आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?रविवार, ०३ अक्टूबर २०२१?

सूर्योदय: ? ०६:१६
सूर्यास्त: ? ०६:०२
चन्द्रोदय: ? २७:३९
चन्द्रास्त: ?१६:२६
अयन ? दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: ❄️ शरद
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? आश्विन
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? द्वादशी (२२:२९ तक)
नक्षत्र ? मघा (२७:२६ तक)
योग ? साध्य (१६:१८ तक)
प्रथम करण ? कौलव (१०:५५ तक)
द्वितीय करण ? तैतिल (२२:२९ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? कन्या
चंद्र ? सिंह
मंगल ? कन्या (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? कन्या (अस्त, पूर्व, वक्री)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, वक्री)
शुक्र ? वृश्चिक (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:४२ से १२:२९
अमृत काल ? २५:०३ से २६:३८
विजय मुहूर्त ? १४:०४ से १४:५१
गोधूलि मुहूर्त ? १७:४८ से १८:१२
निशिता मुहूर्त ? २३:४१ से २४:३०
राहुकाल ? १६:३१ से १८:००
राहुवास ? उत्तर
यमगण्ड ? १२:०६ से १३:३४
होमाहुति ? केतु
दिशाशूल ? पश्चिम
अग्निवास ? आकाश
चन्द्रवास ? पूर्व
शिववास ? नन्दी पर (२२:२९ से भोजन में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – उद्वेग २ – चर
३ – लाभ ४ – अमृत
५ – काल ६ – शुभ
७ – रोग ८ – उद्वेग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – अमृत
३ – चर ४ – रोग
५ – काल ६ – लाभ
७ – उद्वेग ८ – शुभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पूर्व-उत्तर (पान का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
द्वादशी तिथि का श्राद्ध, सन्यासियों का श्राद्ध, बुध पश्चिम में अस्त ११:३१ से आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २७:२६ तक जन्मे शिशुओ का नाम
मघा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (मा, मी, मू, में) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमश (मो) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कन्या – २९:०२ से ०७:१९
तुला – ०७:१९ से ०९:४०
वृश्चिक – ०९:४० से १२:००
धनु – १२:०० से १४:०३
मकर – १४:०३ से १५:४४
कुम्भ – १५:४४ से १७:१०
मीन – १७:१० से १८:३४
मेष – १८:३४ से २०:०८
वृषभ – २०:०८ से २२:०२
मिथुन – २२:०२ से २४:१७
कर्क – २४:१७ से २६:३९
सिंह – २६:३९ से २८:५८
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
रोग पञ्चक – ०६:११ से ०७:१९
शुभ मुहूर्त – ०७:१९ से ०९:४०
मृत्यु पञ्चक – ०९:४० से १२:००
अग्नि पञ्चक – १२:०० से १४:०३
शुभ मुहूर्त – १४:०३ से १५:४४
रज पञ्चक – १५:४४ से १७:१०
शुभ मुहूर्त – १७:१० से १८:३४
शुभ मुहूर्त – १८:३४ से २०:०८
रज पञ्चक – २०:०८ से २२:०२
शुभ मुहूर्त – २२:०२ से २२:२९
चोर पञ्चक – २२:२९ से २४:१७
शुभ मुहूर्त – २४:१७ से २६:३९
रोग पञ्चक – २६:३९ से २७:२६
शुभ मुहूर्त – २७:२६ से २८:५८
मृत्यु पञ्चक – २८:५८ से ३०:१२
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपके स्वभाव में परिवर्तन देखने को मिलेगा लेकिन इसके पीछे भी कुछ ना कुछ स्वार्थ अवश्य छुपा रहेगा। दिन के आरंभिक भाग में विवेकपूर्ण आचरण कर घरवालो को आश्चर्य में डालेंगे लेकिन मन का भेद अधिक देर तक ना छुप पाने पर शीघ्र ही पोल खुल जाएगी आज आपके अंदर स्वार्थ सिद्धि की भावना होने पर भी किसी का अहित नही होने देंगे। कार्य क्षेत्र पर आज अनुकूल परिस्थितियां मिलने का जमकर लाभ उठाएंगे लेकिन जितना भी कमाएंगे उसका अधिकांश भाग तुरंत कही न कही लग जायेगा। दोपहर के बाद कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता होने के बाद भी आपका ध्यान वर्जित कर्मो के प्रति भटकेगा संध्या बाद टालने पर भी कोई समाज विरुद्ध कार्य करने की संभावना है बाद में भाग्य और स्वयं को दोष देना पड़े इसलिये इससे बचे अन्यथा घर का सुखी वातावरण खराब भी हो सकता है। नेत्र ज्योति अथवा हड्डी में चोट और सरदर्द से तकलीफ हो सकती है।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपका आचरण अन्य लोगो को पसंद नही आएगा। स्वभाव से धार्मिक होते हुए भी वाणी में मिठास की कमी रहेगी। मन मे भी किसी न किसी के प्रति रागद्वेष की भावना रहने से आज जल्दी से किसी से पटेगी नही फिर भी अपने मे।ही मस्त रह लेंगे। कार्य क्षेत्र पर उछाल रहने पर भी आशानुकूल लाभ नही कमा सकेंगे फिर भी दैनिक खर्च निकालने में परेशानी नही आएगी। नौकरी पेशाओ को कार्य क्षेत्र पर भार बढ़ने से असहजता होगी धीमी गति से कार्य करने पर किसी की डांट सुनने को मिलेगी। मध्यान बाद तेजी से कार्य करने में हानि हो सकती है लेकिन आज आप अपनी गलती पर भी बड़ी सफाई से लीपा पोती कर बच निकलने में।सफल रहेंगे। संध्या के समय धार्मिक क्षेत्र की यात्रा के प्रसंग बनेंगे। घरेलू वातावरण थोड़ा उथल पुथल रहेगा सब अपने कार्यो में व्यस्त रहेंगे सहायता की उम्मीद ना रखें।
अकस्मात बीमारियों का प्रकोप परेशान कर सकता है।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपको मिला जुला फल देगा। दिन के आरंभिक भाग में किसी परिजन से आपके गलत आचरण को लेकर बहस होगी लेकिन बात गंभीर होने से पहले ही सुधार कर लेंगे। कार्य क्षेत्र अथवा किसी अन्य जगह से अकस्मात लाभ या शुभ समाचार मिलने से उत्साहित होंगे लेकिन उत्साह ज्यादा देर नही टिकेगा लापरवाही अथवा भाग्य का साथ कम मिलने से बने बनाये कार्य बिगड़ने की संभावना है फिर भी आज धन की आमद थोड़ी थोड़ी मात्रा में कई बार होने से राहत मिलेगी लेकिन यह भी कुछ समय के लिये ही सुख दे पाएगी आज खर्च अन्य दिनों की तुलना में अधिक होने पर धन संचय नही कर पाएंगे ऊपर से उधारी वालो के कारण मन अस्थिर रहेगा। पैतृक एवं कुटुम्ब के कार्य आज झंझट जैसे लगेंगे फिर भी व्यवहारिकता के लिये मन मारकर करने ही पड़ेंगे। दाम्पत्य जीवन मे भी आज चंचलता अधिक रहेगी। सेहत ठीक रहने पर भी मन मे कोई ना कोई भय बना रहेगा। यात्रा से खर्च करने पर भी कुछ आशा ना रखें।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन व्यर्थ की उठापटक में बीतेगा जिस कार्य को करना चाहिये उसमे लापरवाही करेंगे नही करने वाले कार्यो को प्रसन्न होकर करेंगे जिससे सामाजिक।एव पारिवारिक सम्मान में कुछ कमी आएगी लेकिन आज आस पास के लोगो को आपकी हर प्रकार से मदद की आवश्यकता पड़ेगी जिसकारण कोई भी आपका प्रतिरोध करने से पहले एकबार अवश्य सोचेगा। कार्य क्षेत्र पर अपनी वाणी के प्रभाव से लोगो का दिल जीतेंगे फिर भी आर्थिक लाभ पाने के लिये अपने स्वाभिमान को त्यागना पड़ेगा। धन की आमद न्यून रहेगी लेकिन खर्च आकस्मिक होने से आर्थिक संतुलन गड़बड़ायेगा। आज पारिवारिक मामलों की अनदेखी करेंगे किसी सदस्य के नाराज होने पर मनाने की जगह उल्टा आरोप लगाएंगे। यात्रा की कामना मन मे रह जायेगी। सेहत आज ठीक ही रहेगी।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन बीते दिनों की तुलना में शुभ फलदायक रहेगा। लेकिन आज आप मन ही मन जले भुने से रहेंगे। किसी कामना की पूर्ति ना होने पर भाग्य के साथ परिजन को भी दोष देंगे। मध्यान तक अंतर्द्वंद लगा रहेगा परिजनों के ऊपर अनैतिक दबाव बनाने के चक्कर मे घर की सुख शांति बिगड़ेगी। कार्य क्षेत्र पर आज अनुकूल व्यवरण मिलेगा लेकिन आपका टालमटोल का रवइया होने वाले लाभ में कमी लाएगा। आज घरेलू समस्या को घ में एवं व्यावसायिक उलझनों को कार्य क्षेत्र तक ही सीमित रखें अन्यथा दोनो ही जगह से निराश होना पड़ेगा। धन की आमद आज अवश्य होगी जल्दबाजी ना करे ना ही आज किसी से आवेश में आकर कोई वादा करें बाद में अवश्य ही वादाखिलाफी का आरोप लगेगा। घर का वातावरण शांत ही रहेगा आपमे धैर्य की कमी रहेगी इसलिये परिजनों की चोटी मोटी बातो को अनदेखा करें। टांगो में चोट अथवा कोई अन्य गंभीर शारीरिक समस्या का भय रहेगा।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपकी आशाओं के विपरीत रहने वाला है दिन के आरंभिक भाग को छोड़ शेष भाग में कोई ना कोई परेशानी लगी रहेगी। आपका स्वभाव भी आज धार्मिक होते हुए भी अत्यंत स्वार्थी रहेगा जहां से कोई लाभ की उम्मीद रहेगी वहां अत्यंत मीठा व्यवहार करेंगे इसके विपरीत अन्य लोगो से बात करना भी पसंद नही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी आपका रूखा व्यवहार के कारण लाभ होते होते हाथ से निकल सकता है। धन लाभ के लिये इंतजार करना पड़ेगा विवशता में किसी विरोधी से भी सहयोग लेने की नौबत आ सकती है। घरेलू वातावरण मध्यान तक घर मे धार्मिक कार्य होने से शांत रहेगा लेकिन परिजनों के मध्य आज सहयोग और आपसी भावनाओ की कमी रहेगी परिजनों को शकि की दृष्टि से देखने पर आज धैर्य खो देने पर कलह हो सकती है। आर्थिक निवेश आज भूल कर भी ना करें। मूत्राशय अथवा गर्भाशय एवं हृदय संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपको घरेलू और सार्वजिनक कार्यो के लिये अपनी दिनचार्य एवं आवश्यक कार्यो में बदलाव करना पड़ेगा। दिन के आरंभ से मध्यान तक का समय शुभ कार्यो में सम्मिलित होने से आत्मबल मिलेगा लेकिन मन मे कोई न कोई उठापटक लगी ही रहेगी। सामाजिक क्षेत्र से आज भी धन और प्रतिष्ठा तो मिलेगी ही साथ ही बड़बोलेपन के चलते कोई नई समस्या भी बना लेंगे। स्वभाव में भावुकता कम रहेगी लेकिन अपने कार्य निकालने के लिये छोटा बनने में संकोच नही करेंगे। नए कार्य की तुलना में पैतृक कार्य से धन की आमद अधिक होगी। कार्य क्षेत्र एवं घर की व्यवस्था सुधारने पर खर्च भी करेंगे। नौकरी पेशा अपनी योग्यता के बल पर सम्मानित होंगे साथ ही नया कार्य भर भी बढ़ेगा। घर का वातावरण आज सुख की अनुभूति कराएगा। नेत्र रोग अत्यधिक थकान एवं कमर से नीचे के भाग संबंधित समस्या रहेगीं।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिये कार्य सफलता वाला रहेगा पिछले कुछ दिनों से किसी विशेष कार्य में सफल होने की संभावना अधिक है साथ ही आज सार्वजिक एवं सरकारी क्षेत्र के उच्च प्रतिष्ठित लोगो से निकटता बढ़ने का लाभ भी निकट भविष्य में शीघ्र ही देखने को मिलेगा। दिन के आरंभ से मध्यान तक कि दिनचार्य अव्यवस्थित रहेगी घरेलू कार्यो की अधिकता के चलते अन्य कार्यो में फेरबदल करना पड़ेगा। दोपहर बाद किसी परिचित से शुभ समाचार मिलने से उत्साह वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र पर आज किसी परिजन की व्यवहारिकता लाभ दिलाएगी। धन की आमद सोच से अधिक होगी लेकिन आज के दैनिक खर्च भी अधिक रहने से बचत नही कर पाएंगे। व्यावसायिक अथवा पर्यटन यात्रा की योजना बनेगी इसके अन्त समय मे टालने की संभावना भी रहेगी। दाम्पत्य जीवन मे कुछ समय के लिये कटुता का अनुभव होगा फिर भी तालमेल बिठा ही लेंगे। अत्यधिक थकान और लापरवाही के कारण चोटादि एवं फेफड़े में संक्रमण का भय है।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपका चित धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत रहेगा। दिन का आरंभ अत्यंत सात्विक और सादगीपूर्ण रहेगा। घरेलू पूजा पाठ के साथ मित्र परिचितों के साथ धार्मिक क्षेत्र देवदर्शन के योग बनेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज अत्यधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा फिर भी अपने विवेक से आवश्यकता अनुसार लाभ अर्जित कर ही लेंगे धन के आने के साथ जाने के रास्ते भी स्वतः ही खुले रहने के कारण पैसे जोड़ने में मुश्किल होगी। आर्थिक अथवा सम्पति के कारणो से घर के ही किसी सदस्य से तीखी झड़प होने की संभावना है आप एकबार धैर्य विवेक से काम लेंगे लेकिन सामने वाला जबरदस्ती हावी होने पर अपना धैर्य भी खो सकते है समझदारी से काम ले अन्यथा उलझन सुलझने की जगह अधिक बढ़ सकती है। संध्या का समय अत्यंत थकान से भरा रहने के कारण कार्यो में उत्साह खत्म होगा। सर्दी जुखाम की शिकायत हो सकती है।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन प्रतिकूल रहेगा दिन के आरम्भ से ही शारीरिक शिथिलता मांसपेशियों में अकड़न रहने से दैनिक कार्यो को भी जबरदस्ती करना पड़ेगा साथ ही आज विशेष कर महिलाओ को घर मे किसी मांगलिक आयोजन के कारण अतिरिक्त भागदौड़ करनी पड़ेगी जिससे मध्यान बाद शारीरिक सामर्थ्य एकदम से घटेगा। कार्य क्षेत्र पर भी अनमने मन से काम करेंगे अधिकांश कार्य मे सहकर्मी अधीनस्थ के ऊपर निर्बहर रहना पड़ेगा जिसके फलस्वरूप गड़बड़ी होने की संभावना अधिक रहेगी और जितना मिले उसी से संतोष करना पड़ेगा। आज आप विरोधियो से हर क्षेत्र में आगे ही रहेंगे फिर भी आपकी कार्य आरंभ होते ही किसी न किसी उलझन में अवश्य पड़ेंगे। संतान अथवा किसी अन्य परिजन के कारण यात्रा हो सकती है संभव हो तो इसे टाले। वाहन से दुर्घटना अथवा अग्नि धारदार औजार से शारीरिक क्षति हो सकती है।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। दिन के आरंभ में घर मे किसी शुभ आयोजन के चलते कोई अन्य आवश्यक कार्य रद्द अथवा आगे सरकाना पड़ेगा। मध्यान के समय कार्य क्षेत्र पर काम कम होने पर भी किसी न किसी कारण से व्यस्तता रहेगी। आर्थिक रूप से संध्या का समय ठीक ठाक रहेगा। धन की आमद सहजता से हो जाएगी फिर भी मन अधिक पाने की लालसा में संतुष्ट नही होगा। आज दैनिक खर्च के अतिरिक्त खर्च आने से असहजता होगी। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को सरकारी प्रक्रिया बढ़ने से निराश होना पड़ सकता है फिर भी थोड़े अधिक प्रयास से सफलता मिल जायेगी। आज घरेलू वातावरण आध्यात्मिक रहने से सकारत्मक ऊर्जा का संचार होगा फिर भी भाई बंधुओ में ईर्ष्या युक्त संबंध बने रहेंगे। माता अथवा ननिहाल पक्ष का सुख कम रहेगा इनसे संबंधित कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। रक्तचाप अथवा कमजोरी से घर का कोई न कोई सदस्य पीड़ित रहेगा।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
बीते दिन की अपेक्षा आज आपके स्वभाव में गंभीरता आएगी लेकिन पहले की लापरवाही आज कुछ ना कुछ अभाव अवश्य बनायेगीं। दिन की शुरुआत में जो भी योजना बनाएंगे उसे पूर्ण करने में धन अथवा अन्य किसी कारण से बाधा आएगी। कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय उत्तम रहेगा परिश्रम करने पर धन की आमद संतोषजनक हो जाएगी फिर भी आज आपके मन मे कोई न कोई तिकडम लगी रहेगी कम समय मे ज्यादा लाभ पाने की योजना बनाएंगे। आज सट्टे लाटरी से अकस्मात लाभ हो सकता है। अपना हित साधने के लिये अन्य लोगो की अनदेखी करने में संकोच नही करेंगे स्वार्थी स्वभाव के चलते भाई बंधु के सुख में कमी रहेगी। माता से उत्तम सुख एवं लाभ मिलने की संभावना है। घर मे पूजा पाठ का आयोजन होगा धार्मिक और व्यावसायिक यात्रा के योग बन रहे है इससे ज्यादा लाभ की आशा न रखें। अकस्मात जलने चोट लगने का भय है महिलाए आज सेहत का विशेष खयाल रखें।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰?राधेराधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 03 अक्टूबर 2021 रविवार संवत् 2078 मास आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रात्रि 10:30 बजे तक रहेगी पश्चात् त्रयोदशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:24 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:10 बजे होगा । मघा नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 03:26 बजे तक रहेगा पश्चात् पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा सिंह राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल सायं 04:37 से 06:10 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:53 से 12:46 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।।

–: विशेष :–

आज बुध पश्चिम मे अस्त प्रातः 11:32 बजे से , द्वादशी ( बारस ) व मघा का श्राद्ध , सन्यासियों का श्राद्ध , गंडमूल मध्य रात्रि पश्चात् 03:26 बजे तक रहेगा ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आपके लिए किसी नए कार्य प्रारंभ करने के लिए प्रातःकाल अनुकूल रहेगा । सरकारी लाभ हो सकता है । व्यावसाय मे लाभ होगा । व्यावसाय मे ऊपरी अधिकारी प्रसन्न रहेंगे । विचारों में परिवर्तनशीलता रहेगी ।

वृषभ :~ आपका आज का दिन मध्यम फलदायक है । मित्रों तथा स्नेहीजनों से भेंट आनंदप्रद रहेगी । अधिकांश समय धन सम्बंधित योजना बनाने में ही बीता देंगे ।

मिथुन :~ आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक रहेगा । निषेधात्मक विचारों से दूर रहे । व्यवसाय में अनुकूल वातावरण से प्रसन्नता रहेगी । उत्साह तथा स्फूर्ति रहेंगी ।

कर्क :~ आज आपको आय के मुकाबले खर्च अधिक रहेगा । आँखो के दुःख से व्यग्रता रह सकती है साथ मानसिक चिंता भी रहेगी । वाणी और व्यवहार संयम रखे । किसी से भ्रांति न हो इसका ध्यान रखे ।

सिंह :~ आज आपको सामाजिक और व्यावसाय में आनंदप्रद और लाभप्रद समाचार मिलेंगे । मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे । आय वृद्धि तथा धनलाभ होगा । अकस्मात का भी योग है । मानसिक चिंता रहेगी ।

कन्या :~ आज व्यावसाय में उपरी अधिकारी आप के कार्य से प्रसन्न रहेंगे । इससे प्रसन्नता में वृद्धि होगी । मध्याहन के बाद वाणी और वर्तन से भ्रांति न हो जाए इसका ध्यान रखे । अकस्मात से संभले ।

तुला :~ आज व्यवसाय में आपके अधिकारी अप्रसन्न रहेंगे । संतान से मतभेद हो सकता है परंतु मध्याहन के बाद वातावरण में सुधार होगा । उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि लाभ देगी अतः पदोन्नति हो सकती है ।

वृश्चिक :~ आज आपको शारीरिक एवं मानसिक अस्वस्थता रहेंगी । मानहानि न हो इसका ध्यान रखे । वाणी पर संयम से परिस्थिति अनुकूल बन सकेगी । पेट दर्द से व्यग्र रहेंगे । व्यावसाय में परेशानी आ सकती है ।

धनु :~ आज आप शारीरिक और मानसिक स्वस्थ रहेंगे , परंतु मध्याहन के बाद मन में नकारात्मक विचारों से भारीपन रहेगा , इससे मन व्यथित होगा । क्रोध बढ सकता है ।

मकर :~ आज आप बातचीत करते समय क्रोध पर संयम बरते । परिवार में सुख – शांति का वातावरण रहेगा । मान सम्मान मिल सकता है । आर्थिक लाभ होगा । वाहनसुख मिलने से प्रसन्नता रहेगी ।

कुंभ :~ आज आपसे अधिक खर्च करेंगे । संतान की चिंता सताएंगी । परंतु मध्याहन के बाद परिवार मे शांतिपूर्ण माहौल रहेगा । अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे । स्वास्थ्य में सुधार होगा । आर्थिक लाभ होगा । व्यवसाय में सहकर्मचारियों का सहयोग मिलेगा । वाणी पर संयम रखे ।

मीन :~ आज आपमे विचारों की अधिकता से मानसिक शिथिलता रहेगी । इसलिए जमीन , मकान संपत्ति विषयक चर्चा न करे । पेट मे अजीर्ण जैसे रोग से अस्वस्थता रहेगी । विद्यार्थियों के लिए लाभदायक है ।
( डाँ.अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *