
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?रविवार, १२ दिसम्बर २०२१?
सूर्योदय: ? ०७:०३
सूर्यास्त: ? ०५:२३
चन्द्रोदय: ? १३:२३
चन्द्रास्त: ?२५:४१
अयन ? दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: ? हेमन्त
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (राक्षस)
मास ? मार्गशीर्ष
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? नवमी (२०:०२ तक)
नक्षत्र ? उत्तराभाद्रपद (२४:०० तक)
योग ? व्यतीपात (२९:४६ तक)
प्रथम करण ? बालव (०७:३२ तक)
द्वितीय करण ? कौलव (२०:०२ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? वृश्चिक
चंद्र ? मीन
मंगल ? वृश्चिक (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? धनु (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुंम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? मकर (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:५० से १२:३१
अमृत काल ? १८:५४ से २०:३६
सर्वार्थसिद्धि योग ? ०७:०३ से २४:००
रवियोग ? पूरे दिन
विजय मुहूर्त ? १३:५३ से १४:३४
गोधूलि मुहूर्त ? १७:०८ से १७:३२
निशिता मुहूर्त ? २३:४३ से २४:३८
राहुकाल ? १६:०१ से १७:१८
राहुवास ? उत्तर
यमगण्ड ? १२:११ से १३:२७
होमाहुति ? शुक्र – २४:०० तक
दिशाशूल ? पश्चिम
अग्निवास ? पृथ्वी
चन्द्रवास ? उत्तर
शिववास ? गौरी के साथ (२०:०२ से सभा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – उद्वेग २ – चर
३ – लाभ ४ – अमृत
५ – काल ६ – शुभ
७ – रोग ८ – उद्वेग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – अमृत
३ – चर ४ – रोग
५ – काल ६ – लाभ
७ – उद्वेग ८ – शुभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
उत्तर-पश्चिम (पान का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
नंदिनी नवमी, विवाहादि मुहूर्त वृश्चिक लग्न रात्रि ०५:०९ से प्रातः ०७:१० तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २४:०० तक जन्मे शिशुओ का नाम
उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (थ, झ, ञ) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम रेवती नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमश (दे) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
वृश्चिक – २९:०५ से ०७:२४
धनु – ०७:२४ से ०९:२८
मकर – ०९:२८ से ११:०९
कुम्भ – ११:०९ से १२:३५
मीन – १२:३५ से १३:५८
मेष – १३:५८ से १५:३२
वृषभ – १५:३२ से १७:२७
मिथुन – १७:२७ से १९:४२
कर्क – १९:४२ से २२:०४
सिंह – २२:०४ से २४:२२
कन्या – २४:२२ से २६:४०
तुला – २६:४० से २९:०१
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
रोग पञ्चक – ०७:०३ से ०७:२४
शुभ मुहूर्त – ०७:२४ से ०९:२८
मृत्यु पञ्चक – ०९:२८ से ११:०९
अग्नि पञ्चक – ११:०९ से १२:३५
शुभ मुहूर्त – १२:३५ से १३:५८
मृत्यु पञ्चक – १३:५८ से १५:३२
अग्नि पञ्चक – १५:३२ से १७:२७
शुभ मुहूर्त – १७:२७ से १९:४२
रज पञ्चक – १९:४२ से २०:०२
शुभ मुहूर्त – २०:०२ से २२:०४
चोर पञ्चक – २२:०४ से २४:००
शुभ मुहूर्त – २४:०० से २४:२२
रोग पञ्चक – २४:२२ से २६:४०
शुभ मुहूर्त – २६:४० से २९:०१
मृत्यु पञ्चक – २९:०१ से ३१:०४
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन प्रतिकूल फलदायी रहेगा धन संबंधित अथवा अन्य बड़ी योजना आज सोच समझ कर ही बनाये हानि होने की संभावना अधिक है। आज आप जिसके उपर भरोसा कर निवेश अथवा अन्य व्यवहार करेंगे वही अंत समय पर धोका देगा। लोग आपसे अपना हित साधने के लिये बहुत मीठा व्यवहार करेंगे जल्दी से किसी की बातों में ना आये अन्यथा बाद में मन दुखी होगा। कार्य क्षेत्र पर लेन देन में स्पष्टता रखनी आवश्यक है धन को लेकर किसी से तीखी बहस हो सकती है। धन की आमद की तुलना में खर्च अथवा हानि अधिक होगी फिर भी व्यवहारिकता से इसमे कमी ला सकते है। गृहस्थ में भी किसी न किसी रूप में नुकसान होने से दुगनी संमस्या बनेगी सेहत भी असामान्य रहने से साहस में कमी अनुभव होगी।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपका व्यवहार मनमाना रहेगा सुनेंगे सबकी लेकिन करेंगे अपने मन की ही फिर भी आज आप जो भी निर्णय करेंगे उसमे देर अबेर ही सही सफलता मिल ही जाएगी लेकिन घर मे रूखा व्यवहार अशांति ला सकता है इसका भी ध्यान रहे घरेलू आवश्यकता पूर्ति समय पर करने से व्यर्थ विवाद से बचेंगे। कार्य क्षेत्र पर उतार चढ़ाव रहेगा प्रतिस्पर्धा अधिक रहने के कारण लाभ में कमी आएगी फिर भी आवश्यकता अनुसार धन की आमद होने से खर्च निकाल लेंगे भविष्य के लिये धन की आवश्यकता पड़ेगी किसी से उधार लेने का मन बनाएंगे लेकिन आज प्रयास ना करें निराश होना पड़ेगा। आज हित शत्रुओ से सावधान रहें मुह पर मीठा बोलकर पीछे से धोखा देंगे। आरोग्य आज अपनी ही गलती से बिगाड़ेंगे।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन मेहनत वाला रहेगा आरम्भ में थोड़ी सुस्ती दिखाएंगे लेकिन थोड़ी ही देर में कार्य आने से व्यस्त हो जाएंगे मध्यान बाद आराम का समय मुश्किल से ही मिलेगा। आज आपको दैनिक आय के साथ पुराने सौदे अथवा उधार दिया धन मिलने की संभावना भी है इसके लिये थोड़ा अधिक प्रयास करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर आप जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे थोड़ी ही देर मे उससे धन लाभ होगा। उधार करने के पक्ष में नही रहेंगे फिर भी स्थिति को देखते हुए करना पड़ेगा। संध्या का समय परिजनों की जगह बाहरी लोगों के साथ मनोरंज में बिताना अधिक पसंद करेंगे। परिवार में किसी न किसी से नाराजगी होगी लेकिन कुछ समय के लिये ही। कंधे अथवा कमर में दर्द से व्याकुल रहेंगे।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपमे परोपकार की भावना प्रबल रहेगी। आध्यात्म में भी रुचि रहेगी लेकिन टोन टोटको पर ज्यादा विश्वास करेंगे दिन का कुछ भाग इनमे लगेगा लेकिन धन खर्च होने पर भी मानसिक रूप से शांति नही मिल पाएगी। कार्य व्यवसाय से जितनी आशा लगाए है उससे थोड़ा कम लाभ अवश्य हो जाएगा धन की आमद थोड़े अंतराल के बाद सीमित मात्रा में होती रहने से मन संतुष्ट रहेगा। आज किसी परिचित के सहयोग से भविष्य में बड़ा लाभ निर्धारित होने से मन प्रसन्न रहेगा। मध्यान बाद काम मे मन कम ही लगेगा लंबे पर्यटन की योजना बनेगी घरेलू कार्यो में रुचि नही रहेगी आवश्यक कार्य भी विलंब से करेंगे। खान पान में संयम नही रहेगा बाद में पेट मे जलन अथवा दर्द की शिकायत होगी।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन सेहत संबंधित समस्या दिन भर परेशान करेगी काम करने का मन करेगा लेकिन शारीरिक शिथिलता के कारण आलस्य आएगा। घर मे प्रातःकाल ही किसी से तकरार होने पर मानसिक रूप से भी अशांत रहेंगे परिजन किसी न किसी कारण से आपके ऊपर हावी रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी अथवा नौकरों के ऊपर निर्भर रहना पड़ेगा आर्थिक मामले आज सुलझने की जगह अधिक उलझने से धन संबंधित संमस्या बनेगी। संध्या के समय थोड़ा बहुत आर्थिक लाभ होने से थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन कर्ज लेने की नौबत आएगी। नौकरों पर अधिक ध्यान रखे चोरी अथवा अन्य प्रकार से हानि पहुचा सकते है। उधारी को लेकर भी किसी से कहासुनी होगी। यात्रा से यथा संभव बचने का प्रयास करे अन्यथा व्यर्थ खर्च और सेहत में अधिक गिरावट आएगी
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन परिस्थिति आपके पक्ष में रहेगी घर हो या कार्य क्षेत्र सभी जगह अपनी विजय करवाएंगे भले इसके लिये किसी से बहस या तकरार ही क्यो ना हो अपना काम निकालने के लिए किसी भी हद तक जा सकते है। सरल व्यवहार के दम पर आज कोई भी कार्य नही बना सकेंगे लेकिन विपरीत व्यवहार कर डरा धमका कर अपनी कामना पूर्ति कर लेंगे इससे आस पास के लोगो को खासी परेशानी होगी पर आपको इससे कोई फर्क नही पड़ेगा। विशेषकर नौकरी पेशा लोग सामने वाले कि मजबूरी का अधिक फायदा उठाएंगे। परिवार का वातावरण स्वारथी एवं ईर्ष्यालु रहेगा सदस्य आपस मे व्यवहार तो करेंगे लेकिन मतलब से ही। सेहत मध्यान तक सामान्य रहेगी इसके बाद विकार आने लगेगा फिर भी मनोरंज के अवसर खाली नही जाने देंगे।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपके लिये आज का दिन खर्चीला रहेगा। घरेलू सुख के साधनों एवं व्यवसाय में वृद्धि के लिये अधिक खर्च करना पड़ेगा परिजन आज सुबह से ही किसी जिद को लेकर नाराज रहेंगे खर्च करवा कर ही मानेंगे। व्यवसाय में भी किसी ना किसी कारण से खर्च लगे रहेंगे मध्यान तक का समय अस्त व्यस्त रहेगा जिस समय जो काम करना है उसे नही कर पाएंगे विलंब होने पर लाभ तो मिलेगा लेकिन आशाजनक नही। आज आपकी मानसिकता भी सुखोपभोग की अधिक रहेगी मनोरंजन मौज शौक पर आंख बंद कर खर्च करेंगे बाद में आर्थिक समस्या खड़ी होगी। घर मे किसी न किसी की सेहत को लेकर भी खर्च करना पड़ेगा। घर का वातावरण अनुकूल न रहने पर बाहर समय बिताना पसंद करेंगे।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपका मन थोड़ा अशांत रहेगा दिन के आरंभ से ही जिस भी कार्य को करेंगे उसी में विलंब होगा मेहनत के अनुपात में अधिक लाभ की कामना रखेंगे मध्यान तक मन कार्यो को छोड़ अनर्गल विषयो में भटकेगा लेकिन मध्यान बाद स्वभाव में स्थिरता आएगी एक बार सफलता मिलने के बाद अधूरे कार्यो को जल्दबाजी में पूर्ण करेंगे फिर भी कार्यो में सफलता अवश्य मिलेगी। अपने कार्य छोड़ किसी अन्य की समस्या सुलझाने में समय खराब होगा लेकिन सामाजिक क्षेत्र पर सम्मान भी बढ़ेगा। नौकरी वाले लोग अतिरिक्त कार्य मिलने से असहज रहेंगे आज अतिरिक्त आय बनाने के चक्कर मे ना रहे अन्यथा हानि हो सकती है। परिजन आपसे काफी आशाएं लगाए है आज निराश ही होना पड़ेगा। जोड़ो में दर्द कमजोरी अनुभव होगी।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिये अशुभ फलदायी रहेगा दिन के आरंभ से ही आर्थिक समस्या बेचैन करेगी आज स्वभाव खिन्न रहेगा अपनी कमियों या असफलता को अन्य के उपर थोपने से विवाद खड़ा होगा। घर की महिलाए सभी कार्य समय से करेंगी लेकिन आर्थिक मामलों को लेकर असंतोषी रहेगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर भी आज मान हानि के योग बन रहे है अपने काम से काम रखे बिना मांगे किसी को सलाह ना दे खास कर विपरीत लिंगियों से आवश्यकता पड़ने पर ही व्यवहार करें दिन शांति से गुजर सकता है। कार्य क्षेत्र पर धन लाभ अवश्य होगा लेकिन व्यवहारिकता की कमी के कारण कुछ ना कुछ अभाव भी बनेगा। निवेश करने से पहले अनुभवियों की सलाह अवश्य लें बुजुर्ग अनदेखी होने पर दुखी होंगे मानसिक तनाव को छोड़ स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन धन लाभ की प्रबल संभावनाए है लेकिन आज आपकी महात्त्वकांक्षाये बड़ी हुई रहेंगी आवश्यकता अनुसार धनलाभ बैठे बिठाये हो जाएगा लेकिन सब्र नही होगा अधिक पाने की लालसा मानसिक रूप से बेचैन रखेगी। दिन भर किसी ना किसी कार्य से व्यस्त रहेंगे कार्य क्षेत्र पर भी भाग दौड़ अधिक रहेगी परन्तु उसके अनुपात में सफलता नही मिल सकेगी। घरेलू एवं सार्वजिक कार्यो में रुचि नही रहने पर आपकी आलोचना हो सकती है। नौकरी वाले लोग जल्दी काम निपटा मनोरंजन की फिराक में रहेंगे लेकिन अतिरिक्त कार्य आने से कामना पूर्ति मन मे ही रह जायेगी। दूर रहने वाले स्वजनों से किसी कारण विरोधाभास अनुभव होगा। यात्रा के योग बनते बनते अंत समय मे टलने की संभावना है सेहत आज उत्तम रहेगी।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन से आपको आशाएं काफी रहेंगी दिन भर की व्यस्तता के बाद संध्या बाद इससे संतोष ही होगा। आज आपकी दिनचर्या व्यवस्थित नही रहेगी जिस काम के लिये निकलेंगे उसे छोड़ दूसरा ही काम निकल आएगा। आज किसी के जमानती बनने के प्रसंग भी बनेंगे संभव हो तो इससे बचने का प्रयास करें अन्यथा बाद में धन और समय व्यर्थ होगा। कार्य क्षेत्र में मध्यान तक उदासीनता रहेगी लेकिन इसके बाद उछाल आने से बैठने का समय नही मिलेगा आलस्य से बचे अन्यथा कल आज जैसा लाभ नही मिल सकेगा। पारिवारिक वातावरण आज गड़बड़ हो सकता है परिजन किसी महंगी वस्तु की जिद कर दुविधा में डालेंगे। सेहत लगभग सामान्य बनी रहेगी।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपका कोई लक्ष्य नही होने से अपने उद्देश्य से भटक सकते है। दिन लाभदायक है इसका लाभ उठाने के लिये दृढ़ होकर कार्य करना पड़ेगा आज आप जो भी कार्य करेंगे उसके आरम्भ में ही असफल होने के अनुमान लगा लेंगे जिससे मन निराश होगा परन्तु आज जिस भी कार्य को आरम्भ करे उसे पूर्ण करके ही छोड़े परिणाम आपके पक्ष में ही रहेगा। धन की आमद प्रयास करने पर आशाजनक होगी। स्वभाव में चंचलता अधिक रहेगी कार्य करते समय भी ध्यान अन्य जगह भटकेगा जिससे त्रुटि होने की संभावना भी रहेगी। घर का वातावरण शांत रहने पर भी आपको पसंद नही आएगा बाहर घूमने की योजना बनाएंगे। सेहत में थोड़ी नरमी बनेगी।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 12 दिसंबर 2021 रविवार संवत् 2078 मास मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रात्रि 08:03 बजे तक रहेगी बाद दशमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:01 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:39 बजे होगा । उत्तरा भाद्रपदा नक्षत्र मध्य रात्रि 12:01 बजे तक रहेगा पश्चात् रेवती नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मीन राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल सायं 04:17 से 05:39 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:55 से 12:39 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
~: विशेष :~
आज महानंदा नवमी , श्री हरि जयंती , कल्पादि , पंचक , गंडमूल मध्य रात्रि 12:01 बजे से ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप घर पर अधिक ध्यान देंगे । परिजनों के साथ महत्त्वपूर्ण चर्चा करेंगे तथा घर की कायापलट करने के लिए कुछ नई साज – सजावट का विचार करेंगे । अपने कार्य में संतोष होगा ।
वृषभ :~ आज विदेश जाने के इच्छुक व्यक्ति के लिए अच्छा अवसर है । प्रवास हो सकता है । धार्मिक यात्रा से मन प्रसन्न होगा । कार्यालय या व्यापार मे अधिक कार्य रहेगा । फिर भी आर्थिक लाभ हो सकता है ।
मिथुन :~ आज आपको अशुभ घटनाओं की शंका होने से सावधान रहे । इलाज या शल्यचिकित्सा टाले । क्रोध से कोई हानि हो सकती है । दिमाग को शांत रखे । मानहानि न हो इसका ध्यान रखे ।
कर्क :~ आप आज का दिन मित्रों और स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक बिता सकेंगे । मनोरंजन का आनंद लेंगे । व्यापार में भी लाभ हो सकता है । भागीदारों से लाभ होगा । छोटा प्रवास या पर्यटन की स्मृति लंबे समय तक रहेगी ।
सिंह :~ आज आप शंकित और उदास रहेंगे । इसलिए मन भारी रहेगा । दैनिक कार्यों में विध्न आ सकते है । व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा । उच्च अधिकारी से भी संभलकर चले ।
कन्या :~ आज विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है । संतानों के विषय में चिंता रहेगी । शेयर – सट्टे से दूर रहे । मन खिन्न रहेगा । बौद्धिक चर्चाओं में न पडे ।
तुला :~ आज आप शारीरिक शिथिल और मानसिक व्यग्र रहेंगे । माता की चिंता रहेगी । स्थाई संपत्ति से सम्बंधित दस्तावेज मे सावधानी रखे । प्रवास टाले । पारिवार में कलह रहेगा ।
वृश्चिक :~ आज आपके लिए नए कार्य प्रारंभ के लिए शुभ है । चित्त प्रसन्नचित्त रहेगा । भाई – बंधुओं के साथ गृहविषयक चर्चा करेंगे । लाभ तथा भाग्यवृद्घि के योग है । मित्रों की भेंट से मन प्रसन्नचित्त रहेगा । कार्य सफलता मिलेगी ।
धनु :~ आज आपका मन दुविधा में रहेगा । पारिवारि कलेश होगा । निर्धारित कार्यों पूर्ण न कर पाने से हताशा रहेगी । किसी महत्वपूर्ण निर्णय को आज न ले । घर या व्यवसाय में अधिक कार्य रहेगा ।
मकर :~ आज आपका व्यावसाय और व्यापार के स्थान पर प्रभाव रहेगा । कार्य से उच्च अधिकारी संतुष्ट होंगे । कार्य सरलता से होंगे । अनुकूल स्थिति का लाभ ले तो अच्छा रहेगा । मानसिक शांति रहेगी । शारीरिक कष्ट से दूर रहे ।
कुंभ :~ आज आपका परिवार के साथ कलह हो सकता है । लेनदेन या पूंजी निवेश मे ध्यान रखे । अदालती कार्यवाही में संभलकर करे । अधिक खर्च होगा । किसी का भला अपनी हानि होने पर भी करेंगे । वाणी और क्रोध पर संयम रखे । अकस्मात से बचे ।
मीन :~ आज आपको आकस्मिक लाभ हो सकता है । संतान से शुभ समाचार मिलेंगे । बचपन के या पुराने मित्रों की भेंट होने से प्रसन्न रहेंगे । नए मित्रों से भी संपर्क होगा । जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा । व्यवसाय मे लाभ होगा । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।