आज का राशिफल एवं पञ्चांग

 ।। ? ।।
??जय श्री राम??
     ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द…………………….5123
विक्रम संवत्……………………2078
शक संवत्………………………1943
मास……………………………कार्तिक
पक्ष………………………………कृष्ण
तिथी……………………………तृतीया
रात्रि 03.02 पर्यंत पश्चात चतुर्थी
रवि…………………………दक्षिणायन
सूर्योदय………….प्रातः 06.27.14 पर
सूर्यास्त……….. .संध्या 05.55.48 पर
सूर्य राशि………………………….तुला
चन्द्र राशि………………………..वृषभ
गुरु राशी……………………..(व)मकर
नक्षत्र…………………………..कृत्तिका
रात्रि 09.52 पर्यंत पश्चात रोहिणी
योग……………………….. ..व्यतिपात
रात्रि 10.36 पर्यंत पश्चात वरिघ
करण……………………………वणिज
दोप 01.45 पर्यंत पश्चात विष्टि
ऋतु……………………………….शरद
दिन…………………………….शनिवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
23 अक्तूबर सन 2021 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक………………………5
? शुभ रंग………………………हरा
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.48 से 12.33 तक ।
?‍? राहुकाल :-
प्रात: 09.20 से 10.45 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त –
तुला
06:03:40 08:23:33
वृश्चिक
08:23:33 10:42:30
धनु
10:42:30 12:46:51
मकर
12:46:51 14:29:26
कुम्भ
14:29:26 15:57:08
मीन
15:57:08 17:22:19
मेष
17:22:19 18:57:48
वृषभ
18:57:48 20:53:39
मिथुन
20:53:39 23:08:38
कर्क
23:08:38 25:29:20
सिंह
25:29:20 27:47:00
कन्या
27:47:00 30:03:40
? दिशाशूल :-
पूर्व दिशा – यदि आवश्यक हो तो अदरक या उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.54 से 09.19 तक शुभ
दोप. 12.10 से 01.35 तक चर
दोप. 01.35 से 03.00 तक लाभ
दोप. 03.00 से 04.25 तक अमृत
संध्या 05.50 से 07.25 तक लाभ
रात्रि 09.00 से 10.35 तक शुभ ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ पद्मनाभाय नम: ॥
? संस्कृत सुभाषितानि –
अभयं सर्वसत्वेभ्यो यो ददाति दयापरः ।
तस्य देहाद्विमुक्तस्य भयं नास्ति कुतश्चन ॥
अर्थात :
जो दयालु सब प्राणियों को अभय देता है, उसे मृत्यु के पश्चात् कहीं से भी भय नहीं रहता ।
? आरोग्यं सलाह :-
घरेलु उपचार :-
5. गिल्टी (गठान) का दर्द –
प्याज पीसकर उसे गरम कर लें। फिर उसमें गो-मूत्र मिलाकर छोटी-सी टिकरी बना लें। उसे कपड़े के सहारे गिल्टी पर बांधने से गिल्टी का दर्द एवं गिल्टी समाप्त हो जाती है।
6. पेट के केंचुए एवं कीड़े –
1 बड़ा चम्मच सेम के पत्तों का रस एवं शहद समभाग मिलाकर प्रात:, मध्यान्ह एवं सायं को पीने से केंचुए तथा कीड़े 4-5 दिन में मरकर बाहर निकल जाते हैं।
7. छोटे बच्चों को उल्टी दस्त –
पके हुए अनार के फल का रस कुनुकुना गरम करके प्रात:, मध्यान्ह एवं सायं को 1-1 चम्मच पिलाने से शिशु-वमन अवश्य बंद हो जाता है।
8. कब्ज दूर करने हेतु –
1 बड़े साइज का नींबू काटकर रात्रिभर ओस में पड़ा रहने दें। फिर प्रात:काल 1 गिलास चीनी के शरबत में उस नींबू को निचोड़कर तथा शरबत में नाममात्र का काला नमक डालकर पीने से कब्ज निश्चित रूप से दूर हो जाता है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। लॉटरी व सट्टे से दूर रहें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन प्राप्त हो सकता है। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। आंखों का ख्याल रखें। अज्ञात भय सताएगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन आ सकती है।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। बेवजह कहासुनी हो सकती है। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी अप‍रिचित पर अतिविश्वास न करें। विवाद से क्लेश होगा। दूसरों के उकसाने में न आएं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। कोई बड़ी समस्या आ सकती है। धैर्य रखें।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
शारीरिक कष्ट संभव है तथा तनाव रहेंगे। सुख के साधन प्राप्त होंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आराम तथा मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। यश बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी जिसका तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। प्रमाद न करें।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग परेशानी का कारण रह सकता है। दूसरों के कार्य में दखल न दें। बड़ों की सलाह मानें। लाभ होगा। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। मानसिक बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। धैर्य रखें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
घर के सदस्यों के स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी सहयोग करेंगे।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
शत्रु पस्त होंगे। सुख के साधन जुटेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। लंब समय से रुके कार्य सहज रूप से पूर्ण होंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। शेयर मार्केट में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शुभ समय।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। बेवजह कहासुनी हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। धैर्य रखें।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
किसी अपने के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शत्रु पस्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। अज्ञात भय रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कुबुद्धि हावी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। मित्रों से संबंध सुधरेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय ??
 ।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 23 अक्टूबर 2021 शनिवार संवत् 2078 मास कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि मध्य रात्रि पश्चात् 03:02 बजे तक रहेगी बाद चतुर्थी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:32 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:52 बजे होगा । कृत्तिका नक्षत्र रात्रि 09:53 बजे तक रहेगा पश्चात् रोहिणी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृषभ राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:08 से 10:32 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:49 से 12:35 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।।  जय  हो  ।।
                ~:  विशेष  :~
          आज भद्रा दोपहर 03:02 बजे तक रहेगी । सूर्य स्वाती नक्षत्र मे अगले दिन प्रातःकाल 06:13 बजे से , सायन वृश्चिक मे सूर्य प्रातः 10:21 बजे से , हेमंत ऋतु व राष्ट्रीय कार्तिक मास आरंभ , व्यतिपात योग ।।
                  ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
          श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ आज आपको सर्दी , कफ और बुखार से स्वास्थ्य खराब होगा । स्वजनों से वियोग होगा । धर्म करने में धन लूटने जैसी स्थिति रहेगी । इसलिए संभलकर रहें । मानसिक अस्वस्थता रहेगी । धार्मिक और सामाजिक कार्यों पर अधिक खर्च होगा ।
          वृषभ :~ आज आपके परिवार में सुख – शांति रहेगी । परिवार और मित्रों के साथ आनंद मिलेगा । आय और व्यापार में वृद्धि होगी । व्यापार में संपर्को से लाभ होगा । पुत्र और पत्नी से आनंददायक समाचार मिलेंगे ।
          मिथुन :~ आज आपको नौकरी – व्यवसाय में प्रशंसा मिलेगी । व्यापारियों द्वारा काम की प्रशंसा होने से अधिक प्रोत्साहित रहेंगे । पदोन्नति का योग है । समाज में मान – प्रतिष्ठा बढ़ेगी । सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी ।
          कर्क :~ आज आप शारीरिक और मानसिक प्रफुल्लित रहेंगे । भाग्यवृद्घि होगी । परिवार में भाई – बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय बितेगा । विदेश यात्रा के लिए अनुकूल संयोग बनेंगे । नौकरी वालों को लाभ होगा ।
          सिंह :~ आज आप स्वास्थ्य में विशेष ध्यान रखे । बाहर के खान – पीन से बचें । बीमारी पर खर्च होगा । नकारात्मक विचार हावी होंगे । पारिवारिक के साथ सावधान रहें ।
          कन्या :~ आपका आज का दिन अनुकूलता लिए हुआ रहेगा । जीवनसाथी के साथ निकटता का आनंद रहेगा । सामाजिक और सार्वजनिक मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । भागीदारों से सम्बंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे । उत्तम भोजन और वस्त्राभूषण तथा वाहन की प्राप्ति होगी ।
          तुला :~ आज आपके घर में शांति और आनंद का माहौल रहेगा । सुखदायक घटनाएँ घटेंगी । कार्य में यश और सफलता मिलेगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । आवश्यक काम पर ही खर्च होगा नौकरी में सफलता मिलेगी । सहकर्मियों और अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा ।
          वृश्चिक :~ आज आपका स्वास्थ्य ठीक रही रहेगा । संतानों की समस्या चिंतीत करेगी । मानहानि हो सकती है । यात्रा या प्रवास टाले । विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी । आर्थिक आयोजन सफलतापूर्वक पूरे होंगे ।
          धनु :~ आज आपके तन – मन में स्फूर्ति नही रहेगी । मन चिंतित रहेगा । पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा । सार्वजनिक स्वमानभंग न हो उसका ध्यान रखें । अनिद्रा और समय पर भोजन न मिलने से स्वभाव चिडचिड़ा रहेगा ।
          मकर :~ आज आप दैनिक कार्यों में अनुकूलता से राहत महसूस करेंगे । गृहस्थजीवन की समस्याएँ हल होंगी । संपत्ति के कामकाजों का हल निकलेगा । व्यापार – धंधे में आर्थिक लाभ होगा ।  प्रतिस्पर्धियों पर सफलता मिलेगी ।
          कुंभ :~ आज आप वाणी पर संयम रखेंगे तो कई परेशानियों से बच जाएँगे । वाद – विवाद में न पडे । अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखें । कार्य में कम सफलता मिलेगी । संतोष  होगा । स्वास्थ्य खराब होगा ।
          मीन :~ आपका आज का दिन आनंद और उत्साह से बितेगा । घर में कोई मांगलिक आयोजन होगा । नए कार्य करने के लिए शुभ है । सगे – सम्बंधियों और मित्रों के साथ मुलाकात होगी । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *