आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?गुरुवार, ०९ दिसम्बर २०२१?

सूर्योदय: ? ०७:०१
सूर्यास्त: ? ०५:२२
चन्द्रोदय: ? ११:४४
चन्द्रास्त: ?२२:४५
अयन ? दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: शरद्
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? मार्गशीर्ष
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? षष्ठी (१९:५३ तक)
नक्षत्र ? धनिष्ठा (२१:५१ तक)
योग ? व्याघात (१०:२८ तक)
प्रथम करण ? कौलव (०८:३४ तक)
द्वितीय करण ? तैतिल (१९:५३ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? वृश्चिक
चंद्र ? कुंम्भ (१०:०९ से)
मंगल ? वृश्चिक (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? धनु (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुंम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? मकर (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:४९ से १२:३०
अमृत काल ? ११:४८ से १३:२१
रवियोग ? ०७:०१ से २१:५१
विजय मुहूर्त ? १३:५२ से १४:३३
गोधूलि मुहूर्त ? १७:०७ से १७:३१
निशिता मुहूर्त ? २३:४२ से २४:३७
राहुकाल ? १३:२६ से १४:४३
राहुवास ? दक्षिण
यमगण्ड ? ०७:०१ से ०८:१८
होमाहुति ? बुध
दिशाशूल ? दक्षिण
अग्निवास ? पृथ्वी (१९:५३ तक)
चन्द्रवास ? दक्षिण (पश्चिम १०:१० से)
शिववास ? नन्दी पर (१९:५३ से भोजन मे)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ – शुभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पश्चिम-दक्षिण (दही का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
चम्पा (स्कन्द-गुह्य) षष्ठी, पंचक आरम्भ (१०:०९) से, देवप्रतिष्ठा+वाहन क्रय-विक्रय+व्यवसाय आरम्भ+गृहप्रवेश मुहूर्त प्रातः ११:०१ से दोपहर ०२:५६ तक, विवाहादि मुहूर्त कुंम्भ-मेष लग्न प्रातः ११:२७ से सायं ०४:०१ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २१:५१ तक जन्मे शिशुओ का नाम
धनिष्ठा नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (गी, गू, गे) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम शतभिषा नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमश (गो, सा) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
वृश्चिक – २९:१७ से ०७:३६
धनु – ०७:३६ से ०९:४०
मकर – ०९:४० से ११:२१
कुम्भ – ११:२१ से १२:४७
मीन – १२:४७ से १४:१०
मेष – १४:१० से १५:४४
वृषभ – १५:४४ से १७:३९
मिथुन – १७:३९ से १९:५४
कर्क – १९:५४ से २२:१५
सिंह – २२:१५ से २४:३४
कन्या – २४:३४ से २६:५२
तुला – २६:५२ से २९:१३
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
चोर पञ्चक – ०७:०१ से ०७:३६
शुभ मुहूर्त – ०७:३६ से ०९:४०
रोग पञ्चक – ०९:४० से ११:२१
शुभ मुहूर्त – ११:२१ से १२:४७
मृत्यु पञ्चक – १२:४७ से १४:१०
रोग पञ्चक – १४:१० से १५:४४
शुभ मुहूर्त – १५:४४ से १७:३९
मृत्यु पञ्चक – १७:३९ से १९:५३
अग्नि पञ्चक – १९:५३ से १९:५४
शुभ मुहूर्त – १९:५४ से २१:५१
रज पञ्चक – २१:५१ से २२:१५
शुभ मुहूर्त – २२:१५ से २४:३४
चोर पञ्चक – २४:३४ से २६:५२
शुभ मुहूर्त – २६:५२ से २९:१३
रोग पञ्चक – २९:१३ से ३१:०२
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिये बेहतर रहने वाला है आज सामाजिक क्षेत्र हो अथवा नौकरी- धंधा या अन्य क्षेत्रों में आज के दिन से कुछ न कुछ लाभ अवश्य उठाएंगे, मित्रों, सगे- सम्बंधियों के साथ किसी मनोहर स्थान पर जाने से मानसिक तनाव में कमी आएगी। किसी परिचित के मागंलिक प्रसंगों में उपस्थित हो सकते है। स्त्री मित्रों तथा पत्नी और पुत्र से लाभ अथवा शुभ समाचार प्राप्त होगा। विवाहोत्सुक युवक- युवतियों की वैवाहिक समस्या कुछ हद तक हल होगी। सेहत का ख्याल रखे चोटादि से कष्ट होने के योग भी है। धन लाभ आशाजनक हो जाएगा।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपके कुछ दिनों से रुके अधूरे कार्य पूरे होंगे तथा कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण आपके मन को प्रसन्न रखेगा। मित्र रिश्तेदारों से भी आज मधुर संबंध रहेंगे। स्वास्थ्य बना रहेगा। कार्य व्यवसाय में आपकी युक्ति काम आएगी। आर्थिक लाभ आशा से कम लेकिन अवश्य होगा। ऑफिस में संघर्ष या मनमुटाव के अवसर आ सकते हैं। इससे सावधान रहना आवश्यक है। कही सुनी बातो पर यकीन ना करें।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप सांसारिक विषय में कम रुचि रखकर आध्यात्मिकता की तरफ मुड़ेंगे। गूढ़ रहस्यमय विद्याओं की तरफ विशेष आकर्षण रहेगा। गहरे चिंतन- मनन आपको अलौकिक अनुभूति कराएंगे। लेकिन आज आपके अंदर अहम भावना भी रहेगी किसी की मामूली बात को भी सहन नही कर पाएंगे। आज वाणी पर संयम रखने से बहुत-सी गलतफहमियों से बच सकेंगे। कार्य क्षेत्र अथवा अन्य साधनों से अचानक धन लाभ होगा। नए कार्यों का प्रारंभ आज न करें। सेहत उत्तम रहेगी।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का आधा भाग दिन आपके लिए थोड़ा कष्टदायक रहेगा पूर्व में बरती लापरवाही अथवा वाहन चलाने में असावधानी के चलते शारीरिक कष्ट हो सकता है। बार बार प्रयास करने के बाद भी कार्य न बनने के कारण मानसिक रूप से भी आप परेशान रहेंगे। क्रोध पर अंकुश रखना पड़ेगा। अधिक खर्च होने से पैसे की तंगी रहेगी।दोपहर के बाद स्थित में काफी बदलाव आएगा धन की आमद किसी न किसी रूप में होगी लेकिन शारीरिक-पारिवारिक समस्या के चलते आज प्रसन्नता के अवसर मुश्किल से ही मिलेंगे।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज कोई भी अविचारी कदम उठाने से बचे। हालांकि आज जिस भी कार्य को करेंगे देर-अबेर उसमें सफलता तो आपको मिलेगी ही। प्रतिस्पर्धियों को भी आप परास्त कर सकेंगे। भाई बंधुओं और पड़ोसियों के साथ खूब अच्छे सम्बंध रहेंगे लेकिन ज्यादा स्नेह भी आज कलह का कारण बन सकता है इसका ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र से आर्थिक लाभ भी होंगे। परिवार जनों का सहयोग कम मिलेगा लेकिन आज सार्वजनिक मान-सम्मान मिलेगा। चित्त में प्रसन्नता रहेगी। सेहत में थोडी नरमी रहने पर भी परवाह नही करेंगे।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
दिन का आरंभ चिंता और उद्वेग के साथ होगा। साथ-साथ स्वास्थ्य की शिकायत भी रहेगी सर अथवा बदन दर्द से शुरुआत होकर पूरे शरीर को शिथिल करेगी। नए कार्य शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। आकस्मिक धन खर्च होगा। अत्यधिक कामुकता आपके मानभंग का कारण न बने इसका ध्यान रखें। छोटी मोटी यात्रा- प्रवास के योग है लेकिन इसमें कठिनाई आएगी। आज किसी के बहकावे में ना आये अपना विवेक लगाए। घरेलू वातावरण आपकी आशा के विपरीत रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आप कुछ नया करने का प्रयास करेंगे लेकिन कार्य के आरंभ में ही नकारात्मक विचार हताशा पैदा करेंगे। धन लाभ बहुत कम होगा। प्रातः से मध्याह्न तक शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता अनुभव करेंगे। माता- पिता के साथ मतभेद होगा अथवा उनका स्वास्थ्य खराब होगा। जमीन, मकान तथा वाहन आदि दस्तावेज करने में सावधानी रखें धोखा होने की संभावना है। जलाशय अथवा ऊंचाई वाले स्थानों पर जाने से बचें। भावनात्मकता के प्रवाह में न बहें ।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आजके दिन आपको जिद्दी व्यवहार छोड़कर समाधानपूर्ण व्यवहार रखने की जरूरत है। आज आप जिस भी बात को पकड़ लेंगे उसे मनवाकर ही छोड़ेंगे चाहे उससे घर अथवा बाहर वालो को समस्या ही क्यों ना हो साथ मे आपकी अनियंत्रित वाणी किसी से भी मनमुटाव करा सकती है। कार्य क्षेत्र पर दुविधा में फंसा मन आपको कोई ठोस निर्णय पर नहीं आने देगा। जिसके परिणाम स्वरूप लाभ होते होते हाथ से निकल सकता है। महत्त्वपूर्ण निर्णय आज न ले। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपके अधिकांश कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे, जिससे आप खुश रहेंगे। नौकरी- व्यवसायिक स्थल पर परिस्थिति आपके अनुकूल रहेगी सोचे समझे कार्य में सफलता मिलेगी। बुजुर्गों और उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहने के कारण आप मानसिक रूप से किसी भी प्रकार के बोझ से मुक्त होंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद रहेगा। धन प्राप्ति और पदोन्नति का योग है। संध्या का समय तनाव और थकान वाला रहेगा मनोरंजन के साधन तलाशेंगे। आज भावनाओ में बहकर किसी से भी मन की बात ना बताये अन्यथा आगे के लिये परेशानी खड़ी हो सकती है।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आप गृहस्थ जीवन और दांपत्यजीवन में सुख- शांति का अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्यों और निकटस्थ दोस्तों के साथ उत्तम स्थान की यात्रा स्वादिष्ट भोजन करने का अवसर मिलेगा। एकाध छोटे से प्रवास का आयोजन भी होने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नये पुराने कार्य से धन लाभ होगा। दूर बसने वाले स्नेहीजनों का समाचार आपको खुश करेगा। भागीदारी में लाभ तथा सार्वजनिक जीवन में आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। सेहत मध्यान के आस पास नरम हो सकती है।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आजके दिन आप तन-मन से खुश और प्रफुल्लित रहेंगे। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन प्रवास या मिलन- मुलाकात का अवसर आएगा। जीवनसाथी के साथ गाढ़ी आत्मीयता रहने से भविष्य की चिंता नही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर दिन के आरंभ से मध्याह्न तक मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी इसके बदले संध्या के आसपास आशानुकूल आर्थिक लाभ होगा। किसी शुभ कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिये बाहर जाना पड़ सकता है। मित्र परिचितों से आनंददायक समाचार प्राप्त होगा।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज दिन के आरम्भ से ही नकारात्मक विचार मन पर हावी न हो जाएं इसका ख्याल रखने की आवश्यकता है।मानसिक अस्वस्थता आपको परेशान करेंगे। स्वास्थ्य के सम्बंध में भी कुछ न कुछ शिकायत रहेगी। नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक कार्य करें अन्यथा भविष्य में मिलने वाले लाभों से वंचित भी रह सकते है। संतानों की समस्याएँ आपको चिंतित करेंगे। प्रतिस्पर्धी अपनी चाल में सफल होंगे। आज महत्त्वपूर्ण निर्णय न ले। धन की आमद और खर्च बराबर रहेंगे।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 09 दिसंबर 2021 गुरुवार संवत् 2078 मास मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रात्रि 07:59 बजे तक रहेगी बाद सप्तमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:59 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:39 बजे होगा । धनिष्ठा नक्षत्र रात्रि 09:51 बजे तक रहेगा पश्चात् शततारा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मकर राशि मे प्रातः 10:10 बजे भ्रमण करते हुए कुंभ राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 01:34 से 02:54 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:56 से 12:39 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जीरा का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

~: विशेष :~

आज मंगल अनुराधा नक्षत्र मे मध्य रात्रि 01:06 बजे से , बुध धन राशि मे प्रवेश अगले दिन प्रातःकाल 06:05 बजे से , श्री राम कलेवा , स्कंध षष्ठी व्रत , डाँ. राजगोपालाचार्य जयंती ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप निर्धारित कार्य आसानी से पूर्ण कर सकेंगे , परंतु जो प्रयत्न कर रहे हैं वे गलत दिशा में न हो इसका ध्यान रखे । गुस्से पर काबू रखे । क्रोध के कारण नौकरी – व्यवसाय या घर में मनमुटाव हो सकता है ।

वृषभ :~ आज आपके जीवन में अन्य व्यक्ति आ सकते हैं । प्रवास हो सकता है । चर्चा मे उग्रता नही लाए तो विवाद होगा । हितशत्रुओं से बचे ।

मिथुन :~ आज आप कार्य समय पर पूरा न होने पर हताश रहेंगे । कार्य सफलता में कुछ विलंब होगा । नए कार्य आरंभ नही करे । यात्रा टाले । आफिस या व्यवसाय में अत्यधिक कार्यभार से थकान होगी ।

कर्क :~ आज आपका का दिन चिंता रहित और खुश रहेंगे । पारिवार के साथ विशेष समय देंगे और उनके साथ आनंदपूर्वक समय बिताएँगे । कार्य में सफलता और यश मिलेगा । नौकरी वालों को लाभ होगा ।

सिंह :~ आज आप तन – मन से स्वस्थ रहेंगे । आंतरिक सृजनात्मकता नया स्वरूप प्रदान कर सकेगी । साहित्य लेखन में नया कर सकेंगे । प्रिय व्यक्ति की मुलाकात सुखद रहेगी । संतानों की प्रगति के समाचार मिलेंगे ।

कन्या :~ आज आप थोड़ी प्रतिकूलताओं के लिए तैयार रहे । स्वास्थ्य नरम रहेगा । मन चिंतित रहेगा । माता से सम्बंधों में तनाव होगा या उनका स्वास्थ्य खराब होगा । स्वजनों से उग्र वाद – विवाद से मनमुटाव रहेगा ।

तुला :~ आज आपके लिए नए कार्य आरंभ करने के लिए अनुकूल दिन है । भाग्यवृद्धि और धनलाभ हो सकता हैं । पारिवारिक या व्यावहारिक कार्य पर बाहर जाएंगे । धार्मिक प्रवास सफल होगा ।

वृश्चिक :~ आज आपके परिवार में सुख – शांति रहेगी । सगे – सम्बंधियों और मित्रों का आगमन होगा । वाणी के प्रभाव से अन्य लोगों को प्रभावित करेंगे । लाभ होगा पारिवारिक प्रश्नों का सुखद हल निकलेगा ।

धनु :~ आज आपको विदेश व्यापार से लाभ होगा । धार्मिक एवं मांगलिक कार्य होंगे । स्नेहीजनों और मित्रों से मिलन आनंदित करेगा । आर्थिक लाभ होगा । जीवनसाथी से सुख और आनंद मिलेगा । सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी । सुरुचिपूर्ण भोजन मिलेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।

मकर :~ आज आपको स्वास्थ्य की शिकायत रहेगी । मन उचाट रहेगा । व्यवसाय में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा । धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा । आध्यात्मिक और धार्मिक व्यवहार में वृद्धि होगी । शत्रुओं द्वारा परेशान किये जाएँगे । बाई आँख में तकलीफ और कर्ज होगा ।

कुंभ :~ आज आपके लिए मांगलिक कार्य और नए कार्यों को करने के लिए बहुत शुभ है । पत्नी और संतानों का शुभ समाचार मिलेगा । मित्र मंडल तथा बुजुर्गवर्ग से तथा नौकरी , व्यवसाय में लाभ मिलेगा । आय के साधनों में वृद्धि होगी ।

मीन :~ आज आपके हर कार्य सफलता से सफल होंगे । नौकरी और व्यवसाय में पदोन्नति होगी । व्यापारियों के रुके पैसे मिलेंगे । पिता तथा बुजुर्गों से लाभ होगा । आर्थिक लाभ और परिवार में आनंद रहेगा । सरकार से लाभ होगा । ( डाँ.अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *