित पूरी कर देंगे जिससे आज कोई भी कार्य सिरे चढ़ाना बहुत परेशानी भरा रहेगा। नौकरी पेशाओ को भी आज अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता नही अपने काम मे ज्यादा सफाई रखे अन्य के कामो में आज भूल कर भी नसलाह ना दें अन्यथा गलती का नतीजा आपके सर आएगा। धन लाभ जोड़ तोड़ कर होगा जरूर पर खर्च पहके से ही तैयार रहने से हाथ नही लगेगा। सेहत दिन भी नरम रहेगी मन मे उदासी भी बनेगी संध्या बाद से राहत मिलने लगेगी।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको सामाजिक क्षेत्र से मान सम्मान मिलेगा लेकिन स्वभाव में थोड़ा रूखापन आने से ज्यादा देर टिकेगा नही। कार्य व्यवसाय को लेकर आज बीते दिनों की तुलना में असंतुष्ट रहेंगे धन लाभ काम चलाऊ आवश्यकता के समय ले देंकर हो जाएगा फिर भी ज्यादा की चाह मन को बेचैन करेगी। आज प्रतिस्पर्धा एवं किसी की आलोचना से स्वयं को दूर रखें अन्यथा लेने के देने भी पड़ सकते है। सरकारी कार्य व्यवहारिकता के बल पर पूर्ण हो सकते है स्वभाव में नरमी रखें नही तो कोई नया नियम आड़े आने पर लंबे समय के लिये लटक जाएंगे। भाग्य का साथ कुछ समय के लिये ही मिलेगा मौके को भुनाए संचित कोष में वृद्धि कराएगा अवसर को हाथ से ना जाने दे। घर का वातावरण सामान्य रहेगा। सेहत में स्वयं की गलती से कोई विकार आ सकता है।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपको दैनिक कार्यो के अतिरिक्त भाग दौड़ करनी पड़ेगी। दिन के पूर्वार्ध से जिस कार्य को बनाने के लिये प्रयास करेंगे मध्यान बाद उसमे सफलता मिल जाएगी लेकिन आज पिता के आचार विचार आपसे मेल नही खाएंगे लेकिन काम निकालने के लिये भी इन्ही के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी इसलिये व्यवहारिक रहे अन्यथा आवश्यक कार्य लटक सकते है। सरकारी कार्य के लिये आज दिन शुभ रहेगा कई दिन से रुका काम लेदेकर बन सकता है बस अधिकारीवर्ग की मनमानी एवं व्यवहार को अनदेखा करना पड़ेगा। व्यवसाय से आज धन की आमद निश्चित लेकिन भविष्य के लिये संचय नही कर पाएंगे। घर मे वातावरण कुछ समय के लिये उग्र होगा। सेहत में लापरवाही के कारण विकार आ सकता है।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपका भाग्य पक्ष प्रबल रहेगा फिर भी दिन से मिले जुले परिणाम मिलेंगे। दिन के आरंभ में धार्मिक कार्यो में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे परन्तु रुचि कम होने के कारण मन नही लगेगा। कार्य व्यवसाय को लेकर आज कोई गुप्त चिंता दिनभर परेशान करेगी इसका निराकरण फिलहाल सम्भव नही। आपकी जीवन शैली आज उच्च वर्गीय से प्रेरित रहेगी अन्य लोगो से तुलना कर ठाठ बाट का जीवन जीने के सपने देखेंगे परन्तु परिस्थितियां इसके खिलाफ रहने पर मन दुखी होगा। पराक्रम शक्ति भी सामान्य से अधिक रहेगी लेकिन परिजनों के ऊपर इसे दिखाना कलह करा सकता है। भूमि भवन संबंधित कार्य फिलहाल टाले धन हानि की संभावना है। सहन की आमद आज सीमित रहेगी गृहस्थी में थोड़ी उठापटक के बाद शांति मिलेगी। विपरीत खान पान सेहत खराब कर सकता है ध्यान दें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन भी मध्यान तक सेहत में थोड़ी बहुत नरमी रहने के कारण दिनचार्य धीमी रहेगी दैनिक कार्य मे विलंब होने पर आगे के कार्यक्रम भी प्रभावित होंगे। दोपहर बाद से कुछ राहत मिलने लगेगी लेकिन कार्य क्षेत्र पर आज अधिकांश समय पुराने कार्यो को पूर्ण करने में ही खराब होगा धन की आमद थोड़ी बहुत ही होगी ज्यादा के लिये हाथ पैर ना मारे अन्यथा परिणाम विपरीत ही मिलेंगे। संचित कोष में भी आकस्मिक खर्च आने से कमी आएगी। किसी परिजन का अनैतिक आचरण घर एवं समाज मे बदनामी का कारण बन सकता है आज अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आप नियम विरुद्ध कार्य के लिये भी प्रेरित होंगे लेकिन ध्यान रहे आरम्भ में ये लुभावने लेकिन अंत मे कड़वाहट भरे हो सकते है।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपको आकस्मिक लाभ की प्राप्ति कराएगा। जिससे आप कोई उम्मीद नही रखते आज वही आपके जीवन मे कोई नई दिशा देगा। मानसिक रूप से आप आज अत्यंत शंकालु एवं वाणी से बेबाक रहेंगे सार्वजनिक क्षेत्र एव घर के बड़ो का सम्मान ध्यान में रखकर ही शब्दों का प्रयोग करें अन्यथा मान हानि तो होगी ही साथ मे प्रेम संबंधों में कड़वाहट भी बनेगी। नौकरी पेशाओ के लिये दिन निराशाजनक रहेगा जिस कामना से मेहनत कर रहे है उसका श्रेय किसी अन्य को मिलने से परेशान होंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन उत्तम रहेगा व्यवसायी वर्ग को थोड़े परिश्रम के बाद आशाजनक धन लाभ होगा भविष्य के लिये भी संचय कर पाएंगे। आरोग्य में कुछ कमी आएगी मूत्राशय अथवा अन्य शारीरिक व्याधि हो सकती है।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन भी आपके अनुकूल रहेगा दिन के आरंभ में आपका स्वभाव अत्यंत जिद्दी एवं मनमाना रहेगा फिर भी इससे कुछ ना कुछ लाभ ही होगा कार्य क्षेत्र हो या घर आज अपने बुद्धि विवेक से ही कार्य करें अन्य किसी की बातों में आकर काम करेंगे तो बाद में पछताना पड़ेगा। व्यवसाय से उचित लाभ कमाएंगे परन्तु इसके लिये नैतिकता को कुछ समय के लिये त्यागना पड़ेगा बाद में मन मे ग्लानि भी होगी लेकिन धन लाभ के आगे भूल जाएंगे। घर मे सुख सुविधा बढ़ाने पर भी अतिरिक्त खर्च करेंगे। पिता अथवा पैतृक कारणों से भी खर्च में वृद्धि होगी धन लाभ होने पर ज्यादा अखरेगा नही। अचल संपत्ति में निवेश भविष्य के लिये लाभदायक रहेगा। संतानों का सहयोग मिलेगा लेकिन भविष्य संबंधित निर्णय स्वयं ही ले। स्वसन अथवा अन्य छाती संबंधित समस्या हो सकती है।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप अतिआत्मविश्वास की भावना से ग्रस्त रहेंगे पूर्व में मिली प्रशंशा से मन मे अभिमान आएगा लेकिन आज आपके अधिकांश निर्णय विपरीत ही जाने वाले है इसलिये कम से कम पराये कार्यो में सलाह अथवा बिचौलिये ना बने। घर मे पैतृक संपत्ति को लेकर या किसी पुराने विवाद के कारण भाई बंधु अथवा किसी अन्य से किसी बात को लेकर गरमा गरमी होने की सम्भवना है मौन साधने के प्रयास करे अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती है। कार्य व्यवसाय से लाभ की आशा दिन भर रहेगी परन्तु इंतजार करने के बाद संध्या के आसपास आकस्मिक होगा इसलिये चौकन्ने रहे वरना किसी अन्य के हिस्से में जा सकता है। सेहत लगभग ठीक ही रहेगी फिर भी ठंडी वस्तुओ के सेवन से परहेज करें।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन भी अधिकांश समय अशांति में बीतेगा घर मे किसी पुरानी बात अथवा संतानों के कारण प्रातः काल ही संघर्ष की स्थिति बनेगी। कार्य क्षेत्र पर भी आज विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है अग्नि अथवा किसी अन्य कारण से क्षति होने की संभावना है। अपनी गलती नौकरों अथवा सहकर्मियो के ऊपर डालने पर टकराव हो सकता है। विवेकी व्यवहार अपनाए नही तो व्यवसाय की प्रतिष्ठा खराब होने पर आगे नई परेशानी खड़ी होगी। धन की आमद आज माता अथवा अचल संपत्ति के कार्यो से सामान्य ही होगी खर्च भी तुरंत हो जाएगी। उधारी के व्यवहार कम से कम रखें देनदारी में विलंब ना करें धन को लेकर किसी से तीखी झड़प हो सकती है। मानसिक क्लेश अन्य व्याधि को जन्म देगा आध्यात्म में कुछ समय बिताए शांति मिलेगी।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपको धन लाभ कराएगा लेकिन आज आपका स्वभाव अत्यंत गर्म रहेगा जिससे किसी ना किसी से मामूली बातो पर उलझ संबंधों में खटास लाएंगे। सहयोग की कमी रहने पर भी अपने साहस से हाथ मे लिये कार्यो को निर्णायक स्थित तक पहुचा देंगे लेकिन आज आपको चाहे कितना भी लाभ मिले फिर भी मन मे कुछ न कुछ अभवा लगा ही रहेगा। खास कर घरेलू परिस्थितियों को लेकर अधिक असंतुष्ट रहेंगे महिलाए अपने से उच्च वर्ग से बराबरी करने के चक्कर मे स्वयं तो दुखी होंगी परिजनों को भी करेंगी। माता पक्ष के लोगो से संबंध में कड़वाहट आ सकती है बात बात पर गर्मी दिखाने से बचे। कमर से नीचे के अंगों में नई पुरानी व्याधि से परेशानी होगी। वजन वाले कार्य करने से बचें।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 27 सितंबर 2021 सोमवार संवत् 2078 मास आश्विन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि अपरान्ह 03:44 बजे तक रहेगी पश्चात् सप्तमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:22 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:17 बजे होगा । रोहिणी नक्षत्र सायं 05:41 बजे तक रहेगा पश्चात् मृगशीर नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृषभ राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 07:47 से 09:17 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:51 से 12:39 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

–: विशेष :–

आज भद्रा अपरान्ह 03:44 से अगले दिन सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 05:00 बजे तक रहेगी , सूर्य हस्त नक्षत्र मे प्रातःकाल 06:42 बजे से , बुध वक्री प्रातः 10:40 बजे से , विश्व पर्यटन दिवस ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप आर्थिक मामलों और लेन – देन में सचेत रहे । विवाद से बचे अन्यथा परिवार मे कलह के अवसर आएंगे । व्यर्थ खर्च हो सकता है । घर में तथा कार्यक्षेत्र में समझौते से भरा रवैया अपनाना लाभदायक होगा ।

वृषभ :~ आज आप शारीरिक और मानसिक स्वस्थ्य के साथ ताजगी रहेगी । कलात्मकता और सृजनात्मकता का उपयोग कर पाएंगें । आर्थिक योजना बना सकेगें और लाभ की भी संभावना है । आत्मविश्वास में वृद्धि होगी ।

मिथुन :~ आज आप वाणी और व्यवहार में अधिक सावधानी रखे । बातचीत से गलतफहमी न हो , उसका ध्यान रखें । मानसिक चिंता रहेगी । किसी भी अकस्मात से बचें । ईश्वर की भक्ति और आध्यात्मिक बातों में रुचि लेने से कुछ शांति मिलेगी ।

कर्क :~ आज आपको नौकरी और व्यवसाय में अनुकूल परिस्थितियाँ रहेगी । लाभ हो सकता है । मित्रो , विशेष कर स्त्री मित्रों से लाभ होगा । प्रिय व्यक्ति के साथ अच्छा समय बिताएंगें । आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक पूरे होंगे । शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।

सिंह :~ आज आप दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से सभी कार्य सफलतापूर्वक कर सकेंगे । नौकरी में पदोन्नति हो सकती हैं । उच्च पदाधिकारियों को प्रभावित कर सकेंगे । सम्पति तथा वाहन सम्बंधी कार्य सरलतापूर्वक कर सकेंगे ।

कन्या :~ आज आपको आर्थिक लाभ होगा तथा विदेश में रहनेवाले सगे – सम्बंधियों के समाचार मिलेगें जिससे काफी प्रसन्न रहेगें । धार्मिक कार्य या धार्मिक यात्रा पर खर्च करेगें । विदेश जाने के इच्छुक लोगों को विदेश जाने के लिए अनुकूल अवसर मिलेगें ।

तुला :~ आज अपनी वाणी और व्यवहार को नियंत्रण में रखें अन्यथा गलतफहमी हो सकती है जिससे नुकसान हो सकता है । हित शत्रुओं से सावधान रहें । स्वास्थ का ध्यान रखें । काफी कोशिश के बाद मानसिक शांति प्राप्त कर पाएंगें ।

वृश्चिक :~ आज आप दैनिक कार्यों से मुक्त होकर अपने लिए थोड़ा समय निकाल सकेंगे । मित्रों के साथ प्रवास पर जा सकते हैं । उत्तम भोजन मिलेगा और नए वस्त्राभूषण प्राप्त होगें जिससे प्रसन्न रहेगें । व्यापार और भागीदारी में लाभ होगा । सार्वजनिक मान – सम्मान बढ़ेगा ।

धनु :~ आज आपको यश कीर्ति तथा आनंद की प्राप्ति होगी । परिवार के साथ आनंद में समय बितेगा । प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं पर विजय मिलेगी । कार्यालाय में सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा ।

मकर :~ आज आपको मानसिक अशांत और असमंजसता रहेंगी । कोई भी निर्णय नहीं ले सकने से तनाव मे रहेगें । भाग्य साथ नहीं देगा जिससे निराशा होगी । प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद – विवाद में न पडे । पेट – दर्द से परेशानी होगी ।

कुंभ :~ आज आप अधिक संवेदनशील होने से मानसिक बेचैनी और अस्वस्थता रहेगी । इससे जिद्दीपन आएगा । सार्वजनिक मानहानि न हो , इसका ध्यान रखें । स्थाई संपत्ति तथा वाहन आदि के दस्तावेज करने में सावधानी रखें ।

मीन :~ आज आपके विचारों में दृढ़ता रहेगी , कार्य अच्छी तरह से पूर्ण होंगे । सृजनात्मकता और कलात्मकता में वृद्धि होगी । कार्य सफलता से आनंदित रहेंगे । सार्वजनिक मान – सम्मान मिलेगा । प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे ।। ( डाँ.अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्रीकृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *