आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?बुधवार, ०८ दिसम्बर २०२१?

सूर्योदय: ? ०७:००
सूर्यास्त: ? ०५:२२
चन्द्रोदय: ? ११:०१
चन्द्रास्त: ?२१:४०
अयन ? दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: ? हेमन्त
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (राक्षस)
मास ? मार्गशीर्ष
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? पञ्चमी (२१:२५ तक)
नक्षत्र ? श्रवण (२२:४० तक)
योग ? ध्रुव (१३:१० तक)
प्रथम करण ? बव (१०:२८ तक)
द्वितीय करण ? बालव (२१:२५ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? वृश्चिक
चंद्र ? मकर
मंगल ? वृश्चिक (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? वृश्चिक (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुंम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? मकर (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ❌❌❌
अमृत काल ? १२:५६ से १४:२६
रवियोग ? २२:४० से ३१:०१
विजय मुहूर्त ? १३:५१ से १४:३३
गोधूलि मुहूर्त? १७:०७ से १७:३१
निशिता मुहूर्त ? २३:४२ से २४:३७
राहुकाल ? १२:०९ से १३:२६
राहुवास ? दक्षिण-पश्चिम
यमगण्ड ? ०८:१८ से ०९:३५
होमाहुति ? बुध
दिशाशूल ? उत्तर
अग्निवास ? पाताल (२१:२५ से पृथ्वी)
चन्द्रवास ? दक्षिण
शिववास ? कैलाश पर (२१:२५ से नन्दी पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – लाभ २ – अमृत
३ – काल ४ – शुभ
५ – रोग ६ – उद्वेग
७ – चर ८ – लाभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – शुभ
३ – अमृत ४ – चर
५ – रोग ६ – काल
७ – लाभ ८ – उद्वेग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
दक्षिण-पूर्व (गुड़ अथवा दूध का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
श्रीराम जानकी विवाहोत्सव, श्रीपंचमी, श्रीबाँकेबिहारी प्राकट्य उत्सव, शुक्र मकर में (१४:०४) से, विवाहादि मुहूर्त कुंम्भ लग्न प्रातः ११:३१ से दोपहर ०१:०१, सिंह लग्न रात्रि १०:३५ से १२:५१ तक, चूड़ाकर्म+गृहप्रवेश+उद्योग (मशीनरी) आरम्भ+भूमि-भवन क्रय-विक्रय+व्यवसाय आरम्भ+वाहन क्रय-विक्रय मुहूर्त प्रातः ११:०० से दोपहर १२:१९ तक, देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०७:०८ से ०९:४२ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २२:४० तक जन्मे शिशुओ का नाम
श्रवण नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (खू, खे, खो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम धनिष्ठा नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमश (ग, गी) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
वृश्चिक – २९:२१ से ०७:४०
धनु – ०७:४० से ०९:४४
मकर – ०९:४४ से ११:२५
कुम्भ – ११:२५ से १२:५१
मीन – १२:५१ से १४:१४
मेष – १४:१४ से १५:४८
वृषभ – १५:४८ से १७:४३
मिथुन – १७:४३ से १९:५८
कर्क – १९:५८ से २२:१९
सिंह – २२:१९ से २४:३८
कन्या – २४:३८ से २६:५६
तुला – २६:५६ से २९:१७
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०७:०१ से ०७:४०
रज पञ्चक – ०७:४० से ०९:४४
शुभ मुहूर्त – ०९:४४ से ११:२५
चोर पञ्चक – ११:२५ से १२:५१
शुभ मुहूर्त – १२:५१ से १४:१४
शुभ मुहूर्त – १४:१४ से १५:४८
चोर पञ्चक – १५:४८ से १७:४३
शुभ मुहूर्त – १७:४३ से १९:५८
रोग पञ्चक – १९:५८ से २१:२५
शुभ मुहूर्त – २१:२५ से २२:१९
मृत्यु पञ्चक – २२:१९ से २२:४०
अग्नि पञ्चक – २२:४० से २४:३८
शुभ मुहूर्त – २४:३८ से २६:५६
रज पञ्चक – २६:५६ से २९:१७
शुभ मुहूर्त – २९:१७ से ३१:०१
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका आज का दिन सफलता दायक रहेगा परिस्थितियां आपके अनुकूल बनी रहेंगी। दिन के पहले भाग में किसी बहुप्रतीक्षित कार्य के बनने से प्रसन्नता बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र पर धन लाभ के साथ-साथ मान-सम्मान भी बढ़ेगा। नौकरी पेशा जातक विशेष कार्य के लिए नियुक्त किये जा सकते है। उधारी को लेकर चिंतित भी रहेंगे परन्तु मध्यान के बाद धन का आगमन होने से समस्याएं सुलझने लगेंगी। परिवार में किसी सदस्य के बीमार होने से थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में आज चाह कर भी योगदान नहीं कर पाएंगे। अधिक व्यस्तता के कारण थकान अनुभव होगी।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज सेहत में सुधार आने से काफी राहत अनुभव करेंगे। रुके हुए कार्यो में गति आएगी फिर भी सरकारी कार्य आज ना करे तो बेहतर रहेगा। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए आप पूरी तरह से तैयार रहेंगे। परिजनों का सहयोग मिलने से आत्मविश्वाश में बढ़ोतरी होगी। धन सम्बंधित लेन-देन थोड़े विघ्न के बाद पूर्ण होंगे। भागीदारी के कार्य में नुक्सान हो सकता है। मध्यान बाद परिस्थितियां पूर्ण रूप से आपके पक्ष में रहेंगी। समाज के वरिष्ठ व्यक्ति की सहायता से भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। घर में धार्मिक पूजा पाठ होने से मांगलिक वातावरण बनेगा। धन लाभ के लिए थोड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। जायदाद सम्बंधित कार्यो में आंशिक सफलता मिलेगी। कामुकता भी अधिक रहेगी। अनैतिक कार्यो से दूर रहें।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपको अपने स्वास्थ्य की संभाल करने की अत्यंत आवश्यकता है। मौसमी बीमारियों के कारण शरीर एवं दिमाग कम सक्रीय रहेंगे। आज के दिन परिश्रम से बचें। कार्य क्षेत्र पर गलत निर्णय के कारण हानि हो सकती है। लेकिन संध्या के आस पास थोडी मेहनत से संतोषजनक लाभ कमा लेंगे। परन्तु खर्च भी बराबर बने रहने से बचत मुश्किल से होगी। परिजनों से सम्बन्ध असामान्य रहेंगे। प्रियजनों के स्वभाव में स्वार्थ छलकेगा। आज आप मानसिक शान्ति पाने के लिये आध्यात्म का सहारा ले सकते है। काम के बोझ से दूर रहकर धर्म के रहस्यों को जानने का प्रयास करेंगे। स्त्री से अनबन रहेगी परन्तु सहयोग भी मिलेगा। दान-पुण्य के अवसर हाथ से ना जाने दें।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन भी आपके पक्ष में रहेगा। दिन के आरम्भ थोड़ी परेशानियों के बाद कार्य में गति आने लगेगी। मध्यान के बाद का समय कई सुनहरे अवसर लाएगा।
थोड़ा बहुत उतार चढ़ाव भी देखना पड़ सकता है परंतु आज धन एवं परिवार को लेकर संतोषजनक स्थिति बनेगी कंजूसी से खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे। परिजनों अथवा रिश्तेदारो विशेष कर स्त्री पक्ष के सहयोग से लाभ अथवा कोई महत्तवपूर्ण काम बनेगा। जोखिम से ना घबराएं आज किये निवेश आगे लाभदायक रहेंगे। सुख के साधनों पर खर्च करेंगे। लघु व्यावसायिक यात्रा करनी पड़ेगी मध्यान बाद अत्यधिक थकान रहेगी।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका आज का दिन प्रायः सामान्य ही रहेगा। परन्तु आज फिजूल खर्ची पर नियंत्रण आयवश्यक है अन्यथा आर्थिक संकट में फंस सकते है। आज के दिन आप भावनाओ में बहकर अनुचित कदम उठा सकते है। लोगो के बहकावे में ना आये अन्यथा मान हानि कोर्ट-कचहरी की नौबत आ सकती है। प्रेम प्रसंगों से आज दूर रहना ही बेहतर रहेगा विलासी प्रवृति का लाभ शत्रु उठा सकते है सावधान रहें। परिवार के सदस्यों की मांगें एवं मनोरंजन के पीछे आज अधिक खर्च होगा। कार्य क्षेत्र पर भी आज परिश्रम अधिक रहेगा। पूर्वार्ध के बाद थोड़ा धन लाभ होने से कार्य चलते रहेंगे। यात्रा के भी योग बन रहे है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। घर में स्त्री वर्ग से अनबन हो सकती है।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन भी आपके लिए लाभदायक स्थिति बनेगी दिन व्यस्तता से भरा एवं खर्चीला रहेगा। आज आपके अंदर आत्मविश्वाश बढ़-चढ़ कर रहेगा शारीरिक रूप से भी चुस्त रहेंगे। शेयर प्रोपर्टी में निवेश निकट भविष्य में लाभ कराएगा
निर्माण के क्षेत्र से जुड़े जातको को नए अनुबंध मिलेंगे। दैनिक उपभोग की वस्तुओ के व्यापार से अधिक लाभ होगा। वैसे तो सभी आवश्यक कार्य मध्यान से पहले पूर्ण करेंगे परंतु धन लाभ के लिए संध्या तक इन्तजार करना पड़ेगा। सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन में महत्त्वपूर्ण योगदान देंगे। परिवार में थोड़ी खींचतान युक्त शांति बनी रहेगी। अन्य महिलाओं से निकटता परेशानी कर सकती है। परिवार में सुख के साधनो पर अधिक खर्च करने पर भी शांति का अभाव रहेगा। सर्दी-जुखाम की समस्या हो सकती है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन अशुभ फलदायक रहेगा।
दिनभर विविध कष्ट रहने से मानसिक एवं आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। कार्यो में बार-बार प्रयत्न करने पर भी विलम्ब, असफलता मिलने से गुस्सा बढेगा क्रोध की अधिकता एवं वाकपटुता आज बनते कामो को बिगाड़ेगी। अनैतिक कृत्यों में पड़कर बदनामी मिल सकती है। परिवार में फिजूल खर्ची बढ़ने से धन सम्बंधित उलझने बढ़ेंगी व्यवहार शून्यता के कारण प्रियजनों से मन-मुटाव होगा अशांति भी रहेगी। कार्य व्यवसाय मध्यम चलेगा। दिन के समय अत्यादिक आलस्य रहेगा। सेहत अकस्मात ख़राब हो सकती है सावधान रहें। सरकार विरोधी वर्जित कार्यो में समय एवं धन बर्बाद हो सकता है।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन उन्नति कारक रहेगा। आज पारिवारिक प्रतिष्ठा भाग्योन्नति में सहायक बनेगी। सेहत भी साथ देने से लाभ के अवसर हाथ से निकलने नहीं देंगे। घर के बुजुर्गो की कृपा दृष्टि आप पर रहने से आसानी से अपनी बातों को मनवा लेंगे
लेकिन घर के वातावरण की अनदेखी के कारण आपकी आलोचना भी हो सकती है। आज आप किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेंगे कार्य क्षेत्र पर आशा के अनुरूप व्यवसाय नहीं हो पाने से थोड़े हताश भी रहेंगे परंतु प्रयास जारी रखे धन लाभ अवश्य होगा। दूर रहने वाले जानकारों से शुभ समाचार मिलेंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में सेहत सम्बंधित समस्या रहने से कार्यो में आलस करेंगे घरेलू कार्यो की व्यस्तता के कारण कार्य क्षेत्र पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। मध्यान के बाद थोड़ा सुधार आने लगेगा। कार्य व्यवसाय थोड़े इन्तजार के बाद गति आ जायेगी लेकिन आर्थिक मंदी रहने से धन सम्बंधित आयोजनो में।विलंब होगा आर्थिक एवं पारिवारिक कारणों से मन भारी रहेगा किसी अन्य की खीज कही और उतारेंगे यंत्रों की सार-संभाल एवं परिजनों पर खर्च करना पड़ेगा। भागीदारी के कार्यो में लाभ हो सकता है। खान-पान एवं असंयमित दिनचर्या के कारण उदर शूल अथवा कब्ज सम्बंधित परेशानिया बनेगी।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
कार्य क्षेत्र का वातावरण सामान्य रहने से रोजगार सही दिशा में चलेगा। दिन नविन व्यापारिक अनुबंधों को क्रिया में लाने के लिए शुभ रहेगा। नौकरी पेशा जातक भी आज कार्य क्षेत्र में बदलाव कर सकते है। किसी खोई वस्तु के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक संबंधो से आज लाभ के साथ मान बढ़ने की अधिक सम्भावना रहेगी। सेहत का भी ध्यान रखें सर्दी के कारण परेशानी हो सकती है। माँ अथवा किसी स्त्री के सहयोग से दोपहर के बाद आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। गृहस्थ जीवन में प्रेम बना रहेगा। ससुराल पक्ष से लाभ की संभावना है। अविवाहितो को विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपको प्रतिकूल फल मिलने से मानसिक कष्ट होगा। दिन आपके लिए अधिक परिश्रम वाला रहेगा। परिश्रम के बाद भी बनते काम व्यवहार की कमी के कारण बिगाड़ लेंगे। कार्यो की असफलता हताशा बढ़ायेगी। वाणी एवं व्यवहार में कटुता आने से घर एवं बाहर व्यर्थ के वाद-विवाद हो सकते है। वाणी में मधुरता ना ला सकें तो मौन ही रहे मान हानि की प्रबल संभावना है। नए कार्यो को आज आरम्भ न करें। यात्रा में चोटादि का भय है सावधान रहें। परिवार के सदस्यों से मन मुटाव के प्रसंग बनेंगे आवश्यकताओ को नजर अंदाज करने से माहौल बिगड़ सकता है। किसी विदेशी व्यक्ति से लाभ हो सकता है। आर्थिक उलझनों के कारण चिंताग्रस्त रहेंगे।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप व्यर्थ के विवादों में ना पड़कर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। हवाई बातों पर यकीन ना करें अपने बुद्धि बल से योजनाएं बनाये सफलता अवश्य मिलेगी प्रलोभनो से बचें। सामाजिक वर्चस्व में वृद्वि होगी परन्तु कल्पना से बाहर निकल यथार्थ की बाते सोचें। आज परिश्रम के बाद लाभदायक सौदे मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी परन्तु खर्चो पर नियंत्रण नहीं रहेगा। आप व्यापार विस्तार के कारण लंबी यात्रा कर सकते है जोकि आगे के लिये लाभदायक रहेगी। सामाजिक क्षेत्र पर वरिष्ठ लोगो से जान-पहचान बढ़ेगी। मनोरंजन के अवसरों को खाली नहीं जाने देंगे। मित्र परिचितों के साथ आनंद के क्षण बितायेंगे। सेहत सामान्य रहेगी।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 08 दिसंबर 2021 बुधवार संवत् 2078 मास मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात्रि 09:26 बजे तक रहेगी बाद षष्ठी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:58 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:38 बजे होगा । श्रवण नक्षत्र रात्रि 10:40 बजे तक रहेगा पश्चात् धनिष्ठा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मकर राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 11:47 से 01:19 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:48 से 12:38 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

~: विशेष :~

आज शुक्र मकर राशि मे दोपहर 02:03 बजे से , श्री राम जानकी विवाह , गुरु तेगबहादुर पुण्य दिवस , विवाह मुहूर्त धनिष्ठा नक्षत्र मे , महापात प्रातः 11:50 बजे तक ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप व्यावसाय में उच्च अधिकारियों से आवश्यक चर्चा करेंगे । किसी परियोजना को सरकारी लाभ मिल सकता है । कार्यालय से जुड़े कार्य के लिए प्रवास हो सकता हैं । परिवार में आनंद का माहौल रहेगा ।

वृषभ :~ आपका आज का दिन मिश्र फलदायक रहेगा । व्यापारी नए कार्य आरंभ कर सकेंगे और भविष्य की योजना भी बना पाएंगे । विदेश यात्रा हो सकती है । धार्मिक यात्रा कर सकते हैं । स्वास्थ्य का ध्यान रखें । अधिक कार्यभार हो सकता है ।

मिथुन :~ आज आप  क्रोध पर संयम रखें अन्यथा हानि हो सकती है । बदनामी न हो , ध्यान रखें । कम बोलकर वाद – विवाद या मनमुटाव दूर कर सकते है । खर्च बढ़ सकता है । स्वास्थ्य खराब हो सकता है । मानसिक परेशानी हो सकती हैं ।

कर्क :~ आज आप संवेदनशील और प्रेम से रंगीला मन विपरीत लिंगीय की तरफ आकर्षित रहेंगे । नए वस्त्राभूषणों तथा वाहन की खरीदी होगी । उत्तम दांपत्य सुख मिलेगा । व्यवसाय में अच्छा लाभ होगा । साझेदारी लाभदायक रहेगी ।

सिंह :~ आज आप उदासीन वृत्ति और संदेह से मन बेचैन रह सकता है । नौकरी में संभलकर रहें । साथियों से असहयोग रह सकता है । ननिहाल से चिंताजनक समाचार मिल सकता है । उच्च पदाधिकारियों से संघर्ष टालें ।

कन्या :~ आज आपका मन चिंतित रह सकता है । पेट रोग हो सकता है , ध्यान रखें । विद्यार्थियों को अवरोध आ सकता है । अचानक खर्च हो सकता है । बौद्धिक चर्चाएं और समझौते में असफलता मिल सकती है । शेयर – सट्टे से दूर रहें ।

तुला :~ आज आप शत्रुओं से सावधान रहें । तरह – तरह के विचार से मन अशांत रहेगा । यात्रा स्थगित रखें । समय से भोजन और पर्याप्त नींद न आने से थकान हो सकती है । मित्रों के साथ सावधानी से काम ले ।

वृश्चिक :~ आपका आज का दिन लाभदायक है । आर्थिक लाभ में भाग्य साथ देगा । स्नेहीजनों से मधुर सम्बंध रहेंगे । नए कार्य का शुभारंभ हेतु शुभ है । छोटे प्रवास हो सकता है ।

धनु :~ आज आप परिवारिक गलतफहमी से बचें । व्यर्थ खर्च हो सकता है । मन अशांत और दुविधा के कारण मन उचाट और अनिर्णय की स्थिती रहेगी । कार्यों में निर्धारित सफलता नहीं मिलने से निराशा हो सकती है ।

मकर :~ आज आप ईश्वर भक्ति और पूजा – पाठ से आरंभ करें । परिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा । दोस्तों और सगे – सम्बंधियों से उपहार मिलने से आनंदित रहेंगे । कार्य सरलता होंगे । नौकरी – व्यवसाय में लाभ होगा ।

कुंभ :~ आज आप लेन – देन या जमानत मे न पडे , ध्यान रखें । एकाग्रता के अभाव से अस्वस्थता रहेगी । गलत निवेश न हो , ध्यान रखें । पारिवार मे तालमेल रखें ।

मीन :~ आज आपको समाज में अग्रिम स्थान मिलेगा । सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं । बुजुर्गों और मित्रों से सहयोग मिलेगा । नए साथी जुड़ेंगे । नौकरी – व्यवसाय में आय वृद्धि होगी । संतान और जीवनसाथी से लाभ होगा । ( डाँ.अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *