
।। ? ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग? »»»कलियुगाब्द…………………5122
विक्रम संवत्…………………….2077
शक संवत्……………………….1942
मास……………………………..अश्विन
पक्ष………………………………शुक्ल
तिथी………………………….प्रतिपदा
दोप 12.50 पर्यंत पश्चात द्वितीया
रवि………………………..दक्षिणायन
सूर्योदय………..प्रातः 06.14.58 पर
सूर्यास्त………..संध्या 06.27.53 पर
सूर्य राशि………………………..कन्या
चन्द्र राशि………………………कन्या
गुरु राशि…………………………..धनु
नक्षत्र………………….उत्तराफाल्गुनी
प्रातः 06.55 पर्यंत पश्चात चित्रा
योग…………………………….शुक्ल
संध्या 07.34 पर्यंत पश्चात ब्रह्मा
करण……………………………..बव
दोप 12.50 पर्यंत पश्चात बालव
ऋतु………………………………शरद
दिन……………………………शुक्रवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
18 सितम्बर सन 2020 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक…………………9
? शुभ रंग……………आसमानी
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 11.56 से 12.44 तक ।
?? राहुकाल (अशुभ) :-
प्रात: 10.50 से 12.20 तक ।
? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।
? उदय लग्न मुहूर्त –
कन्या
06:10:43 08:21:23
तुला
08:21:23 10:36:00
वृश्चिक
10:36:00 12:52:10
धनु
12:52:10 14:57:49
मकर
14:57:49 16:44:57
कुम्भ
16:44:57 18:18:31
मीन
18:18:31 19:49:42
मेष
19:49:42 21:30:25
वृषभ
21:30:25 23:29:02
मिथुन
23:29:02 25:42:44
कर्क
25:42:44 27:58:54
सिंह
27:58:54 30:10:43
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.47 से 09.18 तक लाभ
प्रात: 09.18 से 10.49 तक अमृत
दोप. 12.20 से 01.50 तक शुभ
सायं 04.52 से 06.22 तक चंचल
रात्रि 09.२१ से 10.50 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ ज्योत्स्नायै नम: ॥
? संस्कृत सुभाषितानि –
अनुद्वेगकरं वाक्यं सत्यं प्रियहितं च यत् ।
स्वाध्यायाभ्यसनं चैव वाङमयं तप उच्यते ॥
अर्थात :-
उद्वेग को जन्म न देनेवाले, यथार्थ, प्रिय और हितकारक वचन (बोलना), (शास्त्रों का) स्वाध्याय और अभ्यास करना, यह वाङमयीन तप है ।
? आरोग्यं सलाह :-
मेथीदाना का पानी के फायदे :-
1. ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करे :-
मेथीदाना ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करेगा और इससे जुड़ी अन्य समस्याओं को भी हल करेगा। रक्तचाप बढ़ने की समस्या है, तो मेथीदाना का पानी आपके लिए बेहद सहायक है। एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करके मेथीदाना कार्डियोवास्कुलर रोग के खतरे को कम करने में मदद करता है।
2. डायबिटीज में कारगर है :-
डायबिटीज के रोगियों के लिए मेथीदाना एक बेहद कारगर उपाय है। मेथी ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने के लिए उत्कृष्ट है। नियमित रूप से मेथी का पानी सेवन करने से शुगर की समस्या जल्दी की हल हो जाएगी और ब्लड में शुगर का स्तर कम होगा। इससे इंसुलिन प्रतिरोध से निपटने में मदद मिल सकती है।
3. पथरी के जोखिम कम करे :-
मेथी का पानी, खासकर जब आप पानी के साथ पीते हैं, तो यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। यही कारण है कि इसे अमृत के रूप में सिफारिश की है। यह किडनी को कार्य करने में मदद करता है और किडनी की पथरी के जोखिम को भी कम करता है। इसके अलावा मेथीदाना का पानी आपके बालों और त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
पुराना रोग उभर सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ रहेगी। अपेक्षित कार्यों में विलंब से तनाव रहेगा। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है, धैर्य रखें। किसी व्यक्ति से विवाद की आशंका है। नौकरी में कार्यभार रहेगा । व्यापार – व्यवसाय अच्छा चलेगा। जोखिम न लें।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। शत्रु पस्त होंगे। प्रमाद से बचें।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भूले-बिसरे साथियों व रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समय की अनुकूलता बनी रहेगी।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। विवाद से दूर रहें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। भाग्य का साथ बना रहेगा।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। आय में निश्चितता रहेगी। कुसंगति से हानि होगी, बचें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
अपना काम प्रसन्नता व उत्साह से कर पाएंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक चिंता में वृद्धि संभव है।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
अपना काम प्रसन्नता व उत्साह से कर पाएंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। आर्थिक नीति में सुधार होगा। नई कार्यप्रणाली पर कार्य होगा। भविष्य में लाभ होगा। मान-सम्मान मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नए काम मिलेंगे। कोई व्यापारिक समस्या उठ सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
पारिवारिक जवाबदारी में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। अपेक्षाकृत सभी कार्य समय पर होने से प्रसन्नता रहेगी। धर्म-कर्म व पूजा-पाठ में रुचि बनी रहेगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य का साथ रहेगा।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
कार्य करते हुए कोई लापरवाही न करें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। चोट व दुर्घटना से हानि की आशंका है। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। धनार्जन होगा।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। वाणी में हल्के शब्दों प्रयोग से बचें। जीवनसाथी के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। विवाद से बचें। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। प्रतिद्वंद्वी अपना रास्ता छोड़ेंगे।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग अपना कार्य उत्साह व लगन से कर पाएंगे। संगीत में रुचि जागृत हो सकती है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 18 सितंबर 2020 शुक्रवार संवत् 2077 मास प्रथम आश्विन ( अधिक मास ) शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि दोपहर 12:53 बजे तक रहेगी पश्चात् द्वितीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातः काल 06:14 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:27 बजे होगा । उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र प्रातः 07:03 बजे तक रहेगा पश्चात् हस्त नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कन्या राशि मे दिन रात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 10:52 से 12:22 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:58 से 12:46 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करें । जय हो ।
–: विशेष :–
आज से आश्विन अधिक पुरुषोत्तम मास प्रारंभ , उत्तर श्रृंगोन्नति , महापात रात्रि 09:47 से 01:52 बजे तक ।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245, एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आर्थिक और व्यावसायिक रूप से आज का दिन लाभदायक हैं । आर्थिक लाभ मिलेगा । लंबे समय का वित्तीय आयोजन कर सकेंगे । अधिक लोगों के साथ सम्पर्क में रहने का अवसर मिलेगा । व्यापारी व्यापार का विस्तार कर सकेंगे । लोकहित के कार्य आपके हाथ से होगा ।
वृषभ :~ विचारों की विशालता और वाणी से आज अन्य को प्रभावित और मंत्रमुग्ध करेगा । लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण सम्बंध रहेगा । बौद्धिक चर्चा या वाद – विवाद में सफलता मिलेगी । वाचन एवं लेखन में अभिरुचि बढ़ेगी । विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है । परिश्रम से कम सफलता मिलने पर भी निष्ठापूर्वक आप आगे बढ़ेंगे ।
मिथुन :~ महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने में आपमे दुविधा रहेगी । माता और स्त्रियों के मामले में अधिक संवेदनशील रहेंगे । विचारों से मानसिक थकान रहेगी । अनिद्रा के कारण शारीरिक अस्वस्थता रहेगी । पानी या अन्य तरल पदार्थ भयानक साबित हो सकते हैं । जमीन , मिल्कियत आदि की चर्चा से बचें ।
कर्क :~ कार्य सफलता और नए कार्य के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा । भाई – बंधुओं से मेलजोल रहेगा । प्रिय व्यक्ति के सानिध्य से मन रोमांचित होगा । आर्थिक लाभ तथा समाज में आदर सम्मान मिलेगा । विरोधियों को पराजित कर सकेंगे ।
? निवेदन ?
कोरोना के यह अंतीम दौर में
अब ही सही वक्त हे अपना ओर
अपने परीवार को संभालनेका।
घर में रहे सुरक्षीत रहे भीड़ से बचे
सिंह :~ दूर रहने वाले स्नेहीजन तथा मित्रों के संदेश से आपको लाभ होगा । परिवार में सुख – शांति रहेगी । उत्तम भोजन प्राप्त होगा । अपनी वाकपटुता से किसी के मन को जीत सकते हैं । निर्धारित काम में सफलता मिलेगी । गणनापूर्वक आयोजन और अत्यधिक विचार उलझन पैदा करेंगे । स्त्री मित्र आपको सहायक होंगी ।
कन्या :~ वैचारिक समृद्धि और वाणी की मोहकता से आपको लाभ होगा और आप सौहार्दपूर्ण सम्बंध विकसित कर अपना काम निकाल सकेंगे । व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन लाभदायक होगा । आपका स्वास्थ्य और मन भी स्वस्थ रहेगा । सगे – सम्बंधियों के साथ मुलाकात होगी औऱ सुख – आनंद की प्राप्ति होगी ।
तुला :~ आप वाणी और व्यवहार को संयम में रखें । अन्य व्यक्तियों या कुटुंबीजनों के साथ उग्र बोलाचाली हो सकती है । परोपकार का बदला उपकार से मिल सकता है । आय की अपेक्षा खर्च बढ़ेगा । तबीयत का ध्यान रखें । दुविधाएँ और समस्याएँ मन अशांत रहेगा ।
वृश्चिक :~ आज गृहस्थजीवन में सुख और संतोष होगा । पत्नी तथा पुत्र से शुभ समाचार मिलेगा । मांगलिक कार्य होंगे । नौकरी धंधे में अच्छे अवसर से आय में वृद्धि होगी । मित्रों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं । स्त्री मित्रों से लाभ है । बुजुर्गों से सहयोग मिलेगा ।
? निवेदन ?
? कोरोना के यह अंतीम दौर में
?अब ही सही वक्त हे अपना ओर
?अपने परीवार को संभालनेका।
?घर में रहे सुरक्षीत रहे भीड़ से बचे
धनु :~ आर्थिक और व्यापार के लिए शुभ है । कार्य सफलतापूर्वक होगा । परोपकार की भावना आज रहेगी । आमोद – प्रमोद के साथ दिन बितेगा । नौकरी – व्यवसाय में पदोन्नति और मान – सम्मान प्राप्त होगा ।
मकर :~ आज का दिन मिश्र फलदायक साबित होगा । बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएँगे । मन से अस्वस्थता होगी । परिणामस्वरूप शारीरिक थकान और ऊबन रहेगी । संतानों की समस्याओं के विषय में चिंता होगी । उच्च पदाधिकारियों या प्रतिस्पर्धियों के साथ चर्चा से दूर रहें ।
कुंभ :~ नकारात्मक विचारों से हताशा होगी । इस समय मानसिक उद्वेग और क्रोध अधिक होगा । खर्च बढ़ेगा । वाणी पर संयम न रहने से परिवार में मनमुटाव और झगड़े हो सकते है । स्वास्थ्य खराब होगा । दुर्घटना से बचें ईश्वर का नाम स्मरण और आध्यात्मिक आपको मानसिक शांति देंगे ।
मीन :~ आपका दिन सुख – शांति से बितेगा । व्यापारियों को भागीदारी के लिए उत्तम समय है । पति पत्नी के बीच दांपत्यजीवन में निकटता होगी । मित्रों , स्वजनों के साथ मुलाकात होगी । प्रेमीजनों का रोमांस अधिक गहरा होगा । सार्वजनिक जीवन में प्रसिद्धि मिलेगी । उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
? निवेदन ?
कोरोना के यह अंतीम दौर में
अब ही सही वक्त हे अपना ओर
अपने परीवार को संभालनेका।
घर में रहे सुरक्षीत रहे भीड़ से बचे जय हो