
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?शुक्रवार, ०८ अक्टूबर २०२१?
सूर्योदय: ? ०६:१९
सूर्यास्त: ? ०५:५५
चन्द्रोदय: ? ०८:००
चन्द्रास्त: ?१९:२२
अयन ? दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: ❄️ शरद
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (राक्षस)
मास ? आश्विन
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? द्वितीया (१०:४८ तक)
नक्षत्र ? स्वाती (१८:५९ तक)
योग ? विष्कम्भ (२२:०४ तक)
प्रथम करण ? कौलव (१०:४८ तक)
द्वितीय करण ? तैतिल (२१:१८ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? कन्या
चंद्र ? तुला
मंगल ? कन्या (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? कन्या (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, वक्री)
शुक्र ? वृश्चिक (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:४१ से १२:२७
अमृत काल ? ११:०० से १२:२७
रवियोग ? १८:५९ से ३०:१५
विजय मुहूर्त ? १४:०१ से १४:४७
गोधूलि मुहूर्त ? १७:४२ से १८:०६
निशिता मुहूर्त ? २३:४० से २४:२९
राहुकाल ? १०:३७ से १२:०४
राहुवास ? दक्षिण-पूर्व
यमगण्ड ? १४:५९ से १६:२६
होमाहुति ? सूर्य (१८:५९ तक)
दिशाशूल ? पश्चिम
अग्निवास ? आकाश
चन्द्रवास ? पश्चिम
शिववास ? गौरी के साथ (१०:४८ से सभा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – चर २ – लाभ
३ – अमृत ४ – काल
५ – शुभ ६ – रोग
७ – उद्वेग ८ – चर
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – रोग २ – काल
३ – लाभ ४ – उद्वेग
५ – शुभ ६ – अमृत
७ – चर ८ – रोग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पश्चिम-दक्षिण (दहीलस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
शारदीय नवरात्रि के द्वितीय दिवस आदिशक्ति माँ दुर्गा ब्रह्मचारिणी स्वरूप की उपासना व्रत आदि, विवाहादि मुहूर्त (हिमाचल, कश्मीर, पंजाब, हरियाणा) आदि के लिये कन्या-मीन लग्न प्रातः ०६:२६ से सायं ०६:५८ तक, चूड़ाकर्म संस्कार+उद्योग-मशीनिरी आरम्भ मुहूर्त प्रातः ०६:२६ से १०:४७ तक, गृहप्रवेश मुहूर्त प्रातः ११:५१ से दोपहर १२:३७ तक, भूमि-भवन+वाहन क्रय-विक्रय मुहूर्त दोपहर १२:१४ से ०१:४२, देव प्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०६:२६ से ०९:१९ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २७:२६ तक जन्मे शिशुओ का नाम
मघा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (मा, मी, मू, में) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमश (मो) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कन्या – २८:४२ से ०७:००
तुला – ०७:०० से ०९:२१
वृश्चिक – ०९:२१ से ११:४०
धनु – ११:४० से १३:४४
मकर – १३:४४ से १५:२५
कुम्भ – १५:२५ से १६:५१
मीन – १६:५१ से १८:१४
मेष – १८:१४ से १९:४८
वृषभ – १९:४८ से २१:४३
मिथुन – २१:४३ से २३:५८
कर्क – २३:५८ से २६:१९
सिंह – २६:१९ से २८:३८
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
अग्नि पञ्चक – ०६:१४ से ०७:००
शुभ मुहूर्त – ०७:०० से ०९:२१
रज पञ्चक – ०९:२१ से १०:४८
शुभ मुहूर्त – १०:४८ से ११:४०
चोर पञ्चक – ११:४० से १३:४४
शुभ मुहूर्त – १३:४४ से १५:२५
रोग पञ्चक – १५:२५ से १६:५१
शुभ मुहूर्त – १६:५१ से १८:१४
शुभ मुहूर्त – १८:१४ से १८:५९
रोग पञ्चक – १८:५९ से १९:४८
शुभ मुहूर्त – १९:४८ से २१:४३
मृत्यु पञ्चक – २१:४३ से २३:५८
अग्नि पञ्चक – २३:५८ से २६:१९
शुभ मुहूर्त – २६:१९ से २८:३८
रज पञ्चक – २८:३८ से ३०:१५
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए प्रत्येक कार्यो में विजय दिलाने वाला रहेगा परन्तु विरोधी भी प्रबल रहने से सफलता आसान नहीं रहेगी। आज जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमे कोई ना कोई अड़चन अवश्य आएगी फिर भी यदि दृढ़ निश्चय कर लगे रहे तो सफलता निश्चित मिलेगी। घर में किसी बीमार के स्वास्थ्य में सुधार आएगा परन्तु आपको कब्ज,गैस सम्बंधित समस्या बनी रहेगी। व्यवसाय मे व्यस्तता के कारण किसी अन्य कार्य में देरी होने से हानि भी हो सकती है। प्रतिस्पर्धी आज चाहकर भी आपके धन लाभ को नहीं रोक पाएंगे। पारिवारिक वातावरण उदासीन फिर भी शांत रहेगा।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु कुछ भी करने के लिए तैयार रहेंगे परंतु ध्यान रहे अनैतिक कार्य एवं प्रलोभन के अवसर मिलने पर भी ये पारिवारिक मान हानि का कारण बन सकते है। दिन के आरंभ में कार्य क्षेत्र पर मंदी रहेगी भविष्य के लिये चिंतित हो सकते है लेकिन धीरे-धीरे कार्यो में गति आने लगेगी धन लाभ विलम्ब से परन्तु अवश्य होगा। संध्या तक संतोषजनक व्यवसाय रहने से राहत मिलेगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रमो में सम्मिलित होने पर खर्च करेंगे। सुखोपभोग की वस्तुओ में कमी आएगी।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। शारीरिक रूप से चुस्त रहेंगे लेकिन असमय क्रोध आने से रक्तचाप अनियंत्रित हो सकता है। जिम्मेदारी वाले कार्यो को प्राथमिकता देंगे कार्य व्यवसाय में थोड़ी अड़चनों का बाद निर्वाह योग्य आय कमा लेंगे सहकर्मियो से बिनाबात ना उलझे कार्य में विलम्ब हो सकता है। जोखिम वाले कार्यो में निवेश किसी की सलाह के बाद ही करें सही जगह निवेश भविष्य में लाभ कराएगा। पारिवारिक वातावरण में तालमेल की कमी रहेगी। घर के बड़े अथवा स्त्री वर्ग से विचारो में भिन्नता के कारण मतभेद उभर सकते है।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप पूर्वाग्रह से ग्रसित रहेंगे। अपने जिद्दी स्वभाव के कारण आसपास का वातावरण अशान्त बनाएंगे। मनमानी के चलते घर में भी तनाव का वातावरण बनेगा। सामाजिक क्षेत्र पर धन के साथ साथ मान हानि के योग है बेहतर रहेगा की आज कोई भी बड़ा कार्य ना करें यात्रा भी अतिआवश्यक होने पर ही करें व्यर्थ समय एवं धन नष्ट होने की संभावनाएं अधिक है। परन्तु जोखिम वाले कार्यो में निवेश आज अवश्य लाभ कराएगा। परिवारक वातावरण आपकी गलतियों के कारण पहले कलुषित होगा लेकिन संध्या तक सब सामान्य होने लगेगा। महिलाओं से सतर्क रहें।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपको अवश्य धन लाभ कराएगा। सेहत भी साथ देने से कार्यो में उत्साह बना रहेगा। लेकिन कार्य क्षेत्र पर लेन देन में स्पष्टता रखें विवाद के साथ सम्मान हानि हो सकती है। आज जिस भी कार्य को करेंगे उसमे सफलता की संभावना अधिक रहेगी। धन लाभ अल्प मात्रा में परंतु कई बार होने से आज का कोटा पूरा कर लेंगे। गृहस्थ में आज थोड़ी उठा-पटक लगी रहेगी किसी ना किसी के रूठने का कार्यक्रम लगा रहने से मानसिक रूप से थोड़ा विचलित हो सकते है फिर भी स्थिति आपके नियंत्रण में ही रहेगी। हास्य-परिहास के अवसर भी मिलते रहेंगे। संतान के विषय में शुभ समाचार मिलेगा।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत करेंगे परन्तु बीच-बीच में पारिवारिक उलझने परेशान करेंगी। व्यवसाय में परिश्रम का फल विलम्ब से मिलेगा धन लाभ के लिए अधिक इन्तजार करना पड़ेगा सहकर्मीयो से नम्रता से व्यवहार करें अन्यथा सारा कार्य खुद ही करना पड़ सकता है। आपके व्यवहार में परिवर्तन आने से लोग आश्चर्य करेंगे। सामाजिक क्षेत्र से आय के नवीन साधन बनेंगे उच्चवर्ग के लोगो से लाभदायक जान-पहचान होगी। पारिवारिक जीवन में विषमताओं का अहसास होगा खर्च करने पर भी स्थिति नियंत्रण से बाहर जायेगी स्वयजनो से वैर विरोध बढेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आप अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति कर सकेंगे कार्य व्यवसाय में सरकारी सहयोग मिलने की संभावना अधिक रहेगी लोन सम्बंधित कार्य आज करना लाभदायक रहेगा। परन्तु सेहत के दृष्टिकोण से दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा शरीर में दर्द अकड़न की शिकायत रहेगी फिर भी कार्य बाधित नहीं होंगे। धन लाभ होने से और अधिक लगन से कार्यो को करेंगे। अधिकारी वर्ग का मूड संदिग्ध रहने से गुप्त भय बना रहेगा। परिवार में रिश्तेदारो के कारण कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है। वाणी में मधुरता बनाये व्यर्थ की उलझनों से बचे रहेंगे। घर के बुजुर्ग आपके विचारों से सहमत रहेंगे।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज भी परिस्थितिया प्रतिकूल रहने से कोई राहत की उम्मीद नहीं दिखेगी। लोग आपके हर निर्णय को गलत साबित करेंगे। पारिवारिक सदस्य के जिद्दी व्यवहार के कारण घरेलु वातावरण गर्म हो सकता है। आज आप केवल अपने मन की सुनना छोड़ अन्य लोगो के विचारो को भी प्रयोग करें निश्चित लाभ होगा। व्यवसायी वर्ग बार-बार असफल होने अथवा आशानुकूल काम ना बनने से हतोत्साहित होंगे फिर भी प्रयास जारी रखें संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। स्त्री पक्ष से पहले परेशानी बाद में लाभ संभावित है। कंजूसी करके कुछ धन बचाएंगे।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप अपनी मनमानी नीति के चलते सार्वजानिक क्षेत्र पर आलोचना के शिकार होंगे। कार्य व्यवसाय में अधिकांश समय आश्वासनो से ही काम चलाना पड़ेगा। आप का स्वभाव भी टालमटोल वाला रहेगा। अत्यधिक लोभी प्रवृति संभावित लाभ को हानि में बदल सकती है। किसी की मदद करने से पीछे ना हटे भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। आज परोपकारी स्वभाव ना होते हुए भी किसी की बेमन से सहायता करनी पड़ सकती है। घर के बुजुर्ग आप पर प्रसन्न रहेंगे जिसे अपनी बात मनवाने में आसानी रहेगी। स्त्री संतान भी सहयोग करेंगे।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज दिन का पूर्वार्ध आपकी आशाओं से थोड़ा कम लाभ देगा फिर भी कार्यो को बेहतर रूप से करने की कोशिश करेंगे। धन लाभ के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा इसका मध्यान से पहले फल अवश्य मिलेगा। सरकारी कार्यो में उलझने बढ़ने से धन एवं समय बर्बाद हो सकता है आज के लिए इन्हें निरस्त रखना ही ठीक रहेगा। मध्यान के बाद का समय कष्टप्रद रहेगा चल-अचल संपत्ति के कारण परिवार में विवाद होने की संभावना है किसी भी गंभीर स्थिति से बचने के लिए मूक दर्शक बनकर रहें ऐसा करने से फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। स्त्री संतान का सहयोग मिलेगा।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप पूर्वनियोजित कार्यो को आगे बढ़ाएंगे इसमें सहकर्मी एवं परिजनों का भी महत्वपूर्व सहयोग मिलेगा। नौकरी पेशा जातक काम से मन चुराने के कारण अपमानित हो सकते है सतर्क रहें। आज थोड़े प्रयास के बाद आशा से अधिक सफलता मिल सकती है। सभी सरकार नियंत्रित कार्य एवं जायदाद सम्बंधित कार्य मध्यान के आस-पास करना लाभदायक रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र पर नए प्रयोग अभी ना आजमाएं परन्तु निवेश अवस्य लाभ देगा। महिलाएं भी आज अधिक व्यस्त होने के कारण थकान अनुभव करेंगी। विद्यार्थी पढ़ाई से मन चुरायेंगे।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन शुभफलदायी रहेगा सेहत छोटी मोटी व्याधि को छोड़ सामान्य रहेगी लेकिन फिर भी कार्यो में आलस्य करने से विलम्ब होगा। घर से ज्यादा आज बाहर का वातावरण अधिक अनुकूल मिलेगा। कार्य व्यवसाय में पूर्व की गलतियों से अनुभव होगा अपनी गलती मानने से सहयोगियों से मतभेद कम होंगे। विपरीत लिंगीय के प्रति अधिक आकर्षण कार्यो में व्यवधान डाल सकता है सम्मान में कमी का कारण भी बनेगा। दोपहर के बाद पूर्व नियोजित कार्यो से धन लाभ होगा। संध्या का समय मित्रो एवं परिजनों के साथ आनंद मनोरंजन में बितायेंगे इससे थकान कम अनुभव होगी।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 08 अक्टूबर 2021 शुक्रवार संवत् 2078 मास आश्विन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि प्रातः 10:49 बजे तक रहेगी पश्चात् तृतीता तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:25 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:05 बजे होगा । स्वाती नक्षत्र सायं 06:59 बजे तक रहेगा पश्चात् विशाखा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा तुला राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 10:48 से 12:07 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:56 से 12:43 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप पर अगर लक्ष्मीजी की कृपा हुई तो आर्थिक योजनाएं सफल होगी । व्यावसाय में कुछ काम कर सकेंगे । अधिक लोगों से संपर्क रहेगा । क्षेत्र के बाहर के लोगो के साथ भी संवाद रहेगा । बौद्धिक कार्य में रुचि बढेगी ।
वृषभ :~ आज आपमे वैचारिक विशालता और वाणी की मधुरता से लोगों को प्रभावित करेंगे और उनके साथ संबंधो में भी संवादिता रख सकेंगे । बैठक या विचार विमर्श में भी सफलता मिलेगी ।
मिथुन :~ आज आपके मन मे दुविधा रहेगी । अधिक भावुकता से अस्वस्थ रहेंगे । बौद्धिक चर्चा होगी , लेकिन वाद – विवाद से बचे । स्वजनों या स्नेहीजनों के साथ तनाव होगा । प्रवास टाले ।
कर्क :~ आज आप किसी सुंदर स्थल पर जा सकते है । हर कार्य में सफलता मिलैगी । प्रतिस्पर्धी पर विजय होगी । संबंधो की प्रधानता से संबंध सुखद रहेंगे । भाग्य वृद्धि होगी । सामाजिक व आर्थिक सम्मान प्राप्त होगा ।
सिंह :~ आज आप विभिन्न योजनाओं में अधिक विचार से दुविधा में रहेंगे । दूर स्थित व्यक्ति या संस्था से सम्बंधों में मजबूती आएगी , जो कि आगे लाभदायक रहेगा । फिर भी अधिक खर्च से बचे ।
कन्या :~ आपका आज का दिन बहुत अच्छा बीतेगा । शारीरिक एवं मानसिक स्वस्थ और प्रसन्नता रहेंगी । लक्ष्मीदेवी की कृपा रहेगी । मित्रों और स्नेहीजनों से भेंट होगी । प्रवास आनंदप्रद रहेगा।
तुला :~ आज परिवार मे किसी बात पर विवाद हो सकता है । स्वास्थ्य मे विशेषकर आँखो का ध्यान रखे । अकस्मात हो सकता है । कोर्ट – कचहरी मे सावधानी रखे । मानहानि न हो ध्यान रखे ।
वृश्चिक :~ आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा । व्यावसाय में विशेष लाभ होगा । उच्च पदाधिकारी कार्य से प्रसन्न होंगे ।
धनु :~ आज आप परोपकारी रहने से अन्य लोगों की सहायता हेतु उत्सुक रहेंगे । व्यापार का आयोजन व्यवस्थित होगा । ऊपरी अधिकारी प्रसन्न रहेंगे । पदोन्नति हो सकती है ।
मकर :~ आज आप साहित्य में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे । परंतु फिर भी मानसिक उद्वेग से परेशान रह सकते हैं । स्वास्थ्य मे कुछ थकान या आलस्य हो सकता है ।
कुंभ :~ आज आप अधिक चिंतित रहेंगे । जिससे मानसिक थकान रहैगी । क्रोध पर नियंत्रण रखे । ध्यान और आध्यात्मिकता से मन शांत रहेगा ।
मीन :~ आज कलाकार , लेखक आदि को अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे । व्यवसाय में भागीदारी के लिए अच्छा है । स्वजनों , मित्रों के साथ कंही घुमने जा सकते है । सामाजिक सम्मान मिलेगा ।
( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।