आज का राशिफल एवं पञ्चांग

 ।। ? ।।
??जय श्री राम??
     ?? सुप्रभातम् ??
 ?««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द………………………5122
विक्रम संवत्……………………..2077
शक संवत्………………………..1942
मास……………………(अधिक)अश्विन
पक्ष………………………………..शुक्ल
तिथी……………………………द्वितीया
प्रातः 09.11 पर्यंत पश्चात तृतीया
रवि…………………………दक्षिणायन
सूर्योदय………..प्रातः 06.14.59 पर
सूर्यास्त……….संध्या 06.26.44 पर
सूर्य राशि………………………..कन्या
चन्द्र राशि……………………….कन्या
गुरु राशी…………………………..धनु
नक्षत्र…………………………….चित्रा
रात्रि 01.17 पर्यंत पश्चात स्वाति
योग……………………………….ब्रह्मा
दोप 03.28 पर्यंत पश्चात इंद्र
करण…………………………..कौलव
प्रातः 09.11 पर्यंत पश्चात तैतिल
ऋतु……………………………….शरद
दिन…………………………….शनिवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
19 सितम्बर सन 2020 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक………………………1
? शुभ रंग………………………हरा
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.56 से 12.44 तक ।
?‍? राहुकाल :-
प्रात: 09.19 से 10.49 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त –
कन्या
06:06:47 08:17:26
तुला
08:17:26 10:32:03
वृश्चिक
10:32:03 12:48:14
धनु
12:48:14 14:53:52
मकर
14:53:52 16:41:01
कुम्भ
16:41:01 18:14:34
मीन
18:14:34 19:45:46
मेष
19:45:46 21:26:29
वृषभ
21:26:29 23:25:06
मिथुन
23:25:06 25:38:47
कर्क
25:38:47 27:54:58
सिंह
27:54:58 30:06:47
? दिशाशूल :-
पूर्वदिशा – यदि आवश्यक हो तो अदरक या उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.48 से 09.18 तक शुभ
दोप. 12.19 से 01.50 तक चर
दोप. 01.50 से 03.20 तक लाभ
दोप. 03.20 से 04.51 तक अमृत
संध्या 06.21 से 07.51 तक लाभ
रात्रि 09.20 से 10.50 तक शुभ ।
? आज का मंत्र :-
|| ॐ सुगोत्रायै नम: ||
? संस्कृत सुभाषितानि –
देवद्विजगुरुप्राज्ञपूजनं शौचमार्जवम् ।
ब्रह्मचर्यमहिंसा च शारीरं तप उच्यते ॥
अर्थात :-
देवों, ब्राह्मण, गुरुजन-ज्ञानीजनों का पूजन, पवित्रता, सरलता, ब्रह्मचर्य और अहिंसा – यह शरीर का तप कहेलाता है ।
? आरोग्यं सलाह :-
दमा (श्वास रोग ) Asthma
दमा को पूर्ण रूप से ठीक करने हेतु प्राणायाम का अभ्यास सर्वोत्तम है |
विभिन्न औषधियों से दमे का उपचार :—-
१- अदरक के रस में शहद मिलाकर चाटने से श्वास , खांसी व जुक़ाम में लाभ होता है ।
२- प्याज़ का रस , अदरक का रस , तुलसी के पत्तों का रस व शहद ३-३ ग्राम की मात्रा में लेकर सुबह-शाम सेवन करने से अस्थमा रोग नष्ट होता है |
३- काली मिर्च – २० ग्राम , बादाम की गिरी – १०० ग्राम और खाण्ड – ५० ग्राम लें | तीनों को अलग – अलग बारीक़ पीस कर चूर्ण बना लें , फिर तीनों को अच्छी तरह से मिला लें | इस मिश्रण की एक चम्मच लें और रात को सोते समय गर्म दूध से लें , लाभ होगा |
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थी वर्ग लगन व उत्साह से अपना कार्य कर पाएंगे। घर-बाहर सभी तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। धनार्जन होगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। भागदौड़ रहेगी। शारीरिक कष्ट की आशंका है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। किसी अपने ही व्यक्ति से संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। नौकरी में अपेक्षाएं बढ़ेंगी।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। लापरवाही न करें। थोड़े प्रयास से ही कार्य बनने लगेंगे। मित्रों व रिश्तेदारों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। हल्की हंसी-मजाक से बचें। धन प्राप्ति सुगम होगी। पारिवारिक संबंधियों का आगमन हो सकता है। देखरेख में व्यय होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है। छोटी-मोटी समस्या बनी रह सकती है। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से तनाव रहेगा। कोई बड़ा खर्च होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आय बनी रहेगी।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यावसायिक यात्रा लंबी हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए अनुबंध हो सकते हैं। शत्रु नतमस्तक होंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त होने के योग हैं। विवाद पर नियंत्रण रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। थकान व कमजोरी रह सकती है। प्रमाद से बचें।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
समाजसेवा की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य खराब हो सकता है। शत्रुओं का पराभव होगा। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। विवेक का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। रुके कार्यों में अनुकूलता रहेगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
चिंता तथा तनाव रहेंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। किसी विशेष व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। किसी पुराने रोग के उभरने की आशंका है। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
किसी विवाद से तनाव रहेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
धन प्राप्ति सुगम होगी। भाग्य की अनुकूलता का लाभ लें। रुके कार्य पूर्ण होने के योग हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में सहकर्मी का साथ मिलेगा। जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। किसी कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। बड़ा लाभ होने की संभावना है। धनार्जन होगा।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय ??
 ।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
       आज दिनांक 19 सितंबर 2020 शनिवार संवत् 2077 मास प्रथम आश्विन ( अधिक ) शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि प्रातः 09:13 बजे तक रहेगी पश्चात् तृतीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:14 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:26 बजे होगा । चित्रा नक्षत्र मध्य रात्री 01:22 बजे तक रहेगी पश्चात् स्वाती नक्षत्र आरंभ होगा । आजका चंद्रमा कन्या राशि मे दोपहर 02:44 बजे तक भ्रमण करते हुए तुला राशि में प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:21 से 10:51 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:58 से 12:46 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा में रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन यात्रा आरंभ करें । जय हो  ।
                  ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
         श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245, एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ परिवार का आनंददायी वातावरण आप के मन को प्रफुल्लित रखेगा । घर में सुखदायी घटना घटेगी । शारीरिक स्वास्थ्य में वृद्धि होगी । आप को सहयोगियों का सहयोग मिलेगा । सामाजिक क्षेत्र में यशकीर्ति मिलेगी । व्यापार में भागीदारों के साथ आप के सम्बंध प्रेमभरे रहेंगे ।
          वृषभ :~ आज बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहें । विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है । मन में चिंता रहेगी । पेट रोग से मन चिंतित रहेगा , परंतु मध्याहन के बाद रोग में आप को राहत होगी । मानसिक रूप से तंग स्थिति से राहत मिलेगी । आप के कार्य को प्रशंसा होगी जिससे आप को आनंद होगा ।
          मिथुन :~ आज आप में स्फूर्ति का अभाव रहेगा । पारिवार में तूतू – मैंमैं हो सकती है । स्थावर संपत्ति में सावधानी रखें । आकस्मिक खर्च की संभावना हैं । उग्रतापूर्ण बौद्धिक चर्चा में भाग न ले ।
          कर्क :~ किसी भी कार्य को अविचारिता पूर्वक न करें । स्वजनों के साथ भेंट से आनंद मिलेगा । उनसे प्रेमपूर्ण सम्बंधों से आप के आनंद में वृद्धि होगी । प्रतिस्पर्धीयों के सामने मनोबलपूर्वक टिके रहें । मध्याहन के बाद कुछ प्रतिकूलता रहेगी । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दे । माता के स्वास्थ्य के कारण चिंतित होंगे । आर्थिक कष्ट हो सकता है ।
          सिंह :~ आज बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होने से चर्चा में भाग ले सकते हैं परंतु वाद – विवाद टाले । पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा । आर्थिक लाभ होगा परंतु मध्याहन के बाद संभलकर चले । भाईयों से लाभ होगा । आध्यात्मिक क्षेत्र में सिद्धि प्राप्त होगी ।
          कन्या :~ आज आप की वाणी के प्रभाव से आप ही को लाभ होगा । इससे अन्य लोगों के सम्बन्धों में प्रेम बढेगा । व्यावसाय में लाभ होगा । पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा । आर्थिक लाभ होगा । विदेश के साथ व्यापार में सफलता के साथ – साथ लाभ भी मिलेगा । रुचिपूर्ण भोजन मिलेगा ।
          तुला :~ क्रोध को वश में रखकर स्वभाव को मृदु बनाए रखे । वाणी पर संयम रखने से वातावरण को शांत रखने में आप सफल हो सकते हैं । कायदे से जुडी़ बातों और निर्णयों को सोच – समझकर करें । भ्रांति को दूर करें । खर्च अधिक होगा । आर्थिक लाभ होगा ।
          वृश्चिक :~ आय और व्यापार में वृद्धि के योग हैं । मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं जहां आपका समय काफी आनंदपूर्वक बितेगा । परंतु मध्याहन के बाद आप के स्वभाव में क्रोध और उग्रता बढेगी । इसलिए किसी के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार न करे । मित्रों से अनबन होने से मानसिक रूप से आप अस्वस्थ हो सकते हैं ।
          धनु :~ आज कार्य की योजनाएँ अच्छी तरह से होगी । व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी । कार्यालय में वातावरण अनुकूल रहेगा । परिश्रम के अपेक्षानुसार पद में भी उन्नति होगी । मित्रों से भेंट से मन प्रफुल्लित रहेगा । आज धन के लाभ के लिए शुभ है । संतान के शुभ समाचार मिलेंगे ।
          मकर :~ आज विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए संभावनाएँ बढ सकती है । परिवारजनों में आनंद – उल्लास का वातावरण रहेगा । व्यावसायिक क्षेत्र में पदोन्नति होगी । उच्च अधिकारी आप के कार्य से प्रसन्न होंगे । धन के साथ – साथ मान – सन्मान की वृद्धि होगी । पिता से लाभ होगा ।
          कुंभ :~ नए कार्य का प्रारंभ आज न करें । स्वास्थ्य के लिए खान-पान में ध्यान रखे । वाणी पर संयम से आप किसी के साथ उग्र चर्चा अथवा मनमुटाव को टाल सकेंगे । मध्याहन के बाद आपके प्रसन्नता में वृद्धि होगी । स्वास्थ्य में भी सुधार होगा । आर्थिक लाभ होगा ।
          मीन :~ व्यापार में भागीदारी से आप को लाभ होगा । किसी मनोरंजन स्थल पर स्नेहीजनों के साथ आनंद मनाने से मन प्रफुल्लित होगा परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति में परिवर्तन अनुभव आप करेंगे । मध्याहन के बाद नए कार्य का प्रारंभ न करे । प्रवास को टाले । क्रोध पर संयम बरते । परिवारजनों से साथ तकरार होगी । ( डाँ. पं. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *