
।। ? ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द…………………….5123
विक्रम संवत्……………………2078
शक संवत्………………………1943
मास…………………मार्गशीर्ष(अगहन)
पक्ष………………………………कृष्ण
तिथी………………………..अमावस्या
दोप 01.12 पर्यंत पश्चात प्रतिपदा
रवि…………………………दक्षिणायन
सूर्योदय………….प्रातः 06.52.14 पर
सूर्यास्त………….संध्या 05.41.48 पर
सूर्य राशि………………………..वृश्चिक
चन्द्र राशि……………………….वृश्चिक
गुरु राशी………………………….कुम्भ
नक्षत्र………………………….अनुराधा
प्रातः 10.41 पर्यंत पश्चात ज्येष्ठा
योग……………………………..सुकर्मा
प्रातः 08.37 पर्यंत पश्चात शूल
करण………………………………नाग
दोप 01.12 पर्यंत पश्चात किस्तुघन
ऋतु………………………………हेमंत
दिन……………………………शनिवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
04 दिसम्बर सन 2021 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक………………………4
? शुभ रंग………………………हरा
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.55 से 12.38 तक ।
?? राहुकाल :-
प्रात: 09.36 से 10.56 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त –
वृश्चिक
05:33:27 07:49:47
धनु
07:49:47 09:55:15
मकर
09:55:15 11:42:23
कुम्भ
11:42:23 13:15:56
मीन
13:15:56 14:47:08
मेष
14:47:08 16:27:52
वृषभ
16:27:52 18:26:29
मिथुन
18:26:29 20:40:11
कर्क
20:40:11 22:56:21
सिंह
22:56:21 25:08:10
कन्या
25:08:10 27:18:50
तुला
27:18:50 29:33:27
? दिशाशूल :-
पूर्व दिशा – यदि आवश्यक हो तो अदरक या उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 08.15 से 09.35 तक शुभ
दोप. 12.16 से 01.36 तक चर
दोप. 01.36 से 02.56 तक लाभ
दोप. 02.56 से 04.16 तक अमृत
संध्या 05.36 से 07.16 तक लाभ
रात्रि 08.56 से 10.36 तक शुभ ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ रुद्रात्मके नम: ॥
? संस्कृत सुभाषितानि –
चतुर्विधा भजन्ते मां जनाः सुकृतिनोऽर्जुन ।
आर्तो जिज्ञासुरर्थार्थी ज्ञानी च भरतर्षभ ॥
अर्थात :-
हे भरतश्रेष्ठ अर्जुन ! अर्थार्थी (भोगार्थी), आर्त (दुःख से भजनेवाले), जिज्ञासु और ज्ञानी – ऐसे चार प्रकार के भक्त मुज़े भजते हैं ।
? आरोग्यं सलाह :-
कमजोर फेफड़ों के उपचार के लिए आहार –
2. पालक –
विटामिन और खनिजों से भरपूर पालक आपको कई तरह के रोगों से दूर करता है। वैज्ञानिकों ने पाया है कि पालक में फाइटोकेमिकल्स होता है जो ऑक्सीडेटिव डैमेज को रोकने, सूजन को कम करने और कैंसर से लड़ने में मदद करता है। हर दिन कम से कम एक कप पालक का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है और आपके फेफड़ों को अच्छा आकार भी मिलता है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
दूर यात्रा की योजना बन सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बेचैनी रहेगी। धनार्जन सुगम होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार में तनाव रह सकता है। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग से बाधा संभव है। फालतू खर्च होगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। शत्रु नतमस्तक होंगे। विवाद को बढ़ावा न दें।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी के व्यवहार से क्लेश हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। तनाव रहेगा।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बेचैनी रहेगी। थकान महसूस होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
घर-बाहर असहयोग मिलेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। आय में कमी हो सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी विवाद में उलझ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम न उठाएं।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी अनुबंधों में वृद्धि हो सकती है। समय का लाभ लें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। कानूनी बाधा आ सकती है। विवाद न करें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधनों पर व्यय हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें। बेचैनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। काम का विरोध होगा। तनाव रहेगा। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मातहतों से संबंध सुधरेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। कष्ट, भय, चिता व बेचैनी का वातावरण बन सकता है। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
भूमि, भवन, दुकान व फैक्टरी आदि के खरीदने की योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें। प्रमाद न करें। कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
राज्य के प्रतिनिधि सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद से क्लेश संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। अपेक्षित कार्यों में अप्रत्याशित बाधा आ सकती है। तनाव रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 04 दिसंबर 2021 शनिवार संवत् 2078 मास मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि दोपहर 01:13 बजे तक रहेगी बाद प्रतिपदा तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:56 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:38 बजे होगा । अनुराधा नक्षत्र प्रातः 10:47 बजे तक रहेगा पश्चात् ज्येष्ठा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृश्चिक राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:34 से 10:54 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:53 से 12:36 बजे तक रहेगा ।दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
~: विशेष :~
मंगल वृश्चिक राशि मे प्रवेश अगले दिन सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 05:58 बजे से , देवपितृकार्य अमावस्या , शनिचरी अमावस्या , विश्व विकलांग दिवस , खग्रास सूर्य ग्रहण जो भारत मे कहीं नही दिखेगा । गंडमूल आरंभ प्रातः 10:47 बजे से ।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आपको सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी । धन लाभ होगा । पारिवार में सुख और संतोष रहेगी । बौद्धिक चर्चा में हिस्सा लेंगे , परंतु वाणी संयमित रखे । वैचारिक आवेश रह सकता है ।
वृषभ :~ आज आप मानसिक स्वस्थ रहेंगे । कार्य निर्धारित योजनानुसार पूर्ण होंगे । आर्थिक लाभ हो सकता है । अधूरे कार्य पूर्ण होंगे । मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे तथा लाभ भी हो सकता है ।
मिथुन :~ आज आप किसी भी वाद – विवाद या बौद्धिक चर्चा से दूर रहे । अपमानित न हो ध्यान रखे । मित्रों पर खर्च हो सकता है । पेट की बीमारियों से परेशानी हो सकती है । नए कार्य के आरंभ में असफलता मिल सकती है । प्रवास नही करे ।
कर्क :~ आज आप शारीरिक और मानसिक स्वस्थ्य रहेंगे । कुछ अधिक ही संवेदनशील रहेंगे । मध्याहन के बाद की उपाधियों से चिंतित रहेंगे । परिवारिक मतभेद होगा । खर्च होगा ।
सिंह :~ आपका आज का दिन सुख – शांति से बीतेगा । सहोदर के साथ सम्बंधों में निकटता आएगी । उनका सहयोग भी मिलेगा । सम्बंधो की भावना को समझ सकेंगे । किसी रमणीय स्थल पर जा सकते है ।
कन्या :~ आज आप वाक्माधुर्य से अपना निर्धारित कार्य कर सकेंगे । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । बौद्धिक चर्चा में न उतरे । स्वादिष्ट भोजन मिल सकता है । प्रवास हो सकता है । व्यर्थ खर्च न हो ध्यान रखे ।
तुला :~ आज आप व्यवस्थितरुप से आर्थिक योजना बना सकेंगे । सृजनात्मक शक्ति श्रेष्ठ रहेगी । शारीरिक और मानसिक स्वस्थ रहेंगे । दृढ़ विचारों के साथ कार्य पूर्ण कर सकेंगे ।
वृश्चिक :~ आज आप वाहन चलाते समय अकस्मात न हो जाए इसका ध्यान रखे । आपरेशन टाले। स्नहीजनों और परिवार के साथ वाद – विवाद हो सकता है । कोर्ट – कचहरी के कार्यों में सावधानी बरते , नहीं तो टाल दे ।
धनु :~ आज आपको आर्थिक , सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ हो सकता है । मित्रों और परिवारजनों के साथ पर्यटन का आनंद मिलेगा । व्यापार में लाभ होगा ।
मकर :~ आज आपका दिन उगाही , प्रवास , आय आदि के लिए अच्छा है । सरकार तथा मित्रों , से लाभ होगा । उनसे भेंट मिलने से आनंद होगा । परंतु अग्नि , जल और अकस्मात से बचे । व्यावसायिक कार्य मे भागदौड़ बढेगी ।
कुंभ :~ आज आप शारीरिक अस्वस्थ रहने पर भी मानसिक स्वस्थ रहेंगे । शारीरिक स्फूर्ति कम रहने से कार्य मे उत्साह कम रहेगा । ऊपरी अधिकारियो की अप्रसन्नता भी अखरेगी ।
मीन :~ आपको आज थोडी़ प्रतिकूलताएं रहेगी । व्याधि के कारण खर्च अधिक हो सकता है । परिवार मे संयमित रहे । आकस्मिक लाभ भार को हलका करेगा । उगाही का धन मिल सकता है । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।