
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?सोमवार, ११ अक्टूबर २०२१?
सूर्योदय: ? ०६:२०
सूर्यास्त: ? ०५:५२
चन्द्रोदय: ? ११:३०
चन्द्रास्त: ?२१:४७
अयन ? दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: ❄️ शरद
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? आश्विन
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? षष्ठी (२३:५० तक)
नक्षत्र ? ज्येष्ठा (१२:५६ तक)
योग ? सौभाग्य (११:५० तक)
प्रथम करण ? कौलव (१३:०० तक)
द्वितीय करण ? तैतिल (२३:५० तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? कन्या
चंद्र ? धनु (१२:५५ से)
मंगल ? कन्या (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? कन्या (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, वक्री)
शुक्र ? वृश्चिक (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:४० से १२:२६
अमृत काल ? २९:२६ से ०६:५६ बजे
रवियोग ? १२:५६ से ३०:१७
विजय मुहूर्त ? १३:५९ से १४:४५
गोधूलि मुहूर्त ? १७:३९ से १८:०३
निशिता मुहूर्त ? २३:३९ से २४:२८
राहुकाल ? ०७:४३ से ०९:१०
राहुवास ? उत्तर-पश्चिम
यमगण्ड ? १०:३६ से १२:०३
होमाहुति ? बुध
दिशाशूल ? पूर्व
नक्षत्र शूल ? पूर्व (१२:५६ तक)
अग्निवास ? आकाश
चन्द्रवास ? उत्तर (पूर्व १२:५६ से)
शिववास ? नन्दी पर (२३:५० से भोजन में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – अमृत २ – काल
३ – शुभ ४ – रोग
५ – उद्वेग ६ – चर
७ – लाभ ८ – अमृत
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – चर २ – रोग
३ – काल ४ – लाभ
५ – उद्वेग ६ – शुभ
७ – अमृत ८ – चर
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पूर्व-उत्तर (दर्पण देखकर अथवा खीर का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
सरस्वती आवाह्न, शनि मार्गी ०७:४७ से, नवरात्रि के छठे दिन आदिशक्ति माँ दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा उपासना, विवाहदी मुहूर्त (हिमाचल, पंजाब, कश्मीर, हरियाणा आदि के लिये) कुंभ लग्न दोपहर ०३:२० से सायं ०४:५० तक, सिंह लग्न रात्रि ०२:२० से ०४:३६ तक, चूड़ाकर्म मुहूर्त प्रातः ०९:१९ से १०:४६ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १२:५६ तक जन्मे शिशुओ का नाम
ज्येष्ठा नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (यी, यू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम मूल नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमश (ये, यो, भ) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कन्या – २८:३० से ०६:४८
तुला – ०६:४८ से ०९:०९
वृश्चिक – ०९:०९ से ११:२८
धनु – ११:२८ से १३:३२
मकर – १३:३२ से १५:१३
कुम्भ – १५:१३ से १६:३९
मीन – १६:३९ से १८:०२
मेष – १८:०२ से १९:३६
वृषभ – १९:३६ से २१:३१
मिथुन – २१:३१ से २३:४६
कर्क – २३:४६ से २६:०७
सिंह – २६:०७ से २८:२६
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:१६ से ०६:४८
चोर पञ्चक – ०६:४८ से ०९:०९
शुभ मुहूर्त – ०९:०९ से ११:२८
रोग पञ्चक – ११:२८ से १२:५६
शुभ मुहूर्त – १२:५६ से १३:३२
मृत्यु पञ्चक – १३:३२ से १५:१३
अग्नि पञ्चक – १५:१३ से १६:३९
शुभ मुहूर्त – १६:३९ से १८:०२
मृत्यु पञ्चक – १८:०२ से १९:३६
अग्नि पञ्चक – १९:३६ से २१:३१
शुभ मुहूर्त – २१:३१ से २३:४६
रज पञ्चक – २३:४६ से २३:५०
शुभ मुहूर्त – २३:५० से २६:०७
चोर पञ्चक – २६:०७ से २८:२६
शुभ मुहूर्त – २८:२६ से ३०:१७
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपमे धार्मिक भावनाओं का उदय होगा पूजा पाठ में रुचि लेंगे मानसिक रूप से हल्कापन अनुभव करेंगे लेकिन परिवार की महिलाये आज धन को लेकर असंतुष्ट रहेंगी अन्य सदस्यों को भी इस कारण परेशान कर सकती है। किसी से किया वादा आज अवश्य पूरा करें अन्यथा अपमानित होना पड़ेगा। धन संबंधित कार्य करने से पहले लिख लें भूल होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर आज बेमन से कार्य करना पड़ेगा जिसके परिणाम स्वरूप सीमित लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरी वाले लोग किसी की चुगली का शिकार बनेंगे फिर भी धैर्य से काम लें व्यवहारिकता में कमी ना आने दें। घर के बुजुर्गो का स्वास्थ्य खराब होगा। आकस्मिक खर्च से परेशानी होगी।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन दोपहर के बाद शारीरिक समस्याओ के साथ ही आर्थिक कारणों से भी नई समस्याए बढ़ाएगा। दिन के आरंभ से ही शारीरिक शिथिलता रहने के कारण काम करने का मन नही होगा। उत्साह की कमी के कारण लाभ-हानि की परवाह नही करेंगे। प्रयास करने पर धन की आमाद कही ना कही से हो जाएगी परन्तु व्यर्थ के खर्च भी रहने से आय-व्यय में तालमेल नही बैठा सकेंगे। सुदूर प्रदेश की यात्रा के योग भी है लेकिन आज अतिआवश्यक होने पर ही करें चोटादि का भय भी है किसी भी कार्य मे जोखिम लेने से बचें। पारिवारिक वातावरण भी किसी ना किसी कारण से अस्त-व्यस्त रहेगा इसे सुधारना आज सम्भव नही।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आप अपनी मनोकामनाओ को पूर्ण कर सकेंगे घर एवं कार्य क्षेत्र का वातावरण सहयोगी रहेगा। महिलाये भी आज किसी का साथ मिलने से अधूरे कार्य पूर्ण कर लेंगी अस्त-व्यस्त कार्यो में भी सुव्यवस्थित करेंगी। सार्वजनिक कार्यो में सहभागिता देने पर सम्मान के अधिकारी बनेंगे। काम-धंधा मध्यान तक सामान्य रहेगा इसके बाद बढ़ोतरी होने पर व्यस्तता अधिक होगी लेकिन आज धन की आमद को लेकर मध्यान तक उदासी रहेगी संध्या के समय अकस्मात प्राप्ती होने पर प्रसन्न रहेंगे। परिवार में यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी। घर के बुजुर्ग आज आपसे किसी बात पर असहमत हो सकते है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका आलसी स्वभाव जल्दी के किसी भी कार्य को करने नही देगा फिर भी जिस कार्य मे लग जाएंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज विरोधियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन आपकी व्यवहार कुशलता एवं व्यक्तित्त्व के प्रभाव से सब पर विजय पा लेंगे। नौकरी वाले लोग अपने बेहतर कार्य के लिए सम्मानित होंगे सार्वजनिक क्षेत्र पर भी आज आपको नई पहचान एवं संबंध जुड़ेंगे। धन संबंधित कार्यो में थोड़ी लापरवाही करेंगे फिर भी संतोषजनक स्थिति रहेगी खर्च आज कम ही रहेंगे आसानी से निकल जाएंगे। मित्र रिश्तेदारों से हास-परिहास में तकरार हो सकती है सतर्क रहें। घुटने अथवा अन्य जोड़ो संबंधित समस्या बनेगी।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप अपनी भूतकाल में कई गई गलतियों से सीख लेंगे इनका पश्चाताप भी मन मे रहेगा। आज प्रत्येक कार्य को बुद्धि विवेक से देखभाल कर ही करेंगे लेकिन शीघ्र लाभ कमाने की मानसिकता एवं अहम का भाव कुछ ना कुछ गड़बड़ अवश्य करेगी। आज किसी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर आप अड़ियल रवैया अपनाएंगे अनुभवी की सहायता लेना आवश्यक है। आर्थिक रूप से आज का दिन सामान्य रहेगा आमद खर्च अनुसार हो जाएगी लेकिन भविष्य के खर्च आज ही सर आने से चिंतित रहेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र अथवा मित्र मंडली में कम ही बोले सम्मान बने रहने के लिये बेहतर रहेगा। गुप्त मानसिक चिंताओं को छोड़ स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप वाणी एवं व्यवहार पर संयम रख कर ही किसी से वार्तालाप करें बचते बचते भी कलह होने की संभावना है। जिसे आप प्रसन्न रखने का प्रयास करेंगे वही दिल दुखायेगा। आपके अंदर भी आज व्यवहारिकता की कमी रहेगी हर कार्य के अंदर स्वार्थ देखेंगे घर मे भी भाई-बंधुओ अथवा स्त्री से आर्थिक एव पारिवारिक कारणों से बहस हो सकती है। व्यवसाय में उधारी वाले व्यवहार के कारण आर्थिक स्थिति खराब होगी फिर भी जोड़ तोड़ कर खर्च निकल जाएंगे। आज आपका मन कार्य में कम मौज-शौक में ज्यादा रहेगा काम-धंधे इससे प्रभावित ना हो इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा फिर भी अकस्मात बिगड़ सकता है सावधान रहें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आप ज्यादा समय निश्चिन्त रहेंगे काम धंधे से ऊबन अनुभव होगी इसका मुख्य कारण आज विपरीत लिंगीय के प्रति अधिक आकर्षण भी रहेगा। धन को लेकर वैसे तो ज्यादा माथा पच्ची नही करेंगे फिर भी किसी के उकसावे में आकर कोई गलत निर्णय लेने से बेहतर है शांत बैठे धन की हानि हो सकती है। आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये संचित धन पर निर्भरल रहना पड़ेगा। आपकी मानसिक स्थिति पल पल पर परिवर्तित होगी महिलाये भी आज अपने कार्य को औरो के ऊपर डालेंगी जिससे बाद में पछतावा भी होगा। व्यवसायी वर्ग नए कार्य पाने के लिये जोड़तोड़ करेंगे परन्तु सफलता संदिग्ध ही रहेगी। सरकारी कार्य मे उलझन बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप अपनी स्थिति का आंकलन नही कर पाएंगे आज एक पल में भाग्यशाली अगले ही पल भाग्यहीन जैसी मनोदशा बनेगी लेकिन आज आपकी मेहनत खाली नही जाएगी व्यवसाय में बिक्री के साथ विस्तार भी कर सकेंगे धन लाभ आज कई सूत्रों से एक के बाद एक क्रमबद्ध होगा। नौकरी वाले लोग काम को ज्यादा गंभीर नही लेंगे जिससे आगे के लिये काम लंबित रहेगा। आज आपका ध्यान सुख सुविधा की बढ़ोतरी पर ज्यादा रहेगा कार्य क्षेत्र पर भी ऐसी ही दशा रहेगी बिना मेहनत किये लाभ कमाने के प्रयास में रहेंगे। महिलाये भी आज काम मे ज्यादा उलझने से बचेंगी। सेहत मौसमी बीमारियों को छोड़ ठीक ही रहेगी।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका स्वभाव हास्य परिहास वाला रहेगा अपनी चंचल एवं बचकानी हरकतो से सभी को हंसने पर मजबूर कर देंगे परन्तु आपका स्वभाव परिवर्तन भी थोड़ी-थोड़ी देर में होने के कारण आपके मन की भावनाये समझना मुश्किल होगा आज आप अपने जिद् के कारण परिजनो एवं निकटस्थ संबंधियों को परेशानी में भी डालेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज ज्यादा दिमाग लड़ाने का प्रयास ना करें स्वाभाविक रूप से कार्य होने दे लाभ में रहेंगे। धन की आमद आज अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा होगी परन्तु बिना किसी के सहयोग के धन कमाने में कठिनाई आएगी। धन संचय की जगह खर्च करने में रुचि लेंगे। बदलते मौसम के कारण शरीर मे विकार आ सकता है।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज मध्याह्न बाद का समय आशाओ के विपरीत रहने वाला है धन संबंधित निर्णय सोच समझ कर ही लें। आज सरकारी कार्य सुलझने की जगह ज्यादा उलझन बनाएंगे व्यावसायिक यात्रा में भी समय एवं धन नष्ट होगा आज का दिन शांति से बिताना ही बेहतर रहेगा। मित्र रिश्तेदारों के साथ सम्बंधो में कड़वाहट आ सकती है बोलने से पहले सोच विचार करलें। नौकरी पेशाओ से अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य मे गलती होने पर अधिकारियों से तकरार होगी। आस-पड़ोसियों से खास कर महिलाओ से आज मर्यादित व्यवहार करें। आपके ऊपर कोई लांक्षन लग सकता है। स्वयं अथवा परिजन की सेहत को लेकर भी चिंतित रहेंगे। धन लाभ की अपेक्षा हानि ज्यादा होगी।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आप अपने मे मग्न रहेंगे सार्वजनिक अथवा पारिवारिक कार्यो में टालमटोल करने से बेहतर है स्पष्ट ना कह दें अन्यथा नए विरोधी बन सकते है। धन लाभ आज अवश्य होगा व्यावसायिक क्षेत्र पर नए कार्यानुबन्ध मिलने से भविष्य के प्रति निश्चिन्त रहेंगे नौकरी पेशा लोग भी अतिरिक्त आय बनाने में सफल होंगे। आज आप पैसों से किसी की भी मदद करने के लिये तैयार रहेंगे परन्तु व्यक्तिगत रूप से करने में असहज होंगे। महिलाये आज खरीददारी की योजना बनाएंगी घरेलू कार्य की व्यस्तता के चलते मन की इच्छाओं को पूर्ण नही कर सकेंगी। संतानों के कारण घर मे कलह हो सकती है बुजुर्ग आज आपकी कार्यशैली से सहमति रखेंगे।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आरम्भिक भाग को छोड़ शेष शुभ फलदायक रहेगा। पुराने अधूरे कार्य आज पूर्ण हो सकते है लेकिन इसके लिये आपको अपना लचीला व्यवहार त्यागना पड़ेगा। नौकरी पेशाओ को पदोन्नति में आरही बाधा दूर होने पर कुछ राहत मिलेगी लेकिन इसके लिये अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। व्यवसायी वर्ग व्यवसाय में अलावा भी अन्य काम आने से परेशान होंगे परन्तु बड़े बुजुर्गो का सहयोग मिलने से शीघ्र ही समाधान भी हो जाएगा। पैतृक संपत्ति के मामलों को आज टालना ही बेहतर रहेगा अन्यथा नई मुसीबत खड़ी हो सकती है। उच्च अधिकारियों को प्रसन्न रखें बनते काम मे बाधा डाल सकते है। शारीरिक स्वास्थ्य कुछ समय के लिए खराब होगा॥
____________?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 11 अक्टूबर 2021 सोमवार संवत् 2078 मास आश्विन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रात्रि 11:51 बजे तक रहेगी पश्चात् सप्तमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:27 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:03 बजे होगा । ज्येष्ठा नक्षत्र दोपहर 12:56 बजे तक रहेगा पश्चात् मूल नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृश्चिक राशि मे दोपहर 12:56 बजे तक भ्रमण करते हुए धन राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 07:49 से 09:17 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:47 से 12:34 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
~: विशेष :~
आज मंगल चित्रा नक्षत्र मे मध्य रात्रि 12:37 बजे से , शनि मार्गी प्रातः 07:50 बजे से , छठ पूजन ,सरस्वती आव्हान दोपहर 12:56 बजे से , गंडमूल संपूर्ण दिनरात रहेगा ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप पर लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी । विचारों में उग्रता और आधिपत्य बढ़ेगा । बौद्धिक चर्चा में भाग लेंगे । समाधानकारी व्यवहार अपनाए । व्यापारियों के लिए लाभदायक है ।
वृषभ :~ आज आप शारीरिक और मानसिक स्वस्थता से कार्य निर्धारित रूप से पूर्ण कर सकेंगे । बीमार व्यक्ति आज स्वास्थ्य में सुधार होगा । कार्य स्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा । रुके कार्य पूरे होंगे ।
मिथुन :~ आज आपके लिए नए कार्यों को करने के लिए अनुकूल दिन नहीं है । चर्चा , वाद – विवाद मे मानहानि न हो , इसका ध्यान रखें । स्त्री मित्रों पर खर्च होगा । शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण उत्साह में कमी रहेगी ।
कर्क :~ आज आपमे स्फूर्ति का अभाव रहेगा । मन खिन्न रहेगा । छाती में दर्द या अन्य कारण से परेशानी होगी । अनिद्रा सताएगी । सार्वजनिक स्वाभिमान भंग न हो , इसका ध्यान रखें । खर्च होगा ।
सिंह :~ आज आपमे शारीरिक ताजगी और प्रसन्नता रहेगी । आर्थिक लाभ मिलेगा । प्रिय व्यक्ति की मुलाकात आनंदित करेगी । भाग्यवृद्धि के योग है । नए कार्य या योजना करने के लिए अनुकूल है ।
कन्या :~ आज आपकी मधुरवाणी अन्य लोगों को प्रभावित करेगी । प्रवास हो सकता है । आयात – निर्यात के व्यापार में सफलता मिलेगी । वादविवाद में उग्र व्यवहार न करे ।
तुला :~ आज आपकी रचनात्मक शक्तियाँ प्रकट होंगी । सृजनात्मक प्रवृत्ति रहेगी । वैचारिक दृढ़ता से कार्य सफल बनेंगे । अलंकार , वस्त्र , मौजशौक तथा मनोरंजन पर खर्च करेंगे । आत्मविश्वास बढ़ेगा ।
वृश्चिक :~ आप आज दिन मे आमोद – प्रमोद तथा मनोरंजन पर खर्च करेंगे । मानसिक और शारीरिक परेशान रहेंगे । असंयमित वाणी या व्यवहार से झगड़े हो सकते है ।
धनु :~ आज आपके गृहस्थजीवन में सुख – शांति रहेगी । प्रिय व्यक्ति से मिलन यादगार रहेगा । आय के स्रोत बढ़ेंगे । पदाधिकारी और बुजुर्गों की कृपादृष्टि रहेगी । मित्रों के साथ पर्यटन होगा । उत्तम भोजन का आनंद लेंगे ।
मकर :~ आज आपको व्यवसाय में धन , मान तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । व्यापार और वसूली हेतु प्रवास से लाभ हो सकता है । उच्च पदाधिकारी खुश होने से पदोन्नति की संभावना रहेगी । सरकार , मित्र तथा सम्बंधियों से लाभ होंगे ।
कुंभ :~ आपको आज काम करने मे कम उत्साह रहेगा । नौकरी में पदाधिकारियों से सतर्क रहे । मौज – शौक तथा घूमने – फिरने मे खर्च होगा । संतान की चिंता रहेगी । प्रतिस्पर्धियों से चर्चा में न पडे । विदेश से समाचार मिलेंगे ।
मीन :~ आज आपको आकस्मिक लाभ हो सकता हैं । मानसिक तथा शारीरिक मेहनत से स्वास्थ्य खराब हो सकता है । सर्दी , सांस , खाँसी औऱ पेट दर्द से परेशान रहेंगे । अधिक खर्च होगा । जलाशय से दूर रहे । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।