आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?शुक्रवार, १९ नवम्बर २०२१?

सूर्योदय: ? ०६:४७
सूर्यास्त: ? ०५:२३
चन्द्रोदय: ? १७:२०
चन्द्रास्त: ?❌❌❌
अयन ? दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: ? हेमन्त
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (राक्षस)
मास ? कार्तिक
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? पूर्णिमा (१४:२६ तक)
नक्षत्र ? कृत्तिका (२८:२९ तक)
योग ? परिघ (२७:५३ तक)
प्रथम करण ? बव (१४:२६ तक)
द्वितीय करण ? बालव (२७:४४ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? वृश्चिक
चंद्र ? वृष (०८:१२ से)
मंगल ? तुला (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? तुला (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? धनु (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:४१ से १२:२३
अमृत काल ? २५:४७ से २७:३५
विजय मुहूर्त ? १३:४८ से १४:३०
गोधूलि मुहूर्त ? १७:०८ से १७:३२
निशिता मुहूर्त ? २३:३६ से २४:२९
राहुकाल ? १०:४३ से १२:०२
राहुवास ? दक्षिण-पूर्व
यमगण्ड ? १४:४० से १६:००
होमाहुति ? चन्द्र
दिशाशूल ? पश्चिम
नक्षत्र शूल ? पश्चिम (२८:२९ से)
अग्निवास ? पाताल (१४:२६ से पृथ्वी)
चन्द्रवास ? पूर्व (दक्षिण ०८:१४ से)
शिववास ? शमशान में (१४:२६ से गौरी के साथ)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – चर २ – लाभ
३ – अमृत ४ – काल
५ – शुभ ६ – रोग
७ – उद्वेग ८ – चर
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – रोग २ – काल
३ – लाभ ४ – उद्वेग
५ – शुभ ६ – अमृत
७ – चर ८ – रोग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पूर्व-दक्षिण (दहीलस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
कार्तिक स्नान-दान पूर्णिमा, ५५३ वीं श्रीगुरु नानक जयन्ती आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २८:२९ तक जन्मे शिशुओ का नाम
कृतिका नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (अ, ई, उ, ए) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम रोहिणी नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमश (ओ) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
वृश्चिक – ३०:३६ से ०८:५५
धनु – ०८:५५ से १०:५९
मकर – १०:५९ से १२:४०
कुम्भ – १२:४० से १४:०६
मीन – १४:०६ से १५:२९
मेष – १५:२९ से १७:०३
वृषभ – १७:०३ से १८:५८
मिथुन – १८:५८ से २१:१२
कर्क – २१:१२ से २३:३४
सिंह – २३:३४ से २५:५३
कन्या – २५:५३ से २८:११
तुला – २८:११ से ३०:३२
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:४५ से ०८:५५
चोर पञ्चक – ०८:५५ से १०:५९
शुभ मुहूर्त – १०:५९ से १२:४०
रोग पञ्चक – १२:४० से १४:०६
शुभ मुहूर्त – १४:०६ से १४:२६
मृत्यु पञ्चक – १४:२६ से १५:२९
रोग पञ्चक – १५:२९ से १७:०३
शुभ मुहूर्त – १७:०३ से १८:५८
मृत्यु पञ्चक – १८:५८ से २१:१२
अग्नि पञ्चक – २१:१२ से २३:३४
शुभ मुहूर्त – २३:३४ से २५:५३
रज पञ्चक – २५:५३ से २८:११
शुभ मुहूर्त – २८:११ से २८:२९
चोर पञ्चक – २८:२९ से ३०:३२
शुभ मुहूर्त – ३०:३२ से ३०:४६
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन काफी उठा पटक वाला रहेगा। व्यावसायिक योजनाओं में अचानक बदलाव करना पड़ेगा। दिन के आरंभ में कार्यो की गति धीमी रहेगी समय पर वादा पूरा ना करने से व्यावसायिक संबंध खराब हो सकते है। कार्यो के प्रति नीरसत अधिक रहेगी। किसी भी कार्य को लेकर ठोस निर्णय नही ले पाएंगे परन्तु जिस भी कार्य में निवेश करेंगे उसमे विलंभ से ही सही सफल अवश्य होंगे धन लाभ भी आवश्यकता अनुसार हों जायेगा लेकिन संध्या पश्चात धन संबंधित कोई भी कार्य-व्यवहार ना करें। परिजन आपके टालमटोल वाले व्यवहार से दुखी रहेंगे।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपके समस्त कार्य निर्बाधित रूप से चलते रहेंगे। कार्य व्यवसाय से आर्थिक लाभ भी रुक रुक कर होने से धन संबंधित परेशानियां कुछ हद तक सुलझेंगी। दोपहर के बाद किसी गुप्त चिंता के कारण मन व्याकुल हो सकता है लेकिन जल्द ही इस समस्या से भी छुटकारा पा लेंगे। महिलाये घर को खुशहाल बनाने में सहयोग करेंगी शारीरिक दर्द के कारण थोड़ी असहजता भी रहेगी फिर भी घरेलू कार्य समय पर पूर्ण कर सकेंगी। आस-पड़ोसियों से सम्बन्धो में सुधार आएगा। संताने मनमानी करेंगी। उधार के व्यवहार में कमी आएगी।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आशाओं के विपरीत रहने वाला है। सोची हुई योजनाए आरम्भ में सफल होती नजर आएंगी परन्तु मध्यान तक इनसे निराशा ही मिलेगी। आज आप जिससे भी सहायता मांगेंगे वो भ्रम की स्थिति में रखेगा। आज आप आत्मनिर्भर होकर अपने कार्यो को करें। भागीदारों से धन को लेकर अनबन हो सकती है। मीठा व्यवहार रखने पर भी लोग आपको केवल कार्य निकालने के लिए इस्तेमाल करेंगे। कार्य क्षेत्र की भड़ास घर पर निकालने से घर का माहौल भी बेवजह खराब होगा। पुराने कार्यो को पूर्ण करने की चिंता रहेगी। प्रेम प्रसंगों से निराश होंगे।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आज जिस भी कार्य को करने का मन बनायेंगे उसी में उलझने पड़ेंगी। फिर भी आज आप हिम्मत नही हारेंगे सतत प्रयास जारी रखने से कार्य सुधरेंगे लाभ की संभावनाएं बनेगी। दौड़ धूप अधिक रहने से शारीरिक शिथिलता बनेगी। मध्यान के बाद किसी अभीष्ट सिद्धि के योग बन रहे है आलस्य ना करें अन्यथा लाभ से वंचित रह सकते है। प्रियजनों के साथ आनंद के क्षण बिताने का समय मिलेगा। घर मे स्थिति सामान्य रहेगी। आज आर्थिक मामलों के प्रति बेपरवाह भी रहेंगे।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन कार्य सफलता वाला रहेगा। प्रातः काल जल्दी कार्यो में जुटने का फल शीघ्र ही धन लाभ के रूप में मिलेगा। अधिकांश कार्य थोड़े से परिश्रम से पूर्ण हो जाएंगे। अधिकारी वर्ग मुश्किल कार्यो में सहयोग करेंगे। आज आप जोड़ तोड़ वाली नीति अपना कर कठिन परिस्थितियों में भी अपना काम निकाल लेंगे। सरकारी कार्य मे भी सफलता की उम्मद जागेगी प्रयास करते रहे। दाम्पत्य जीवन मे छोटी-मोटी बातों को दिल पर ना लें स्थिति सामान्य ही रहेगी। मित्रो से कोई दुखद समाचार मिलेगा।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका आज का दिन व्यर्थ की भाग दौड़ में बीतेगा। शारीरिक एवं मानसिक रूप से थकावट रहेगी फिर भी कार्यो को बेमन से करना पड़ेगा। आज आप चाहे कितना भी परोपकार करें फिर भी लोगो को खुश नही रख पाएंगे। क्रोध को वश में कर लेंगे लेकिन राग द्वेष की भावना मन मे बनी रहेगी। गृहस्थ का वातावरण लगभग सामान्य ही रहेगा। आर्थिक कारणों से कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहेंगे। सन्तानो की प्रगति से संतोष होगा। सरकारी कार्यो में धन खर्च होगा लेकिन कुछ लाभ नही मिलेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज दिन का पूर्वार्ध आलस्य से भरा रहेगा। शारीरिक रूप से भी अस्वस्थ्य रहेंगे। जोड़ो में दर्द अकड़न की समस्या रहेगी। कार्यो को विलंब से करेंगे व्यवसाय की गति भी धीमी रहने से आर्थिक आयोजन प्रभावित होंगे। दोपहर के बाद स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी पेशा जातक आकस्मिक लाभ से रोमांचित होंगे। व्यवसायी वर्ग भी खर्च लायक लाभ अर्जित कर लेंगे। महिलाओ से आज ना उलझें अन्यथा गृह क्लेश लंबा खिंच सकता है। संध्या का समय आराम में बिताना पसंद करेंगे मनोरंजन के साधन भी सुलभ होंगे। भविष्य की योजनाएं आज ना बनाएं।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन भी आशानुकूल रहेगा। सेहत उत्तम रहने से कार्यो को मन लगाकर करेंगे लेकिन किसी के हस्तक्षेप करने से मन विक्षिप्त हो सकता है। किसी के ऊपर ध्यान ना दें एकाग्र होकर अपने कार्य मे लगे रहे धन एवं सम्मान दोनों मिलने के योग है। लेकिन उधार के व्यवहार बढ़ने से असुविधा भी होगी। व्यावसाय में वृद्धि के लिए निवेश करना शुभ रहेगा। भाई-बंधुओ का सहयोग आज अपेक्षाकृत कम ही रहेगा। महिलाओं को छोड़ घर के अन्य सदस्य आपसे ईर्ष्यालु व्यवहार रखेंगे। स्त्री से सुखदायक समाचार मिलेंगे।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपको आज के दिन प्रत्येक कार्यो में सावधान रहने की आवश्यकता है। धन के पीछे भागने की प्रवृति पर आज लगाम लगाकर रखे अन्यथा धन के साथ-साथ मान हानि भी होगी। दोपहर से पहले के भाग में पुराने कार्य पूर्ण होने से थोड़ा बहुत धन मिलने से दैनिक खर्च निकल जाएंगे। इसके बाद का समय प्रतिकूल बनता जाएगा। कार्य व्यवसाय में प्रतिस्पर्धी हर प्रकार से आपके कार्यो में व्यवधान डालने का प्रयास करेंगे। परिजनों से भी मामूली बात पर झगड़ा होगा। वाणी एवं व्यवहार से संयम बरतें।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन अनैतिक कार्यो से बच कर रहें मन भ्रमित रहने के कारण निषेधात्मक कार्यो में भटकेगा। लोग आपसे भावनात्मक संबंध बनाएंगे परन्तु आवश्यकता के समय कोई आगे नही आएगा। कार्य क्षेत्र पर भी सहकर्मियो का रूखा व्यवहार रहने से स्वयं के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा। लंबी यात्रा के प्रसंग बनेंगे संभव हो तो आज टालें। पेट अथवा स्वांस, छाती संबंधित व्याधि हो सकती है। अधिकांश समय मानसिक रूप से भी अशान्त रहेंगे। परिवार में अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे किसी की गलती का विरोध करना भी बेवजह कलह का कारण बनेगा।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन मानसिक चंचलता के कारण बनते कार्यो को दुविधा के कारण आप स्वयं बिगाड़ लेंगे। सरकारी कार्य आज सावधानी से करें अन्यथा लंबित रखें हानि निश्चित रहेगी। संबंधो के प्रति भी आज ईमानदार नही रहेंगे। पारिवारिक वातावरण आपके गलत आचरण से कलुषित होगा। सामाजिक क्षेत्र पर लोग पीठ पीछे बुराई करेंगे। सेहत में मानसिक दबाव के चलते उतार चढ़ाव लगा रहेगा। घर के बुजुर्ग आपसे नाराज रहेंगे। धन लाभ अचानक होने से स्थिति संभाल नही सकेंगे रुपया आते ही हाथ से निकल भी जायेगा।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन लाभ के अवसर आपकी तलाश में रहेंगे। दिन में जिस किसी के भी संपर्क में रहेंगे उससे कुछ ना कुछ लाभ अवश्य होगा। कार्य क्षेत्र पर भी एक से अधिक साधनो से आय होगी। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़ी महिलाओ को पदोन्नति के साथ प्रोत्साहन के रूप में आर्थिक सहायता भी मिल सकती है। सामाजिक कार्यो में रुचि ना होने पर भी सम्मिलित होना पड़ेगा मान-सम्मान बढेगा। परिजनों का मार्गदर्शन आज प्रत्येक क्षेत्र पर काम आएगा। महिलाओं का सुख सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रसंगों में निकटता रहेगी।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 19 नवंबर 2021 शुक्रवार संवत् 2078 मास कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि दोपहर 02:18 बजे तक रहेगी बाद प्रतिपदा तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:46 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:38 बजे होगा । कृत्तिका नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 04:21 बजे तक रहेगा पश्चात् रोहिणी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृषभ राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 10:57 से 12:18 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

~: विशेष :~

आज कार्तिक पूर्णिमा , देव दिवाली , कार्तिक स्नान समाप्त , गुरु नानक देव की जयंती , पुष्कर मेला , तुलसी विवाह समाप्त , खंडग्रास चंद्र ग्रहण ( भारत मे अरुणाचल प्रदेश के सुदूर पूर्व भाग मे अत्यल्प दिखेगा ) वही नियम पालनीय होगा । अन्य कंही नही ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आपका दिन परोपकार और सदभावनाओं में बीतेगा । सेवा – पुण्य का कार्य भी हो सकता है । मानसिक कार्यभार अधिक रहेगा । सत्कार्य के फलस्वरूप शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति रहेगी । आर्थिक लाभ की संभावना है ।

वृषभ :~ आज आपको वाद – विवाद में अच्छी सफलता मिलेगी । वाणी किसी को मोहित करेगी और वह लाभदायी रहेगा । इससे नये सम्बंधों में सदभाव बढ़ सकता है ।  परिश्रम की अपेक्षा कम प्राप्ति होने पर भी कार्य में अग्रसर हो सकेंगे ।

मिथुन :~ आज आपको पानी तथा प्रवाही पदार्थों से घात है , इसलिए उनसे भी दूर रहे । किसी व्याधि के कारण मन की दुविधा से निर्णय में बाधा आ सकती है । अधिक विचारों से मानसिक थकान से नींद नही आ सकती है । पारिवारिक संपत्ति की चर्चा या वाद – विवाद से दूर रहे ।

कर्क :~ आपका आज का दिन आपका प्रसन्नचित्त रहेगा । नए कार्य आरंभ कर सकते हैं । कार्य सफलता उत्साह में वृद्धि होगी । प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी । सम्बंधों में भावनात्मकता अधिक रहेगी ।

सिंह :~ आज आपका दिन मिश्र फलदायक है । आय की अपेक्षा अधिक व्यय ही होगा । फिर भी वाणी द्वारा सबके मन को जीत सकेंगे । कार्य का व्यवस्थित आयोजन करे ।

कन्या :~ आज आप वाक्चातुर्य से मीठे सम्बंध बना सकेंगे , जो कि भविष्य में लाभदायक होंगे । वैचारिक समृद्घि बढे़गी । शरीर , स्वास्थ और मन प्रसन्न रहेगा ।  शुभ समाचार से तथा प्रवास से मन प्रफुल्लित रहेगा ।

तुला :~ आज आपका दिन प्रतिकूल रहने से सावधानी बरते । स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । मानसिक अस्वस्थता रहेगी । वाणी और व्यवहार से किसी को भ्रांति न हो सावधानी बरते ।

वृश्चिक :~ आपका आज का दिन लाभदायक है । मित्रों से भेंट होगी तथा घूमने – फिरने , आनंद – प्रमोद में खर्च करेंगे । नौकरी या व्यावसायिक आय बढे़गी । उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे ।

धनु :~ आज आप आर्थिक मामलों में योजना बना सकेगें। अन्य लोगों की सहायता करेंगे । हर कार्य सफलतापूर्वक होंगे । व्यापार मे योजना बनेगी । पदोन्नति के योग हैं व मान – सन्मान बढ़ेगा ।

मकर :~ आज आपको बौद्धिक कार्य करने के लिए दिन शुभ है । लेखन प्रवृत्ति या साहित्य से जुडी़ कोई भी प्रवृत्ति अच्छी तरह से निभा पाएँगे । इसके लिए योजना भी बना सकेगें । सरकारी कार्यों में परिस्थिति प्रतिकूल रहेगी ।

कुंभ :~ आज आपमे अधिक क्रोध रहेगा , नियंत्रण नही रखा तो अनिष्ट हो सकता है । चोरी , अनैतिक कृत्यों से , निषेधात्मक कार्यों तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहें । वाणी संयमित रखें । अधिक खर्च से हाथ तंग रहेगा ।

मीन :~ आज आपको अंदर छुपे लेखक या कलाकार को अपनी कला दिखाने का अवसर मिलेगा । व्यवसाय में भागीदारी के लिए शुभ है। समय आमोद प्रमोद में बीता सकेगें यश में वृद्धि होगी । ( डाँ.अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *