
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?सोमवार, ०६ दिसम्बर २०२१?
सूर्योदय: ? ०६:५९
सूर्यास्त: ? ०५:२१
चन्द्रोदय: ? ०९:०८
चन्द्रास्त: ?१९:२२
अयन ? दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: शरद्
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? मार्गशीर्ष
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? तृतीया (२६:३१ तक)
नक्षत्र ? पूर्वाषाढ (२६:१९ तक)
योग ? गण्ड (२०:०६ तक)
प्रथम करण ? तैतिल (१६:०८ तक)
द्वितीय करण ? गर (२६:३१ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? वृश्चिक
चंद्र ? धनु
मंगल ? वृश्चिक (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? वृश्चिक (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुंम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? धनु (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:४७ से १२:२८
अमृत काल ? २२:०२ से २३:२८
रवियोग ? २६:१९ से ३१:००
विजय मुहूर्त ? १३:५१ से १४:३२
गोधूलि मुहूर्त ? १७:०६ से १७:३०
निशिता मुहूर्त ? २३:४१ से २४:३६
राहुकाल ? ०८:१६ से ०९:३४
राहुवास ? उत्तर-पश्चिम
यमगण्ड ? १०:५१ से १२:०८
होमाहुति ? सूर्य (२६:१९ तक)
दिशाशूल ? पूर्व
अग्निवास ? पाताल (२६:३१ से पृथ्वी)
चन्द्रवास ? पूर्व
शिववास ? सभा में (२६:३१ क्रीड़ा से में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – अमृत २ – काल
३ – शुभ ४ – रोग
५ – उद्वेग ६ – चर
७ – लाभ ८ – अमृत
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – चर २ – रोग
३ – काल ४ – लाभ
५ – उद्वेग ६ – शुभ
७ – अमृत ८ – चर
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पूर्व-उत्तर (दर्पण देखकर अथवा खीर का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
द्वितीया तिथि क्षय, विवाहादि मुहूर्त कन्या-तुला-वृश्चिक लग्न रात्रि ०२:२२ से प्रातः ०७:०६ तक, गृहप्रवेश+देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०९:४१ से १०:५९ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २६:१९ तक जन्मे शिशुओ का नाम
पूर्वाषाढ़ नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (भू, धा, फा, ढा) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम उत्तराषाढ़ नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमश (भे) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
वृश्चिक – २९:२९ से ०७:४८
धनु – ०७:४८ से ०९:५२
मकर – ०९:५२ से ११:३३
कुम्भ – ११:३३ से १२:५९
मीन – १२:५९ से १४:२२
मेष – १४:२२ से १५:५६
वृषभ – १५:५६ से १७:५१
मिथुन – १७:५१ से २०:०६
कर्क – २०:०६ से २२:२७
सिंह – २२:२७ से २४:४६
कन्या – २४:४६ से २७:०४
तुला – २७:०४ से २९:२५
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
चोर पञ्चक – ०६:५९ से ०७:४८
शुभ मुहूर्त – ०७:४८ से ०९:५२
रोग पञ्चक – ०९:५२ से ११:३३
शुभ मुहूर्त – ११:३३ से १२:५९
मृत्यु पञ्चक – १२:५९ से १४:२२
रोग पञ्चक – १४:२२ से १५:५६
शुभ मुहूर्त – १५:५६ से १७:५१
मृत्यु पञ्चक – १७:५१ से २०:०६
अग्नि पञ्चक – २०:०६ से २२:२७
शुभ मुहूर्त – २२:२७ से २४:४६
रज पञ्चक – २४:४६ से २६:१९
शुभ मुहूर्त – २६:१९ से २६:३१
चोर पञ्चक – २६:३१ से २७:०४
शुभ मुहूर्त – २७:०४ से २९:२५
रोग पञ्चक – २९:२५ से ३१:००
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपमे धार्मिक भावनाओं का उदय होगा। दैनिक कार्यो से समय निकाल पूजा पाठ धार्मिक यात्रा के लिये उपस्थित रहेंगे। परोपकार की भावना भी रहेगी लेकिन जहां स्वार्थ दिखेगा वही दिखावे के लिये दान पुण्य करेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज ज्यादा व्यवसाय नही रहेगा लेदेकर लाभ कमाने की नीति अपनाएंगे इससे लाभ तो तुरंत हो जाएगा लेकिन बाद में अफसोस भी होगा। सहकर्मियों अथवा किसी बाहरी व्यक्ति से नोक झोंक होगी व्यर्थ के विवादों से बचें अन्यथा अपने हित साधने भारी पड़ेंगे। घर मे आंशिक शांति रहेगी कुछ काम बताने पर परिजन उग्र होंगे। सेहत में आज स्थिरता रहेगी।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन भी आपको स्वास्थ्य एवं अन्य घरेलू समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। दिन के आरंभिक और अंतिम भाग को छोड़ शेष में मानसिक उलझने लगी रहेंगी। नौकरी अथवा व्यवसाय में भी सफलता हाथ आते आते निकल जायेगी। आज जिस कार्य को करने से दूर भागेंगे परिस्थितिवश उसी को करना पडेगा। धन प्राप्ति के लिये किसी की खुशामद भी करनी पड़ेगी उसके बाद भी परिणाम आशाजनक नही मिलेंगे। संध्या बाद से उलझनों में कमी आने लगेगी महत्त्वपूर्ण कार्य कल तक कि लिये टालने के प्रयास करें। परिवार में एक दूसरे का सहयोग करने से ही तालमेल बन सकता है। कठोर वाणी एवं यात्रा से भी बचें।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन उठा पटक वाला रहेगा आज आप जिस कार्य से लाभ की उम्मीद लगाए रहेंगे उसे छोड़ कोई अन्य काम लाभ दिलाएगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें वरना हाथ लगे लाभ से वंचित रह जाएंगे। व्यवसायी वर्ग कुछ समय के लिये निराशा में आकर घाटे में सौदे करने का विचार बनाएंगे लेकिन थोड़ा धैर्य रखें संध्या के समय स्थिति बदलने पर ज्यादा लाभ मिल सकता है। महिलाओं के विचार पल पल में बदलेंगे जिससे कार्य सफलता संदिग्ध रहेगी। नौकरी वाले लोगो को परिश्रम का फल किसी ना किसी रूप में अवश्य मिलेगा। सेहत कुछ समय के लिये गड़बड़ होगी।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन अधिकांश समय लापरवाही करेंगे। प्रातः काल यात्रा की योजना बनेगी लेकिन अकस्मात अन्य कार्य आने से निरस्त हो सकती है। आज आप अपनी कामनाओ को त्याग परिजनों की आवश्यकता पूर्ति पर अधिक ध्यान दें अन्यथा क्लेश हो सकता है। मेहनत इच्छाओं की तुलना में कम करेंगे ध्यान रहे आज की मेहनत कल किसी ना किसी प्रकार से वृद्धि कारक बनेगी। कार्य क्षेत्र पर ज्यादातर कार्य बिना बौद्विक श्रम किये सम्पन्न होंगे। जल्दबाजी में किसी से धन संबंधित वादे ना करें उधार आज भूल कर भी ना दें अन्यथा निश्चित ही डूबेगा।
सेहत में ताजगी बनी रहेगी। लोभ से बचें समय स्वतः ही लाभदायक बना है।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन संभावनाओं पर केंद्रित रहेगा जो लोग आपसे नजदीकी बनाये हुए है वो आपकी बेतुकी बातो से दूरी बना सकते है। आज दिनचर्या को सामान्य रखने के लिये विवेकी व्यवहार की अधिक आवश्यकता है विशेष कर विपरीत लिंगीय से बात करते समय अधिक सावधान रहें लोग आपकी गलतियां पकड़ेंगे जिनका प्रयोग समय आने पर कर आपकी परेशानि में डालेंगे। धन लाभ की संभावना दिन भर लगी रहेगी परन्तु प्राप्ति के समय अचानक कुछ ना कुछ बाधा आएगी। खर्च की तुलना में धन की आमद कम ही रहेगी। परिजनों से सलाह लेकर ही कोई बड़ा काम करें। शारीरिक कमजोरी अनुभव होगी।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपका उद्दंड व्यवहार हस्ते हुए इंसान को रुला देगा। स्वभाव में कठोरता एवं रूखापन आपसी संबंधों को तो खराब करेगा ही साथ मे धन संबंधित उलझने भी बढ़ाएगा। जो व्यक्ति आपकी सहायता के लिये पहले तैयार था वह अचानक पीठ दिखायेगा। कार्य क्षेत्र अपर भी धन का अभाव महत्त्वपूर्ण कर्यो को अधूरा रखेगा। उधारी वालो से अतिरिक्त परेशानी होगी। आज आपका मन सरल एवं सात्विक कार्यो को छोड़ अनर्गल प्रवृतियों की तरफ जल्दी आकर्षित हो जाएगा। नौकरी वाले लोग छोटी सी बात पर सहकर्मी अथवा अन्य व्यक्ति से भिड़ेंगे व्यवहार में नरमी लाये अन्यथा मान हानि के प्रबल योग बन रहे है। स्वास्थ्य में कुछ ना कुछ विकार लगा रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आप अपने असंतोषी आचरण से खराब करेंगे। परिस्थितियां अधिकांश समय आपके निर्णय के विपरीत रहेंगी। अपने काम निकालने की कला से आवश्यकता अनुसार लाभ बना लेंगे लेकिन आज किसी भी प्रकार का सुख आपको संतोष नही दे सकेगा। कार्य व्यवसाय की उलझनों के कारण मानसिक रूप से चिड़चिड़े रहेंगे किसी की गलती का गुस्सा अन्य के ऊपर उतारने पर सम्मान में कमी आएगी। आज आपकी प्रवृति बैठकर कार्य करने की रहेगी लेकिन धन लाभ चाहते हैं तो अधिक परिश्रम करना ही पड़ेगा तभी कल से इसका लाभ उठा सकेंगे। पुरानी बात याद आने पर मानसिक रूप से अशान्त और ग्लानि अनुभव करेंगे।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपको परिश्रम का फल ना मिलने से गुस्सा आएगा। दिन का प्रथम हिस्सा तो शांति से व्यतीत करेंगे लेकिन इसके बाद कि दिनचार्य व्यर्थ की भागदौड़ वाली रहेगी। अनचाहे कार्यो में समय खराब होगा। आज मन मे अहम की भावना रहने के कारण किसी का मार्गदर्शन भी नही लेंगे। कार्य व्यवसाय से जब भी धन लाभ की संभावना बनेगी तभी कुछ ना कुछ व्यवधान आएगा। उधार के व्यावहार आज सीमित रखें अन्यथा धन संबंधित उलझनों में पढ़ेंगे। परिवार में भी किसी से आर्थिक कारणों को लेकर खींच तान संभव है महिलाए आवश्यकता पड़ने पर ही बोलें। रक्त पित्त दोष सेहत को प्रभावित करेगा।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन शुभ प्रसंग बनने से उत्साहित रहेंगे लेकिन आज अपने काम से काम रखें कही सुनी बातो पर ध्यान दिया तो किसी ना किसी से गरमा गरमी अवश्य होगी। आज पुरुषार्थ में कमी रहने पर भी धन लाभ के अवसर सुलभ होंगे लेकिन आपके प्रयास अनैतिक रूप से धन कमाने के अधिक रहेंगे मार्ग चाहे कोई भी हो लाभ अवश्य देकर जायेगा भले बाद में समस्या ही लाये। नौकरी वाले लोग अधिकारी वर्ग से सतर्क रहें छोटी भूल भी माफी के लायक नही रहेगी। मध्यान के बाद भाग दौड़ करनी पड़ेगी लेकिन परिणाम विपरीत ही रहेंगे। संध्या का समय आनंद मनोरंजन में बिताना पसंद करेंगे। घर में थोड़ी बहुत कहा सुनी होगी।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज भी परिस्थितिया संध्या तक विषम रहेंगी इसके बाद ही थोड़ी राहत अनुभव करेंगे। दिन का आरंभ बेचैनी भरा रहेगा हानि का भय रहने से जल्दी किसी कार्य को करने का मन नही करेगा। घर मे भी कुछ ना कुछ समस्या बनी रहेगी। कार्य व्यवसाय में आज जोखिम लेने से बचें संतोषी वृति अपनाए बड़ी हानि से बचेंगे। सहकर्मी सामने से हितैषी बनेंगे लेकिन पीछे से गड़बड़ कर सकते है। धन की आमाद सामान्य रहेगी फिर भी उधारी के कारण हाथ मे रुकेगा नही। ज्यादा भगदौड़ करने से बचें कल से परिस्थिति अनुकूल बनने लगेगी। परिवार रिश्तेदारी में अकस्मात दुखद घटना घटित होने की सम्भवना है। सेहत में नरमी रहेगी।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मिला-जुला फल देगा कभी प्रसन्न तो कभी उत्साहहीनता बनेगी। व्यवसायी वर्ग आज प्रातः काल से ही धन की उगाही को लेकर चिंतित रहेंगे जोर जबरदस्ती से बचें अन्यथा नई समस्या बन सकती है। कार्य व्यवसाय में आज मंदी का सामना करना पड़ेगा पूर्व नियोजित कार्योंसे ही अल्प धन लाभ होगा। कार्य विस्तार की योजना फिलहाल स्थगित करें निवेश करने से भी बचें आगे हानि के योग बन रहे है। परिवार में किसी के उद्दंड व्यवहार के कारण शांत वातावरण अचानक खराब होगा परिजनों में धर्य की कमी रहेगी विवेकी व्यवहार अपनाए। सेहत संध्या बाद खराब हो सकती है।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन व्यर्थ के कार्यो में समय नष्ट होगा जिससे अपने मूल उद्देश्य से भटक जाएंगे। आज घर के बुजुर्ग अथवा वरिष्ठ नागरिको को सलाह की अनदेखी ना करें वरना बाद में पछताना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय में उतार चढ़ाव आएगा लेकिन फिर भी भाग्य का साथ मिलने से अन्य प्रतिद्वंदियों की तुलना में ज्यादा लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन ध्यान रहे प्रलोभन के चक्कर मे ये हाथ से निकल भी सकते है। सहकर्मी स्वार्थ सिद्धि के लिये मीठा व्यवहार करेंगे पूर्ति होने के बाद व्यवहार बदल जायेगा देख कर ही किसी की मदद करें। परिवार के सदस्य आपकी टालमटोल वाली नीति से नाराज होंगे। सर दर्द अथवा मासपेशियो में अकड़न रहेगी।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 06 दिसम्बर 2021 सोमवार संवत् 2078 मास मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि मध्य रात्रि पश्चात् 02:32 बजे तक रहेगी बाद चतुर्थी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:57 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:38 बजे होगा । पूर्वाषाढा नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 02:19 बजे तक रहेगा बाद उत्तराषाढा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा धन राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 08:14 से 09:33 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:49 से 12:31 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप सांसारिक बातें भूलकर आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में रहेंगे । गूढ़ रहस्यमय विद्याओं और गहरी चिंतनशक्ति मानसिक भार को हलका करेंगे । बोलने पर संयम रखने से अनर्थ नहीं से बच सकेंगे । हितशत्रु हानि कर सकते हैं । नए कार्य आरंभ नही करें ।
वृषभ :~ आज आप तन – मन से प्रसन्न रहेंगे । सार्वजनिक जीवन में व्यश और कीर्ति मिलेगी । व्यापारी व्यापार में विकास कर सकेंगे । भागीदारी से लाभ होगा । आकस्मिक लाभ और विदेश से समाचार मिलेंगे ।
मिथुन :~ आज आपके परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । कार्यों में यश और कीर्ति मिलेगी । लोगों के चर्चा के समय क्रोध पर काबू रखें और वाणी संयमित रखे नही तो मनमुटाव हो सकता है । धन की प्राप्ति होगी ।
कर्क :~ आपका आज का दिन शारीरिक और मानसिक उद्वेगपूर्ण रहेगा । पेट – दर्द से बैचेनी हो सकती है । आकस्मिक खर्च हो सकता है । नए कार्य का आरंभ और यात्रा न करे।
सिंह :~ आज आप मानसिक अस्वस्थ रहेंगे , परिवार मे मनमुटाव की स्थिति बनेगी । जमीन , मकान तथा वाहन की खरीदारी या उसके दस्तावेज के लिए अनुकूल समय नहीं है । नकारात्मक विचारों से हताशा आएगी । जलाशय से दूर रहे ।
कन्या :~ आज आपके भावनात्मक सम्बंध बनेंगे । भाई – बहनों से मेल जोल रहेगा । मित्रों और स्नेहीजनों से मुलाकात होगी । गूढ़ रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षण होगा और उसमें सिद्धि मिलेगी । विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों का डटकर सामना करेंगे ।
तुला :~ आज आप की मानसिक वृत्ति नकारात्मक रहेगी । क्रोधावेश में वाणी पर संयम खोने से पारिवारिक विवाद होंगे । अनावश्यक खर्च होगा । विद्यार्थियों की विघ्न आएँगे ।
वृश्चिक :~ आज आप शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेंगे । पारिवार के साथ खुशी से समय व्यतीत होगा । दोस्तों या स्नेहीजनों से भेंट मिलेगी । प्रियजन से मुलाकात में सफलता मिलेगी । मांगलिक प्रसंग में जा सकते है ।
धनु :~ आप आज क्रोधावेश से पारिवारिक सदस्यों तथा अन्य लोगों से सम्बंध बिगड़ेंगे । वाणी और व्यवहार से झगड़े हो सकते हैं । दुर्घटना से बचें । स्वास्थ्य पर खर्च होगा । व्यर्थ के कार्यों में शक्ति खर्च होगी ।
मकर :~ आज आपका स्नेहीजनों और मित्रों से मिलना होगा । प्रिय व्यक्ति की मुलाकात रोमांचक रहेगी । व्यापारियों को और नौकरीवालों को आय वृद्धि होगी । गृहस्थजीवन आनंदित रहेगा । नई वस्तुओं की खरीदारी होगी ।
कुंभ :~ आज आपके हर कार्य सरलता से होंगे और सफलता मिलेगी । नौकरी – व्यवसाय अनुकूलता रहेगी । सरकारी कार्य निर्विघ्न होंगे । पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । मानसिक स्फूर्ति रहेगी ।
मीन :~ आज आपके दिन की शुरुआत भय और उद्विग्नता के साथ होगी । शरीर में सुस्ती और थकान रहेगी । कार्य पूरा न होने पर हताशा होगी । भाग्य साथ न देगा । कार्यालय में अधिकारीवर्ग के साथ संभलकर कार्य करे । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।