
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?गुरुवार, १८ नवम्बर २०२१?
सूर्योदय: ? ०६:४६
सूर्यास्त: ? ०५:२३
चन्द्रोदय: ? १६:४७
चन्द्रास्त: ?३०:३१
अयन ? दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: शरद्
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? कार्तिक
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? चतुर्दशी (१२:०० तक)
नक्षत्र ? भरणी (२५:३० तक)
योग ? वरीयान् (२७:०० तक)
प्रथम करण ? वणिज (१२:०० तक)
द्वितीय करण ? विष्टि (२५:११ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? वृश्चिक
चंद्र ? मेष
मंगल ? तुला (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? तुला (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? धनु (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:४१ से १२:२३
अमृत काल ? २०:०८ से २१:५५
विजय मुहूर्त ? १३:४८ से १४:३०
गोधूलि मुहूर्त ? १७:०९ से १७:३३
निशिता मुहूर्त ? २३:३५ से २४:२९
राहुकाल ? १३:२१ से १४:४१
राहुवास ? दक्षिण
यमगण्ड ? ०६:४४ से ०८:०४
होमाहुति ? चन्द्र
दिशाशूल ? दक्षिण
अग्निवास ? पृथ्वी (१२:०० तक)
भद्रावास ? स्वर्ग (१२:०० से २५:११)
चन्द्रवास ? पूर्व
शिववास ? भोजन में (१२:०० से श्मशान में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ – शुभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पूर्व-उत्तर (दही का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
कार्तिक पूर्णिमा सत्यनारायण व्रत, भीष्म पंचक समाप्त आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २५:३० तक जन्मे शिशुओ का नाम
भरणी नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (लू, ले, लो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम कृतिका नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमश (अ) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
वृश्चिक – ३०:३९ से ०८:५९
धनु – ०८:५९ से ११:०२
मकर – ११:०२ से १२:४४
कुम्भ – १२:४४ से १४:०९
मीन – १४:०९ से १५:३३
मेष – १५:३३ से १७:०७
वृषभ – १७:०७ से १९:०१
मिथुन – १९:०१ से २१:१६
कर्क – २१:१६ से २३:३८
सिंह – २३:३८ से २५:५७
कन्या – २५:५७ से २८:१५
तुला – २८:१५ से ३०:३६
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
अग्नि पञ्चक – ०६:४४ से ०८:५९
शुभ मुहूर्त – ०८:५९ से ११:०२
रज पञ्चक – ११:०२ से १२:००
शुभ मुहूर्त – १२:०० से १२:४४
चोर पञ्चक – १२:४४ से १४:०९
शुभ मुहूर्त – १४:०९ से १५:३३
शुभ मुहूर्त – १५:३३ से १७:०७
चोर पञ्चक – १७:०७ से १९:०१
शुभ मुहूर्त – १९:०१ से २१:१६
रोग पञ्चक – २१:१६ से २३:३८
शुभ मुहूर्त – २३:३८ से २५:३०
मृत्यु पञ्चक – २५:३० से २५:५७
अग्नि पञ्चक – २५:५७ से २८:१५
शुभ मुहूर्त – २८:१५ से ३०:३६
रज पञ्चक – ३०:३६ से ३०:४५
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा परन्तु आज आपका विनोदी स्वभाव रंग में भंग भी डाल सकता है। सामने वाले का स्वभाव अचानक बदलने से हतप्रभ रहेंगे। नौकरी वाले जातक आराम के मूड में रहेंगे परन्तु आकस्मिक कार्य आने से कर नही सकेंगे। व्यवसायी वर्ग आज कम समय मे अधिक लाभ कमा कर प्रसन्न रहेंगे। धन लाभ के साथ ही सार्वजनिक व्यवहार भी बढ़ेंगे। महिलाये भी आज परिवार की खुशी के लिए अपनी इच्छाओं का भी त्याग कर देंगी फिर भी आत्मसन्तोषी रहेंगी। घर मे मित्र रिश्तेदारों के आने से चहल पहल बनेगी। मनपसन्द भोजन वाहन सुख मिलेगा।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन बचते बचते कुछ ना कुछ हानि कराएगा। आज आपके विचार किसी से जल्दी मेल नही खाएंगे हानि वाले कामो में रुचि अधिक रहेगी। आज जिसकी आशंका नही रहेगी उसी कार्य से नुकसान होने की संभावना है। धन संबंधित लेन-देन अथवा निवेश पर आज विराम रखें अन्यथा आर्थिक कमी के कारण बाद में परेशानी होगी। नौकरी वाले जातको को लापरवाही के कारण डांट सुननी पड़ेगी। घर मे कुछ अप्रिय घटना होने से मन बेचैन रहेगा। हित शत्रुओ से विशेष सावधान रहें पीठ पीछे हानि पहुँचा सकते है। सेहत अकस्मात खराब होने की संभावना है।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपका स्वभाव अत्यंत आलसी रहेगा परन्तु फिर भी जिस भी कार्य को करेंगे उसमे सफलता अवश्य ही मिलेगी। घरेलू कार्यो के साथ ही व्यावसायिक कार्य भी एकसाथ करने में थोड़ी दुविधा बनेगी लेकिन बुजुर्गो का सहयोग मिलने से इससे निजात पा लेंगे। कार्य-व्यवसाय में आज किसी बहुप्रतीक्षित योजना के परिणाम को लेकर बेचैन रहेंगे धर्य से काम लें जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय लेने से बचें विजय आपकी ही होगी। धन की आमद को लेकर दिन के आरंभ में आशंकित रहेंगे मध्यान बाद अकस्मात हो जाएगी। आपके पीछे से चुगली करने वाले लोग हानि पहुचा सकते है सतर्क रहें। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव लगा रहेगा मनोरंजन के अवसर मिलेंगे।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन कार्य सफलता वाला है इसका लाभ उठाएं स्वभाव में आलस्य अधिक रहेगा इससे बचे अन्यथा लाभ हाथ आकर निकल भी सकता है। कार्य क्षेत्र पर मध्यान बाद ही अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी लाभ के कई अवसर मिलेंगे लेकिन सकारात्मक परिणाम कुछ एक से ही मिलेगा। धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो ही जायेगा। नौकरी वाले लोग किसी बहुप्रतीक्षित योजना पर कार्य आरंभ करेंगे शीघ्र ही इसके सही दिशा लेने पर भविष्य सुरक्षित बनेगा। सरकार की तरफ से नरमी रहेगी कागजी कार्य आज अवश्य पूर्ण करलें। घर मे सुख शांति रहेगी।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपका स्वभाव परोपकारी रहेगा किसी अन्य की परेशानी देख कर आपका दिल भी दुखी होगा इस कारण आज आपके साथ धोखा भी हो सकता है सतर्क रहें। महत्त्वपूर्ण कार्यो को आज प्राथमिकता से पूर्ण करने का प्रयास करें संध्या बाद से विघ्न-बाधाएं आने से प्रत्येक कार्य करने में मुश्किल होगी। आर्थिक रूप से दिन संतोषजनक रहेगा आवश्यकता अनुसार धन की प्राप्ति सहज हो जाएगी लेकिन आज महिलाये धन को लेकर परेशान रहेंगी मन की इच्छा पूर्ण ना होने पर झगड़ा भी कर सकती है। संतानो का उत्पाती व्यवहार रहेगा। सेहत संध्या बाद बिगड़ेंगी।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन प्रतिकूल रहेगा सेहत में सुबह से ही कुछ ना कुछ कमी बनेगी अनदेखी पर मध्यान तक इसके बढ़ने की संभावना है। कार्य क्षेत्र से आज आशा कम ही रखें दिन परिश्रम साध्य रहेगा कम परिश्रम करने पर लाभ भी कम ही मिल सकेगा। आज अकस्मात खर्च ज्यादा परेशान करेंगे व्यर्थ के खर्चो पर नियंत्रण की आवश्यकता है। नौकरी करने वाले कामना पूर्ति ना होने पर अधिकारियों से नाराज रहेंगे जानकर काम खराब भी कर सकते है। मध्यान के बाद धार्मिक भावनाओं का उदय होगा लेकिन पूजा पाठ में फिर भी मन केंद्रित नही कर पाएंगे।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। कई दिनों से लटकी योजना अथवा अति महत्त्वपूर्ण कार्य सम्पन्न होने से राहत मिलेगी। भाग दौड़ अन्य दिनों की अपेक्षा आज अधिक करनी पड़ेगी फिर भी परिणाम निराशाजनक नही रहेंगे। आज काम छोटा हो या बड़ा सभी कुछ ना कुछ लाभ ही देंगे। धन की आमद संतोषजनक रहेगी लेकिन कार्य क्षेत्र पर किसी से कहासुनी होने की संभावना है। आज गृहस्थ में बाहर की अपेक्षा शांति अनुभव करेंगे। संध्या के समय मन मे विपरीत विचार आएंगे सेहत सामान्य रहेगी।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपके सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। घर के लिए नए सामन की खरीददारी करेंगे। आज आप आराम की जिंदगी बिताने पर ज्यादा जोर देंगे इसके लिए खर्च करने से पीछे नही हटेंगे। महिलाये भी आज घरेलू आवश्यकतओं के ऊपर खर्च करेंगी सौंदर्य प्रसाधन एव अन्य कीमती सामान पर खर्च होगा। व्यवसाय की स्थिति मध्यान तक धीमी रहेगी इसके बाद अचानक गति आने से आर्थिक आमाद होने लगेगी। आज अधीनस्थों के ऊपर ज्यादा निर्भर ना रहें हानि हो सकती है। बाहर यात्रा पर्यटन के भी योग है। बुजुर्गो से कीमती सलाह मिलेगी।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन ज्यादा लाभदायक तो नही फिर भी सधा रहने से आगे के लिये सफलता का मार्ग खोलेगा। दिन का आरंभ सुस्ती में होगा लेकिन इसके बाद सभी कार्य नियमित समय पर पूर्ण कर लेंगे। कार्य-व्यवसाय के प्रति आज अधिक गंभीर रहेंगे इसके लिये लघु यात्रा भी करनी पड़ेगी मध्यान के समय भगदौड़ व्यर्थ होती प्रतीत होगी धन की आमद आज अनिश्चित रहने के कारण मन निराश होगा लेकिन अपने कार्यो से संतुष्ट एवं भविष्य के लिये निश्चिन्त भी रहेंगे। परिवार में आपसी प्रेम स्नेह बढेगा। स्वास्थ्य में संध्या बाद कुछ नरमी आएगी।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन साधारण रहेगा पूर्व में किया किसी गलत आचरण का अफसोस होगा लेकिन सुधार फिर भी नही करेंगे। अन्य लोगो के ऊपर आश्रित रहने के कारण कार्य व्यवसाय में परिश्रम का लाभ कम ही मिलेगा फिर भी आज आवश्यकताए कम रहने से परेशानी नही होगी धन की आमद कम ही रहेगी। नौकरी वाले लोग आलसी व्यवहार के कारण कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था फैलाएंगे। परिजनों का सहयोग सानिध्य हौसला बढ़ाएगा लेकिन फिर भी काम नही आएगा। खान पान संयमित रखें पेट खराब हो सकता है।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज दिन के आरंभिक भाग को छोड़ शेष दिन आशा के अनुकूल रहेगा। दिन के आरंभ में घरेलू एवं व्यावसायिक उलझनों के कारण दुविधा रहेगी परन्तु शीघ्र ही स्थिति स्पष्ट होने से बनाई हुई योजनाए सही दिशा में आगे बढ़ने लगेंगी। आज महिला एवं पुरुष दोनों ही अपने निखरे हुए व्यक्तित्त्व के बल पर समाज से सम्मान पाने के अधिकारी बनेंगे। आर्थिक लाभ के भी कई अवसर मिलेंगे साथ ही मितव्ययी प्रवृति रहने से बचत भी कर सकेंगे। जोखिम वाले कार्यो से भी अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। स्त्री वर्ग भी आज आर्थिक मामलों में परिवार की मदद करेंगी। शारीरिक दर्द एवं सर्दी जुखाम की संभावना है।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन शान्तिप्रद रहेगा दिन के आरंभ से मन मे चंचलता रहेगी परिजनों के साथ हल्की फुल्की मजाक से वातावरण हल्का बनेगा मध्यान के आस-पास किसी से शुभ समाचार मिलेंगे। कार्य क्षेत्र पर लाभ के सौदे हाथ लेंगेंगे लेकिन इनसे जितनी आशा थी उतना लाभ नही ले सकेंगे फिर भी आज खर्च से अधिक आय हो ही जाएगी। साथ काम करने वाले लोग आपके व्यवहार से आकर्षित होंगे। किसी से भी काम निकालना आज आसान रहेगा। महिलाओं अथवा बुजुर्गो को छाती में संक्रमण हो सकता है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 18 नवंबर 2021 गुरुवार संवत् 2078 मास कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि दोपहर 12:48 बजे तक रहेगी बाद पूर्णिमा तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:46 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:37 बजे होगा । भरणी नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 01:31 बजे तक रहेगा पश्चात् कृतिका नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मेष राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 01:36 से 02:52 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:46 से 12:32 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जीरा का सेवन कर यात्रा आरंभ करे । जय हो।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आपको पूरे दिन शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी । परिश्रम की अपेक्षा कम सफलता से हताशा होगी । सत्ता के सम्बंध में थोड़ा चिंतित रहेंगे । काम की भाग – दौड़ में परिवार की तरफ ध्यान नहीं दे पाएँगे। यात्रा टालें ।
वृषभ :~ आप आज हर कार्य दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से पूर्ण करेंगे और सफलता भी मिलेगी । पिता से कोई लाभ मिलेगा । विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे । संतानों के अध्ययन या अन्य मामलों मे खर्च या पूँजी निवेश होंगे ।
मिथुन :~ आपके लिए आज नई योजनाएँ शुरू करने के लिए अनुकूल है। व्यवसाय मे सरकार से लाभ मिलने और नौकरी वालों को उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी । भाई – बंधुओं और पड़ोसियों के साथ मधुर सम्बंध रहेंगे। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
कर्क :~ आज आप शारीरिक और मानसिक अस्वस्थ रहने से मन में नकारात्मक विचार आएँगे । किसी से गलतफहमी होने से मनमुटाव होंगे। पारिवारिक वातावरण गंदा हो जाएगा। विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान नहीं दे सकेंगे।
सिंह :~ आज आप आत्मविश्वास और दृढ़ निर्णय शक्ति के कारण कोई भी कार्य त्वरित निर्णय लेकर पूरा करेंगे । समाज में मान – प्रतिष्ठा बढ़ेंगी । पिता तथा अभिभावकों का सहयोग मिलेगा । मन आनंदित रहेगा । फिर भी स्वभाव में उग्रता और अहं बागी बिगाड़े नहीं , ध्यान रखे ।
कन्या :~ आज आप अस्वस्थता के साथ – साथ मानसिक चिंताओं में वृद्धि होगी । आँख सम्बंधी शिकायत होगी । पारिवार मे मनमुटाव होगा । उग्रवाणी और अहं से किसी के साथ झगड़े न हो , ध्यान रखें। आकस्मिक खर्च होगा।
तुला :~ आज आपको विविध क्षेत्रों में लाभ से प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी। मित्रों पर खर्च होगा और लाभ भी होगा। किसी प्रवास या पर्यटन पर जाने से दिन रोमांचक रहेगा।
वृश्चिक :~ आज आपके व्यावसाय मे अनुकूलता रहेगी। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफल होंगे। मान – प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति होगी । व्यापार के लिए कहीं बाहर भी जा सकते है।
धनु :~ आज आपको शारीरिक आलस्य और अशक्ति रह सकती है। मन व्यग्र रहेगा । व्यावसाय मे बाधाएं आएँगी । संकटजनक विचार या व्यवहार से दूर रहे । किसी भी योजना को सावधानी से करे ।
मकर :~ आज आप आकस्मिक खर्च कर सकते हैं , जो व्यावहारिक और सामाजिक कार्य हेतु बाहर जाने से हो सकता है। खान – पान में ध्यान रखे । क्रोध से बचे । नकारात्मकता को सकारात्मकता से दूर करे । व्यावसाय अनुकूल रहेगा।
कुंभ :~ आज आप हर कार्य दृढता और आत्मविश्वास से करेंगे। प्रवास हो सकता हैं। स्वादिष्ट व्यंजनों एवं नए वस्त्र परिधान के प्रसंग आएंगे। भागीदारों से लाभ होगा। वाहनसुख मिलेगा ।
मीन :~ आज आप में मनोबल और आत्मविश्वास अधिक रहेगा। शारीरिक स्वस्थ रहेंगे। परिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे । आवेश और उग्रता के साथ वाणी पर संयम रखे । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।