आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग🗓
🌻शुक्रवार, ३१ दिसम्बर २०२१🌻

सूर्योदय: 🌄 ०७:१३
सूर्यास्त: 🌅 ०५:२९
चन्द्रोदय: 🌝 २९:३०
चन्द्रास्त: 🌜१५:०१
अयन 🌕 उत्तरायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: 🌫️ शिशिर
शक सम्वत: 👉 १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७८ (आनन्द)
मास 👉 पौष
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 द्वादशी (१०:३९ तक)
नक्षत्र 👉 अनुराधा (२२:०४ तक)
योग 👉 शूल (१८:०१ तक)
प्रथम करण 👉 तैतिल (१०:३९ तक)
द्वितीय करण 👉 गर (२१:०० तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 धनु
चंद्र 🌟 वृश्चिक
मंगल 🌟 वृश्चिक (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 मकर (उदय, पश्चिम, मार्गी)
गुरु 🌟 कुंम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 धनु (उदय, पश्चिम, वक्री)
शनि 🌟 मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 वृष
केतु 🌟 वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५९ से १२:४०
अमृत काल 👉 १२:४५ से १४:११
सर्वार्थसिद्धि योग 👉 ०७:१३ से २२:०४
विजय मुहूर्त 👉 १४:०२ से १४:४३
गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:१७ से १७:४१
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५३ से २४:४८
राहुकाल 👉 ११:०३ से १२:२०
राहुवास 👉 दक्षिण-पूर्व
यमगण्ड 👉 १४:५४ से १६:१०
होमाहुति 👉 केतु
दिशाशूल 👉 पश्चिम
नक्षत्र शूल 👉 पूर्व (२२:०४ से)
अग्निवास 👉 पाताल (१०:३९ पृथ्वी)
चन्द्रवास 👉 उत्तर
शिववास 👉 नन्दी पर (१०:३९ से भोजन में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – चर २ – लाभ
३ – अमृत ४ – काल
५ – शुभ ६ – रोग
७ – उद्वेग ८ – चर
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – रोग २ – काल
३ – लाभ ४ – उद्वेग
५ – शुभ ६ – अमृत
७ – चर ८ – रोग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
उत्तर-पश्चिम (दहीलस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
प्रदोष व्रत, स्वरूप द्वादशी, त्रयोदशी तिथि क्षय, वाहनादि क्रय-विक्रय मुहूर्त दोपहर १२:३० से ०१:४९ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २२:०४ तक जन्मे शिशुओ का नाम
अनुराधा नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (नी, नू, ने) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम ज्येष्ठा नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमश (नो) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
धनु – ३०:१० से ०८:१३
मकर – ०८:१३ से ०९:५५
कुम्भ – ०९:५५ से ११:२०
मीन – ११:२० से १२:४४
मेष – १२:४४ से १४:१८
वृषभ – १४:१८ से १६:१२
मिथुन – १६:१२ से १८:२७
कर्क – १८:२७ से २०:४९
सिंह – २०:४९ से २३:०८
कन्या – २३:०८ से २५:२६
तुला – २५:२६ से २७:४७
वृश्चिक – २७:४७ से ३०:०६
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०७:१३ से ०८:१३
चोर पञ्चक – ०८:१३ से ०९:५५
शुभ मुहूर्त – ०९:५५ से १०:३९
रोग पञ्चक – १०:३९ से ११:२०
शुभ मुहूर्त – ११:२० से १२:४४
शुभ मुहूर्त – १२:४४ से १४:१८
रोग पञ्चक – १४:१८ से १६:१२
शुभ मुहूर्त – १६:१२ से १८:२७
मृत्यु पञ्चक – १८:२७ से २०:४९
अग्नि पञ्चक – २०:४९ से २२:०४
शुभ मुहूर्त – २२:०४ से २३:०८
रज पञ्चक – २३:०८ से २५:२६
शुभ मुहूर्त – २५:२६ से २७:४७
चोर पञ्चक – २७:४७ से ३०:०६
शुभ मुहूर्त – ३०:०६ से ३१:१३
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपको आशा से अधिक एवं एक दम विपरीत फल देगा। विशेष कर आज अपनी सोच में निराशा को जगह ना दें। आज आप जो भी विचार करेंगे उसका विपरीत फल मिलेगा। कार्यो में अधिक व्यस्त रहने के कारण सामाजिक क्षेत्र से दूरी बनेगी। धन लाभ के लिए किये जा रहे प्रयासों में बड़ी मुश्किल से सफलता मिलेगी। प्रेम प्रसंगों के कारण किसी से विवाद हो सकता है। खर्च अनियंत्रित रहेंगे जिससे आर्थिक संतुलन बिगड़ेगा। शारीरिक रूप से अधिक परिश्रम करने में असमर्थ रहेंगे। हित शत्रु हानि पहुँचा सकते है सतर्क रहें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपका आज का दिन लाभदायक रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर आसानी से विजय पा लेंगे। कार्य व्यवसाय भी पहले से बेहतर चलेंगे। आपकी सोची हुई योजनाओं में से अधिकांश सफल रहेंगी। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। व्यवसाय में नए प्रयोग अधिक लाभ कराएंगे।
रुके हुए धन की प्राप्ति में थोड़ी बाधा आ सकती है परन्तु प्रयास करने पर वापसी की उम्मीद बनी रहेगी। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते है। सुख के साधनों की वृद्धि करने पर अधिक ध्यान रहेगा इसपर खर्च भी करेंगे। गृहस्थ सुख सामान्य रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन सभी कार्यो को आप जी जान से करेंगे परन्तु फिर भी सफलता मिलने में संदेह रहेगा। सरकारी कार्य भी नियमो की पूर्ति ना होने के कारण अधूरे रहेंगे। मध्यान के बाद व्यावसायिक एवं घरेलु कार्यो के कारण दौड़-धूप करनी पड़ेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव आने से शरीर में शिथिलता आएगी। गुप्त शत्रु से सावधान रहें। लोग मीठा व्यवहार करके अपना काम निकालेंगे। बाहर के लोगो के प्रति आज अधिक उदारता दिखाएँगे परन्तु घर में इसके विपरीत व्यवहार रहने से क्लेश होने की संभावना है। आर्थिक लेन-देन सोच समझ कर करें। आहार संतुलित लें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन के पूर्वार्ध में आप दुविधा में फंसे रहेंगे। किसी भीं कार्य में स्थिति स्पष्ट ना होने के कारण कार्य रुके रह सकते है केवल मन ही मन कार्यो की रूपरेखा बनाएंगे। धीरे-धीरे स्थिति स्पष्ट होती जाएगी। किसी भी प्रकार का आर्थिक आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ रहेगा परन्तु धन की आमद सुनिश्चित नहीं रहने से बीच-बीच में व्यवधान भी आएंगे फिर भी इनसे पार पाकर सफल रहेंगे। पारिवारिक वातावरण आरम्भ में मनमुटाव वाला रहेगा बाद में आपसी भावनाओ की समझ होने लगेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपको आज के दिन भी थोड़ा सावधानी बरतने की सलाह है चंद्र आपकी राशि से चौथे होने पर किसी गलती के कारण मन में संताप रहेगा। हानि के चलते कार्यो से मजबूरन जी चुरायेंगे। सरकारी कार्य लंबित रहने से समय एवं धन व्यर्थ खर्च होंगे। परिवार अथवा कार्य क्षेत्र पर किसी महिला के कारण अशांति फ़ैल सकती है। धर्म के प्रति निष्ठा होने पर भी भजन पूजन में मन नहीं लगा पाएंगे। संध्या के आसपास का समय थोड़ा राहत भरा रहेगा परन्तु थकान भी रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका आज का दिन सामान्य से अधिक शुभ फल देने वाला रहेगा। सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुअवसर मिलेगा फिर भी इससे आर्थिक लाभ की आशा ना रखे सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। धन लाभ के लिए आज थोड़ा अधिक बौद्धिक एवं शारीरिक परिश्रम करना पड़ेगा। धार्मिक कार्यो में भी सहभागिता देंगे। मध्यान के समय कार्य व्यवसाय में गति रहने से व्यस्तता रहेगी। शारीरिक रूप से थका हुआ अनुभव होगा। परिजनो की इच्छा पूर्ती पर खर्च करेंगे। गृहस्थ सुख सामान्य रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन मिला-जुला रहेगा। भावुकता अधिक रहने के कारण छोटी-छोटी बातों को दिल पर लेंगे। घर एवं बाहर का वातावरण इसी कारण दूषित हो सकता है। आर्थिक आयोजनों को पूर्ण करने में पहले बाधाएं आएगी बाद में स्थिति आपके पक्ष में आने से लाभ के अवसर मिलेंगे। मध्यान के बाद अधिकांश मामलो में आप अपने मन की ही करेंगे और इससे संतुष्ट भी रहेंगे। घर की समस्याएं घर में ही निपटाएं बाहर ना लेजाए। व्यावसायिक कारणों से अल्प लाभदायी यात्रा हो सकती है। पैतृक कार्य में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन अधिकांश समय आपमें चंचलता अधिक रहेगी। महत्त्वपूर्ण कार्यो में भी लापरवाही दिखाएंगे अथवा इच्छा शक्ति की कमी रहने से कार्य हानि हो सकती है। व्यवहारिक रूप से आप अधिक सक्रिय रहेंगे। मन चंचल रहने पर भी हास्य परिहास से आस-पास का वातावरण हल्का करने की क्षमता रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से संध्या का समय अधिक शुभ रहेगा। बैठे बिठाये धन लाभ होने की सम्भवना है। पारिवारिक सदस्य से रूठना मनाना लगा रहेगा। मित्र मण्डली के साथ पर्यटन के अवसर मिलेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज दिन के पूर्वार्ध में परिस्तिथियां प्रतिकूल रहेंगी। पूर्व निर्धारित कार्य में विलम्ब होने से भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। धन संबंधित कार्य को लेकर किसी से तकरार हो सकती है। आज आप गहरी सोच में डूबे रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों का मनमाने आचरण के कारण क्रोध आएगा फिर भी मौन रहकर कार्य करें अन्यथा आगे होने वाले लाभ से वंचित रह सकते है। दोपहर के बाद स्थिति में सुधार आएगा। विघ्न डालने वाले स्वयं अपनी गलती मानकर सहयोग करेंगे। धन लाभ मध्यम रहेगा। परिजनों से भी बेकार की बहस हो सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज दिन के पहले भाग में सभी कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य उत्तम् रहेगा।सामाजिक क्षेत्र से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धन लाभ होने से आर्थिक रूप से अधिक सक्षम बनेंगे। आयवश्यक कार्य मध्यान से पहले पूर्ण करने का प्रयास करें। इसके बाद सभी कार्यो में व्यवधान आने लगेंगे। जहाँ से लाभ की संभावना है वहां से निराशा मिलेगी। फिर भी मानसिक रूप से विचलित नहीं होंगे। परिजनों का स्नेह एवं सहयोग मिलता रहेगा। घर के बुजुर्ग की सेहत ख़राब होने के कारण थोड़ी असहजता बनेगी। सन्तानो के विषय में शुभ समाचार मिलेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज भी दिन आपके अनुकूल रहेगा। सरकार की तरफ से लाभ होने के संकेत है अथवा थोड़े प्रयास के बाद लटके सरकारी कार्यो में सफलता अवश्य मिलेगी। कार्य क्षेत्र से दोपहर के बाद आकस्मिक खुशखबरी मिलने से आनंदित रहेंगे। धन का खर्च अधिक रहेगा परन्तु व्यर्थ नहीं होगा। अविवाहितो को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। नए सम्बन्ध बनने की पूर्ण सम्भावना है। घर के बुजुर्ग आप के ऊपर कृपा बनाये रहेंगे। अधिकारियों अथवा अन्य वरिष्ठ लोगो से आसानी से काम निकाल सकेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका आज का दिन भाग्योदय कारक रहेगा। घर एवं बाहर आशा से अधिक सहयोगी वातावरण मिलने से लगभग सभी कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे परन्तु उधार सम्बंधित व्यवहारों के कारण थोड़ी चिंता भी रहेगी। नौकरी पेशा जातकी की कार्य कुशलता के लिए प्रशंशा होगी। थोक अथवा कमीशन के व्यवसाय से अधिक लाभ मिलेगा। धन लाभ प्रचुर मात्रा में होने से खुश रहेंगे। घर की महिलाएं आप पर प्रसन्न रहेंगी। दाम्पत्य जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। बाहर घूमने एवं उत्तम भोजन सुख मिलेगा। आलस्य से बचें।
————————————–🙏राधे राधे🙏

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 31 दिसंबर 2021 शुक्रवार संवत् 2078 मास पौष कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि प्रातः 10:57 बजे तक रहेगी बाद त्रयोदशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:10 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:49 बजे होगा । अनुराधा नक्षत्र रात्रि 09:18 बजे तक रहेगा पश्चात् ज्येष्ठा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृश्चिक राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 11:18 से 12:38 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आयात निर्यात के साथ जुड़े व्यापारियों को लाभ और सफलता मिलेगी । खोई हुई वस्तु मिल सकती है । प्रिय व्यक्ति से प्रेम का सुखद अनुभव रहेगा । प्रवास आर्थिक लाभ और वाहन सुख की संभावना है । वाद – विवाद से दूर रहे ।

वृषभ :~ आज आपका का दिन शुभफलदायक रहेगा । निर्धारित कार्य सफलता से होंगे । अधूरे कार्य पूरे होंगे । आर्थिक लाभ होगा । बीमारी में राहत मिलेगी । नौकरी वालों को लाभ होगा । सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा ।

मिथुन :~ आज आप वाद – विवाद या चर्चाओं में न पडे । आत्म सम्मान को ठेस पहुँचेगी तथा स्त्री मित्रों द्वारा खर्च या नुकसान हो सकता है । पेट सम्बंधी बीमारियों से परेशानी होगी । नए कार्य का आरंभ और प्रवास न करे ।

कर्क :~ आज आपको शारीरिक – मानसिक अस्वस्थता रहेगी । छाती में दर्द या किसी विकार से परिवार में अशांति रहेगी । स्त्री पात्र से मनमुटाव हो सकता है । सार्वजनिक मानहानि होने से दुःख होगा । समय से भोजन नहीं मिलेगा । अनिद्रा रहेगी ।

सिंह :~ आज आप पर कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय का नशा रहेगा , जिससे प्रसन्नता रहेगी । भाई – बहनों के साथ घर पर कोई आयोजन करेंगे । मित्रों , स्नेहीजनों के साथ यात्रा होगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । आर्थिक लाभ , प्रियजनों की मुलाकात से खुशी होगी ।

कन्या :~ आज आपके परिवार में आनंद का माहौल रहेगा । वाणी की मधुरता और न्यायप्रिय व्यवहार से लोकप्रिय रहेंगे । आर्थिक लाभ हो सकता है । मिष्टान्न भोजन मिलेगा । विद्यार्थियों के लिए अनुकूल है । मौज – शौक मे खर्च होगा । अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहे ।

तुला :~ आज आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति अधिक निखरेगी । शारीरिक , मानसिक स्वस्थता रहेगी । मनोरंजन की प्रवृत्तियों में दोस्तों तथा परिवारजनों के साथ भाग लेंगे । आर्थिक लाभ होगा । सुंदर भोजन वस्त्र और वाहन सुख मिलेगा । प्रिय व्यक्ति से मुलाकात तथा कार्य सफलता है ।

वृश्चिक :~ आज आप दुर्घटना या शल्य चिकित्सा से संभलकर रहे । बातचीत में गलतफहमी न हो इसका ध्यान रखे । स्वभाव में उग्रता रहेगी , इसलिए विवाद से दूर रहें । सम्बंधियो से कोई कुप्रसंग की संभावना है । मानहानि या धनहानि हो सकती है । अदालती कार्यों में सतर्क रहे ।

धनु :~ आज आपका दिन आर्थिक , सामाजिक और पारिवारिक दृष्टि से लाभदायक है । मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं । पुत्र और पत्नी से कुछ लाभ मिलेगा । आय में वृद्धि तथा व्यापार में लाभ होगा । स्त्री मित्रों से लाभ होगा । अच्छे भोजन का योग है ।

मकर :~ आज आपको  व्यापार में लाभ हो सकता हैं । वसूली , प्रवास , आय के लिए शुभ है । सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी या नौकरी में उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की प्रशंसा होगी । पदोन्नति की संभावना बढ़ेगी । प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी ।

कुंभ :~ आज आपके स्वास्थ्य में बेचैनी , थकान और ऊबन रहेगी । परंतु मानसिक स्वस्थता रहेगी । शारीरिक स्फूर्ति नही रहने से काम मे उत्साह नहीं रहेगा । आफिस तथा काम – काज की जगह उच्च पदाधिकारियों की नाराजगी रहेगी । मौज – शौक और घूमने – फिरने मे खर्च होगा । लंबी यात्रा होगी ।

मीन :~ आज आप स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे । स्वास्थ्य पर खर्च होगा । अचानक खर्च होगा । अन्य कामकाज में भी प्रतिकूलता रहेगी । पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है । इसलिए संभलकर बोलें । आकस्मिक लाभ से परेशानी कम होगी । ( डाँ.अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *