आज का राशि फल और पंचांग

?? ।। ? ।।??
?? सुप्रभातम् ??
?? ?« *आज का राशि फल और पंचांग»???
कलियुगाब्द………………………5122
विक्रम संवत्……………………..2077
शक संवत्………………………..1942
मास…………………………….भाद्रपद
पक्ष……………………………….कृष्ण
तिथी………………………….एकादशी
दोप 02.14 पर्यंत पश्चात द्वादशी
रवि………………………….दक्षिणायन
सूर्योदय………….प्रातः 06.03.49 पर
सूर्यास्त………….संध्या 06.58.41 पर
सूर्य राशि………………………….कर्क
चन्द्र राशि……………………….मिथुन
गुरु राशी…………………………..धनु
नक्षत्र………………………….मृगशीर्ष
प्रातः 06.33 पर्यंत पश्चात आर्द्रा
योग………………………………हर्षण
प्रातः 09.00 पर्यंत पश्चात वज्र
करण……………………………बालव
दोप 02.14 पर्यंत पश्चात कौलव
ऋतु……………………………….वर्षा
दिन……………………………शनिवार

?? आंग्ल मतानुसार :- ??
15 अगस्त सन 2020 ईस्वी ।

?? तिथी विशेष :-??
??? स्वातन्त्र्य दिनोत्सव :???
वर्षों की विदेशी गुलामी की जंजीरें टूटकर आज ही के दिन हमारा देश 1947 में स्वतंत्र हुआ था, इसी दिन भारत के निवासियों ने ब्रिटिश शासन से स्‍वतंत्रता प्राप्त की थी। यह भारत का राष्ट्रीय त्यौहार है। प्रतिवर्ष इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को सम्बोधित करते हैं। इस दिन को झंडा फहराने के समारोह, परेड और सांस्कृतिक आयोजनों के साथ पूरे भारत में मनाया जाता है। इसी दिन धर्म के आधार पर देश का विभाजन हुआ और पाकिस्तान अलग देश बनाया गया | हमारे देश की स्वतन्त्रता के लिए असंख्य राष्ट्रप्रेमियों में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया | सुभाष, भगत, बिस्मिल, आज़ाद, अश्फाकउल्लाह, राजगुरु, तिलक, खुदीराम बोस जैसे अनेक स्वतन्त्रता के परवानों ने पाने प्राणों का बलिदान देकर हमे गुलामी से मुक्त किया, हमें स्वतन्त्रता दिवस पर प्राण लेना चाहिए की अपना तन मन जीवन देकर भी हम हमारी स्वतन्त्रता की रक्षा करेंगे एवं देश के गणतंत्र को मजबूत करने मे अपना भी योगदान देंगे |

☸ शुभ अंक…………………….6
? शुभ रंग…………………..काला

?? अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.05 से 12.56 तक ।

?? राहुकाल :-
प्रात: 09.19 से 10.55 तक ।

?? उदय लग्न मुहूर्त –
कर्क
03:56:46 06:12:33
सिंह
06:12:33 08:24:46
कन्या
08:24:46 10:35:25
तुला
10:35:25 12:50:02
वृश्चिक
12:50:02 15:06:13
धनु
15:06:13 17:11:51
मकर
17:11:51 18:59:00
कुम्भ
18:59:00 20:32:33
मीन
20:32:33 22:03:45
मेष
22:03:45 23:44:28
वृषभ
23:44:28 25:43:05
मिथुन
25:43:05 27:56:46

?? दिशाशूल :-
पूर्वदिशा – यदि आवश्यक हो तो अदरक या उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।

?? चौघडिया :-
प्रात: 07.42 से 09.18 तक शुभ
दोप. 12.30 से 02.06 तक चर
दोप. 02.06 से 03.42 तक लाभ
दोप. 03.42 से 05.17 तक अमृत
संध्या 06.53 से 08.18 तक लाभ
रात्रि 09.42 से 11.06 तक शुभ ।

?? आज का मंत्र :-
|| ॐ विघ्नराजाय नम: ||

?? संस्कृत सुभाषितानि –
शुभेन कर्मणा सौख्यं दुःखं पापेन कर्मणा ।
कृतं भवति सर्वत्र नाकृतं विद्यते कचित ॥
अर्थात :-
सत्कर्म से सुख और दुष्कर्म से दुःख प्राप्त होता है । जो पहले किया है उसीका फ़ल मिलता है, जो नहीं किया उसका फ़ल भी वही है ।

?? आरोग्यं सलाह :-
इमली के औषधीय उपयोग :
1. नेत्र की लाली : इमली के पानों का रस और दूध मिलाकर कांसी की थाली में कांसे के कटोरे से खूब घोटे फिर आँखों की पलक तथा चारो और लगाने से लाली, अश्रुस्त्राव और डाह दूर होता है |

2. सोमरोग : इमली की गिरी 4 माशे रात्री में पानी में भिगो कर रख दे दुसरे दिन सुबह छिलके निकालकर दूध के साथ छान कर पी ले समस्त प्रकार के मूत्र विकार समाप्त होंगे |

3. अति स्वेद : पकी इमली की गिरी को इमली के फलों के जल में पीसकर लेप करने से ज्यादा और बदबूदार पसीने की समस्या दूर होगी |

?? आज का राशिफल :-

? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। भाइयों से कहासुनी हो सकती है। आय बनी रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में सहकर्मी विरोध कर सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, धैर्य रखें।

? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
कोर्ट व कचहरी में लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पिछले लंबे समय से रुके कार्य बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। व्यापार लाभदायक रहेगा। प्रयास करें।

?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
भूमि व भवन संबंधित कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। मातहतों का सहयोग मिलेगा। कर्ज की रकम चुका पाएंगे। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। आलस्य न करें। निवेश शुभ रहेगा।

? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर संयम रखें। अनहोनी की आशंका रहेगी। पारिवारिक जीवन सुख-शांति से बीतेगा। प्रसन्नता रहेगी।

? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
बेवजह दौड़धूप रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई शोक समाचार मिल सकता है। अपेक्षित कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय बनी रहेगी। दूसरों को कार्य में हस्तक्षेप न करें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।

??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नए काम करने की इच्छा बनेगी। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मनोरंजन का वक्त मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।

⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। शत्रुओं का पराभव होगा। प्रमाद न करें।

? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। रोजगार प्राप्ति होगी। किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य अनुकूल है। लाभ लें। प्रमाद न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। यात्रा में कोई चीज भूलें नहीं। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लापरवाही न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। विवेक का प्रयोग करें। लाभ होगा। लाभ में कमी रह सकती है। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आलस्य न करें।

? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यवसाय में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। किसी अपने का व्यवहार दु:ख पहुंचाएगा। कानूनी समस्या हो सकती है।

? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। किसी बड़ी समस्या का हल एकाएक हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। आय में वृद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रमाद न करें।

? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
कानूनी सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। थकान महसूस हो सकती है। आलस्य हावी रहेगा।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |

।। शुभम भवतु ।।

???? भारत माता की जय ??

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *