
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?बुधवार, १३ अक्टूबर २०२१?
सूर्योदय: ? ०६:२१
सूर्यास्त: ? ०५:५०
चन्द्रोदय: ? १३:३३
चन्द्रास्त: ?२३:५२
अयन ? दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: ❄️ शरद
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? आश्विन
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? अष्टमी (२०:०७ तक)
नक्षत्र ? पूर्वाषाढ (१०:१९ तक)
योग ? सुकर्मा (२७:४४ तक)
प्रथम करण ? विष्टि (०८:५४ तक)
द्वितीय करण ? बव (२०:०७ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? कन्या
चंद्र ? मकर (१६:०५ से)
मंगल ? कन्या (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? कन्या (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? वृश्चिक (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ❌❌❌
अमृत काल ? २७:२३ से २८:५६
विजय मुहूर्त ? १३:५८ से १४:४४
गोधूलि मुहूर्त ? १७:३७ से १८:०१
निशिता मुहूर्त ? २३:३८ से २४:२८
राहुकाल ? १२:०३ से १३:२९
राहुवास ? दक्षिण-पश्चिम
यमगण्ड ? ०७:४४ से ०९:१०
होमाहुति ? शुक्र
दिशाशूल ? उत्तर
अग्निवास ? आकाश
भद्रावास ? पाताल (०८:५४ तक)
चन्द्रवास ? पूर्व (दक्षिण १६:०६ से)
शिववास ? श्मशान में (२०:०७ गौरी के साथ)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – लाभ २ – अमृत
३ – काल ४ – शुभ
५ – रोग ६ – उद्वेग
७ – चर ८ – लाभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – शुभ
३ – अमृत ४ – चर
५ – रोग ६ – काल
७ – लाभ ८ – उद्वेग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
दक्षिण-पूर्व (गुड़ अथवा दूध का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
सरस्वती बलिदान, दुर्गाष्टमी, नवरात्रि के आठवें दिन आदिशक्ति माँ दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा उपासना, विवाहदी मुहूर्त (हिमाचल, पंजाब, कश्मीर, हरियाणा आदि के लिये) कुंम्भ लग्न दोपहर ०३:१२ से सायं ०४:४२, मेष लग्न सायं ०६:०९ से ०७:४५ तक, गृहप्रवेश मुहूर्त प्रातः १०:४६ से ११:५० तक, व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त प्रातः १०:४६ से १२:१३ तक, देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०६:२९ से ०९:२० तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १०:१९ तक जन्मे शिशुओ का नाम
पूर्वाषाढ़ नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ढा) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम उत्तराषाढ़ नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (भे, भो, ज, जी) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कन्या – २८:२२ से ०६:४०
तुला – ०६:४० से ०९:०१
वृश्चिक – ०९:०१ से ११:२०
धनु – ११:२० से १३:२४
मकर – १३:२४ से १५:०५
कुम्भ – १५:०५ से १६:३१
मीन – १६:३१ से १७:५४
मेष – १७:५४ से १९:२८
वृषभ – १९:२८ से २१:२३
मिथुन – २१:२३ से २३:३८
कर्क – २३:३८ से २५:५९
सिंह – २५:५९ से २८:१८
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
अग्नि पञ्चक – ०६:१७ से ०६:४०
शुभ मुहूर्त – ०६:४० से ०९:०१
रज पञ्चक – ०९:०१ से १०:१९
शुभ मुहूर्त – १०:१९ से ११:२०
चोर पञ्चक – ११:२० से १३:२४
शुभ मुहूर्त – १३:२४ से १५:०५
रोग पञ्चक – १५:०५ से १६:३१
शुभ मुहूर्त – १६:३१ से १७:५४
शुभ मुहूर्त – १७:५४ से १९:२८
रोग पञ्चक – १९:२८ से २०:०७
शुभ मुहूर्त – २०:०७ से २१:२३
मृत्यु पञ्चक – २१:२३ से २३:३८
अग्नि पञ्चक – २३:३८ से २५:५९
शुभ मुहूर्त – २५:५९ से २८:१८
रज पञ्चक – २८:१८ से ३०:१८
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपकी दिनचार्य अस्त-व्यस्त रहेगी। लेकिन धार्मिक कार्यो में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे धार्मिक स्थानों की यात्रा दान पुण्य के अवसर मिलेंगे। महिलाये आज भावनाओ में जल्दी भ जाएंगी किसी की भी बातो का जल्दी से विश्वास कर लेंगी इनसे काम निकालना आज बहुत आसान रहेगा। नौकरी वाले लोग अकस्मात कार्य आने से परेशान होंगे लेकिन इसका लाभ भी मिलने से संतुष्ट रहेंगे। व्यवसायी वर्ग आवश्यक कार्यो में भी लापरवाही दिखाएंगे जिसके परिणाम स्वरूप आज धन की आमद सीमित रहेगी। दूर रहने वाले रिश्तेदारों की चिंता होगी। बुजुर्ग आपके मन की कुछ बाते कहना चाहेंगे परन्तु संकोच वश कह नही सकेंगे इसका ध्यान रखें।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपको दैनिक कार्यो के अतिरिक्त अन्य अधूरे कार्यो से भागदौड़ करनी पड़ेगी। सेहत में भी उतार चढ़ाव लगा रहेगा अपनी अथवा परिजनों की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। मध्यान तक काम करने की सोच में डूबे रहेंगे परन्तु आलस्य में समय व्यर्थ होगा। कार्य व्यवसाय आज संभावनाओं पर टिका रहेगा आर्थिक मामलों में केवल आश्वासन से काम चलाना पड़ेगा। घरेलू खरीददारी पर खर्च होगा। मनोरंजन की कामना आज मन मे ही रह जायेगी। घरेलू वातावरण शांत रहेगा परन्तु बीच मे कोई गलतफहमी होने से पारिवारिक सदस्य आपस मे भीड़ सकते है धैर्य का परिचय दें। संध्या का समय अपेक्षाकृत शांति से बिताएंगे।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन भी आपके अनुकूल रहने वाला है आज कार्य सफलता के साथ ही मनोरंजन के लिए भी समय निकाल लेंगे। कार्य व्यवसाय में आज अचानक वृद्धि होगी धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे आलस्य भी आज हद से ज्यादा रहेगा जल्द से किसी कार्य को करने के लिये तैयार नही होंगे परन्तु मध्यान के समय तक अधूरे कार्यो को जल्दी पूर्ण कर लेंगे। तुरंत फल देने वाले कार्यो में निवेश शुभ रहेगा इसके अतिरिक्त कार्यो में धन फंस सकता है। नौकरी वाले लोग आज एकांत में आराम की जिंदगी बिताना पसंद करेंगे लेकिन घरेलू कार्य आने से इच्छा पूर्ण नही हो सकेगी। महिलाये आज मनोकामना पूर्ण होने से उत्साहित रहेंगी। सेहत आलस्य को छोड़ सामान्य ही रहेगी।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिये समृद्धिकारक रहेगा। घर मे सुख के साधनों की वृद्धि होगी इसपर खर्च भी अधिक करना पड़ेगा। व्यवसाय की स्थिति मध्यान तक धीमी रहेगी इसके बाद उछाल आने से धन की आमद होने लगेगी आज पुरानी उधारी चुकता होने से राहत मिलेगी। थोक के एवं जमीन के कार्य से जुड़े व्यवसायियों को आज अधिक लाभ मिलेगा। महिलाये परिवार के लिये भाग्यशाली रहेंगी गृहस्थी की सभी उलझनों को सुलझाने में बराबर सहयोग करेगी। आज आप खर्च करने से पीछे नही हटेंगे फिर भी भाई बंधु आपसे ईर्ष्या भाव रखेंगे। सेहत बनी रहेगी। आनंद मनोरंजन के प्रसंग बनेंगे।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपकी वैचारिक एवं कल्पना शक्ति में वृद्धि होगी किसी भी कार्य मे पूर्वानुमान लगाने की खूबी सभी जगह से सम्मान दिलायेगी। आज आपको किसी विशेष प्रयोजन में निर्णायक के रूप में आमंत्रित किया जा सकता है दो पक्षो के झगड़े में भी सुलह करानी पड़ सकती है बेहतर रहेगा इस लफडो से बचे अन्यथा व्यर्थ की मानसिक उलझन होगी। काम-धंधा आज सामान्य रहेगा खर्च निकालने लायक धन आसानी से मिल जाएगा। आज घर के सदस्यों की फरमाइशें खत्म नही होंगी इन्हें पूरा करने में धन खर्च होगा फिर भी शांति नही मिलेगी। महिलाये आज धनवानों जैसी जीवनशैली जीने की सोच के कारण मानसिक दुख सहेंगी।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिये अशांति से भरा रहेगा। दिन के आरंभ में कई दिनों से लटके कार्य पूरे करने की योजना बनाएंगे परन्तु आस-पास का वातावरण में कलह-क्लेश रहने से कोई भी कार्य ठीक से नही कर सकेंगे। घर के सदस्य आपसे किसी ना किसी कारण असंतुष्ट रहेंगे। भाई बंधुओ अथवा आस-पड़ोसी से मामूली बात बड़े झगड़े का रूप ले सकती है। वाणी एवं व्यवहार में नरमी रखे अन्यथा परिस्थिति गंभीर होते देर नही लगेगी। महिलाये भी अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने में असफल रहेंगी। नौकरी करने वाले लोग अधिकारी वर्ग से नाराज रहेंगे। आज पैतृक संबंधित अथवा अन्य सामूहिक घरेलू कार्य से बचकर रहें अवश्य झगड़ा होगा। धन लाभ कम खर्च अधिक रहेगा संताने उद्दंड व्यवहार करेंगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आप ज्यादा परिश्रम करने के मूड में नही रहेंगे कार्य करते समय भी ध्यान मनोरंजन एवं आराम की ओर भटकेगा फिर भी आर्थिक दृष्टिकोण से दिन शुभ रहेगा। कार्य व्यवसाय से आशाजनक धन की आमद होने से मनचाही वस्तु पर खर्च कर सकेंगे व्यवसाइयों की पुरानी योजना पूर्ण होगी नई पर कार्य आरंभ आज ना करें। पारिवारिक उत्तरदायित्व को आज बखूबी निभाएंगे इसके विपरीत महिलाये धन संचय करने पर ज्यादा जोर देंगे लेकिन अपनी बात आने पर इसे अमल नही करेंगी घरेलू आवश्यकता के साथ सुख के साधनों पर खर्च करेंगी। मध्यान बाद विपरीत लिंगीय आकर्षण बढेगा प्रेम प्रसंगों के लिए समय देंगे खर्च भी करेंगे। असंयमित खान-पान से पेट खराब होगा।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आप निश्चिन्त होकर बिताना पसंद करेंगे दिन के आरंभ से ही यात्रा पर्यटन की योजना बनाएंगे लेकिन घर मे मेहमानों के अकस्मात आने से थोड़ी असुविधा होगी। काम-धंदे को लेकर आज थोड़े लापरवाह रहेंगे मध्यान तक दौड़धूप भी करेंगे इसके बाद अधिकांश कार्य अधीनस्थ सहकर्मियों का भरोसे चलेंगे फिर भी संतोषजनक लाभ हो ही जायेगा। घरेलू कार्य आज अधिक रहने से महिलाये को थकान शारीरिक शिथिलता की शिकायत रहेगी। मित्रो को छोड़ शेष सभी से आज उदासीन व्यवहार करेंगे। धर्म कर्म में आस्था रहने पर भी ज्यादा समय नही देंगे इसकी जगह आज बाहर घूमना मनोरंजन ज्यादा भायेगा। परिवार के बुजुर्ग एवं संतानों के ऊपर अकस्मात खर्च होगा।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिये सुख शांति वाला रहेगा परन्तु मन की चंचलता अधिक रहने से कारोबारी कार्य मे अनिर्णय की स्थिति किसी भी कार्य को सिरे नही चढ़ने देगी। आपके है-परिहास के व्यवहार के कारण लोग आपकी आवश्यक बातों को भी गंभीर नही लेंगे जिससे कार्यो में रुकावट आ सकती है। लाभ पाने के लिये आज गंभीर होना अतिआवश्यक है। धन लाभ आज आवश्यकता अनुसार लेकिन अकस्मात ही होगा। पारिवारिक वातावरण खुशहाल बना रहेगा परिजनों को आवश्यकता पूर्ति हेतु खर्च एव थोड़ी दौड़ धूप करनी पड़ेगी परन्तु इससे आपको संतोष ही होगा। संध्या का समय आनंद मनोरंजन में व्यतीत होगा। किसी से बहस ना करें।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपको कुछ ना कुछ हानि अवश्य कराएगा। प्रत्येक कार्य को देखभाल कर ही करें। जिस कार्य को करने में असमंजस की स्थिति बने उसमे अहम को त्याग किसी अनुभवी की सलाह ले अन्यथा आज छोड़ ही दे फायदे ने रहेंगे। सेहत भी आज नरम गरम रहने से बनी बनाई योजनाए लटकी रहेंगी। स्वभाव में झुंझलाहट रहने के कारण लोग आपसे मन की बात सांझा करने से संकोच करेंगे। काम-धंधे की गति भी मंद ही रहेगी धन लाभ के लिये आज किसी की खुशामद करनी पड़ेगी फिर भी आशाजनक नही होगा। धन संबंधित कार्यो में ज्यादा सावधानी बरतें धोखा होने की संभावना है। उधार आज किसी को भूल से भी ना दें। सेहत की समय पर जांच कराए।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिये सम्मान जनक परिस्थितियां बनाएगा। दिन की शुरुआत आज धीमी रहेगी दैनिक कार्य विलंब से पूर्ण होंगे शरीर मे प्रमाद छाया रहेगा इसके विपरीत महिलाये दैनिक कार्य जल्दी पूर्ण कर पूजा पाठ में मग्न रहेंगी। कार्य व्यवसाय को लेकर भी आज आप अधिक गंभीर रहेंगे आरंभिक मंदी के बाद बिक्री में बढ़त होगी धन की आमद भी आशाजनक रहेगी। मध्यान के आस-पास किसी से आर्थिक मामलों को लेकर नोकझोंक हो सकती है गुस्से से बचे अन्यथा हानि होगी। संध्या का समय आज पूर्व नियोजित रहेगा मनपसन्द भोजन वस्त्र अलंकार वाहन सुख मिलने से रोमांचित होंगे।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आप मानसिक उलझनों में फंसे रहेंगे। दिन को शांति से बिताने की योजना पर सगे संबंधी पानी फेर सकते है। घरेलू कार्य के साथ ही रिश्तेदारी के व्यवहार निभाने में समय के साथ धन भी खर्च करना पड़ेगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर आज आपको पैतृक प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आज आपकी जीवन शैली धनवानों जैसी रहेगी। दिखावे के ऊपर अधिक खर्च करेंगे इस कारण बाद में पछतावा भी होगा। कार्य व्यवसाय में पिछले दिन की अपेक्षा आज थोड़ी सुस्ती रहेगी फिर भी निर्वाह योग्य आय के साधन सहज सुलभ होंगे। सहयोगी आज कार्यो में सहयोग करने में आनाकानी करेंगे। संध्या का समय अधिक खर्चीला फिर भी आनंद दायक रहेगा। व्यसन से बचें।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 13 अक्टूबर 2021 बुधवार संवत् 2078 मास आश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रात्रि 08:08 बजे तक रहेगी पश्चात् नवमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:27 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:01 बजे होगा । पूर्वा षाढा नक्षत्र प्रातः 10:19 बजे तक रहेगा पश्चात् उत्तरा षाढा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा धनु राशि मे अपरान्ह 06:06 बजे तक भ्रमण करते हुए मकर राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 12:09 से 01:38 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
~ विशेष ~
आज भद्रा प्रातः 08:58 बजे तक रहेगी , महाष्टमी व्रत व पूजन , बुधाष्टमी , सरस्वती बलिदान प्रातः 10:19 बजे से , अन्नपूर्णा परिक्रमा रात्रि 08:08 बजे पूर्ण ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245, एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी )
धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आपका आज का दिन मिलाजुला रहेगा । हित शत्रुओं से सतर्क रहे । प्रवास में अनायास बाधा आ सकती हैं । किसी भी नए कार्य का प्रारंभ नही करें । आध्यात्मिक सिद्धियाँ मिलने का योग हैं ।
वृषभ :~ आज आप शारीरिक स्वस्थ रहेगें । मानसिक प्रसन्नता रहेगी । परिवार तथा निकट के लोगों के साथ अधिक समय बितेगा । सामाजिक सफलता और यश मिलेगा ।
मिथुन :~ आज आपके घर में शांति और आनंद का माहौल रहेगा । खर्च होगा , वह निरर्थक नही होगा । लाभ हो सकता है । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । कार्य में यश होगा । प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे ।
कर्क :~ आज आपका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बिगड सकता है । किसी भी नए कार्य के प्रारंभ नही करे । मानसिक अशांति और उद्वेग रहेगा । खिन्नता रहेगी । पेट दर्द , विशेषकर मंदाग्नि , अजीर्ण जैसी व्याधियों से परेशान रहेंगेश।
सिंह :~ आज आप के साथ परिवारिक घटना हो सकती है जिससे दिल को तकलीफ हो । शारीरिक , मानसिक स्वस्थता रहेंगी । मन कुछ अधिक व्यग्र रहेगा । नकारात्मक विचार परेशान करेगें । माता का स्वास्थ्य बिगडेगा ।
कन्या :~ आज आपका साथियों के साथ अच्छी तरह से समय बीतेगा । भावनात्मक सम्बंधों से नरम होंगे । मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी । भाई – बहनों से लाभ होगा । प्रतिस्पर्धियों का सामना कर पाएँगे । गूढ तथा रहस्यमय आध्यात्मिक बातों में सिद्धि मिलेगी ।
तुला :~ आज आपमे अनिर्णय के कारण नए कार्यों का प्रारंभ नही करे । सम्बंधों में औपचारिकता रखे , नहीं तो मनमुटाव हो सकता है । व्यवहार में जिद्द छोडे । स्वास्थ्य संभाले ।
वृश्चिक :~ आज आप तन और मन से प्रसन्न रहेंगे । परिवार के साथ आनंद – उल्लास में समय बितेगा । शुभ समाचार मिलेंगे । आनंददायक प्रवास हो सकता है ।
धनु :~ आज आपके साथ परिवारिक मनमुटाव होंगे । स्वभाव में उग्रता तथा आवेश से विवाद न हो इस बात का विशेष ध्यान रखे । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । वाणी एवं व्यवहार में संयम रखे । दुर्घटना से संभले ।
मकर :~ आज आपको सामाजिक कार्यों से लाभ होगा क्योंकि विविध क्षेत्रों से लाभ के योग हैं । मित्रों तथा सम्बंधियों की भेंट लाभदायक सिद्घ रहेगी । किसी भी वस्तु खरीदने के लिए शुभ है । शेयर – सट्टे में लाभ होगा ।
कुंभ :~ आज आपकी शारीरिक और मानसिक स्थति अच्छी रहेगी । व्यवसाय कार्य की प्रशंसा होगी जो कि आनंददायी रहेगी । कार्यालय में सहकर्मचारियों का सहयोग मिलेगा ।
मीन :~ आज आपके उच्च अधिकारी से सम्बंधों में दरार न पडे़ इसका ध्यान रखे । शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता रहेगी । प्रतिस्पर्धियों से वादव- विवाद टालें । व्यापार में अवरोध आ सकता है ।
( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।