आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?गुरुवार, १६ दिसम्बर २०२१?

सूर्योदय: ? ०७:०६
सूर्यास्त: ? ०५:२४
चन्द्रोदय: ? १५:२१
चन्द्रास्त: ?२९:२१
अयन ? दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: ? हेमन्त
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? मार्गशीर्ष
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? त्रयोदशी (२८:४० तक)
नक्षत्र ? भरणी (०७:३५ तक)
योग?शिव (०७:१८ तक)
प्रथम करण ? कौलव (१५:२० तक)
द्वितीय करण ? तैतिल (२८:४० तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? धनु
चंद्र ? वृष (१४:२० से)
मंगल ? वृश्चिक (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? धनु (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुंम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? मकर (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:५२ से १२:३३
विजय मुहूर्त ? १३:५५ से १४:३६
गोधूलि मुहूर्त ? १७:०९ से १७:३३
निशिता मुहूर्त ? २३:४५ से २४:४०
राहुकाल ? १३:२९ से १४:४६
राहुवास ? दक्षिण
यमगण्ड ? ०७:०६ से ०८:२३
होमाहुति ? शनि
दिशाशूल ? दक्षिण
अग्निवास ? पृथ्वी
चन्द्रवास ? पूर्व (दक्षिण १४:२१ से)
शिववास ? नन्दी पर (२८:४० से भोजन में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ – शुभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
दक्षिण-पूर्व (दही का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
प्रदोष व्रत, अनंग त्रयोदशी व्रत, आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ०७:३५ तक जन्मे शिशुओ का नाम
भरणी नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (लो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम कृतिका नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (अ, ई, उ, ए) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
वृश्चिक – २८:४९ से ०७:०९
धनु – ०७:०९ से ०९:१२
मकर – ०९:१२ से १०:५३
कुम्भ – १०:५३ से १२:१९
मीन – १२:१९ से १३:४३
मेष – १३:४३ से १५:१७
वृषभ – १५:१७ से १७:११
मिथुन – १७:११ से १९:२६
कर्क – १९:२६ से २१:४८
सिंह – २१:४८ से २४:०७
कन्या – २४:०७ से २६:२५
तुला – २६:२५ से २८:४५
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
मृत्यु पञ्चक – ०७:०६ से ०७:०९
अग्नि पञ्चक – ०७:०९ से ०७:३५
शुभ मुहूर्त – ०७:३५ से ०९:१२
रज पञ्चक – ०९:१२ से १०:५३
शुभ मुहूर्त – १०:५३ से १२:१९
चोर पञ्चक – १२:१९ से १३:४३
रज पञ्चक – १३:४३ से १५:१७
शुभ मुहूर्त – १५:१७ से १७:११
चोर पञ्चक – १७:११ से १९:२६
शुभ मुहूर्त – १९:२६ से २१:४८
रोग पञ्चक – २१:४८ से २४:०७
शुभ मुहूर्त – २४:०७ से २६:२५
मृत्यु पञ्चक – २६:२५ से २८:४०
अग्नि पञ्चक – २८:४० से २८:४५
शुभ मुहूर्त – २८:४५ से ३१:०७
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन भी आपको सफलता के कई अवसर मिलेंगे परन्तु आज आपको भ्रम में डालने वाले प्रसंग भी साथ मिलते रहेंगे। जिन कार्यो में अनुभवियों की सलाह लेंगे उनमे ही सफलता मिल सकेगी मन मर्जी आज कही नही चलेगी। धन लाभ आज आकस्मिक ही होगा। विरोधी आपको हराने का हर संभव प्रयास करेंगे लेकिन सफल नही हो सकेंगे। अधिकारी वर्ग की कृपा दृष्टि रहने से आपकी गलतियों को भी अनदेखा करेंगे। व्यवसायी वर्ग को लाभ पाने के लिए मध्यान तक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा तब जाकर संध्या के आसपास धन लाभ होगा। परिवार के बीच आज अहम की भावना ना लाएं अन्यथा हंसी खुशी का माहौल दुख में बदल सकता है।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपको आज का दिन धैर्य से बिताने की सलाह है। बिना सोचे समझे कोई भी निर्णय अवश्य हानि का कारण बनेगा। व्यवसाय में भी किसी से हानिकर समाचार मिलने से मन अशांत रहेगा। कार्य क्षेत्र की निराशा का क्रोध अकारण ही घर मे उतारने से माहौल खराब होगा। परिजन आपसे ना चाहकर भी दूरी बनाए रहेंगे। नौकरी पेशाओ से बचते बचते कुछ ना कुछ गड़बड़ी अवश्य होगी जिसका फल किसी ओर के सर मढ़ने का प्रयास करेंगे लेकिन इसमें असफल रहेंगे। आर्थक मामले ज्यादा उलझने पर धन की आमद रुकेगी। दैनिक खर्च भी मुश्किल से ही चलेंगे। महिलाये स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहेगा। व्यवसाय के साथ ही घरेलू जिम्मेदारियां भी बढ़ने से कार्य मे तालमेल बैठाने में परेशानी होगी लेकिन आज परिवार के बुजुर्ग एवं महिलाये अपना दायित्व ठीक से निभाएंगी जिससे कुछ बोझ कम होगा। कार्य व्यसाय में परिश्रम तो होगा परन्तु धन लाभ के लिए इंज्ज़ार करना पड़ेगा आज गृहस्थी के खर्च भी संचित धन में से ही करने पड़ेंगे। संतानो का जिद्दी व्यवहार अथवा आस पड़ोसियों से अनबन घर मे अशांति करायेगी इसमे भी महिलाओ की सूझ बूझ ही काम आएगी। स्त्री सुख उत्तम रहेगा आय आज आकस्मिक परन्तु खर्च से कम होगी।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप के विचार कुछ नया करने के रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी नए प्रयोग अमल में लाएंगे इनसे लाभ भी तुरंत हो जाएगा जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलने से सरकारी उलझने कम होंगी। पुराने मुकदमे में विजय मिलने की भी सम्भावना है। धन लाभ खर्च की अपेक्षा अधिक रहने पर थोड़ी बहुत बचत भी कर सकेंगे। भावुकता एवं विपरीत लिंगीय आकर्षण भी अधिक रहेगा। आज जल्दी से किसी की बातों पर विश्वास ना करें धोखा हो सकता है। परिवार में इच्छा पूर्ति ना होने पर नाराजगी देखनी पड़ेगी।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपका समय अनावश्यक कार्यो के पीछे नष्ट होगा। घरेलू समस्याए ज्यादा रहने के कारण व्यावसायिक क्षेत्र पर मन लगाकर कार्य नही कर सकेंगे। महिलाये आध्यात्म में रुचि होने पर भी मन को एकाग्र नही रख पाएगी। आप आज किसी कार्य मे असफल होने पर चिड़चिड़े स्वाभव से ग्रस्त रहेंगे। सन्तान एवं बुजुर्ग आपके व्यवहार से आहत होंगे। नए कार्य का आरंभ ना करें हानि होगी। चोटादि का भय है यात्रा अथवा वाहन चलाने में सावधानी बरतें। धन संबंधित व्यवहार भी अतिआवश्यक होने पर ही करें स्पष्टता ना रहने के कारण बाद में परेशानी हो सकती है। संध्या बाद राहत मिलने लगेगी।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिये थोड़ा उठा पटक वाला रहेगा आज आप शीघ्र पूर्ण होने वाले कार्यो को पहले करें लंबे समय मे होने वाले कार्यो को अभी विराम दें मध्यान तक कि गई मेहनत का फल संध्या तक मिल जाएगा धन लाभ आज अवश्य होगा लेकिन इसके लिए भाग-दौड़ भी करनी पड़ेगी। कल के लिए कोई भी कार्य लंबीत ना रखें अन्यथा उलझने बढ़ने से अधूरे रह जाएंगे। घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति भी आज दिन रहते अवश्य कर दें वरना रात निकालनी भारी पड़ सकती है। महिलाये घर एवं बाहर की जिम्मेदारी ठीक से संभालेंगी परन्तु अचानक उग्र हो सकती है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन भी आपके लिए लाभ के अवसर उपलब्ध कराएगा। परन्तु आज मन कार्यो से हटकर अन्यत्र भटकने के कारण होने वाले लाभ में कमी आएगी। व्यवसायी वर्ग जल्दबाजी में निर्णय लेंगे नए अनुबंद पाने के लिए जोड़ तोड़ की नीति अपनाएंगे। व्यवसाय में वृद्धि तो होगी लेकिन धन लाभ उसकी अपेक्षा कम ही रहेगा। पारिवारिक दायित्व बढ़ने के कारण आय का अधिकांश हिस्सा तुरंत खर्च हो जाएगा। कार्य क्षेत्र पर आज महिलाओ का दबदबा अधिक रहेगा फिर भी अंतिम निर्णय पुरुषों के ऊपर निर्भर रहेगा। परिवार में किसी गलतफहमी के कारण तकरार होने की संभावना है।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज प्रत्येक कार्य मे अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सरकारी अथवा अन्य कागजी कार्य कई बार प्रयास करने पर ही बनेंगे। कार्य व्यवसाय में भी मंदी रहने से ऊबन अनुभव होगी नौकरी पेशा लोग बुद्धि कौशल के लिए सम्मानित होंगे सामाजिक कद बढेगा। व्यवसायी वर्ग संध्या पश्चात बिक्री बढ़ने पर व्यवसाय संबंधित कार्यो से संतुष्ट रहेंगे। आशानुकूल धन लाभ आज सायं काल मे ही होगा। परिजनों के साथ घरेलू मुद्दों के साथ ही यात्रा पर्यटन की योजना पर बात करेंगे। महिलाये किसी कारण से उत्साहित रहेंगी।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपको बौद्धिक कार्यो में सफलता मिलेगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि बुद्धिमानो जैसी बनेगी। लेकिन आज अतिआत्मविश्वास में कोई मूर्खता भरा कार्य करने पर हास्य के पात्र भी बन सकते है। कार्य व्यवसाय में आज जो भी निर्णय लेंगे निकट भविष्य में शीघ्र ही उसका लाभ मिलेगा। प्रतिस्पर्धा के साथ ही आज व्यवसाय भी कम ही रहेगा। सीमित साधनों से काम करने पर आय भी कम ही रहेगी। सरकारी एवं पारिवारिक कार्यो पर खर्च होगा साथ ही आज घर मे स्त्री संतानो के कारण सामाजिक मान बढेगा। बुजुर्गो का आशीर्वाद मिलेगा।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप छोटे मोटे कामो की अनदेखी करेंगे बाद में ये ही चिंता का विषय बनेंगे। दिनचार्य प्रातः काल से ही अव्यवस्थित बनेगी। लापरवाही के कारण सहकर्मी अथवा भागीदारों से बहस हो सकती है। अधिकारी वर्ग भी आपसे खफा रहेंगे अपनी इच्छा पूर्ति करना नामुमकिन ही रहेगा। व्यवसायी वर्ग को भी ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा इसके अनुपात में लाभ न्यून ही होगा। संध्या बाद से स्थिति बदलने लगेगी कम लाभ वाली जगह से भी मोटा लाभ बना सकेंगे। व्यवसाय में सरकारी अवरोध कम होंगे। परिजनों का सुख दिन में कम लेकिन संध्या बाद अधिक रहेगा। महिलाये पुरुषों की अनदेखी करेंगी।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपको आकस्मिक धन लाभ की प्राप्ति होगी। घर के सदस्यों के साथ ही बाहर के लोग भी आपका यथा सामर्थ्य सहयोग करेंगे। लेकिन संतानो के किसी कृत्य के कारण अपमानित भी होने की संभावना है। आपसी संबंधों में लापरवाही ना बरते साथ ही भड़काने वाले शब्दों के प्रयोग से बचें अन्यथा लंबे समय के लिए कड़वाहट आ सकती है। दिन लाभ देने वाला है इसका सदुपयोग बुद्धि विवेक से करें। कार्य व्यवसाय से आशा से अधिक लाभ कमा सकेंगे इसके लिए दृढ़ निश्चय एवं धैर्य धारण करना होगा। घर मे महिलाओ की आज ज्यादा सुनवाई होगी। घरेलू शांति बनी रहेगी।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन आज की गई मेहनत रात्रि बाद से रंग दिखाने लगेगी आलस्य को त्याग निर्धारित कार्यो को पूर्ण करने में लग जाएं। कार्य क्षेत्र पर आज सहकर्मियों का अटपटा व्यवहार परेशानी में डालेगा अधिकांश कार्य स्वयं के बल पर करने पडेंगे आज आपकी जिस लाभ की आशा थी उससे वंचित रह जाएंगे। धन लाभ की संभावनाएं टलते टलते कल के लिए लंबित हो सकती है फिर भी आज संध्या काल तक आवश्यकता अनुसार धन मिल जाएगा। खर्चे भी पहके से निमंत्रण दे देंगे। परिवार में आज आपके रूखे अथवा कटु वचन से किसी का दिल दुख सकता है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 16 दिसंबर 2021 गुरुवार संवत् 2078 मास मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि मध्य रात्रि पश्चात् 04:41 बजे तक रहेगी बाद चतुर्दशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:04 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:41 बजे होगा । भरणी नक्षत्र प्रातः 07:35 बजे तक रहैगा पश्चात् कृतिका नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मेष राशि मे दोपहर 02:21 बजे तक भ्रमण करते हुए वृषभ राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 01:46 से 03:07 बजे तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:51 से 12:31 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

~: विशेष :~

आज संक्रांति पूण्यकाल पूर्वान्ह मे , धनु मलमास – खरमास प्रारंभ , प्रदोष व्रत ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप शारीरिक और मानसिक अस्वस्थ्य रहेंगे । व्यर्थ खर्च बढेगा । पूंजी – निवेश मे ध्यान रखे । परोपकार करने में गंवाने की स्थिती आएगी । लेन – देन संभलकर करे ।

वृषभ :~ आपको आज व्यापार आय बढने से लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी । परिजनों और मित्रों के साथ आनंदप्रमोद का माहौल रहेगा । नए संपर्क व्यापार में लाभदायक रहेंगे ।

मिथुन :~ आज आपका दिन शारीरिक और मानसिक प्रसन्न रहेंगे । व्यवसाय में कार्य की प्रशंसा होने से उत्साह बढेगा । सहकर्मचारियों का सहयोग मिलैगा । सामाज में भी मान – सम्मान होगा ।

कर्क :~ आज आपको विदेश से शुभ समाचार प्राप्त होंगे । छोटे प्रवास या किसी धार्मिक यात्रा से मन की प्रसन्नता बढेगी । शारीरिक – मानसिक स्वस्थ रहेंगे । मित्रों और परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक दिन बितेगा ।

सिंह :~ आज आप स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दे । स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है । खान – पान का विशेष ध्यान रखे । वैचारिक नकारात्मकता रहेगी । आध्यात्मिक रुचि , ध्यान तथा जप से नकारात्मकता से बच सकेंगे ।

कन्या :~ आपका आज का दिन शुभ है । यश कीर्ति होगी । व्यापार में भागीदारों से सम्बंधो में सकारात्मकता बढेगी । वस्त्राभूषणों की खरीदी से आनंदित रहेंगे । मित्रों के साथ प्रवास का आनंद लेंगे ।

तुला :~ आज आपको  व्यवसाय में लाभ होगा । सहकार्मियों का सहयोग मिलेगा । परिवारजनों के साथ आनंदपू्र्वक समय बिता सकेंगे । वाणी पर संयम रखे । खर्च बढ़ न जाए ध्यान रखे ।

वृश्चिक :~ आज आपको संतानों की चिंता रहेगी । विद्यार्थियों को सफलता मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी । शेयर – सट्टे में पूंजी – निवेश न करे । यात्रा या प्रवास टाले ।

धनु :~ आज आपमे उत्साह नही रहेगा , जिससे मन अशांत रहेगा । पारिवार मे अनबन से क्लेश होगा । स्थाई संपत्ति के दस्तावेज मे विशेष ध्यान रखे । धनहानि हो सकती है ।

मकर :~ आज आप स्थाई संपत्ति विषयक कार्य कर सकेंगे । व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है । विद्यार्थियों को अनुकूलता रहेगी । प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । आर्थिक लाभ हो सकता हैं ।

कुंभ :~ आज आप मानसिक दुविधा से किसी निश्चित निर्णय नही ले सकेंगे । निरर्थक खर्च से बचे । वाणी संयमित रखे नही तो परिवारिक अनबन हो सकती है । विद्यार्थियों को एकाग्रता पर ध्यान देना पडेगा ।

मीन :~ आज आप शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य प्रसन्नचित्त रहेंगे । उत्साह से नए कार्य प्रारंभ कर सकते है । पारिवारिक सुख – शांति रहेगी । मित्रों और परिवारजनों के साथ प्रवास हो सकता है । ( डाँ.अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *