
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?बुधवार, २० अक्टूबर २०२१?
सूर्योदय: ? ०६:२५
सूर्यास्त: ? ०५:४३
चन्द्रोदय: ? १७:४४
चन्द्रास्त: ?❌❌❌
अयन ? दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: ❄️ शरद
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (राक्षस)
मास ? आश्विन
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? पूर्णिमा (२०:२६ तक)
नक्षत्र ? रेवती (१४:०२ तक)
योग ? हर्षण (२०:४० तक)
प्रथम करण ? विष्टि (०७:४१ तक)
द्वितीय करण ? बव (२०:२६ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? तुला
चंद्र ? मेष (१४:०१ से)
मंगल ? कन्या (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? वृश्चिक (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ❌❌❌
अमृत काल ? ११:२७ से १३:१०
विजय मुहूर्त ? १३:५४ से १४:४०
गोधूलि मुहूर्त ? १७:२९ से १७:५३
निशिता मुहूर्त ? २३:३६ से २४:२७
राहुकाल ? १२:०१ से १३:२६
राहुवास ? दक्षिण-पश्चिम
यमगण्ड ? ०७:४७ से ०९:१२
होमाहुति ? चन्द्र
दिशाशूल ? उत्तर
अग्निवास ? पृथ्वी (२०:२६ तक)
भद्रावास ? मृत्यु (०७:४१ तक)
चन्द्रवास ? उत्तर (पूर्व १४:०२ से)
शिववास ? श्मशान में (२०:२६ गौरी के साथ)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – लाभ २ – अमृत
३ – काल ४ – शुभ
५ – रोग ६ – उद्वेग
७ – चर ८ – लाभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – शुभ
३ – अमृत ४ – चर
५ – रोग ६ – काल
७ – लाभ ८ – उद्वेग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पूर्व-उत्तर (गुड़ अथवा दूध का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
पूर्णिमा व्रत, कार्तिकस्नान आरम्भ, पंचक समाप्त १४:०१ पर, वाल्मीकि ऋषि जयन्ती, विवाहादि मुहूर्त (हिमाचल, पंजाब, कश्मीर, हरियाणा) आदि के लिये तुला-धनु लग्न प्रातः ०७:४१ से दोपहर ०१:१४, कुंम्भ-वृष लग्न दोपहर ०२:५० से रात्रि ०८:३९, मिथुन-कन्या लग्न रात्रि ०९:५१ से प्रातः ०६:२५ तक, नीवखुदाई एवं गृहारम्भ+गृहप्रवेश मुहूर्त प्रातः ०६:३३ से ०९:२१ तक, भूमि-भवन क्रय-विक्रय+व्यवसाय आरम्भ+वाहन क्रय-विक्रय मुहूर्त प्रातः १०:४६ से दोपहर १२:११ तक, देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः १०:४६ से ११:४९ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ०९:५३ तक जन्मे शिशुओ का नाम
शतभिषा नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (सू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (से, सो, द, दी) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
तुला – ३०:१३ से ०८:३४
वृश्चिक – ०८:३४ से १०:५३
धनु – १०:५३ से १२:५६
मकर – १२:५६ से १४:३८
कुम्भ – १४:३८ से १६:०३
मीन – १६:०३ से १७:२७
मेष – १७:२७ से १९:०१
वृषभ – १९:०१ से २०:५५
मिथुन – २०:५५ से २३:१०
कर्क – २३:१० से २५:३२
सिंह – २५:३२ से २७:५१
कन्या – २७:५१ से ३०:०९
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
रोग पञ्चक – ०६:२२ से ०८:३४
शुभ मुहूर्त – ०८:३४ से १०:५३
मृत्यु पञ्चक – १०:५३ से १२:५६
अग्नि पञ्चक – १२:५६ से १४:०२
शुभ मुहूर्त – १४:०२ से १४:३८
रज पञ्चक – १४:३८ से १६:०३
शुभ मुहूर्त – १६:०३ से १७:२७
शुभ मुहूर्त – १७:२७ से १९:०१
रज पञ्चक – १९:०१ से २०:२६
शुभ मुहूर्त – २०:२६ से २०:५५
चोर पञ्चक – २०:५५ से २३:१०
शुभ मुहूर्त – २३:१० से २५:३२
रोग पञ्चक – २५:३२ से २७:५१
शुभ मुहूर्त – २७:५१ से ३०:०९
मृत्यु पञ्चक – ३०:०९ से ३०:२३
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन धैर्य रखने की आवश्यकता है। आज आपके अधिकांश कार्य बनते बनते बिगड़ने से मन मे नकारात्मक भाव उत्पन्न होंगे। आप जहां से लाभ की संभावनाए लगाये रहेंगे वहां से ही अचानक हानि के समाचार मिलने से मन दुखी होगा। पूर्व में किये गलत आचरण का फल आज किसी ना किसी रूप में भोगना पड़ेगा। कारोबार में आज जोखिम भूल कर भी ना लें नाही ही किसी से उधार संबंधित व्यवहार करें। पारिवारिक वातावरण भी आज अस्त-व्यस्त ही रहेगा घर मे मौसमी बीमारियों का प्रकोप रहने के कारण दवाओं पर धन खर्च करना पड़ेगा। महिलाये शारीरिक रूप से असमर्थ रहेंगी स्वभाव में चिड़चिड़ा पन रहने से छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाएंगी।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि कराएगा लेकिन किसी के बहकावे में आकर आप स्वयं ही अपने लिए परेशानी खड़ी कर सकते है सावधान रहें। स्वार्थी लोग आपके संपर्क में अधिक रहेंगे इनसे किसी भी आवश्यकता पूर्ति की उम्मीद ना रखें। आप जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे आरम्भ में लाभ-हानि को लेकर भ्रम पैदा होगा परन्तु शीघ्र ही स्थिति स्पष्ट होने लगेगी। लाभ कमाने के लिए आपको जोखिम लेना ही पड़ेगा इसका परिणाम आपके पक्ष में ही रहेगा। व्यवसाय से जुड़ी महिलाओ को पदोन्नति के साथ प्रोत्साहन के रूप में आर्थिक सहायता भी मिल सकती है। सामाजिक कार्यो में सम्मिलित होना पड़ेगा। छोटी मोटी व्याधि लगी रहेगी।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन कार्य सफलता वाला है लेकिन क्रोध को काबू में रखना भी आवश्यक है अन्यथा बनते कार्य आपसी मतभेद की भेंट चढ़ सकते है। दिन का आरम्भ शांत रहेगा इसके बाद अचानक व्यस्तता बढ़ने से पूर्व में सोचे कार्यो में बदलाव करना पड़ेगा। आर्थिक कार्य के आरंभ में कुछ ना कुछ व्यवधान आएंगे धैर्य ना त्यागे परिणाम आशा से अधिक अनुकूल मिलेंगे। व्यवसायी वर्ग छोटे निवेश से बड़ा लाभ कमाने में सफल होंगे। नौकरी वाले लोग भी आज अतिरिक्त आय बना सकेंगे। घरेलू खर्चो में वृद्धि होगी फिर भी तालमेल बना रहेगा। पारिवारिक जीवन आपके व्यवहार कुशलता से आनदमय रहेगा लेकिन महिलाये वातावरण कुछ समय के लिए अशांत बनाएंगी। रक्त पित्त संबंधित शिकायत बनेगी।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपके आध्यात्मिक पक्ष की उन्नति होगी। मन मे धार्मिक भावनाएं बनी रहेंगी लेकिन मन एक जगह स्थिर ना रहने के कारण इसका पूर्ण लाभ नही उठा सकेंगे। आपको आर्थिक लाभ कम लेकिन व्यक्तिगत सम्बंधो में सुधार अवश्य होगा मन शांत रहने से आस-पास के लोग आपके समीप रहना चाहेंगे। कार्य-व्यवसाय से आज ज्यादा उम्मीद ना लगाए केवल खर्च निकालने लायक लाभ से ही संतोष करना पड़ेगा धन को लेकर ज्यादा खींच-तान में ना पढ़ें हानि हो सकती है। महिलाओ का मन चंचल रहेगा किसी भी कार्य को एक बार मे पूरा नही कर सकेंगी। बेरोजगार लोगो को आज कोई नई समस्या का सामना करना पड़ेगा।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपकी दिनचार्य अनर्गल प्रवृतियों में खराब होगी। सेहत प्रातः काल से ही नरम रहेगी कुछ करने का मन नही करेगा स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहने से आसपास का वातावरण आपके कारण अशान्त रहेगा। परिजनों की असंतोषी प्रवृति के कारण भी घरेलू वातावरण लगभग खराब ही रहेगा। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी अथवा अन्य लोगो के आश्रित रहना पड़ेगा फिर भी जरूरत के अनुसार लाभ अवश्य हो जायेगा। किसी भी महत्त्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले एक बार लाभ हानि की समीक्षा अवश्य करें।महिलाये आज व्यवहार संयमित रखें मान हानि की संभावना है। आडम्बर के ऊपर खर्च होगा। यात्रा एवं धन संबंधित व्यवहार अतिआवश्यक होने पर ही करें।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज दिन के पूर्वार्ध की अपेक्षा मध्यान के बाद का समय बेहतर रहेगा। आर्थिक एवं अचल संपत्ति के लिये समय शुभ है। कई दिनों से अटके किस कार्य के पूर्ण होने से धन लाभ होगा। पैतृक अथवा अन्य सम्पति से भी लाभ के योग बन रहे है। आज आप अपने मन की बात मन मे ही रखें सार्वजनिक होने पर कुछ ना कुछ हानि हो सकती है। महिलाओं की भावनाएं आज पल-पल में बदलेंगी जिससे सही निर्णय लेने में दिक्कत आएगी। बड़े लोगो से स्वार्थ सिद्धि पूर्ण कर लेंगे। पति पत्नी मे गरमा गरमी हो सकती है विवेकि व्यवहार अपनाए। यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी। खर्च सोच समझ कर ही करें। मानसिक चिंताओं को छोड़ सेहत आज ठीक रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज भी परिस्थिति आपके पक्ष में रहेगी लेकिन आज आपका स्वभाव पल पल में बदलेगा कही सुनी बातो पर आंख बंद करके विश्वास ना करें अन्यथा शांत दिनचर्या खराब होगी। हाथ खुला रहेगा धन आने के साथ ही जाने के रास्ते बना लेगा। दौड़ धूप अधिक रहने से शारीरिक शिथिलता बनेगी। मध्यान के बाद किसी अभीष्ट सिद्धि के योग बन रहे है आलस्य ना करें अन्यथा लाभ से वंचित रह सकते है। प्रियजनों के साथ आनंद के क्षण बिताने का समय मिलेगा। घर मे स्थिति सामान्य रहेगी। आज आर्थिक मामलों के प्रति बेपरवाह भी रहेंगे। आवश्यक कार्य संध्या से पहले करले इसके बाद विघ्न बाधा के योग बनने लगेंगे।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप अपनी बुद्धि विवेक का कुछ अधिक प्रयोग करेंगे सही दिशा में जा रहे कार्य अथवा किसी व्यक्ति विशेष को भी संदेह की दृष्टि से देखना झगड़े का कारण बन सकता है। अतिआत्मविश्वास आज अवश्य ही कुछ का कुछ उल्टा ही करेगा। जिस भी कार्य को करेंगे उसमे भाग दौड़ अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक करनी पड़ेगी। काम धंधा लाभ की अपेक्षा हानि ही अधिक करायेगा। धन को लेकर मन विचलित रहेगा। आज आप अपने जीवनी की समीक्षा भी करेंगे जिससे मन हीनभावना से ग्रस्त रहेगा। व्यावसायिक अथवा अन्य पारिवारिक-धार्मिक कारणों से यात्रा के योग बनेंगे टालने के प्रयास करें। सेहत में उतारचढ़ाव लगा रहेगा स्नायु तंत्र कमजोर रहने से विविध समस्या उपजेगी।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपके स्वभाव में अहम की भावना रहेगी आदत अनुसार गुस्सा भी अधिक रहने के कारण जहां भी जाएंगे वही का वातावरण खराब करेंगे। अपने कार्य निकालने के लिये गलत तरीके अपनाने से नही डरेंगे। घर मे भाई बंधुओ से धैर्य की कमी के चलते किसी ना किसी बात पर मतभेद होने की संभावना है मामूली बात को बढ़ाने से परिणाम गंभीर भी हो सकते है। व्यवसाय में सोचने में वक्त खराब ना करें जोभी निर्णय लेना है शीघ्र ही लें लाभ के अवसर अनिर्णायक स्थिति के कारण हाथ से निकल सकते है। महिलाओं को गुस्से पर काबू रखने की अधिक आवश्यकता है। बात-बात पर नाराज होने से घर का वातावरण अस्त-व्यस्त हो सकता है।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन परिवार में आर्थिक अथवा पैतृक संबंधित कार्यो को लेकर तकरार होने की संभावना है किसी बुजुर्ग को मध्यस्थ बना कर ही कोई भी काम करने से सफलता की संभावना अधिक बनेगी।
कार्य-व्यवसाय अथवा कागजी कार्यो में पारिवारिक प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। अधिकारी वर्ग की कृपा दृष्टि रहने से काम निकालना आसान बनेगा। सरकारी कार्य मे ढील ना दें अन्यथा अधूरे लटके रहेंगे। नौकरी वाले जातक कार्य क्षेत्र बदलने का मन बनायेगे आज ना बदले। आर्थिक लाभ अनिश्चित रहेगा फिर भी धन संबंधित काम युक्तियो के बल पर बना ही लेंगे। घर के सदस्य आपके किसी निर्णय से असमहत हो सकते है थोड़ी मान-गुहार के बाद सहमत भी हो जाएंगे।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपकी संतोषी प्रवृति रहेगी धन अथवा सम्मान पाने की इच्छा रहने पर भी इसके लिए ज्यादा मेहनत करने के पक्ष में नही रहेंगे सहज रूप से जितना मिले उससे संतोष हो जाएगा। महिलाये भी सीमित साधनों से काम चला लेंगी। कोई अप्रिय कार्य करने की ग्लानि रहेगी। आमदनी स्थिर रहेगी संचित कोष से खर्च चलाने पड़ेंगे। विपरीत लिंगीय वर्ग से आकर्षण बढेगा। प्रेम प्रसंगों में खटास आएगी। संताने जिद पर अड़ेंगी जिससे घर मे अशांति फैलेगी। असंयमित दिनचार्य के कारण स्वास्थ्य प्रतिकूल होने की संभावना है। बुजुर्गो की चिंता रहेगी। मित्र परिचितों के साथ संध्या के समय मौज शौक पूरे करेंगे परन्तु रंग में भंग पड़ने वाली स्थिति बन सकती है सतर्क रहें।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन पिछले कुछ दिनों की तुलना में हर प्रकार से बेहतर रहेगा। आज आपका स्वभाव लापरवाहों जैसा रहेगा। अन्य लोगो को दुविधा में डाल स्वयं अपने मे मस्त रहेंगे। कार्य व्यवसाय में अव्यवस्था सुधारने में समय खराब होगा फिर भी लाभ आज किसी ना किसी रूप में अवश्य हो जाएगा। सह कर्मीयो के मनमानी व्यवहार के कारण क्रोध आएगा फिर भी स्थिति बिगड़ने नही देंगे। हाथ खुला होने से धन ज्यादा देर टिकेगा नही। उधारी के व्यवहार भूल से भी ना करें अन्यथा उलझने बढ़ेंगी। सामाजिक व्यवहार दिखावा मात्र ही रहेंगे। परिवार में सुख शान्ति की अनुभूति होगी लेकिन महिला वर्ग का स्वभाव अचानक बदल सकता है सतर्क रहें।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 20 अक्टूबर 2021 बुधवार संवत् 2078 मास आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रात्रि 08:27 बजे तक रहेगी पश्चात् प्रतिपदा तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:31 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:54 बजे होगा । रेवती नक्षत्र दोपहर 02:02 बजे तक रहेगा पश्चात् अश्विनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मीन राशि मे दोपहर 02:02 बजे रहते हुए मेष राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 12:02 से 01:28 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
~: विशेष :~
भद्रा प्रातः 07:45 बजे तक रहेगा , सत्य पूर्णिमा व्रत , शरद पूर्णिमा , कार्तिक स्नान आरंभ , काजोगरी व्रत , श्री वाल्मिकी जयंती , विश्व एकता दिवस , पंचक दोपहर 02:02 बजे तक , गंडमूल संपूर्ण दिनरात रहेगा ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आपका आज का दिन सामाजिक प्रवृत्तियों और मित्रों के साथ की दौड – धूप में बीतेगा । इसमे खर्च भी होगा । फिर भी सरकारी कामों में सफलता मिलेगी ।
वृषभ :~ आज नौकरी वालों के लिए दिन शुभ है । आय वृद्धि या पदोन्नति हो सकती है । सरकारी लाभ मिलेगा । गृहस्थ जीवन में सुख – शांति रहेगी । उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन से उत्साह बढ़ेगा । अधूरे कार्य पूर्ण होंगे । सरकार से लाभ होगा ।
मिथुन :~ आज आपमे शरीर में स्फूर्ति नही रहने से निर्धारित काम पूर्ण नहीं होंगे । चिंता से व्यग्रता रहेगी । नौकरी – व्यवसाय मे सहकर्मियों असहयोग हतोत्साह करेंगे । उच्च पदाधिकारियों से वाद – विवाद में न पडे । प्रतिस्पर्धियों से सतर्क रहें ।
कर्क :~ आज आपकी क्रोध और नकारात्मक विचार से मानसिक अस्वस्थता रहेगी , जिसमे संयम रखे । खान – पान मे ध्यान रखें नही तो स्वास्थ्य खराब हो सकता है । पारिवारिक वाद – विवाद होगा । खर्च में वृद्धि होने से आर्थिक तंगी रहेगी ।
सिंह :~ आज आपके दांपत्यजीवन में मनमुटाव होने से मन सांसारिक विषयों से अलिप्त रहेगा । व्यापार मे भागीदारों से धैर्य से काम लें । सार्वजनिक अपयश न हो उसका ध्यान रखें ।
कन्या :~ आज आपको हर कार्य में अनुकूलता रहेगी । घर में सुख – शांति रहेगी , जिससे प्रसन्न रहेंगे । सुखप्रद घटनाएँ घटेंगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । स्वास्थ्य में सुधार होगा । आर्थिक लाभ मिलेगा । कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा ।
तुला :~ आज आप बौद्धिक प्रवृत्तियाँ और चर्चा मे प्रवर्त रहेंगे । कल्पना और सृजनशक्ति से संतोष होगा । व्यर्थ वाद – विवाद या चर्चा में न पड़े । स्वास्थ्य मै पाचनतंत्र से परेशान रह सकते है ।
वृश्चिक :~ आज आप मानसिक और शारीरिक अस्वस्थ रहेंगे । बुजुर्गों से अनबन मन को व्यथित करेगी । माता का स्वास्थ्य खराब होगा । आर्थिक नुकसान और सार्वजनिक मानहानि होगी । स्त्रीवर्ग तथा पानी से बचे ।
धनु :~ आज आप गूढ़ रहस्यमय विद्याएँ और आध्यात्मिकता और उसके अध्ययन संशोधन में रुची रहेगी । मन शांत और प्रसन्नचित्त रहेगा । भाई – बहनों से अधिक मेल – जोल रहेगा । नए काम की शुरुआत कर सकते हैं ।
मकर :~ आज आपकी संयमित वाणी बहुत – सी मुसीबतों से बच सकेंगे , इसलिए सोच विचार कर बोलें । पारिवारिक गलतफहमी से मानसिक अस्वस्थता रहेगी । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । शेयर – सट्टे में निवेश होगा ।
कुंभ :~ आज आप शारीरिक और मानसिक स्वस्थ रहेंगे । आर्थिक लाभ होगा । सगे – सम्बंधियों तथा मित्रों के साथ मिष्टान और सुरुचिपूर्ण भोजन करेंगे । नकारात्मक विचारों से दूर रहे लाभ होगा ।
मीन :~ आज आप धार्मिक कार्यों मे खर्च करेंगे । स्वजनों से दूर जाएंगे । कोर्ट – कचहरी में तथा किसी का जमानती में बहुत सावधानी रखे । असंयमित वाणी झगड़े कराएगी । अल्पकालीन लाभ का लालच भारी पड़ेगी । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।