
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?शनिवार, ०९ अक्टूबर २०२१?
सूर्योदय: ? ०६:१९
सूर्यास्त: ? ०५:५४
चन्द्रोदय: ? ०९:१०
चन्द्रास्त: ?२०:०४
अयन ? दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: ❄️ शरद
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? आश्विन
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? तृतीया (०७:४८ तक)
नक्षत्र ? विशाखा (१६:४७ तक)
योग ? प्रीति (१८:३० तक)
प्रथम करण ? गर (०७:४८ तक)
द्वितीय करण ? वणिज (१८:२० तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? कन्या
चंद्र ? वृश्चिक (११:१७ से)
मंगल ? कन्या (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? कन्या (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, वक्री)
शुक्र ? वृश्चिक (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:४१ से १२:२७
अमृत काल ? ०८:४८ से १०:१५
रवियोग ? ०६:१५ से १६:४७
विजय मुहूर्त ? १४:०० से १४:४७
गोधूलि मुहूर्त ? १७:४१ से १८:०५
निशिता मुहूर्त ? २३:३९ से २४:२९
राहुकाल ? ०९:०९ से १०:३७
राहुवास ? पूर्व
यमगण्ड ? १३:३१ से १४:५८
होमाहुति ? बुध
दिशाशूल ? पूर्व
अग्निवास ? पृथ्वी (२८:५५ तक) भद्रावास ? स्वर्ग (१८:२० से २८:५५ तक)
चन्द्रवास ? पश्चिम (उत्तर ११:२० से)
शिववास ? सभा में (०७:४८ से क्रीड़ा में, २८:५५ से कैलाश पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – काल २ – शुभ
३ – रोग ४ – उद्वेग
५ – चर ६ – लाभ
७ – अमृत ८ – काल
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – उद्वेग
३ – शुभ ४ – अमृत
५ – चर ६ – रोग
७ – काल ८ – लाभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
उत्तर-पश्चिम (वाय विन्डिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
शारदीय नवरात्रि के तृतीय दिवस आदिशक्ति माँ दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की उपासना व्रत आदि, विनायक चतुर्थी आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १६:४७ तक जन्मे शिशुओ का नाम
विशाखा नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (तू, ते, तो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम अनुराधा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमश (ना, नी, नू) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कन्या – २८:३८ से ०६:५६
तुला – ०६:५६ से ०९:१७
वृश्चिक – ०९:१७ से ११:३६
धनु – ११:३६ से १३:४०
मकर – १३:४० से १५:२१
कुम्भ – १५:२१ से १६:४७
मीन – १६:४७ से १८:१०
मेष – १८:१० से १९:४४
वृषभ – १९:४४ से २१:३९
मिथुन – २१:३९ से २३:५४
कर्क – २३:५४ से २६:१५
सिंह – २६:१५ से २८:३४
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:१५ से ०६:५६
चोर पञ्चक – ०६:५६ से ०७:४८
शुभ मुहूर्त – ०७:४८ से ०९:१७
रोग पञ्चक – ०९:१७ से ११:३६
शुभ मुहूर्त – ११:३६ से १३:४०
मृत्यु पञ्चक – १३:४० से १५:२१
अग्नि पञ्चक – १५:२१ से १६:४७
शुभ मुहूर्त – १६:४७ से १६:४७
रज पञ्चक – १६:४७ से १८:१०
अग्नि पञ्चक – १८:१० से १९:४४
शुभ मुहूर्त – १९:४४ से २१:३९
रज पञ्चक – २१:३९ से २३:५४
शुभ मुहूर्त – २३:५४ से २६:१५
चोर पञ्चक – २६:१५ से २८:३४
चोर पञ्चक – २८:३४ से २८:५५
शुभ मुहूर्त – २८:५५ से ३०:१५
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन मध्याह्नकाल से ही शारीरिक तंदुरुस्ती में गिरावट आएगी जिसके कारण कार्यो में मन नहीं लगा पाएंगे। स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहने से मामूली बातो पर अकारण ही झगड़ा करेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है व्यवहार में रूखापन रहने से लोग आपसे कटने लगेंगे। व्यापारी वर्ग व्यवसाय की बिक्री को लेकर चिंतित रहेंगे। पुराने अनुबंध समय पर पूर्ण नहीं कर पाएंगे। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा बीच-बीच में मतभेद उभरने से सदस्यों में बोल-चाल बंद हो सकती है। धैर्य से समय व्यतीत करें धन की आमद न्यून रहेगी।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपको आश्चर्यजनक फल प्राप्त होंगे जहाँ से उम्मीद नहीं होगी वहां से भी धन लाभ होगा। परन्तु लोभी प्रवृति के कारण घर एवं बाहर के लोग आंतरिक रूप से आपसे परेशान रह सकते है व्यवहारिक रूप से इसका प्रदर्शन नहीं करेंगे। आज पारिवारिक आवश्यकताओ को ध्यान में रख कर दिनचर्या सुनिश्चित करें। नौकरी पेशा जातक दिन के आरम्भ में कार्य बोझ कम रहने से थोड़ा राहत महसूस करेंगे परन्तु दोपहर के बाद आकस्मिक कार्य आने से व्यस्तता बढ़ेगी। धन सम्बंधित कार्य अंत समय में टालने पड़ सकते है। घर के बुजुर्गो की दया दृष्टि आज भी बनी रहेगी लेकिन इनकी मनमानी से परेशानी भी होगी।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आप धन सम्बंधित मामलो को लेकर अत्यन्त संवेदनशील रहेंगे। अधिक कंजूसी करने पर भी खर्चो पर नियंत्रण नहीं रख सकेंगे। धन को लेकर आज किसी से विवाद भी हो सकता है परन्तु संबंधो से ज्यादा धन को महत्त्व ना दे अन्यथा अकेले पड़ सकते है। परिवार अथवा कार्य क्षेत्र पर भी विरोध का सामना करना पड़ेगा। कार्यो में थोड़े प्रयत्न के बाद सफलता मिल जायेगी। पारिवारिक वातावरण आवश्यकताओ की पूर्ति ना होने पर अशान्त बनेगा। आज आप धार्मिक कार्यो में भी स्वार्थ से भाग लेंगे। संतान के कारण परेशानी हो सकती है।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज परिस्थितियों में सुधार आने से अटके कार्य आगे बढ़ेंगे। अपनी गलती मान लेने से लोगो का वैर-विरोध दूर होगा। शारीरिक रूप से चुस्त रहेंगे परन्तु धन सम्बंधित मामलो को लेकर परेशानी रहेगी धन की कमी के कारण किसी महत्त्वपूर्ण कार्य में विघ्न आएंगे। आज आपको कोई भी उधार देने में असमर्थता दिखायेगा। सामाजिक एवं पारिवारिक वातावरण में पहले से सुधार आएगा लेकिन वर्तमान स्थिति के लिए सहायक नहीं बनेगा। घर के बुजुर्गो के साथ कुछ समय अवश्य बिताएं उचित मार्गदर्शन मिलेगा। संध्या के समय स्त्री सन्तान से शुभ समाचार राहत प्रदान करेंगे।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपके असंयमित व्यवहार के कारण आस-पास रहने वाले लोग नाराज हो सकते है। ना चाहकर भी कटु वचन बोलने पड़ेंगे जिसके कारण बाद में आत्मग्लानि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर उधार वाले परेशांन कर सकते है आज किसी से भी उधार के व्यवहार ना करें अन्यथा हानि में रहेंगे। असंयमित दिनचर्या के कारण शारीरिक स्वास्थ्य भी कार्यो में बाधक बनेगा रक्त-पित्त सम्बंधित समस्या रहेगी। विरोधी आपकी बातों को बढ़ा चढ़ा कर पेश करेंगे जिस वजह से मान हानि होगी। भाई-बंधुओ से वैर-विरोध रहने के कारण पारिवारिक वातावरण अशान्त रहेगा।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप अपनी योजनाओं को साकार रूप दे पाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन लाभदायक रहेगा फिर भी आज किसी को उधार देने से बचे वापसी में परेशानी होगी। व्यवसाय में आकस्मिक लाभ रोमांचित करेगा। आलस्य भी रहने के कारण कार्य विलम्ब से शुरू एवं पूर्ण होंगे। सामाजिक कार्यो के पीछे धन खर्च होगा पारिवारिक आयवश्यक वस्तुओ पर भी खर्च रहेगा। स्वास्थ्य अनुकूल बना रहेगा केवल आँखों सम्बंधित शिकायत रह सकती है। घर में अविवाहितो के रिश्ते की बात चलेगी परन्तु पक्की होने में संदेह रहेगा। घरेलु शांति बनी रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आप धन प्राप्ति के लिए सभी प्रकार की जोड़-तोड़ वाली नीति अपनायेंगे फिर भी सफलता दूर तक नजर नहीं आएगी। पारिवारिक भविष्य को लेकर चिंता रहेगी। किसी की उधार चुकाने में भी असमर्थ रहने से बहस हो सकती है। सेहत भी असामान्य रहेगी परंतु कार्यो में व्यस्तता के कारण अनदेखी करेंगे जिसका परिणाम आगे ख़राब रहेगा। दाम्पत्य जीवन भी नीरसता से भरा रहेगा स्त्री वर्ग से विचारो में मेल ना रहने के कारण अनबन रहेगी। संतान का व्यवहार भी आपके विपरीत रहेगा। दूर रहने वाले रिश्तेदारो से शुभ समाचार थोड़ी शान्ति देंगे।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका दिन आज भी लाभदायक रहेगा परन्तु क्रोध को वश में रखना भी जरूरी है वरना बना बनाया काम बिगड़ सकता है। लोग आपको किसी ना किसी कारण क्रोध दिलाएंगे परन्तु अपने काम से काम रखें। समय धन के साथ साथ मान सम्मान में भी वृद्धि करने वाला है। विदेशी व्यापार अथवा जमीन सम्बंधित कार्यो में अधिक लाभ की संभावना है। आकस्मिक यात्रा आने से जरूरी कार्य निरस्त करने पड़ सकते है। रिश्तेदारो के द्वारा लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। पारिवारिक वातावरण शांत बना रहेगा।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप कई कार्यो को एकसाथ करने के कारण दुविधा में फंस सकते है। घर एवं व्यवसाय के कार्यो में तालमेल बैठाने के चक्कर में असहजता रहेगी। परन्तु फिर भी धन लाभ निश्चित समय पर होने से कार्यो में अड़चन नहीं आएगी। परिवार की महिलाओं से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। सरकारी कार्य थोड़ी शिफारिश के बाद आगे बढ़ेंगे। शेयर सट्टे में आज निवेश से बचे हानि हो सकती है। अन्य दैनिक उपभोग के व्यावसायिक कार्यो में निवेश उत्तम रहेगा। गृहस्थ जीवन में कोई चमत्कार होने से आश्चर्य में पड़ेंगे।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपको सोची गई योजनाओं में सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी कार्य सफलता के प्रति आशंकित रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर भी आज व्यवहार बनाये रखने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। नौकरी पेशा जातक तय सीमा से भी अधिक कार्य करेंगे उसके बाद भी आपके कार्यो की आलोचना ही होगी। कार्य क्षेत्र का गुस्सा घर पर निकालने के कारण आपसी तालमेल बिगाड़ेगा। धन लाभ मुश्किल से ही और अल्प मात्रा में होगा। धार्मिक स्थल पर किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते है। सरकारी कार्य लंबित रहेंगे। अधिक परिश्रम के कारण थकान रहेगी।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपको व्यवसाय से लाभ दिलाएगा एक से अधिक कार्यो में निवेश करने से लाभ की संभावना अधिक रहेगी परन्तु जल्दबाजी ना करें अन्यथा हानि भी हो सकती है। नए कार्य की रूप रेखा अवश्य बनाये पर आरम्भ करने के लिए थोड़ा और इन्तजार करें। धार्मिक कार्यो में रूचि लेंगे तंत्र-मंत्र के प्रयोग, ज्योतिष अथवा अन्य गूढ़ विषयो को जानने की लालसा बढ़ेगी। आज परिजनो से मन की कोई बात ना छुपाए अन्यथा आने वाले समय में इसकी ग्लानि होगी। संताने आपके अनुसार व्यवहार करेंगी। मानसिक शांति मिलेगी।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आप आज का दिन सुख शांति से व्यतीत करेंगे फिर भी छोटी-मोटी घटनाएं मन को दुखी कर सकती है। किसी व्यक्ति के गलत व्यवहार के कारण क्रोध आयेगा इससे सावधान रहें अन्यथा अपना ही नुक्सान कर लेंगे। व्यवसाय में आमदनी तो होगी परन्तु उगाही करने में परेशानी रहेगी। सहकर्मियो से किसी बात पर वैमनस्य रह सकता है फिर भी कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगे। सामाजिक जीवन आज पहले से भी बेहतर बनेगा। मित्र रिश्तेदारो के साथ आनंद के पल बिताने के अवसर मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी लेकिन कोई आपके व्यवहार से नाराज भी हो सकता है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 09 अक्टूबर 2021 शनिवार संवत् 2078 मास आश्विन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि प्रातः 07:49 बजे तक रहेगी पश्चात् चतुर्थी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:26 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:04 बजे होगा । विशाखा नक्षत्र सायं 04:47 बजे तक रहेगा पश्चात् अनुराधा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा तुला राशि मे प्रातः 11:20 बजे तक भ्रमण करते हुए वृश्चिक राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:19 से 10:36 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
–: विशेष :–
आज भद्रा सायं 06:22 से मध्य रात्रि पश्चात् 04:56 बजे तक रहेगा । चतुर्थी तिथि क्षय , विनायक चतुर्थी , गुरु रामदास जयंती ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आपका आर्थिक और व्यावसाय मे लाभदायक है । शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति और ताजगी रहेगी । सदभावना से किये गये परोपकारी कार्य आंतरिक खुशी देंगे ।
वृषभ :~ आज आपकी वाणी की सौम्यता नए सम्बंध बनवाएगी । परिश्रम का अपेक्षित फल नहीं मिलने के बाद भी काम में तत्परता और कुशलता प्रगति में सहायक होंगे ।
मिथुन :~ आज आप दुविधाग्रस्त रहने से महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे । मानसिक अस्वस्थता रहेगी । परिवार या जमीन से सम्बंधित चर्चा और प्रवास टाले ।
कर्क :~ आज आप शारीरिक और मानसिक ताजगी के साथ घर में भी आनंद का माहौल रहेगा । मित्रों एवं स्नेहीजनों से मुलाकात होगी । दोस्तों से लाभ होगा । आर्थिक लाभ और भाग्य वृद्धि हो सकती हैं । छोटी यात्रा होगी ।
सिंह :~ आज आपका दिन पारिवार के साथ सुख – शांति से बीतेगा । उनका सहयोग मिलेगा । स्त्री मित्रों से विशेष मदद मिलेगी । दूरस्थ मित्र और स्नेहीजनों से संपर्क या संदेशव्यवहार लाभदायक होंगे ।
कन्या :~ आज आपके लाभदायक दिन से वैचारिक समृद्धि बढ़ेगी । वाकपटुता और मीठी वाणी से लाभप्रद सौहार्दपूर्ण सम्बंध बना सकेंगे । उत्तम भोजन , भेंट उपहारों और वस्त्रों की प्राप्ति होगी ।
तुला :~ आज आपको असंयमित और अनैतिक व्यवहार तकलीफ में डाल सकते हैं । दुर्घटना से बचें । वाणी की शिथिलता उग्र तकरार करा सकते है । सगे – सम्बंधियों से अनबन होगी ।
वृश्चिक :~ आज आपको नौकरी – व्यवसाय में लाभ होगा । मित्रों से मुलाकात , प्रवास होगा , स्नेहीजनों एवं मित्रों से सौगात मिलेंगी । उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी ।
धनु :~ आपका आज का दिन शुभ फल देने वाला है । प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी । ऊपरी अधिकारी प्रसन्न रहेंगे । पिता और बडों से लाभ हो सकता है । व्यावसाय हेतु प्रवास हो सकता हैं ।
मकर :~ आज आप बौद्धिक कार्य और व्यावसाय में नए विचारो से प्रभावित होकर उन्हे अपनाएँगे । सृजनात्मक क्षेत्र में रुची रहेगी । फिर भी मानसिक अस्वास्थ्यता रहेगी । निरर्थक व्यय से बचे ।
कुंभ :~ आज आप अनैतिक कृत्यों से दूर रहे । वाणी पर संयम रखने से पारिवारिक मनमुटाव टाल सकेंगे । प्रत्येक व्यक्ति , वस्तु या घटना को सकारात्मक दृष्टिकोण से ले ।
मीन :~ आप आज दैनिक कार्यों को छोड़कर घूमने – फिरने और मनोरंजन के लिए समय निकालेंगे , जो आनंदप्रद रहेगी । शारीरिक और मानसिक प्रफुल्लित रहेंगे । प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।