आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?मंगलवार, १४ दिसम्बर २०२१?

सूर्योदय: ? ०७:०४
सूर्यास्त: ? ०५:२३
चन्द्रोदय: ? १४:२०
चन्द्रास्त: ?२७:३१
अयन ? दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: ? हेमन्त
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (राक्षस)
मास ? मार्गशीर्ष
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? एकादशी (२३:३५ तक)
नक्षत्र ? अश्विनी (२८:४० तक)
योग ? परिघ (३०:३० तक)
प्रथम करण ? वणिज (१०:३० तक)
द्वितीय करण?विष्टि (२३:३५ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? वृश्चिक
चंद्र ? मेष
मंगल ? वृश्चिक (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? धनु (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुंम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? मकर (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:५१ से १२:३२
अमृत काल ? २०:४२ से २२:२८
सर्वार्थसिद्धि योग ? ०७:०५ से २८:४०
अमृतसिद्धि योग ? ०७:०५ से २८:४०
विजय मुहूर्त ? १३:५४ से १४:३५
गोधूलि मुहूर्त ? १७:०८ से १७:३२
निशिता मुहूर्त ? २३:४४ से २४:३९
राहुकाल ? १४:४५ से १६:०२
राहुवास ? पश्चिम
यमगण्ड ? ०९:३८ से १०:५५
होमाहुति ? शनि
दिशाशूल ? उत्तर
अग्निवास ? पृथ्वी
भद्रावास ? स्वर्ग (१०:३० से २३:३५)
चन्द्रवास ? पूर्व
शिववास ? क्रीड़ा में (२३:३५ से कैलाश पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – रोग २ – उद्वेग
३ – चर ४ – लाभ
५ – अमृत ६ – काल
७ – शुभ ८ – रोग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – काल २ – लाभ
३ – उद्वेग ४ – शुभ
५ – अमृत ६ – चर
७ – रोग ८ – काल
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पूर्व-उत्तर (धनिया अथवा दलिये का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
मोक्षदा एकादशी व्रत (सभी के लिये), गीता जयन्ती (मौन एकादशी) आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २८:४० तक जन्मे शिशुओ का नाम
अश्विनी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (चू, चे, चो, ला) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम भरणी नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमश (ली) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
वृश्चिक – २८:५७ से ०७:१७
धनु – ०७:१७ से ०९:२०
मकर – ०९:२० से ११:०१
कुम्भ – ११:०१ से १२:२७
मीन – १२:२७ से १३:५१
मेष – १३:५१ से १५:२४
वृषभ – १५:२४ से १७:१९
मिथुन – १७:१९ से १९:३४
कर्क – १९:३४ से २१:५६
सिंह – २१:५६ से २४:१५
कन्या – २४:१५ से २६:३२
तुला – २६:३२ से २८:५३
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०७:०५ से ०७:१७
चोर पञ्चक – ०७:१७ से ०९:२०
शुभ मुहूर्त – ०९:२० से ११:०१
रोग पञ्चक – ११:०१ से १२:२७
शुभ मुहूर्त – १२:२७ से १३:५१
शुभ मुहूर्त – १३:५१ से १५:२४
रोग पञ्चक – १५:२४ से १७:१९
शुभ मुहूर्त – १७:१९ से १९:३४
मृत्यु पञ्चक – १९:३४ से २१:५६
अग्नि पञ्चक – २१:५६ से २३:३५
शुभ मुहूर्त – २३:३५ से २४:१५
रज पञ्चक – २४:१५ से २६:३२
शुभ मुहूर्त – २६:३२ से २८:४०
चोर पञ्चक – २८:४० से २८:५३
शुभ मुहूर्त – २८:५३ से ३१:०५
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपमे दिखावे की मनोवृत्ति रहेगी। दिनचार्य में भी आडम्बर अधिक रहेगा। आज जिस भी कार्य को करेंगे बेमन से ही लोक लाज के कारण ही करेंगे। धार्मिक कार्यो में भी सम्मिलित होंगे परन्तु मन कही और ही भटकेगा। धार्मिक क्षेत्र की यात्रा मंदिर में पूजा पाठ के अवसर मिलेंगे। सेहत में सुधार रहेगा लेकिन कार्यो के प्रति आलस्य दिखाएंगे। व्यवसायी वर्ग देर से निर्णय लेने के कारण हाथ आये लाभ के अवसर गंवा देंगे। फिर भी आज खर्च निकालने लायक धन कही ना कही से मिल ही जायेगा। परिवार की महिलाओं से सहायता मिलेगी साथ ही ताने भी सुनने पड़ेंगे। घर मे आवश्यकता पड़ने पर ही बोले शान्ति बनी रहेगी।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन भी आपकी आशाओ पर खरा उतरेगा आज आप प्रत्येक कार्य को ज्यादा चौकन्ने होकर करेंगे फिर भी अगर आप किसी कार्य मे असफल होते है तो इसका कारण किसी अन्य व्यक्ति की कमी ही रहेगी। कार्य के साथ ही आज मनोरंजन भी करते रहने से स्वय के साथ ही सहकर्मियों को भी प्रसन्न रखेंगे पर्यटन की योजना अंत समय पर निरस्त हो सकती है जिससे कुछ समय के लिए मन खिन्न रहेगा। धन लाभ के लिए परिश्रम थोड़ा ज्यादा करना पड़ेगा लेकिन सफलता अवश्य मिलेगी। पारिवारिक वातावरण लगभग शांत ही रहेगा बुजुर्गो का सहयोग एव आशीर्वाद गृहशांति में उपयोगी बनेगा।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि धनवानों जैसी बनेगी भले ही अंदर से कुछ और ही रहे। उच्चाधिकारियों अथवा उच्चप्रतिष्ठित लोगो से संपर्क बनेंगे इनका व्यक्तिगत लाभ भी आपको शीघ्र ही मिलने वाला है। मध्यान के बाद भाग्योदय की स्थिति रहेगी। जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे सफलता थोड़े विलम्ब से ही सही अवश्य मिलेगी। सहकर्मी आपकी बातों को विश्वास से मानेंगे जिससे कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। परिवार की महिलाये भी आज काम पड़ने पर सहयोग करेंगी। स्त्री पक्ष से आर्थिक लाभ भी हो सकता है। परिवार के साथ पर्यटन की योजना बनेगी। खर्च भी आज बेहद रहेंगे।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप अपनी विद्या बुद्धि के बल पर धन कमाएंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा भी आज आपके आधे काम आसान बनाएगी। व्यवसायी वर्ग आज निसंकोच होकर निवेश का जोखिम ले सकते है लाभ ही होगा। नौकरी पेशा जातक भी अधिकारियों की कृपादृष्टि रहने से ज्यादा बेहतर काम करेंगे अपना काम भी आसानी से निकाल सकेंगे। आज परिवार के लोग भी आपकी प्रसंशा करेंगे संताने आज्ञा का पालन करेंगी। परिवार के बुजुर्ग किसी बात पर नाराज होंगे लेकिन बाद में अपनी गलती भी मान लेंगे। महिलाये दाम्पत्य को खुशहाल बनाने का हरसंभव प्रयास करेंगी लेकिन थोड़ी मनमानी भी करेंगी।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
दिन का पूर्वार्ध आपकी आशाओ के अनुरूप ही रहेगा रुपये पैसे के प्रति विशेष गंभीर रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी पुराने अनुबंद से धन लाभ होगा नए अनुबंद मिलने की संभावना भी है लेकिन इसमें व्यवधान भी आएंगे। मध्यान बाद प्रत्येक कार्य मे उलझने पड़ने से विलम्ब होगा। ज्यादा कमाने के चक्कर में अनैतिक कार्य भी करेंगे जिससे हाथ आया धन भी नष्ट हो सकता है प्रलोभनों से बचें आज संध्या तक आपको पर्याप्त धन मिल जाएगा। व्यावसायिक अथवा अन्य कारणों से यात्रा हो सकती है। घरेलू माहौल सामान्य रहेगा महिलाओ की सलाह महत्त्वपूर्ण कार्यो में असरदार रहेगी।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज दिन के आरंभिक भाग में उदासीनता छाई रहेगी। किसी भी कार्य के प्रति उत्साह नही रहेगा परिजन भी दैनिक कार्यो के लिए एक दूसरे का मुंह ताकते रहेंगे। घर एवं कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था पसरेगी। दोपहर के बाद स्थिति सुधरने लगेगी कार्य व्यवसाय में लाभ के सौदे मिलने से धन संबंधित उलझनों का समाधान होने से अन्य रुके कार्य भी गति पकड़ेंगे। नये कार्य का आरंभ भी कर सकते है निकट भविष्य में लाभ देगा। जोखिम वाले कार्य भी जल्द ही लाभ देने वाले रहेंगे। परिवार का वातावरण भी मुराद पूरी होने से प्रसन्न बनेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपको मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के आरंभ में किसी शुभाशुभ समाचार मिलने से दुविधा में रहेंगे। व्यवसाय अथवा महत्त्वपूर्ण पारिवारिक निर्णय आज किसी की सलाह से ही लें स्वयं लिए निर्णय गलत होने की संभावना ज्यादा है। मध्यान बाद स्वभाव में चंचलता रहेगी गंभीर कार्यो में लापरवाही दिखाएंगे जिसके परिणाम निराशाजनक ही रहेंगे। आज आप आस आस के लोगो को हल्के में लेंगे इसका प्रतिकूल प्रभाव व्यक्तिगत संबंधों के साथ ही आय पर भी पड़ेगा। धन लाभ संध्या के आस-पास कामचलाऊ हों जायेगा। परिजन आपकी बातों को ज्यादा महत्त्व नही देंगे।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसके आरम्भ में अवश्य कुछ ना कुछ विघ्न अथवा देरी होगी। फिर भी आज व्यवहारिकता के बल पर अपना काम निकाल ही लेंगे। स्वभाव में थोड़ी तल्खी अवश्य रहेगी जिससे आस पास के लोग गलत फहमी में पड़ेंगे। आज किसी का रूखा व्यवहार आपके अहम को ठेस पहुंचा सकता है। कार्य करते हुए भी मन कहीं अन्य जगह भटकने के कारण गलती होगी। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा आय व्यय समान रहने पर बचत नही कर सकेंगे। आज घर की महिलाये आर्थिक रूप से मदद करेंगी जिसे चुकाना लगभग असंभव रहेगा। सेहत संबंधित शिकायत रहेगी।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज दिन के आरंभ में आप अपनी व्यवहार कुशलता एवं सामाजिक प्रतिष्ठा का प्रयोग कर लाभ पाएंगे। व्यवसाय में आरम्भ में सुव्यवस्था रहेगी लाभ के अवसर मिलेंगे। रुके कार्यो में भी गति आएगी परन्तु दोपहर के बाद स्थिति एकदम उलट हो जाएगी जहां लाभ की संभावना थी वहां भी हानि होगी। आज किसी कारणवश महत्त्वपूर्ण कार्य को बीच मे ही छोड़ना पड़ेगा। हाथ आये अनुबंद निरस्त हो सकते है। महिलाये भी घरेलू कार्य मे नुकसान होने से दुखी होंगी। नौकरी व्यवसाय से जुड़ी महिलाये आज ज्यादा सतर्क होकर काम करें मामूली गलती विपत्ति ला सकती है। घर मे संध्या से उथलपुथल रहेगी।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज भी दिन के आरंभ में आपको प्रतिकूल वातावरण का सामना करना पड़ेगा। घर मे व्यर्थ की बातों पर बहस हो सकती है जिससे परिजनों के प्रति मन खराब होगा। कार्य क्षेत्र पर भी आरम्भ में मंदी रहने से निराश रहेंगे। सेहत भी खराब रहने से कार्य मे उत्साह नही रहेगा। मध्यान से स्थिति में सुधार आने लगेगा आपका विरोध करने वाले सांत्वना दिखाएंगे। व्यवसाय में मेहनत का फल मिलने लगेगा। फिर भी आज दिन भर किसी के साथ बहस में ना उतरे हानि ही होगी। संध्या का समय व्यवसायियों को खुशखबरी देगा।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज दिन का आरंभिक भाग धन लाभ कराएगा व्यापार में कही से आकस्मिक धन मिलने से प्रसन्नता रहेगी। परिजन भी लाभ दिलाने में सहयोगी बनेंगे अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य मध्यान से पहले कर लें इसके बाद स्थिति प्रतिकूल हो जाएगी। आप जो चाहेंगे उसका उल्टा ही होगा परिजनों खास कर स्त्री अथवा भाई-बंधुओ से किसी वजह से कलह होने की संभावना है। व्यवसाय में भी आपकी मेहनत का लाभ कोई अन्य ही ले जाएगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर उटपटांग बयानबाजी से बचना होगा मान भंग के प्रसंग बनेंगे। घर मे महिलाये उग्र माहौल बना सकती है।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन मिला जुला रहेगा। दिन के पहले भाग में मन इच्छित कार्य होने से संतोष रहेगा। धन भी मिलने की संभावना बनेगी। दूर रहने वाले स्नेहीजन से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवार में भी सुख शांति रहेगी। परन्तु मध्यान के बाद का समय विपरीत फल देने लगेगा लाभ की जगह आकस्मिक हानि के योग बनेंगे बनते कामो में विघ्न आने से कार्यो में जोखिम लेने से डरेंगे धन की आमद भी अल्प रह जायेगी। परिवार में किसी के साथ कोई दुर्घटना घट सकती है यात्रा अथवा बिजली के उपकरणों में अत्यंत सावधानी बरतें। आकस्मिक खर्च भी बढ़ेंगे।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 14 दिसंबर 2021 मंगलवार संवत् 2078 मास मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि रात्रि 11:36 बजे तक रहेगी बाद द्वादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:03 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:41 बजे होगा । अश्विनी नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात 04:40 बजे तक रहेगा पश्चात् भरणी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मेष राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 02:53 से 04:13 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:54 से 12:31 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

~: विशेष :~

आज भद्रा प्रातः 10:34 से रात्रि 11:36 बजे तक रहेगा , शुभ कार्य वर्जित नही है , मोक्षदा एकादशी , गीता जयंती ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आपका आज दिन शुभ रहेगा । स्नेहीजनों , आत्मजनों एवं मित्रों के साथ सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे । मित्रों से लाभ होगा एवं उनके पीछे खर्च भी होगा । बड़े – बुजुर्गों तथा स्नेहीजनों का संपर्क होगा और उनसे व्यवहार भी बढ़ेगा ।

वृषभ :~ आज आपका दिन अच्छा बितेगा । नए कार्यों का आयोजन कर सकेंगे । नौकरी एवं व्यावसाय के लिए अच्छा है । कर्मचारियों पर उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी । अपूर्ण कार्य पूर्ण हो सकते है । पदोन्नति से आर्थिक लाभ हो सकता है ।

मिथुन :~ आपका आज का दिन मानसिक दुविधाओं और उलझनों का है । शारीरिक अशक्त होने और आलस्य से कार्य में उत्साह नहीं रहेगा । पेट दर्द से परेशान रहेंगे । अपव्यय होगा । व्यवसाय में बाधाएँ आएंगी । सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा ।

कर्क :~ आज आप का दिन प्रतिकूलताओं को लिए है । किसी नए कार्य का प्रारंभ ना करें व उपचार एवं शल्यचिकित्सा न करवाएँ । क्रोध से बचे । चोरी जैसे अनैतिक विचारों पर संयम रखे क्योंकि असंयमी से कार्य बिगड़ सकते हैं ।

सिंह :~ आपका आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा । दांपत्यजीवन में तू – तू मैं-मैं होगी । व्यापार में भागीदारों से मनमुटाव हो सकता है । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पर जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे । सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी ।

कन्या :~ आज आपका दिन शुभ है । घर में सुख – शांति का माहौल रहेगा । मन भी प्रसन्न रहेगा । सुखप्रद प्रसंग बनेंगे । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । पीड़ितों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा । आर्थिक लाभ होगा एवं यश भी मिलेगा । सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा ।

तुला :~ आज आप का दिन सुखपूर्वक बीतेगा । बौद्धिक प्रवृत्तियों एवं चर्चाओं में दिन बीत सकता है । कल्पनाशक्ति एवं सृजनात्मक रहेंगे । संतान से शुभ समाचार मिलेंगे । प्रगति होगी और स्त्री मित्रों से सहयोग मिलेगा ।

वृश्चिक :~ आपका आज का दिन शांति से व्यतीत करें क्योंकि मन चिंताग्रस्त रहेगा एवं निजी सम्बंधियों से अनबन हो सकती हैं । स्वास्थ्य की चिंता होगी , धनहानि एवं यशहानि हो सकती है । स्त्रीयों एवं पानी से भय रहेगा । दस्तावेजी कार्यवाहियों में सावधानी बरतें ।

धनु :~ आज आप गूढ़रहस्यों और आध्यात्मिकता में रहेंगे । बंधु – बाँधवों के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा । नए कार्यों के प्रारंभ के लिए अच्छा है । मित्रों एवं स्नेहीजनों से मुलाकात होगी । कार्य सफलता एवं प्रतिस्पर्धियों से विजय मिलेगी । छोटा प्रवास हो सकता हैं ।

मकर :~ आज आप शेयर – सट्टों एवं व्यापार में पूँजी लगाएँगे । आकस्मिक लाभ होगा । परिवारिक विवाद से गृहस्थ वातावरण बिगड़ सकता है । गृहिणियों को मानसिक असंतोष रहेगा । आरोग्य मध्यम रहेगा एवं आँखों में पीड़ा हो सकती है ।

कुंभ :~ आज आप शारीरिक एवं मानसिक उत्साहित रहेंगे । दिन लाभदायक है । परिवार एवं मित्रों के साथ घुमने जा सकते है । आध्यात्मिकता एवं चिंतनशक्ति अच्छी रहेगी । मित्रों एवं स्वजनों से उपहार मिल सकता हैं ।

मीन :~ आज आपको मानसिक व्याकुलता रहने से एकाग्रता नही रहेगी । धार्मिक कार्यों में खर्च हो सकता है । पूँजी निवेश में ध्यान रखने । किसी छोटे लाभ के पीछे बड़ी हानि न हो , इसका ध्यान रखें । कोर्ट – कचहरी मे सावधानी से कार्य करें । ( डाँ.अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *