आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?शुक्रवार, १० दिसम्बर २०२१?

सूर्योदय: ? ०७:०२
सूर्यास्त: ? ०५:२३
चन्द्रोदय: ? १२:२१
चन्द्रास्त: ?२३:४७
अयन ? दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: शरद्
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? मार्गशीर्ष
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? सप्तमी (१९:०९ तक)
नक्षत्र ? शतभिषा (२१:४८ तक)
योग ? हर्षण (०८:२२ तक)
प्रथम करण ? गर (०७:२५ तक)
द्वितीय करण ? वणिज (१९:०९ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? वृश्चिक
चंद्र ? कुंम्भ
मंगल ? वृश्चिक (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? धनु (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुंम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? मकर (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:४९ से १२:३०
अमृत काल ? १४:३७ से १६:१३
विजय मुहूर्त ? १३:५२ से १४:३३
गोधूलि मुहूर्त ? १७:०७ से १७:३१
निशिता मुहूर्त ? २३:४३ से २४:३८
राहुकाल ? १०:५३ से १२:१०
राहुवास ? दक्षिण-पूर्व
यमगण्ड ? १४:४३ से १६:००
होमाहुति ? शुक्र
दिशाशूल ? पश्चिम
नक्षत्र शूल ? दक्षिण (२१:४८ से)
अग्निवास ? पाताल (१९:०९ से पृथ्वी)
भद्रावास ? मृत्यु (१९:०९ से)
चन्द्रवास ? पश्चिम
शिववास ? भोजन में (१९:०९ से श्मशान में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – चर २ – लाभ
३ – अमृत ४ – काल
५ – शुभ ६ – रोग
७ – उद्वेग ८ – चर
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – रोग २ – काल
३ – लाभ ४ – उद्वेग
५ – शुभ ६ – अमृत
७ – चर ८ – रोग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पश्चिम-दक्षिण (दहीलस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
मित्र सप्तमी, नरसी मेहता जन्म, चूड़ाकर्म मुहूर्त प्रातः ०९:४३ से ११:०१ तक, नीवखुदाई एवं गृहारम्भ+ उद्योग (मशीनरी) आरम्भ+ व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त प्रातः ०७:०९ से ११:०१ तक, भूमि-भवन+वाहन क्रय-विक्रय मुहूर्त दोपहर १२:२० से दोपहर ०१:३८ तक, आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २१:४८ तक जन्मे शिशुओ का नाम
शतभिषा नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (सा, सी, सू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमश (से, सो) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
वृश्चिक – २९:१३ से ०७:३२
धनु – ०७:३२ से ०९:३६
मकर – ०९:३६ से ११:१७
कुम्भ – ११:१७ से १२:४३
मीन – १२:४३ से १४:०६
मेष – १४:०६ से १५:४०
वृषभ – १५:४० से १७:३५
मिथुन – १७:३५ से १९:५०
कर्क – १९:५० से २२:११
सिंह – २२:११ से २४:३०
कन्या – २४:३० से २६:४८
तुला – २६:४८ से २९:०९
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०७:०२ से ०७:३२
मृत्यु पञ्चक – ०७:३२ से ०९:३६
अग्नि पञ्चक – ०९:३६ से ११:१७
शुभ मुहूर्त – ११:१७ से १२:४३
रज पञ्चक – १२:४३ से १४:०६
अग्नि पञ्चक – १४:०६ से १५:४०
शुभ मुहूर्त – १५:४० से १७:३५
रज पञ्चक – १७:३५ से १९:०९
शुभ मुहूर्त – १९:०९ से १९:५०
चोर पञ्चक – १९:५० से २१:४८
शुभ मुहूर्त – २१:४८ से २२:११
रोग पञ्चक – २२:११ से २४:३०
शुभ मुहूर्त – २४:३० से २६:४८
मृत्यु पञ्चक – २६:४८ से २९:०९
अग्नि पञ्चक – २९:०९ से ३१:०३
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप बोलचाल में आगे रहेंगे जहां नही बोलना वहां भी जबरदस्ती अपना विचार रखने से स्वयजनो की फटकार सुननी पड़ेगी लेकिन सामाजिक क्षेत्र पर आज आपकी छवि भले इंसान जैसी ही रहेगी। कार्य व्यवसाय में भी व्यवहारिकता का लाभ मिलेगा लेकिन आशा से कम ही मध्यान तक का समय उदासीनता से भरा रहेगा इसके बाद किसी घनिष्ठ की सहायता से धन लाभ होगा। उधारी के पैसे भी मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अधूरे सरकारी कार्य निकट भविष्य में पूर्ण होने की संभावना है संबंधित कागजात आज ही पूर्ण कर लें। पारिवारिक वातावरण थोड़ा क्षुब्ध रहेगा फिर भी शांति बनी रहेगी।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप कई दिनों की मेहनत का फल सफलता के रूप में मिलने से उत्साहित रहेंगे लेकिन ध्यान रहे आज आपके मार्ग में अड़चनें डालने वाले प्रसंग भी बनेंगे सार्वजनिक क्षेत्र पर लोग आपसे ईर्ष्या भाव भी रखेंगे लेकिन स्वयं के बुद्धि विवेक से कार्य करे घर के बुजुर्गों को अनदेखा ना करे इनका मार्गदर्शन ही आज सफलता में सहायक बनेगा। व्यवसाय में थोड़ा उतार चढ़ाव रहने के बाद भी जरूरत के अनुसार धन आसानी से मिल जाएगा ज्यादा के चक्कर मे ना पड़े अन्यथा हाथ आये को भी गंवा देंगे। घरेलू वातावरण में सुख शांति अनुभव करेंगे सेहत को लेकर मध्यान में आशंकित होंगे लेकिन बाद में सामान्य हो जाएगी।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। दिन के आरंभ से ही मन मे बड़ी बड़ी योजनाएं चलेंगी लेकिन इनको साकर रूप देने में कोई ना कोई अभाव आड़े आएगा। धर्म कर्म में निष्ठा रहेगी लेकिन मन इधर उधर ज्यादा भटकने से पूजा पाठ में एकाग्रता नही आएगी कार्य व्यवसाय में आज किसी न किसी की खुशामद के बाद ही लाभ पाया जा सकता है। लेकिन जिससे सहयोग की आशा लगाएंगे वही आपसे अपना स्वार्थ सिद्ध करेगा। घर मे भी स्थिति कुछ ऐसी ही रहेगी परिजन अपना काम निकालने के लिये मीठा व्यवहार करेंगे लेकिन मदद के लिये तैयार नही होंगे। धन की आमद संध्या के आसपास आंशिक होने से थोड़े बहुत खर्च निकल जाएंगे। सरकारी कार्यो में असफलता मिलने से निराश होंगे। रात्री में स्वास्थ्य में अचानक गिरावट अनुभव होगीं

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन सेहत के दृष्टिकोण से ठीक नही है आज भी प्रातः काल से ही शारीरिक रूप से असमर्थ रहेंगे लेकिन कार्यव्यस्तता के चलते अनदेखी करेंगे जिससे मध्यान के आस पास अत्यधिक थकान और कमजोरी अनुभव होगी। कार्य व्यवसाय को लेकर योजनाएं तो बहुत बनाएंगे लेकिन आज पूरी होने में संदेह रहेगा। धन की आमद कही से अवश्य होगी पर आज व्यर्थ के खर्च भी होने से लाभ खर्च बराबर रहेंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करने में असमर्थ रहेंगे लेकिन आज परिजनों का भावनात्मक सहयोग मिलता रहेगा। संतानों से आदर सम्मान मिलने से मन को राहत मिलेगी। रात्रि बाद से स्थिति में हर प्रकार से सुधार आने लगेगा।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपके अंदर भावुकता हद से ज्यादा रहेगी आपके विचार जल्दी से किसी से मेल नही खाएंगे खास कर परिजन से बात बात पर विरोध का सामना करना पड़ेगा। संतान अथवा घर के बड़ो की बाते मन को अखरेगी लेकिन विरोध नही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज ध्यान कम ही लगेगा मन इधर उधर की लोगो की कार्य शैली में भटकेगा। मध्यान तक व्यवसाय में मंदी रहेगी इसके बाद थोड़ी बहुत लेनदेन के बाद धन की आमद खर्च चलाने लायक हो जाएगी। आज आपके हित शत्रु अधिक प्रबल रहेंगे मन की बात किसी को ना बताये। संध्या का समय एकांत में बिताना पसंद करेंगे। पुराने रोग के कारण सेहत में विकार आने की संभावना है।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिये भाग दौड़ वाला रहेगा व्यावसायिक कार्यो के साथ आज सुख सुविधा जुटाने के लिये भी दौड़ धूप करनी पड़ेगा कार्य क्षेत्र पर नई मशीनरी अथवा अन्य कारणों से धन का निवेश होगा घर मे भी कुछ न कुछ खर्च लगे रहने से आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी धन खर्च की तुलना में आमद कम रहने से संचित कोष में कमी आएगी। नौकरी वालो के लिये आज का दिन यादगार रहेगा किसी प्रियजन से उपहार सम्मान लाभ और अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। घर मे परिजन की प्रसन्नता के लिये व्यक्तिगत खर्च में कटौती कर बेमन से खर्च करेंगे। असंयमित खान पान एवं दिनचर्या के कारण सेहत में नरमी आएगी। घर के बुजुर्ग से आज भी वैचारक मतभेद हो सकते है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा सामाजिक अथवा अन्य कार्यो से यात्रा करनी पड़ेगी पूर्वनिर्धारित योजनाएं इस कारण प्रभावित होंगी। कार्य व्यवसाय से आज केवल आश्वाशन ही मिल सकेगा। पुराने धन संबंधित मामले आज जोर जबरदस्ती करने पर अधिक उलझ सकते है लोग आपको गलती करने पर संभलने का मौका नही देंगे इसलिये ज्यादा व्यवहार ना बढ़ाये। पारिवारिक वातावरण भी आज अस्त व्यस्त ही रहेगा परिजनों में एकता रहने पर भी विचार भिन्न रहने से निर्णय लेने में परेशानी आएगी। घर मे बुजुर्गों की देखभाल के लिये भी समय निकालना पड़ेगा। संध्या का समय शारीरिक रूप से थकान वाला रहेगा सेहत संबंधित कोई नई
समस्या जन्म लेगी।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन भी बचते बचते कलह की भेंट चढ़ेगा आज स्वभाव कल की तुलना में थोड़ा नरम रहेगा लेकिन आस पास का वातावरण ना चाहने पर भी क्रोध करने को विवश करेगा घर मे संतानों अथवा धन को लेकर आपस मे कहा सुनी होगी संतानों का उद्दंड व्यवहार मानसिक चिंता बढ़ाएगा। कार्य स्थल पर भी आर्थिक विषयो को लेकर किसी से खींच तान होने की संभावना है धन की आमद के लिये दिन भर प्रयासरत रहेंगे मध्यान के समय थोड़ी बहुत होगी भी लेकिन तुरंत खर्च होंने से बचत नही होगी। नौकरी वाले आज अधिकारी वर्ग से सावधान रहें आपके ऊपर नजर लगाए हुए है थोड़ी सी लापरवाही से पश्चाताप करना पड़ेगा। सर्दी जुखाम की शिकायत हो सकती है।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन धन लाभ वाला है दिन के पूर्वार्ध से ही धन लाभ की संभावनाए बनेगी व्यवसायियों को दिन भर थोड़ी थोड़ी होती रहेगी लेकिन आशाजनक टलते टलते संध्या तक ही हो सकेगी। आज बचत पर विशेष ध्यान रखे आगे लाभ के प्रसंग विलंब से ही मिलेंगे। कार्य क्षेत्र पर बदलाव करने के विचार बनेंगे आज की जगह दो दिन बाद करना बेहतर रहेगा। आपका स्वभाव आज धन संबंधित मामलों को छोड़ अन्य सभी कार्यो में संतोषि रहेगा समाज मे मान सम्मान मिलेगा लेकिन घर मे आपकी कद्र कम ही होगी फिर भी इन सब पर ध्यान ना देकर अपने आप ने मस्त रहेंगे। आरोग्य बना रहेगा। महिलाए इधर उधर की बाते ना करे तो ही बेहतर रहेगा।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप को बेमतलब की राय देने वाले बहुत मिलेंगे सही दिशा में जा रहे कार्य भ्रमित होने के कारण गलत मार्ग ले लेंगे। व्यवसायीयो की कार्य क्षेत्र पर आज आपकी मर्जी नही चल पाएगी परिजन अथवा सहकर्मी के अनुसार ही कार्य करना पड़ेगा। नौकरी पेशाओ को भी आज किसी न किसी के अधीन होकर कार्य करना पड़ेगा मन मे राग द्वेष रहने के कारण सहयोगियों के खुलकर समर्थन नही करेंगे। धन को लेकर मध्यान तक बेचैन रहेंगे इसके बाद संध्या के समय आकस्मिक धन लाभ होने से थोड़ी राहत मिलेगी। आज आप अपनी गलतियों को अनदेखा कर अन्य की कमियां खोज खोज कर निकालने पर घर मे कलह हो सकती है। ठंड से बचे।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन भी आपके लिये शुभ बना हुआ है लेकिन आलस्य भी आज काम के समय ही आएगा जिससे दिन की समाप्ति पर मन ही मन खेद होगा। आज मध्यान तक कि दिनचर्या अस्त व्यस्त रहेगी लोगो को व्यवहार करना सिखाएंगे परन्तु स्वयं का लचीला रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज स्थिति आपके पक्ष में रहेगी लेकिन मनमानी के कारण दिन का उचित लाभ नही उठा पाएंगे फिर भी धन की आमद एक साथ कई साधनों से होगी। नौकरी पेशाओ को सहकर्मी की कार्य प्रणाली पसंद नही आएगी मन मे ईर्ष्या का भाव रहेगा जल्दी से किसी का सहयोग नही करेंगे। घर का वातावरण आज सामान्य रहेगा लेकिन आपकी मौज शौक की प्रवृति बुजुर्गों को खलेगी। धन के निवेश में सावधानी बरतें आगे धोखा होने की संभावना है। सेहत में सुधार रहेगा।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन भी आपके लिये हानिकर रहेगा जो सोचेंगे उसके विपरीत कार्य होने से मन मे नकारात्मक भाव बनेंगे। व्यवसायी वर्ग आज कार्य क्षेत्र पर अधिक चौकस रहे चोरी अथवा अन्य कारणों से आर्थिक क्षति होने की प्रबल संभावना है। नौकरी पेशा जातक भी लापरवाही में गलती करेंगे जिसकी भरपाई करने में परेशानी आएगी। धन लाभ के लिये आज परिश्रम के बाद भी लोगो का मुह ताकना पड़ेगा। लेदेकर कार्य करने की मानसिकता की जगह आज शांति से समय बिताए कल से स्थिति में सुधार आने लगेगा। घर मे भी टूट फुट अथवा परिजन की सेहत खराब होने पर धन व्यय होगा। मानसिक तनाव के कारण सेहत दिन भर नरम रहेगी।
—————————————————?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 10 दिसंबर 2021 शुक्रवार संवत् 2078 मास मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि सायं 07:10 बजे तक रहेगी बाद अष्टमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:59 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:39 बजे होगा । शततारा नक्षत्र रात्रि 09:48 बजे तक रहेगा पश्चात् पूर्वा भाद्रपदा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कुंभ राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 10:34 से 11:54 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:56 से 12:38 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

~: विशेष :~

आज भद्रा सायंकाल 07:10 बजे से , मित्र सप्तमी , पंचक , नरसी मेहता जयंती , मानवाधिकार दिवस ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप हानिकर विचार , व्यवहार और आयोजन से दूर रहें नहीं तो शारीरिक आलस्य एवं व्याकुलता बढ़ेगी । स्वास्थ्य कुछ नरम – गरम रहेगा । कार्य मे सफलता मिलेगी । प्रतिस्पर्धियों से वाद – विवाद टाले ।

वृषभ :~ आज आप सरकार विरोधी कार्य एवं प्रवृत्तियों से दूर रहे । नए कार्य प्रारंभ न करें । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । मन व्यग्र रहेगा । वाणी और व्यवहार संयमित रखे । व्यवसाय में परेशानी आ सकती है ।

मिथुन :~ आपका आजका दिन सुख – शांति से बितेगा । दैनिक कार्यों में ही फंसे न रहे । मन को प्रसन्न और हलका करने के लिए मनोरंजन का सहारा लेंगे । स्नेहीजनों व मित्रों को भी इसमें सहभागी बनाएँगे ।

कर्क :~ आज आपको बहुत बडा आर्थिक लाभ प्रतीक्षा कर रहा है । व्यावसायिकों के लिए लाभदायक है । कार्य सफलता से पदोन्नति और यश होगा । मध्याहन के बाद मनोरंजन के हेतु कहीं जा सकते है ।

सिंह :~ आज आप पेट की व्याधियों से अस्वस्थ रह सकते है । मध्याहन के बाद आर्थिक संकट समाप्त होगा । घर का वातावरण आनंदमय रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । व्यावसायिकों को लाभ होगा ।

कन्या :~ आज स्वजनों पर आपत्तिजनक प्रसंग आ सकता हैं । धनहानि के योग हैं । पानी से संभलकर चले । क्रोध पर संयम बरते तथा यहां – वहां की बौद्धिक चर्चा से दूर रहे ।

तुला :~ आपका आजका दिन नए कार्य करने के लिए अनुकूल है । आध्यात्मिक विषय तथा गूढ रहस्यों की और आकर्षित रहेंगे । परंतु मध्याहन के बाद स्फूर्ति और प्रसन्नता का अभाव रहेगा । घर में कलेश का माहौल रहेगा । सार्वजनिक सन्मानभंग न हो इसका ध्यान रखे ।

वृश्चिक :~ आज आपके परिवार मे भ्रांति या मनदुख हो सकता हैं । वाणी संयमित रखे । कार्य में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी । मन मे दुविधा रहेगी । कार्यभार अधिक रहेगा । परंतु मध्याहन के बाद ग्लानि दूर होकर आनंद या प्रसन्नता रहेगी ।

धनु :~ आज आपको मध्याहन के बाद परिवार मे किसी कारणवश भ्रांति हो सकती है । कार्य का अपेक्षित परिणाम न मिलने से निराशा होगी । मन किसी एक निश्चित निर्णय की स्थिति में नहीं रहेगा ।

मकर :~ आज आप कोर्ट – कचहरी में साक्षी न बने । मन की व्यग्रता से स्वास्थ्य का ध्यान रखे । वाणी और व्यवहार पर संयम बरते । अकस्मात न हो इसलिए वाहन संभालकर चलाएँ । मध्याहन पश्चात स्वास्थ्य में सुधार होगा ।

कुंभ :~ आज आप सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में प्रगति करेंगे । अपरिचितों के लिए परिणाम के योग हैं । मध्याहन के बाद स्वास्थ्य का ध्यान रखे । परिवार में मनदुःख होने से वातावरण दूषित होगा । खर्च अधिक होगा ।

मीन :~ आज आपको व्यवसाय में लाभ होगा । पदोन्नति के योग हैं । परिवार में सुख – शांति रहेगी । पिता तथा बडों से लाभ होगा । आर्थिक , सामाजिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से भी लाभदायक है । ( डाँ.अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *