
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?सोमवार, २५ अक्टूबर २०२१?
सूर्योदय: ? ०६:२८
सूर्यास्त: ? ०५:३९
चन्द्रोदय: ? २०:४३
चन्द्रास्त: ?१०:३०
अयन ? दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: ? हेमन्त
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (राक्षस)
मास ? कार्तिक
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? पञ्चमी (पूर्ण रात्रि)
नक्षत्र ? मृगशिरा (२८:११ से आर्द्रा)
योग ? परिघ (२४:३८ तक)
प्रथम करण ? कौलव (१९:०४ तक)
द्वितीय करण ? तैतिल (पूर्ण रात्रि)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? तुला
चंद्र ? मिथुन (१४:३६ से)
मंगल ? तुला (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? वृश्चिक (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:३८ से १२:२३
अमृत काल ? १८:१४ से २०:०२
सर्वार्थसिद्धि योग ? ०६:२५ से २८:११
अमृतसिद्धि योग ? ०६:२५ से २८:११
विजय मुहूर्त ? १३:५२ से १४:३७
गोधूलि मुहूर्त ? १७:२५ से १७:४९
निशिता मुहूर्त ? २३:३५ से २४:२७
राहुकाल ? ०७:४९ से ०९:१३
राहुवास ? उत्तर-पश्चिम
यमगण्ड ? १०:३७ से १२:०६
होमाहुति ? मंगल (२८:११ तक)
दिशाशूल ? पूर्व
अग्निवास ? पृथ्वी
चन्द्रवास ? दक्षिण (पश्चिम १४:३७ से)
शिववास ? नन्दी पर
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – अमृत २ – काल
३ – शुभ ४ – रोग
५ – उद्वेग ६ – चर
७ – लाभ ८ – अमृत
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – चर २ – रोग
३ – काल ४ – लाभ
५ – उद्वेग ६ – शुभ
७ – अमृत ८ – चर
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पश्चिम-दक्षिण (दर्पण देखकर अथवा खीर का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
विवाहादि मुहूर्त (हिमाचल, हरियाणा, कश्मीर, पंजाब) आदि के लिये मकर-मिथुन लग्न दोपहर १२:४१ से रात्रि ०४:१० तक, चूड़ाकर्म (मुण्डन संस्कार मुहूर्त प्रातः १०:५४ से दोपहर ०२:५३ तक, नीवखुदाई एवं गृहारम्भ+गृहप्रवेश+भूमि-भवन क्रय-विक्रय+व्यवसाय आरम्भ+वाहनादि क्रय-विक्रय+देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०९:२२ से १०:४६ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २८:११ तक जन्मे शिशुओ का नाम
मृगशिरा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (वे, वो, क, की) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम आर्द्रा नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (कु) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
तुला – २९:५३ से ०८:१४
वृश्चिक – ०८:१४ से १०:३३
धनु – १०:३३ से १२:३७
मकर – १२:३७ से १४:१८
कुम्भ – १४:१८ से १५:४४
मीन – १५:४४ से १७:०७
मेष – १७:०७ से १८:४१
वृषभ – १८:४१ से २०:३६
मिथुन – २०:३६ से २२:५१
कर्क – २२:५१ से २५:१२
सिंह – २५:१२ से २७:३१
कन्या – २७:३१ से २९:४९
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:२५ से ०८:१४
रोग पञ्चक – ०८:१४ से १०:३३
शुभ मुहूर्त – १०:३३ से १२:३७
मृत्यु पञ्चक – १२:३७ से १४:१८
अग्नि पञ्चक – १४:१८ से १५:४४
शुभ मुहूर्त – १५:४४ से १७:०७
मृत्यु पञ्चक – १७:०७ से १८:४१
अग्नि पञ्चक – १८:४१ से २०:३६
शुभ मुहूर्त – २०:३६ से २२:५१
रज पञ्चक – २२:५१ से २५:१२
शुभ मुहूर्त – २५:१२ से २७:३१
चोर पञ्चक – २७:३१ से २८:११
शुभ मुहूर्त – २८:११ से २९:४९
रोग पञ्चक – २९:४९ से ३०:२६
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपको अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप शीघ्र ही अपने कार्यो में जुट जाएंगे मध्यान के बाद परिश्रम का फल धन लाभ के रूप में मिलने लगेगा संध्या तक आर्थिक स्थिति बेहतर हो जायेगी। पुराने उधार चुकता होने पर राहत मिलेगी। महिलाये आज महंगी वस्तुओं की खरीददारी का मन बनाएंगी लेकिन अंत समय मे कोई व्यवधान आ सकता है। पारिवारिक वातावरण में छुट-पुट छींटा कशी लगी रहेगी फिर भी स्थिति सामान्य बनी रहेगी। संतानो के ऊपर खर्च करने के बाद भी परिणाम आशानुकूल नही रहेंगे। घर के बुजुर्गो अथवा महिलाओ से वित्तीय लाभ की सम्भावना है।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज दिन के पूर्वार्ध में आप भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे मानसिक चंचलता सही निर्णय नही लेने देगी। कार्य व्यवसाय की स्थिति भी गंभीर रहेगी लाभ के अवसर हाथ आते आते निकल जायेंगे मन मे नकारात्मक भाव आएंगे। आज आपकी मानसिकता कम समय मे अधिक धन कमाने की रहेगी इसमें हानि-लाभ की परवाह नही करेंगे। मध्यान तक धैर्य धारण करें इसके बाद स्थिति में सुधार आने लगेगा। रुके कार्यो में गति आने के साथ ही नये लाभ के अनुबंध भी मिलेंगे। महिलाये आज किसी के ऊपर जली भुनी रहेंगी घर मे अशांति का कारण भी बन सकती है। बुजुर्गो से मतभेद का परिणाम हानिकर होगा। धन की आमद न्यून रहेगी।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपके लिये आज का दिन लाभ के अवसर लाएगा लेकिन आलस्य प्रमाद के कारण ये अवसर अन्य किसी के हाथ भी लग सकते है। दिन का आरंभ सुस्ती से होगा प्रत्येक कार्य धीमी गति से करेंगे। मध्यान के समय कार्यो को पूर्ण करने की जल्दी में कुछ उल्टा-सीधा हो सकता है फिर भी आज आप जोड़ तोड़ करने अपना काम निकाल ही लेंगे। नौकरी पेशा लोग अधिकारी वर्ग से अपनी बात मनवाने के लिए गुप्त युक्तियां लगाएंगे लेकिन इसमे सफलता निश्चित नही रहेगी। धन लाभ भी आपके परिश्रम की तुलना से अधिक हो सकता है परंतु इसके लिए कार्य क्षेत्र पर अनर्गल बातो को छोड़ लक्ष्य को केंद्रित रकह कार्य करें। स्त्रीवर्ग आज ज्यादा भावुक रहेंगी कोई इसका गलत फायदा भी उठा सकता है। आंख बंद कर किसी पर विश्वास ना करें।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिये शुभ रहेगा। पारिवारिक एवं सामाजिक मामलों में निष्पक्ष फैसले लेंगे जिससे आपकी छवि सम्मानजनक बनेगी। परिवार के सदस्यों के साथ ही रिश्तेदार भी महत्त्वपूर्ण कार्यो में आपकी राय लेंगे लेकिन आज किसी की जमानत लेने से बचें अन्यथा बैठे बिठाये सरदर्दी बढ़ेगी। कार्य व्यवसाय सुव्यवस्थित रूप से चलेगा धन लाभ आशा जनक होगा। महिलाओ को मनपसंद वस्तु की मिलेगी। आज आप स्वयं के कार्य के साथ ही परिचितों के कार्यो में भी सहयोग करेंगे। घर एवं बाहर के लोग आपकी प्रसंशा अवश्य करेंगे। सेहत मे थोड़ा उतार चढ़ाव लगा रहेगा फिर भी संतोष की अनुभूति होगी। सन्तान का सुख सहयोग मिलेगा।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप दिन के आरम्भ में अधूरे कार्यो को पूर्ण करने की जल्दी में रहेंगे यह आपके लिये हितकर ही रहेगा मध्यान के बाद परिस्थिति बदलने लगेगी अधिकांश कार्य किसी कमी के कारण अधूरे रह जायेंगे। आज आपकी किसी पूरानी गलती के सामने आने से परिवार का वातावरण बिगड़ेगा भाई-बंधु एवं स्त्री से कलह होने की संभावना है। बड़ो से भी डांट फटकार सुन्नी पड़ेगी अपनी गलती मान लेने से स्थिति गंभीर नही हो सकेगी। स्वभाव में आज व्यवहारिकता रखना अत्यंत आवश्यक है। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो में अरुचि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज सहकर्मी अथवा नौकरो की गतिविधि पर भी नजर रखें। संध्या से
मानसिक दुविधा कम होने लगेगी।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपके लिये आज का दिन राहत भरा रहेगा। पिछले कुछ दिनों से चल रही मानसिक परेशानी में कमी आयेगी। धार्मिक गतिविधियों से जुड़ने का लाभ भी अवश्य मिलेगा। कार्य व्यवसाय के सिलसिले में मध्यान तक दौड़-धूप परिश्रम करना पड़ेगा इसके बाद ही लाभ की संभावनाएं बनेंगी। धन लाभ निश्चित ना होकर आकस्मिक ही होगा जिससे आगे की योजनाएं बनाने में परेशानी आएगी। नौकरी पेशा जातको को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। परिवारक दायित्वों की पूर्ति करने में थोड़े असहज रह सकते है लेकिन ले देकर इससे भी पर पा लेंगे महिलाओ का स्वभाव आज चिड़चिड़ा रहेगा। स्वास्थ्य आज सामान्य बना रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज दिन के आरंभिक भाग में आपको किसी से शुभ समचार मिलेगा परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनाएंगे। कार्य व्यवसाय में आज सोची हुई योजनाये विलम्ब से पूर्ण होंगी जिससे किसी से किया वादा समय पर पूर्ण करने में असमर्थ रहेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन कम लाभ वाला रहेगा अधिकांश खर्च जमा रकम से ही निकालने पड़ेंगे फिर भी आज आप मानसिक रूप से निश्चिन्त रहेंगे। महिलाओ को स्वसन अथवा मूत्राशय सम्बन्धित समस्या हो सकती है। आज आपके व्यवहार से कुछ ऐसे संबंध बनेंगे जिनसे लंबे समय तक लाभ प्राप्त किया जा सकेगा। संध्या के समय मनपसंद भोजन वस्त्र एवं अन्य सुख मिलने से प्रसन्नचित रहेंगे।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज दिन का पूर्वार्ध लाभदायक रहेगा इसका समय रहते लाभ उठायें मध्यान से स्थिति विपरीत होने लगेंगी सेहत में अचानक गिरावट आने से महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रह जायेंगे। व्यवसायी वर्ग भी दिन के आरम्भ में किसी कार्य के बनने से प्रसन्न रहेंगे परन्तु कुछ समय बाद प्रसन्नता उदासी में बदल जाएगी। जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमे स्वयं अथवा सहकर्मी की खराब सेहत बाधा डालेगी। आर्थिक लाभ के लिये आज इंतजार करना पड़ेगा संध्या के आस-पास होगी वह भी अनर्गल कार्यो में खर्च हो सकती है। महिलाये शारीरिक अकड़न अथवा नसों में विकार आने से असहज रहेंगी। यात्रा का मन बन रहा है तो फिलहाल स्थगित रखें।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपके लिये आज का दिन भी आनंद दायक रहेगा लेकिन फिजूल की बयानबाजी से आज बचना होगा मन मे अहम आने से अपने आगे किसी को नही गिनेंगे किसी के सम्मान को ठेस पहुचाने पर लंबे समय के लिए मतभेद हो सकते है। आर्थिक रूप से दिन उत्तम रहेगा जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे वहां से कुछ ना कुछ लाभ अवश्य मिलेगा। परिवार की महिलाये एवं बुजुर्ग आज आपकी किसी बुरी आदत से दुखी होंगे कुछ समय के लिए स्थिति को संभालना मुश्किल होगा। संध्या के समय घरेलू खर्च के साथ ही मौज शौक पर खर्च होगा। सुखोपभोग आज आपकी प्राथमिकता रहेगी। महिलाये भी आज मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगी।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप अपनी बुद्धि का सही जगह इस्तेमाल करेंगे विवेकी व्यवहार रहने से बिगड़े सम्बन्धो में सुधार आयेगा। आज आप धन से ज्यादा व्यवहार को महत्त्व देंगे इसके परिणाम स्वरूप परिजनों के साथ बाहर के लोगो का भी स्नेह मिलेगा। नौकरी वाले लोग काम के सिलसिले से यात्रा पर जायेंगे। व्यवसायी वर्ग आज व्यवसाय को नया रूप देने की योजना बनायेंगे लेकिन आज नए कार्य का आरंभ नही करें। कार्य क्षेत्र पर तीखी बहस होने की सम्भवना है। आर्थिक उलझने दिन के मध्यान तक परेशान करेंगी इसके बाद आकस्मिक लाभ होने से थोड़ी राहत मिलेगी। महिलाओ की फरमाइश पूरी ना होने पर अशांति फैलेगी। मनोरंजन के अवसर आज मुश्किल से ही मिलेंगे।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपके लिए आज का दिन परिश्रम साध्य रहेगा। घर मे किसी आयोजन को लेकर व्यस्तता बढ़ेगी व्यावसायिक कार्य भी होने पर अतिरिक्त भाग-दौड़ होगी। आर्थिक रूप से आज का दिन सामान्य ही रहेगा धन लाभ के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी फिर भी परिणाम आशाजनक नही रहेगा।आज आपके स्वभाव में थोड़ी उद्दंडता रहेगी एवं आपको भी अन्य लोगो से ऐसे ही व्यवहार का सामना करना पड़ेगा जिससे दिनचार्य खराब होगी। कार्य स्थल पर कोई भी काम मन के अनुसार नही होगा। नौकरी वाले जातक अधिकारी एवं सहकर्मियों के स्वभाव में अचानक परिवर्तन आने से परेशान होंगे। महिलाये अपना काम।किसी ओर के ऊपर छोड़कर पछताएगी।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
दिन के पहले भाग में आप अपनी सोची हुई योजनाए पूर्ण कर सकते है अगर आलस्य या लापरवाही करी तो हाथ आये लाभ से वंचित भी हो सकते है। परिवार का वातावरण भी प्रातः काल मे शांत बना रहेगा मध्यान से परिस्थितियां प्रतिकूल होने लगेंगी आधे पूर्ण हो चुके कार्य किसी कारण से अधूरे रह जाएंगे एवं जिस भी कार्य को आरम्भ करने का मन बनाएंगे वही आगे हानि कराएगा। स्वयं का काम छोड़ अन्य लोगो के कार्य मे रुचि लेंगे। किसी के झगड़े में टांग ना अड़ाए मान हानि हो सकती है। आर्थिक को लेकर बेपरवाह ज्यादा रहेंगे। घर मे किसी सदस्य के मनमाने व्यवहार के कारण माहौल थोड़ा गरम हो सकता है। शारीरिक स्फूर्ति कम रहेगी।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 25 अक्टूबर 2021 सोमवार संवत् 2078 मास कार्तिक कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि संपूर्ण दिनरात रहेगी । सूर्योदय प्रातःकाल 06:32 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:50 बजे होगा । मृगशीर नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात 04:11 बजे तक रहेगा पश्चात् आद्रा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृषभ राशि मे दोपहर 02:37 बजे तक भ्रमण करते मिथुन राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 07:18 से 08:52 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:47 से 12:33 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप परिवार , स्नेहियों तथा मित्रों के साथ स्नेहमिलन समारोह में जा सकते हैं । नए कार्य के लिए उत्साह रहेगा , लेकिन अति उत्साह से हानि न हो इसका ध्यान रखे ।
वृषभ :~ आज आप शारीरिक तथा मानसिक व्यग्र रहेंगे । चिंताओं से मानसिक अस्वस्थ रह सकते है । परिवारिक मनमुटाव हो सकता है , जिससे घर का वातावरण बिगड सकता है ।
मिथुन :~ आज आपका दिन धनप्राप्ति के लिए शुभ है । मित्रों से अचानक मुलाकात प्रसन्न रहेंगे । मित्रों से लाभ होगा । व्यापार या नौकरी में लाभ होगा । आय में वृद्धि होगी ।
कर्क :~ आप आज हर काम आसानी से करेंगे । नौकरी में उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे । पदोन्नति के योग हैं । उच्च अधिकारियों से विचार-विमर्श होगा । परिवार के साथ मुक्त मन से बातचीत होगी ।
सिंह :~ आज आप का दिन मध्यम रहेगा । पूर्वनिर्धारित काम मे कोशिश रहेगी । व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा । विदेशी स्वजनों के समाचार मिलेंगे । संतानों एवं व्यापार की परेशानियों से मन अशांत रहेगा ।
कन्या :~ आज आपमे अधिक क्रोध रहेगा , इसलिए वाणी संयमित रखें । परिवार मे उग्र चर्चा से मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखे । अधिक खर्च होगा । राज्य तथा सरकार विरोधी प्रवृतियों से दूर रहें ओर विवादों में न पडे ।
तुला :~ आज आपका दिन आनंद – प्रमोद में बितेगा । मित्र एवं प्रियजन प्रवास आनंदित करदेंगे । नए वस्त्रों एवं वस्त्रालंकार खरीदेंगे । तन – मन की तंदुरस्ती अच्छी रहेगी । मान – सन्मान मिलेगा ।
वृश्चिक :~ आज आप अनिश्चितता और सुखशांति से घर में समय बिताएंगे । शारीरिक तथा मानसिक प्रसन्नता से कार्य में उत्साह रहेगा । सहयोगियों की मदद से कार्य पूरे कर सकेंगे । अधूरे कार्य पूर्ण होंगे ।
धनु :~ आपको आज कार्य सिद्धि व सफलता न मिले तो हताश न होने के साथ क्रोध पर संयम रखे । संतान के विषय में मन चिंताग्रस्त रहेगा । कोई यात्रा प्रवास न करे ।
मकर :~ आज आपमे शारीरिक , मानसिक प्रतिकूलता रहेगी । घर में परिवार मे अनिच्छनीय प्रसंग से मन अशांत रहेगा । जल एवं स्त्रीयों से बचे । क्योंकि आर्थिक हानि एवं अपयश हो सकता है ।
कुंभ :~ आज आप चिंताओं से मुक्त होने से हल्कापन लगेगा । मन उत्साहित रहेगा , जिससे दिनभर आनंदपूर्वक बीतेगा । छोटे प्रवास भी हो सकता है ।
मीन :~ आज आप जिह्वा पर संयम रखे नही तो लड़ाई – झगड़े हो सकते है । खर्च भी संयमित रखे । लेन – देन में बहुत सावधान रहे । शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बिगड सकता है । परिवारिक मनमुटाव हो सकता हैं । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।