
।। 🕉 ।।
🙏🌹जय श्री राम🌹🙏
🚩🌞 सुप्रभातम् 🌞🚩
📜««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»📜
कलियुगाब्द……………………5123
विक्रम संवत्…………………..2078
शक संवत्……………………..1943
रवि………………………..दक्षिणायन
मास………………………………पौष
पक्ष………………………………कृष्ण
तिथी…………………………..सप्तमी
रात्रि 08.03 पर्यंत पश्चात अष्टमी
सूर्योदय…………प्रातः 07.05.16 पर
सूर्यास्त…….. .संध्या 05.50.03 पर
सूर्य राशि………………………….धनु
चन्द्र राशि…………………………सिंह
गुरु राशि…………………………कुम्भ
नक्षत्र…………………..उत्तराफाल्गुनी
दुसरे दिन प्रातः 05.19 पर्यंत पश्चात हस्त
योग…………………………आयुष्मान
प्रातः 10.20 पर्यंत पश्चात सौभाग्य
करण……………………………..विष्टि
प्रातः 08.13 पर्यंत पश्चात बव
ऋतु……………………………….हेमंत
दिन…………………………….रविवार
🇬🇧 आंग्ल मतानुसार :-
26 दिसम्बर सन 2021 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक………………………8
🔯 शुभ रंग…………………….लाल
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.05 से 12.48 तक ।
👁🗨 राहुकाल :-
संध्या 04.26 से 05.45 तक ।
🌞 उदय लग्न मुहूर्त :-
धनु
06:22:53 08:30:05
मकर
08:30:05 10:15:41
कुम्भ
10:15:41 11:49:12
मीन
11:49:12 13:20:24
मेष
13:20:24 15:01:08
वृषभ
15:01:08 16:59:45
मिथुन
16:59:45 19:13:27
कर्क
19:13:27 21:29:37
सिंह
21:29:37 23:41:26
कन्या
23:41:26 25:52:06
तुला
25:52:06 28:06:43
वृश्चिक
28:06:43 30:22:53
🚦 दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो दलिया, घी या पान का सेवनकर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 08.27 से 09.47 तक चंचल
प्रात: 09.47 से 11.06 तक लाभ
प्रात: 11.06 से 12.26 तक अमृत
दोप. 01.46 से 03.05 तक शुभ
सायं 05.44 से 07.25 तक शुभ
संध्या 07.25 से 09.05 तक अमृत
रात्रि 09.05 से 10.46 तक चंचल ।
📿 आज का मंत्रः
|| ॐ प्रभवे नम: ||
संस्कृत सुभाषितानि :-
को देशः कानि मित्राणि-कःकालःकौ व्ययागमौ ।
कश्चाहं का च मे शक्ति-रितिचिन्त्यं मुहुर्मुहु ॥
अर्थात :
(मेरा) देश कौन-सा, (मेरे) मित्र कौन, काल कौन-सा, आवक-खर्च कितना, मैं कौन, मेरी शक्ति कितनी, ये समजदार इन्सान ने हर घडी (बार बार) सोचना चाहिए ।
🍃 आरोग्यं सलाह :-
बाल बढ़ाने के घरेलू उपाय –
6. सरसों का तेल –
बालों की ग्रोथ के लिए कई लोग सरसों के तेल का इस्तेमाल करते हैं। आपको बता दें कि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो बालों की सेहत के लिए काफ़ी अच्छा होता है। रात में सरसों के तेल से बालों की मालिश करें और अगले दिन शैम्पू से बालों को धो लें। दरअसल, दिन में सरसों तेल लगाने से बालों पर धूल-मिट्टी चिपकने का खतरा बढ़ जाता है।
⚜ आज का राशिफल :-
🐐 राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शुभ समय। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। नए मित्र बनेंगे। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बन सकती है।
🐂 राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ बढ़ेगा। दूर से सुखद सूचना मिल सकती है। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बड़ा काम करने का मन बनेगा।
👫 राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
रुका हुआ पैसा मिलने का योग है। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रशंसा प्राप्त होगी। समय अनुकूल है। मित्रों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। परिवार तथा मित्रों के साथ कोई मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। आलस्य त्यागकर प्रयास करें।
🦀 राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। आय बनी रहेगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। थकान महसूस होगी। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय भावना में बहकर न करें।
🦁 राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन सहायता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति में बाधाएं दूर होंगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की आयोजना हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय हो सकता है। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी।
🙎🏻♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार ठीक चलेगा। लोगों से अधिक अपेक्षा न करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में कमी हो सकती है। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति से व्यर्थ विवाद हो सकता है। मानसिक क्लेश होगा।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। भूमि, भवन, दुकान, शोरूम व फैक्टरी इत्यादि की खरीद-फरोख्त हो सकती है। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। कुसंगति से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
योजना फलीभूत होगी। व्यापार में मनोनुकूल लाभ होगा। उत्साह व प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शुभ समय। कारोबार में वृद्धि पर विचार हो सकता है। नौकरी में अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है।
🏹 राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बाहर जाने की योजना बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग कार्य में आसानी देगा। नौकरी में चैन रहेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे तथा समस्या बढ़ सकती है। विरोध होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे।
🐊 राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
कोई मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। शरीर कष्ट से बचें।
🏺 राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कोई मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। शरीर कष्ट से बचें।
🐋 राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कार्य की गति धीमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। निवेश करने का समय नहीं है। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है, धैर्य रखें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। 🐚 शुभम भवतु 🐚 ।।
🇮🇳🇮🇳 भारत माता की जय 🚩🚩

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 26 दिसम्बर 2021 रविवार संवत् 2078 मास पौष कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रात्रि 08:09 बजे तक रहेगी बाद अष्टमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:10 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:47 बजे होगा । उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र अगले दिन सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 05:25 बजे तक रहेगा पश्चात् हस्त नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा सिंह राशि मे प्रातः 11:14 बजे तक भ्रमण करते हुए कन्या राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल सायंकाल 04:27 से 05:47 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:06 से 12:47 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप संभलकर कदम उठाए । स्वजनों से उग्र चर्चा न हो इसका ध्यान रखे । शारीरिक और मानसिक व्यग्रता रहेगी । अनिद्रा से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है ।
वृषभ :~ आज आपको भावनाओ के बंधन में बंध जाने का अनुभव होगा । कार्य संपन्न होने से आनंद में वृद्धि होगी । भाई – बहनों से लाभ होगा । शारीरिक और मानसिक रूप प्रफुल्लित रहेंगे । आर्थिक लाभ हो सकता है ।
मिथुन :~ आज आप असंतोष की भावनाओं से ग्रस्त रहेंगे । पारिवारिक मेलजोल नहीं रहेगा । शारीरिक अस्वस्थ्य रहेंगे । विद्यार्थियों का पढ़ाई मन नहीं लगेगा । परंतु मध्याहन के बाद मन प्रफुल्लित रहेगा।
कर्क :~ आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने से मन भी प्रफुल्लित रहेगा । परंतु मध्याहन के बाद मन में हताशा से अस्वस्थ रहेंगे । अनैतिक प्रवृत्तियों से मन भ्रष्ट न हो इसका ध्यान रखे । खर्च अधिक होगा ।
सिंह :~ आज आपमे अनिर्णय की स्थिति में आवश्यक निर्णय न ले । पारिवारिक कार्यों मे खर्च होगा । वाणी संयमित रखे । गलतफहमियों को दूर करे । सम्बंधियों से मनमुटाव हो सकता है ।
कन्या :~ आज आपमे अनुकूलता रहेगी । शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी । व्यावसाय में भी अनुकूलता रहेगी । परंतु मध्याहन के बाद मन स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी । इससे महत्वपूर्ण निर्णय लेने में दिक्कत आएगी ।
तुला :~ आज आपको व्यवसाय में उच्च अधिकारियों से लाभ होगा । आर्थिक आयोजन कर सकेंगे । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । मानसिक शांति रहेगी । संतानों से सुख मिलेगा ।
वृश्चिक :~ आज आपको विदेशी स्नेहीजन से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे । शारीरिक – मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । धार्मिक प्रवास हो सकता है । धन लाभ भी हो सकता है । व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं । प्रत्येक कार्य सफल होने के साथ पूर्ण भी होगा ।
धनु :~ आज आपको निषेधात्मक विचार मन की स्वस्थता पर नकारात्मक असर करेंगे , इसलिए वैचारिक संयमित रहे । आर्थिक तंगी लगेगी । परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक स्वस्थता से प्रफुल्लित होंगे । आकस्मिक लाभ का योग है ।
मकर :~ आज के दिन आप परिवार के साथ प्रवास या पर्यटन का आनंद लेंगे , परंतु मध्याहन के मन व्यग्र रहेगा । अधिक खर्च से आर्थिक तंगी रहेगी । सरकारी कार्यों में विघ्न आएँगे । अनैतिक कार्यों से सम्बंधित वृत्तियों पर अंकुश रखे ।
कुंभ :~ आपका आज का दिन सुख – शांति से बीतेगा । पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा । शारीरिक और मानसिक स्वस्थ्य रहेंगे । आनंद – प्रमोद के साथ वाहनसुख मिलेगा । व्यावसायिक कीर्ति प्राप्त होगी ।
मीन :~ आज आप किसी भी व्यक्ति के साथ बौद्धिक चर्चा या वाद – विवाद न करे । नए कार्य प्रारंभ न करे । परंतु मध्याहन के बाद स्थिति में आकस्मिक सुधार दिखेगा । शारीरिक और मानसिक स्वस्थता का अनुभव करेंगे । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।