
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?मंगलवार, १९ अक्टूबर २०२१?
सूर्योदय: ? ०६:२५
सूर्यास्त: ? ०५:४४
चन्द्रोदय: ? १६:४७
चन्द्रास्त: ?२८:५६
अयन ? दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: ❄️ शरद
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (राक्षस)
मास ? आश्विन
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? चतुर्दशी (१९:०३ तक)
नक्षत्र ? उत्तराभाद्रपद (१२:१३ तक)
योग ? व्याघात (२०:३९ तक)
प्रथम करण ? गर (०६:३१ तक)
द्वितीय करण ? वणिज (१९:०३ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? तुला
चंद्र ? मीन
मंगल ? कन्या (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? वृश्चिक (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:३९ से १२:२४
अमृत काल ? ०७:०८ से ०८:५०
सर्वार्थसिद्धि योग ? ०६:२१ से १२:१३
रवियोग ? ०६:२१ से १२:१३
विजय मुहूर्त ? १३:५५ से १४:४०
गोधूलि मुहूर्त ? १७:३० से १७:५४
निशिता मुहूर्त ? २३:३७ से २४:२७
राहुकाल ? १४:५२ से १६:१७
राहुवास ? पश्चिम
यमगण्ड ? ०९:११ से १०:३६
होमाहुति ? चन्द्र
दिशाशूल ? उत्तर
अग्निवास ? पाताल (१९:०३ से पृथ्वी)
भद्रावास ? मृत्यु (१९:०३ से)
चन्द्रवास ? उत्तर
शिववास ? भोजन में (१९:०३ से श्मशान में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – रोग २ – उद्वेग
३ – चर ४ – लाभ
५ – अमृत ६ – काल
७ – शुभ ८ – रोग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – काल २ – लाभ
३ – उद्वेग ४ – शुभ
५ – अमृत ६ – चर
७ – रोग ८ – काल
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
उत्तर-पश्चिम (धनिया अथवा दलिये का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
कोजागरी व्रत, लक्ष्मीन्द्र पूजा, विवाहादि मुहूर्त (हिमाचल, पंजाब, कश्मीर, हरियाणा) आदि के लिये कुंम्भ लग्न दोपहर ०२:४७ से सायं ०४:१८ तक, मिथुन लग्न रात्रि ०९:१९ से ११:१३ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ०९:५३ तक जन्मे शिशुओ का नाम
शतभिषा नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (सू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (से, सो, द, दी) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
तुला – ३०:१७ से ०८:३७
वृश्चिक – ०८:३७ से १०:५७
धनु – १०:५७ से १३:००
मकर – १३:०० से १४:४२
कुम्भ – १४:४२ से १६:०७
मीन – १६:०७ से १७:३१
मेष – १७:३१ से १९:०५
वृषभ – १९:०५ से २०:५९
मिथुन – २०:५९ से २३:१४
कर्क – २३:१४ से २५:३६
सिंह – २५:३६ से २७:५५
कन्या – २७:५५ से ३०:१३
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:२१ से ०८:३७
चोर पञ्चक – ०८:३७ से १०:५७
शुभ मुहूर्त – १०:५७ से १२:१३
रोग पञ्चक – १२:१३ से १३:००
शुभ मुहूर्त – १३:०० से १४:४२
मृत्यु पञ्चक – १४:४२ से १६:०७
अग्नि पञ्चक – १६:०७ से १७:३१
शुभ मुहूर्त – १७:३१ से १९:०३
मृत्यु पञ्चक – १९:०३ से १९:०५
अग्नि पञ्चक – १९:०५ से २०:५९
शुभ मुहूर्त – २०:५९ से २३:१४
रज पञ्चक – २३:१४ से २५:३६
शुभ मुहूर्त – २५:३६ से २७:५५
चोर पञ्चक – २७:५५ से ३०:१३
शुभ मुहूर्त – ३०:१३ से ३०:२२
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन असमंजस में बीतेगा। लोगो का व्यवहार आपकी आशा के विपरीत रहेगा मन मे किसी गुप्त कारण से भय बना रहेगा। सेहत का आज विशेष ध्यान रखें। आकस्मिक चोटादि लगने का भय है। दिन शारीरिक रूप से कष्टदायक रहेगा। व्यर्थ के खर्च रहने से ज्यादा परेशानी बनेगी। आवश्यकता पड़ने पर किसी सहकर्मी का सहयोग नही मिलेगा। कार्य व्यवसाय में आज महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें हानि हो सकती है। घरवाले थोड़ी बहुत मदद करने का प्रयास करेंगे परन्तु स्वभाव में अहम की भावना रहने से आपको पसंद नही होगा। आर्थिक रूप से भी दिन परेशानी वाला रहेगा। उधार लेने की नौबत आ सकती है। दाम्पत्य जीवन मे नीरसता का अहसास होगा।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आपको किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग मिलेगा लेकिन इसके लिये काफी परिश्रम करना पड़ेगा। मध्यान तक स्थिति पहले जैसी बनी रहेगी लेकिन इसके बाद सुधार आने से राहत मिलेगी। नौकरी करने वाले लोग आज ज्यादा परेशान रहेंगे अधिकारियों को प्रसन्न रखने के लिये तरह-तरह के प्रयास करेंगे। महिलाये कई दिनों से मन मे चल रही योजना के विफल होने से उदास रहेंगी घर की अपेक्षा बाहर का वातावरण अधिक पसंद करेंगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी। आपके पुण्य उदय होने से स्थिति गंभीर होने से बचेगी। परिजनों का सहयोग मिलता रहेगा।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपको परिजनों का प्रत्येक कार्य मे समर्थन मिलेगा। दिन के आरम्भ में शुभ समाचार मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आज आपके दैनिक कार्य अन्य दिनों से पहले पूर्ण होंगे। व्यवसाय में भी उन्नति के योग बन रहे है व्यवसाय को नया रूप देने की योजना बनायेंगे। धन से ज्यादा व्यवहार को महत्त्व देंगे इसके परिणाम स्वरूप परिजनों के साथ बाहर के लोगो का भी स्नेह मिलेगा। नौकरी वालो की काम के सिलसिले से यात्रा हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर आज बहस से बचें। आर्थिक उलझने दिन के मध्यान तक परेशान करेंगी इसके बाद आकस्मिक लाभ होने से थोड़ी राहत मिलेगी। महिलाओ की फरमाइश पूरी होने पर प्रसन्न रहेंगी। मनोरंजन के अवसर मुश्किल से ही मिलेंगे।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको मध्यान तक धैर्य से कार्य करने की सलाह है दोपहर बाद सेहत संबंधित समस्या कम रहेंगी। कार्य व्यवसाय के प्रति कम ही गंभीर रहेंगे धार्मिक कार्यो के प्रति रुचि रहेगी लेकिन कोई ना कोई व्यवधान आने से समय कम ही दे पाएंगे। व्यवसायी वर्ग दिन के आरम्भ में आलसी रहेंगे दोपहर बाद किसी कार्य के बनने से प्रसन्न होंगे। आज जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमे स्वयं अथवा सहकर्मी की खराब सेहत बाधा डालेगी। आर्थिक लाभ के लिये इंतजार करना पड़ेगा संध्या के आस-पास होगी वह भी अनर्गल कार्यो में खर्च हो सकती है। महिलाये शारीरिक अकड़न अथवा नसों में विकार आने से असहज रहेंगी। यात्रा का मन बन रहा है तो फिलहाल स्थगित रखें।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपके लिये आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। दिन के आरंभिक भाग में सेहत को लेकर आशांकित रहेंगे फिर भी कार्य भार के चलते अनदेखी करनी पड़ेगी। व्यवसायी वर्ग को धन लाभ की आशा दिन के आरम्भ से ही लगी रहेगी परन्तु आज सीमित साधनों से ही काम चलाना पड़ेगा। दिन के आरंभ में बौद्विक परिश्रम भी अधिक करना पड़ेगा इसका लाभ सम्मान के रूप में अवश्य मिलेगा। आर्थिक विषय संबंधित अधिकांश कार्यो में केवल आश्वासन से ही काम चलाना पड़ेगा। दोपहर के बाद शारीरिक रूप से अत्यंत सतर्कता बरते शारीरिक अंगों में शिथिलता आएगी चोटादि का भय भी है। पारिवारिक वातावरण तालमेल की कमी के कारण बिखर सकता है।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप जिस भी कार्य को हाथ मे लेंगे उसी में लापरवाही दिखाएंगे। घर के बुजुर्ग अथवा अधिकारी वर्ग आपसे नाराज होंगे लेकिन दयालुता भी दिखाएंगे। कार्य व्यवसाय की स्थिति गंभीर रहेगी लाभ के अवसर हाथ आते आते निकल सकते है। आज आपकी मानसिकता कम समय मे अधिक धन कमाने की रहेगी इसमें हानि-लाभ की परवाह किये बिना जल्दबाजी दिखाएंगे। मध्यान तक धैर्य धारण करें इसके बाद स्थिति में सुधार आने लगेगा। रुके कार्यो में गति आने के साथ ही नये लाभ के अनुबंध भी मिलेंगे। महिलाये किसी के ऊपर जली भुनी रहेंगी घर मे अशांति का कारण भी बन सकती है। बुजुर्गो से मतभेद का परिणाम हानिकर होगा। सेहत सामान्य रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज मध्यान तक की दिनचार्य परिश्रम वाली रहेगी किसी कार्य के असफल होने से निराश होंगे लेकिन धैर्य ना छोड़े दोपहर के बाद कि स्थिति लाभदायक रहेगी। आपको जिस कार्य मे हानि की संभावना रहेगी उससे भी अकस्मात धन लाभ प्राप्त करेंगे। परिवार की महिलाये अथवा महिला मित्र आज आपके जीवन मे कुछ विशेष भूमिका निभाएंगी। धन लाभ आवश्यकता के समय होने से ज्यादा झंझट में नही पड़ना पड़ेगा। अपनी व्यवहार कुशलता का परिचय हर क्षेत्र पर देंगे लेकिन परिवार में किसी ना किसी का रूठना मनाना लगा रहेगा फिर भी माहौल नियंत्रण में ही रहेगा। विशेष कर आज व्यसनों से दूर रहें धन के साथ ही मान एवं शारीरिक हानि हो सकती है।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन भी आपके आशानुकूल रहेगा दिन का आरंभिक भाग सुस्त रहने से कार्य विलम्ब होगा लेकिन मध्यान तक स्थिरता आने लगेगी कार्यो को गंभीरता से करेंगे। आप किसी भी कार्य मे ज्यादा तामझाम करना पसंद नही करेंगे। जिस कार्य मे आसानी रहे उसे प्राथमिकता देंगे। सरकार संबंधित कागजी कार्य थोड़ी भागदौड़ से पूर्ण हो सकेंगे। व्यवसाय में ले देकर काम चलाने की प्रवृति शुरू में हानि लेकिन बाद में लाभदायक सिद्ध होगी। किसी के मनमाने व्यवहार के कारण तीखी बहस भी हो सकती है जिसमे विजय आपकी ही होगी। महिलाये शांत रहेंगी फिर भी मौन रहने का प्रयास करें इससे कई समस्याओं का समाधान स्वतः ही हो जायेगा।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका स्वभाव अत्यंत स्वार्थी रहेगा। घर एवं कार्य क्षेत्र पर केवल मतलब से व्यवहार करेंगे। अपने लाभ के लिए किसी को परेशानी में डालने से नही हिचकेंगे। मध्यान तक व्यवसाय से लेदेकर लाभ होगा इसके बाद विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा।
आधे पूर्ण हो चुके कार्य किसी कारण से अधूरे रह जाएंगे एवं जिस भी कार्य को आरम्भ करने का मन बनाएंगे वही आगे हानि कराएगा। स्वयं का काम छोड़ अन्य लोगो के कार्य मे रुचि लेंगे। किसी के झगड़े में टांग ना अड़ाए मान हानि हो सकती है। परिवार का वातावरण बिगड़ेगा भाई-बंधु एवं स्त्री से कलह होने की संभावना है। बड़ो से भी डांट फटकार सुन्नी पड़ेगी।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपको स्वयं अथवा किसी परिचित के कार्य से दौड़धूप करनी पड़ेगी। मध्यान तक सभी कार्य व्यवस्थित रूप से चलते रहेंगे सहयोग भी आवश्यकता के समय मिल जाएगा दोपहर बाद कि दिनचार्य आशा के विपरीत रहेगी आकस्मिक नुकसान होने की संभावना है लेकिन फिर भी आर्थिक रूप से दिन ठीक ही रहेगा। निवेश अथवा व्यवसाय विस्तार कुछ दिन के लिये स्थिगित रखना ही बेहतर रहेगा। पारिवारिक वातावरण भी उखड़ा हुआ रहेगा। घर के सदस्य एक दूसरे से किसी गुप्त बात को लेकर डरे रहेंगे। सेहत में कुछ ना कुछ कमी बनी रहेगी।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन बीते कल की अपेक्षा राहत वाला रहेगा। आज आप दिन के आरम्भ से शांत स्थान की तलाश में रहेंगे। घरेलू वातावरण में भी सुधार आएगा फिर भी बेतुकी बयानबाजी से दूर रहें। आर्थिक कमी रहने से मन मे नकारात्मक भाव आएंगे। महिलाओ को शारीरिक परेशानी रहने के कारण घर के कार्यो में विलंब होगा। ध्यान रहे आज धन लाभ के लिए किसी के सहयोग एवं मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ेगी इसलिए रूखे व्यवहार से बचें आप केवल व्यवहारिकता के बल पर ही लाभ कमा सकते है। मध्यान तक धर्य धारण करे इसके बाद स्थिति आपके पक्ष में बनने लगेगी।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिये भाग्योदय कारक रहेगा दिन के आरम्भ से ही शारीरिक रूप से तरोताजा बने रहेंगे लेकिन घरेलू कार्यो को करने में आनाकानी करेंगे। संतानो को लेकर कोई नई समस्या खड़ी होने से थोड़ी परेशानी भी रहेगी। नौकरी पेशा जातको को व्यवहार कुशलता का फल सम्मान के रूप में मिलेगा अतरीरिक्त आय के साधन भी जुड़ेंगे। सरकारी कार्यो में आज ढील ना दें अन्यथा लंबे समय के लिए लटक सकते है। महिलाओ की फरमाइशें पूर्ण नही हो पायेगी जिससे थोड़ी देर के लिए घर का वातावरण उदासीन बनेगा। धन लाभ आवश्यकता अनुसार लेकिन प्रयत्न करने पर ही होगा। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 19 अक्टूबर 2021 मंगलवार संवत् 2078 मास आश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि सायं 07:04 बजे तक रहेगी पश्चात् पूर्णिमा तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:31 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:55 बजे होगा । उत्तरा भाद्रपदा नक्षत्र दोपहर 12:12 बजे तक रहेगा पश्चात् रेवती नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मीन राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 03:01 से 04:26 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:46 से 12:32 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
~: विशेष :~
आज भद्रा सायं 07:04 बजे से , पंचक , गंडमूल आरंभ दोपहर 12:12 बजे से , रवि योग प्रातःकाल 06:31 से दोपहर 12:12 बजे तक रहेगा ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आपके लिए उगाही एवं प्रवास के लिए दिन अच्छा है । व्यापार से सम्बंधित कार्यों के लिए लाभदायक है । घर में शुभ प्रसंग होगा । शेयर – सट्टे में आर्थिक लाभ होगा ।
वृषभ :~ आज आप व्यावसाय मे नई विचारधारा अमल में लाएँगे । आलस और व्यग्रता रहेंगी , इसलिए स्वास्थ्य पर ध्यान दे । प्रतिस्पर्धीयों से वाद – विवाद न करे । अग्नि , जल और अकस्मात से बचे ।
मिथुन :~ आज आप खान – पान में ध्यान रखे । वाहन चलाते समय घटना न हो इसका ध्यान रखे । आकस्मिक खर्च होगा । किसी कारण बाहर जाएंगे । खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखे ।
कर्क :~ आज आपका आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी । विचारों में अस्थिरता , मुसाफरी रहेगी । अचानक खर्च होगा । भागीदारों से आंतरिक मतभेद बढेगा । नौकरी – धंधे में अनुकूलता रहेगी । क्रोध काबू में रखे । नये काम आरंभ नही करे ।
सिंह :~ आज आप व्यवसाय में धन – सम्बंधित आयोजन कर सकेंगे । उचित खर्च होगा । विदेश के व्यवसायियों से लाभ हो सकता है । आय वृद्धि होने से आर्थिक मामलों में हाथ खुला रहेगा । प्रबल लाभ के योग हैं । फिर भी अनिर्णायकता रहेगी ।
कन्या :~ आज आप आभूषणों की खरीदी के साथ – साथ कला मे भी रुचि रहेगी । व्यापार के लिए दिन बहुत अच्छा है । आर्थिक विषयों में सरलता रहेगी । घर में शांति और आनंद रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । व्यवसाय अच्छा रहेगा और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा ।
तुला :~ आज आप शारीरिक और मानसिक अप्रसन्न रहेंगे । परिवार में उग्र वातावरण रहेगा । मानहानि न हो इसका ध्यान रखे । परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक स्थिति सुधरेगी । सृजनात्मक और कलात्मक प्रवृत्तियां रहेगी।
वृश्चिक :~ आज व्यवसायियों के लिए दिन अनुकूल है । भाई – बंधुओं का सहयोग मिलेगा । प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे । परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक प्रतिकूलताएँ रहेंगी । जीवन में अपयश हो सकता है ।
धनु :~ आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । आध्यात्मिक के लिए बहुत अच्छा है । आर्थिक लाभ होगा । विद्यार्थीयों को विद्या – अभ्यास में अधिक ध्यान देना होगा । हितशत्रु , प्रतिस्पर्धी सफल नहीं हो सकेंगे ।
मकर :~ आज आपके व्यवसाय में अनुकूल वातावरण रहेगा । हर कार्य सरलता से होंगे । जीवन में प्रसन्नता रहेगी । फिर भी मध्याहन के बाद विचारों में नकारात्मक से हताश रह सकते है । शेयर – सट्टे में निवेश करेंगे।
कुंभ :~ आज आपका धार्मिक और सामाजिक कार्यों मे अधिक खर्च होगा । सम्बंधियों और मित्रों से तूतू – मैंमैं होगी । कुछ अधिक ही आध्यात्मिक रहेंगे । दुर्घटना एवं शल्यचिकित्सा से बचे ।
मीन :~ आज आप प्रवास – पर्यटन के साथ तथा मित्रों से उपहार मिंलेगे। मध्याहन के बाद हर कार्य में सावधानी बरते । व्यावसाय में सरकारी प्रभाव बढ सकता है । अधिक श्रम का पूर्ण फल नही मिलेगा । आध्यात्मिक अधिक रहेंगे । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।