आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग🗓
🌻मंगलवार, २८ दिसम्बर २०२१🌻

सूर्योदय: 🌄 ०७:१२
सूर्यास्त: 🌅 ०५:२७
चन्द्रोदय: 🌝 २६:०१
चन्द्रास्त: 🌜१३:०२
अयन 🌕 उत्तरायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: 🌫️ शिशिर
शक सम्वत: 👉 १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७८ (आनन्द)
मास 👉 पौष
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 नवमी (१८:०९ तक)
नक्षत्र 👉 चित्रा (२८:११ तक)
योग 👉 अतिगण्ड (२८:२० तक)
प्रथम करण 👉 गर (१८:०९ तक)
द्वितीय करण 👉 वणिज (२९:१५ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 धनु
चंद्र 🌟 तुला (१६:४३ से)
मंगल 🌟 वृश्चिक (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 धनु (उदय, पश्चिम, मार्गी)
गुरु 🌟 कुंम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 धनु (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि 🌟 मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 वृष
केतु 🌟 वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५८ से १२:३९
अमृत काल 👉 २२:०२ से २३:३५
विजय मुहूर्त 👉 १४:०१ से १४:४२
गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:१५ से १७:३९
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५१ से २४:४६
राहुकाल 👉 १४:५२ से १६:०९
राहुवास 👉 पश्चिम
यमगण्ड 👉 ०९:४५ से ११:०२
होमाहुति 👉 राहु
दिशाशूल 👉 उत्तर
अग्निवास 👉 पृथ्वी (१८:०९ तक)
भद्रावास 👉 पाताल (२९:१५ से) चन्द्रवास 👉 दक्षिण (पश्चिम १६:४४ से)
शिववास 👉 सभा में (१८:०९ से क्रीड़ा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – रोग २ – उद्वेग
३ – चर ४ – लाभ
५ – अमृत ६ – काल
७ – शुभ ८ – रोग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – काल २ – लाभ
३ – उद्वेग ४ – शुभ
५ – अमृत ६ – चर
७ – रोग ८ – काल
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
पश्चिम-दक्षिण (धनिया अथवा दलिया का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
❌❌❌❌❌
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २८:११ तक जन्मे शिशुओ का नाम
चित्रा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (पे, पो, रा, री) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम स्वाति नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमश (रू) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
धनु – ३०:२२ से ०८:२५
मकर – ०८:२५ से १०:०६
कुम्भ – १०:०६ से ११:३२
मीन – ११:३२ से १२:५६
मेष – १२:५६ से १४:२९
वृषभ – १४:२९ से १६:२४
मिथुन – १६:२४ से १८:३९
कर्क – १८:३९ से २१:०१
सिंह – २१:०१ से २३:२०
कन्या – २३:२० से २५:३७
तुला – २५:३७ से २७:५८
वृश्चिक – २७:५८ से ३०:१८
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०७:१२ से ०८:२५
चोर पञ्चक – ०८:२५ से १०:०६
शुभ मुहूर्त – १०:०६ से ११:३२
रोग पञ्चक – ११:३२ से १२:५६
चोर पञ्चक – १२:५६ से १४:२९
शुभ मुहूर्त – १४:२९ से १६:२४
रोग पञ्चक – १६:२४ से १८:०९
शुभ मुहूर्त – १८:०९ से १८:३९
मृत्यु पञ्चक – १८:३९ से २१:०१
अग्नि पञ्चक – २१:०१ से २३:२०
शुभ मुहूर्त – २३:२० से २५:३७
रज पञ्चक – २५:३७ से २७:५८
शुभ मुहूर्त – २७:५८ से २८:११
चोर पञ्चक – २८:११ से ३०:१८
शुभ मुहूर्त – ३०:१८ से ३१:१२
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
व्यवसाय के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। बेरोजगार व्यक्तियों को भी रोजगार मिलने की सम्भावना अधिक है। आपसे वाद-विवाद में कोई नहीं जीत पायेगा। बड़बोलेपन के कारण महिलाओं से मतभेद हो सकते है। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढ़ने से कमर अथवा अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी। पारिवारिक वातावरण में उतार-चढ़ाव आएंगे फिर भी आनंद रहेगा। आकस्मिक लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सेहत लगभग सामान्य रहेगी। आज किसी अनुबंध के आगे रुकने से धन लाभ की कामना अधूरी रहेगी। व्यवसाय के ऊपर अधिक ध्यान देने के बाद भी कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु धनागम के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। अधिकारी वर्ग भी गर्म हो सकते है। सफ़ेद वस्तुओ के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक धन लाभ अथवा नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए आप महत्त्वपूर्ण रहेंगे। व्यर्थ की यात्रा हो सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आप भावनाओ में बहकर अनुचित कदम उठा सकते है। लोगो के बहकावे में ना आये अन्यथा मान हानि कोर्ट-कचहरी की नौबत आ सकती है। प्रेम प्रसंगों से आज दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा। आलसी प्रवृति का लाभ प्रतिस्पर्धी उठा सकते है सावधान रहें। धन लाभ के लिये आज विशेष परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी संतोष जनक लाभ हो जाएगा। घर में भाई बंधू अथवा स्त्री से अनबन हो सकती है। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी। जोड़ो सम्बन्धित समस्या रह सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र पर अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन लाभ होगा। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय ना दे पाने से लोगो से किसी से नाराजगी रहेगी। संध्या का समय मनोरंजन वाला रहेगा। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सन्तानो के ऊपर खर्च करना पड़ेगा। किसी गुप्त चिंता के कारण बेचैनी भी रह सकती है। सेहत आज अच्छी बनी रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपको सुख शांति प्रदान करेगा। कुछ दिनों से चल रही मानसिक खींच तान कम होने से राहत अनुभव होगी। कार्य क्षेत्र पर केवल धन लाभ पाने के उद्देश्य से कार्य ना करे व्यवहार में कुशलता एवं मिठास रखने से अप्राप्त लक्ष्मी भी प्राप्त कर सकते है। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। मित्र रिश्तेदारो से घर में चहल पहल बनेगी कही घूमने की योजना बन सकती है। धन लाभ में विलम्ब होगा परन्तु कार्य रुकेंगे नहीं। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप कार्य क्षेत्र से कुछ समय निकालकर मित्र परिवार के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे परन्तु आज गलतफहमियों से दूर रहना अति आवश्यक है व्यर्थ के टकराव होने की संभावना है। परोपकार का शुभ फल भी मिलने से प्रसन्नता भी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर कम समय देने के बाद भी संतोषजनक धन लाभ हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा। सन्तानो की प्रगति की सूचना मिलेगी। स्वयं एवं परिजनों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। आयवश्यक वस्तुओ पर ही खर्च करेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप अधिक लापरवाह रहने के कारण हानि उठा सकते है। प्रातः काल से ही यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी परन्तु इसमें व्यवधान भी आएंगे। कार्य क्षेत्र पर अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरों के ऊपर ज्यादा विश्वास हानि का कारण बन सकता है। वाणी में कठोरता रहने से घर में कलह रहेगी। आर्थिक लेन-देन सोच समझ कर करें। पारिवारिक सदस्य अथवा अन्य भी अपने काम से ही बात करेंगे। संध्या के समय किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के बनने से प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज दिन के आरम्भ में बनते कार्यो में रुकावट आने से अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। मध्यान तक थोड़े बहुत कार्य सफल होने से धन की आमद होगी परन्तु खर्च भी अधिक रहने से बचत नहीं कर पाएंगे। दोपहर के बाद से घर एवं बाहर सहयोगी वातावरण बनने से कार्यो में सरलता रहेगी। समय से पहले ही कार्यो को पूर्ण करने में जुट जाएंगे संध्या के समय तक अधिकांश कार्य पूर्ण होने से धन की आवक होने लगेगी। धार में शांति रहेगी सामाजिक क्षेत्र से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप व्यापारिक गतिविधियों की व्यस्तता के चलते परिवार के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाएंगे। वाणी एवं व्यवहार के बल पर कार्यो में थोड़े परिश्रम से अधिक सफलता मिल सकेगी। मनोबल भी आज बढ़ा हुआ रहेगा। परंतु आज आपको कोई ना कोई कमी भी अनुभव होगी। धन का आगमन होने से थकान भूल जाएंगे। संतानों पर ध्यान देंने की आवश्यकता है। स्त्री से सम्बन्ध भावनात्मक रहेंगे। सुख के साधनों पर खर्च करेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज भी दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत होगा। थोड़ी आर्थिक परेशानियां रह सकती है परंतु मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। जिस भी कार्य को करने की ठानेंगे उसे हानि-लाभ की परवाह किये बिना पूर्ण करके छोड़ेंगे। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति अथवा भगीदारो की दखलंदाजी से थोड़ी परेशानी एवं बहस हो सकती है। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर भी मिलेगा। बाहर की अपेक्षा घर में समय बिताना पसंद करेंगे। संध्या के समय धन लाभ हो सकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मिश्रित फल देगा पूर्वार्ध में सेहत थोड़ी नरम रह सकती है जिसके कारण आलस्य भी रहेगा। काम बेमन से करने पड़ेंगे व्यवहार में भी रुखापन रहने से संबंधो में खटास रहेगी। धीरे धीरे स्थिति में सुधार होगा कार्य स्थल पर महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। अधिकारी वर्ग आज आप पर ज्यादा भरोसा दिखाएँगे। व्यवसायी वर्ग आज चाह कर भी बेहतर सेवा नहीं दे पाएंगे जिस कारण आलोचना हो सकती है। पुराने कार्यो को पूर्ण करने के बाद ही नए कार्य हाथ लें। परिवार में तनाव रह सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन ग्रह स्थिति में थोड़ा बदलाव आने से आपको घरेलु मामलो में सफलता मिलेगी। परन्तु आज कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकता है। आज किसी के आगे समर्पण कर सकते है इसका फल शुभ ही रहेगा। बाहरी स्थान के कार्यो में सफलता की संभावना ज्यादा रहेगी। नए अनुबंध भी मिल सकते है। पत्नी अथवा किसी अन्य महिला के भाग्य से लाभ होगा। अविवाहितो कि लिए नए रिश्ते आएंगे। मानसिक रूप से संतोषी रहेंगे।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰🙏राधे राधे🙏

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 28 दिसंबर 2021 मंगलवार संवत् 2078 मास पौष कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि सायं 06:10 बजे तक रहेगी बाद दशमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:10 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:48 बजे होगा । चित्रा नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात 04:11 बजे तक रहेगा पश्चात् स्वाती नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कन्या राशि मे अपरान्ह 04:44 बजे तक भ्रमण करते हुए तुला राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 03:04 से 04:25 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 से 12:47 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

~: विशेष :~

आज भद्रा अगले दिन सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 05:11 बजे से , सूर्य पूर्वाषाढा नक्षत्र मे अगले दिन सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 06:03 बजे से , मंगल ज्येष्ठा नक्षत्र मे मध्य रात्रि 12:40 बजे से ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आपका शारीरिक – मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहने से प्रसन्न रहेंगे । घर में वातावरण अनुकूल रहेगा । दैनिक कार्यों में कुछ अवरोध आएगा । व्यावसाय में उच्च अधिकारियों से वाद – विवाद न हो ध्यान रखे ।

वृषभ :~ आज आप माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । स्थाई संपत्ति के दस्तावेज पर हस्ताक्षर नही करे । नकारात्मक विचारों से दूर रहे । परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक – मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा ।

मिथुन :~ आज आपको कार्यसफलता मिलने से प्रसन्न रहेंगे । प्रतिस्पर्धी पराजित होंगे । परंतु मध्याहन के बाद घर में विसंवादिता का वातावरण बनेगा । परिवार मे तूतू – मैंमैं हो सकती है और इससे ग्लानि बढेगी ।

कर्क :~ आज आप लंबी योजनाओं के विषय में दुविधा मनःस्थिति में फँस जाएँगे । परिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रहेगा । निर्धारित कार्यों में अपेक्षा कम सफलता मिलेगी । मध्याहन के बाद समय अच्छा रहेगा ।

सिंह :~ आज आप हर कार्य दृढता से करेंगे । फिर भी क्रोध अधिक रह सकती है , इसलिए मन शांत रखे । सरकारी कार्यों में लाभ होगा । परिवार का अच्छा सहयोग अच्छा मिलेगा । आय की अपेक्षा अधिक खर्च होगा ।

कन्या :~ आज आप अधिक भावनाशील रहेंगे । भावनाओं में बहकर कोई अविचारी कार्य न करे इस लिए सावधान रहे । चर्चा और विवाद से दूर रहे । फिर भी किसी से उग्र व्यवहार हो सकता है ।

तुला :~ आज आपको व्यापार में लाभ मिलेगा । संतानों से सम्बंध सुमधुर रहेंगे । परंतु मध्याहन के बाद मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखै । उग्र चर्चा – विवाद से दूर रहे । भ्रांति से दूर बचे । कानूनी विषयो में बहुत सोच – समझकर निर्णय करे ।

वृश्चिक :~ आज आप हर कार्य द्रढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से सरलतापूर्वक करेंगे । व्यवसाय में भी प्रतिभा को प्रशंसित किया जाएगा । उच्च अधिकारीगण कार्यवाही से आनंदित होंगे और पदोन्नति की संभावना रहेगी ।

धनु :~ आप आजके दिन का व्यवहार धार्मिक रहेगा । किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में रहेंगे । व्यवहार कुछ न्यायप्रिय रहेगा । हानिकर कार्यों से दूर रहे । क्रोध पर संयम रखे । मध्याहन के बाद दिन बहुत अच्छा रहेगा ।

मकर :~ आज आप स्वास्थ्य में लापरवाह न रहे और निषेधात्मक विचारों से दूर रहे । ऐसा होने पर ही बहुत सी हानियों से बच पाएँगे । आकस्मिक व्यय के लिए तैयार रहे ।

कुंभ :~ आज आप अदालती कार्यवाही मे सतर्क रहे । सामाजिक अपमानित न हो , सावधान रहे । नए कार्य प्रारंभ न करे । शारीरिक स्फूर्ति और प्रफुल्लितता नही रहेगी । मानसिक उद्वेग रहेगा ।

मीन :~ आज आप चिंतित रहेंगे । शंका – कुशंकाओं के कारण प्रफुल्लित नही रहेंगे । कार्यो में रुकावट आने से कार्य में विलंब होगा । सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा । व्यापार में भागीदारों से संभलकर रहे ।। ( डाँ.अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *