आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग🗓
🌻बुधवार, ५ जनवरी २०२२🌻

सूर्योदय: 🌄 ०७:१४
सूर्यास्त: 🌅 ०५:३३
चन्द्रोदय: 🌝 ०९:३५
चन्द्रास्त: 🌜२०:२७
अयन 🌕 उत्तरायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: 🌫️ शिशिर
शक सम्वत: 👉 १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७८ (आनन्द)
मास 👉 पौष
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 तृतीया (१४:३४ तक)
नक्षत्र 👉 श्रवण (०८:४६ तक)
योग 👉 वज्र (१८:१५ तक)
प्रथम करण 👉 गर (१४:३४ तक)
द्वितीय करण 👉 वणिज (२५:२६ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 धनु
चंद्र 🌟 कुंम्भ (१९:५३ से)
मंगल 🌟 वृश्चिक (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 मकर (उदित, पश्चिम, मार्गी)
गुरु 🌟 कुंम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 धनु (उदय, पश्चिम, वक्री)
शनि 🌟 मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 वृष
केतु 🌟 वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 ❌❌❌
अमृत काल 👉 २१:२८ से २२:५८
रवियोग 👉 ०८:४६ से ३१:११
विजय मुहूर्त 👉 १४:०५ से १४:४६
गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:२१ से १७:४५
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५५ से २४:५०
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २९:२४ से ३०:१९
राहुकाल 👉 १२:२२ से १३:३९
राहुवास 👉 दक्षिण-पश्चिम
यमगण्ड 👉 ०८:३१ से ०९:४८
होमाहुति 👉 सूर्य (०८:४६ तक)
दिशाशूल 👉 उत्तर
अग्निवास 👉 पृथ्वी (१४:३४ तक)
भद्रावास 👉 मृत्यु (२५:२६ से)
चन्द्रवास 👉 दक्षिण (पश्चिम १९:५४ से)
शिववास 👉 सभा में (१४:३४ क्रीड़ा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – लाभ २ – अमृत
३ – काल ४ – शुभ
५ – रोग ६ – उद्वेग
७ – चर ८ – लाभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – शुभ
३ – अमृत ४ – चर
५ – रोग ६ – काल
७ – लाभ ८ – उद्वेग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
पश्चिम-दक्षिण (गुड़ अथवा दूध का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
शुक्र वक्री पश्चिम में, पंचक आरम्भ १९:५३ से आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ०८:४६ तक जन्मे शिशुओ का नाम
श्रवण नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (खो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम धनिष्ठा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (ग, गी, गू, गे) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
धनु – २९:५० से ०७:५४
मकर – ०७:५४ से ०९:३५
कुम्भ – ०९:३५ से ११:०१
मीन – ११:०१ से १२:२४
मेष – १२:२४ से १३:५८
वृषभ – १३:५८ से १५:५३
मिथुन – १५:५३ से १८:०८
कर्क – १८:०८ से २०:२९
सिंह – २०:२९ से २२:४८
कन्या – २२:४८ से २५:०६
तुला – २५:०६ से २७:२७
वृश्चिक – २७:२७ से २९:४६
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
अग्नि पञ्चक – ०७:१४ से ०७:५४
शुभ मुहूर्त – ०७:५४ से ०८:४६
रज पञ्चक – ०८:४६ से ०९:३५
शुभ मुहूर्त – ०९:३५ से ११:०१
चोर पञ्चक – ११:०१ से १२:२४
रज पञ्चक – १२:२४ से १३:५८
शुभ मुहूर्त – १३:५८ से १४:३४
चोर पञ्चक – १४:३४ से १५:५३
शुभ मुहूर्त – १५:५३ से १८:०८
रोग पञ्चक – १८:०८ से २०:२९
शुभ मुहूर्त – २०:२९ से २२:४८
मृत्यु पञ्चक – २२:४८ से २५:०६
अग्नि पञ्चक – २५:०६ से २७:२७
शुभ मुहूर्त – २७:२७ से २९:४६
शुभ मुहूर्त – २९:४६ से ३१:११
रज पञ्चक – ३१:११ से ३१:१४
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज दिन का पहला भाग आपकी आशाओं के विपरीत रहने वाला है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक रहने से धन की कमी अनुभव होगी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर कीसी से कर्ज लेने की नौबत भी आ सकती है। आस-पडोसी की गलतियों को आज नजरअंदाज करें अन्यथा छोटी बात बड़ा विवाद खड़ा कर देगी। परिजनों की सहानुभूति मानसिक कमजोरी दूर करेगी। धार्मिक गतिविधियों में भी फिजूल खर्ची पर नियंत्रण रखें। अल्प धन लाभ होगा। मध्यान बाद स्थिति में कुछ समय के लिये सुधार तो आएगा लेकिन स्वभाव में लापरवाही भी बढ़ने से कोई खास लाभ नही उठा पाएंगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज दिन के पूर्वार्ध में आपको परिश्रम के अनुसार फल ना मिलने से मानसिक पीड़ा हो सकती है। दिमाग में नए-नए विचार आने से किसी ठोस निर्णय लेने में परेशानी होगी। नई वस्तुओ की खरीददारी अथवा नये कार्य में निवेश आज ना करें। उत्तरार्ध के बाद स्थिति बेहतर होने लगेगी। धन की आमद होने से वित्तीय आयोजन कर पाएंगे। थोक के व्यवसायी आज निवेश कर सकते है आगे लाभ होगा। परिवार में किसी के बीमार होने से धन का व्यय भी रहेगा परन्तु शांति भी रहेगी। धर्म पर खर्च कर सकते है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता अधिक रहेगी हाथ में लिए अनुबंध समय पर पूर्ण नहीं करने के कारण आलोचना हो सकती है। स्वभाव से भी आज ढीलापन रहने के कारण भागदौड़ वाले कार्यो से बचने का प्रयास करेंगे। लेकिन फिर भी आज कार्य क्षेत्र पर अधिकांश कार्य अपने ही बलबूते करना पड़ेगा। सहकारी कार्य लेट-लतीफी के कारण अधूरे रहेंगे। नयी योजनाओं को हाथ में लेने से पहले हानि-लाभ की समीक्षा करलें। संध्या के बाद आर्थिक विषयो में सफलता मिलेगी। यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी लेकिन आज टालना ही बेहतर रहेगा। सर, अथवा कमर से निचले भाग में समस्या बनने की सम्भवना है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आंशिक शुभ रहेगा। पुरानी गलतियों या व्यवहार की कमी के कारण आज मन में ग्लानि रहेगी। सेहत भी आज थोड़ी विपरीत रहने से मन की बहुप्रतीक्षित इच्छा अधूरी रह सकती है परन्तु आर्थिक दृष्टिकोण से दिन लाभदायक रहेगा। थोड़े परिश्रम से आशा से अधिक मुनाफा कमा सकते है इसके लिए कुछ अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। आज शेयर सट्टे में निवेश शीघ्र लाभ देगा। पैतृक संपत्ति के कार्य अधूरे रह सकते है। घरेलू सुख सामान्य से उत्तम रहेगा। आज कही सुनी बातों पर विश्वास ना करें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन भी ग्रह स्थिति घर बाहर उथल पुथल कराएगी में आपको घरेलु मामलो में विशेष सावधानी बरतने की आयवश्यक रहेगी। रूठने-मनाने में दिन का कुछ भाग व्यर्थ हो सकता है। बुजुर्ग वर्ग भी आज आपकी विचारधारा के विपरीत सोच रखेंगे जिससे तालमेल बैठाने में मुश्किल होगी। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति आपकी लाचारी का फायदा उठा सकता है। आज किसी के आगे समर्पण ना करें थोड़ा धैर्य रख मध्यान बाद की प्रतीक्षा करें परिस्थितियां सुधारने पर राहत मिलने लगेगी। आज बाहरी व्यक्ति से मन के भेद प्रकट ना करें। सेहत अकस्मात खराब हो सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप कार्यो की भरमार रहने के कारण भ्रमित हो सकते है। परिश्रम का उचित फल नहीं मिलेगा दोपहर तक कार्यो में व्यवधान आने से निराश रहेंगे परन्तु संध्या के समय किसी परिचित के सहयोग से लाभ होने से खर्च निकल जाएंगे। लेकिन संध्या का समय शारीरिक रूप से सावधानी बरतने का है आकस्मिक दुर्घटना अथवा किसी अशुभ समाचार के मिलने से मन परेशान होगा। सरकारी कार्य आज भी निरस्त करें। परिवार के प्रति अधिक भावनात्मक बनेंगे। आध्यात्म में रूचि होने पर भी समय नहीं दे पाएंगे। व्यसनों से दूर रहें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन भी अस्तव्यस्त रहने से मनोकामना अधूरी रह सकती है। मध्यान तक जोखिम वाले कार्यो से बचने का प्रयास करें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते है। आज कार्य क्षेत्र पर किसी से ना उलझे पद एवं प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। सांसारिक गतिविधियों में व्यस्त रहने के कारण स्वयं की अनदेखी करनी पड़ेगी परन्तु इसके बदले धन लाभ होने से संतोष रहेगा। दोपहर बाद धर्म-कर्म में अधिक रुचि रहेगी धार्मिक कार्यक्रमो में उपस्थिति देंगे। घर के बुजुर्गो से नए अनुभव मिलेंगे। पत्नी संतान का सुख मिलेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र से अतिरिक्त आय होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन के स्त्रोत्र बढ़ेंगे लेकिन आज हाथ खुला रहने से भविष्य में बड़े खर्च की योजना भी बनेगी। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय ना दे पाने से लोगो से दूरी बन सकती है। संध्या का समय पूर्वनियोजित रहेगा पर्यटन पार्टी की योजना बनाई जाएगी। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सन्तानो के ऊपर अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा। सेहत छोटी मोटी व्याधि को छोड़ सामान्य रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सेहत लगभग सामान्य रहेगी। आज कई दिनों से लटके किसी अनुबंध के आगे बढ़ने से धन लाभ की कामना अधूरी रहेगी। व्यवसाय के ऊपर अधिक ध्यान देने के बाद भी कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु धनागम के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। संध्या बाद आवश्यकता अनुसार धन की पूर्ति हो जाएगी। आज कार्य क्षेत्र पर आपकी लापरवाही के चलते अधिकारी वर्ग गर्म हो सकते है। स्टेशनरी अथवा प्रिंटिंग के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए आप कुछ नया करेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
रोजगार के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। सार्वजनिक क्षेत्र से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। बेरोजगार व्यक्तियों को भी रोजगार मिलने की सम्भावना बनेगी। आज आपसे बहस में कोई नहीं जीत पायेगा लेकिन बड़बोलेपन के कारण महिलाओं के सम्मान में कमी होगी। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढ़ने से कमर अथवा अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी। पारिवारिक वातावरण मिला जुला रहेगा। यात्रा आज किसी न किसी रूप में लाभदायक सिद्ध होगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आप अधिक लापरवाह रहने के कारण हानि उठा सकते है। प्रातः काल से ही यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान देने के बाद भी अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरों के ऊपर ज्यादा विश्वास भी हानि का कारण बन सकता है। कार्य क्षेत्र पर चोरी जैसी गतिविधि अथवा आप पर आरोप लगाए जा सकते है सावधान रहे। वाणी में कठोरता रहने से घर में कलह होने की सम्भवना है। आर्थिक लेन-देन लिख कर ही करें। संध्या का समय थकान वाला रहेगा कोई नापसंद कार्य भी करना पड़ सकता है। शारीरिक कमजोरी अनुभव करेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के पहले भाग में आर्थिक दृष्टिकोण से संतुष्टि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर बिक्री बढने से धन की आमद होगी। व्यक्तित्व का भी विकास होने से सामाजिक छवि बेहतर बनेगी। लेकिन धन हाथ मे आने के बाद दिमाग उटपटांग कामो में उलझेगा साथ ही कुछ समय के लिये पारिवारिक समस्याओं के कारण मन अशांत रहेगा। घर में किसी विवाद के बढ़ने की सम्भवना है। मौन दर्शक बनकर रहने में ही भलाई है। सेहत में थोड़ा बहुत बदलाव आ सकता है। अतिआवश्यक कार्य दोपहर बाद करना ही हितकर रहेगा।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰🙏राधे राधे🙏

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 05 जनवरी 2022 बुधवार संवत् 2078 मास पौष शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि दोपहर 02:44 बजे तक रहेगी बाद चतुर्थी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:12 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:14 बजे होगा । श्रवण नक्षत्र प्रातः 08:41 बजे तक रहेगा पश्चात् धनिष्ठा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मकर राशि मे रात्रि 12:08 बजे तक भ्रमण करते हुए कुंभ राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 12:34 से 01:53 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप का दिन मिश्र फलदायक है । अस्वस्थता एवं व्यग्रता रहेगी । शारीरिक थकान और आलस्य एवं मन में अशांति रहेगी । थोड़े क्रोधित रहेंगे जिससे कार्य बिगड सकते हैं ।

वृषभ :~ आज आप नए कार्य प्रारंभ न करें । स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । खान – पान में विशेष ध्यान रखे । शारीरिक थकान और मानसिक व्याकुलता रहेगी ।

मिथुन :~ आज आपको वाहन सुख मिलेगा । नए वस्त्रों की खरीदी और उसे पहनने के अवसर होगें । प्रणय के लिए अच्छा है । भोजन में मीठा मिल सकता है । तंदुरस्ती अच्छी रहेगी , सामाजिक सम्मान मिलेगा ।

कर्क :~ आज आप का दिन अच्छी तरह से बीतेगा । घर में शांति तथा आनंद का माहौल रहेगा एवं सुखमय प्रसंग बनेंगे । जो भी कार्य करेंगे उसमें यश प्राप्त होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । परिवारजनों के साथ हर्षोल्लास में समय बितेगा ।

सिंह :~ आज आप अधिक कल्पनाशील बनेंगे । संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे । विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय है । मित्रो से मिलन होगा , स्त्री मित्रों से लाभ होगा । परोपकार के कार्य हो सकता है ।

कन्या :~ आज आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा । कई परेशानियों से मन व्याकुल रहेगा । स्फूर्ति का अभाव होगा । स्वजनों से अनबन रहेगी । माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । जमीन , मकान के दस्तावेजों को संभालकर रखे ।

तुला :~ आज आपके बंधुओं से अच्छे संबंध रहेंगे तथा उनके साथ बैठकर पारिवारिक चर्चा होगी । धन लाभ के योग हैं । नए कार्यो के आरंभ के लिए शुभ है । शारीरिक व मानसिक स्वस्थ्य रहेंगें । पूँजी निवेशकों के लिए अच्छा है । भाग्यवृद्घि का दिन है ।

वृश्चिक :~ आज आपका दिन साधारण लाभ का है । व्यर्थ खर्च पर रोक लगाए । परिवार में झगडे न हों इसका विशेष ध्यान रखे । परिवार मे गलतफहमी को दूर करे । शारीरिक परेशानी के साथ मन में ग्लानि रहेगी । नकारात्मक मानसिकता न रखें ।

धनु :~ आज आप शारीरिक – मानसिक स्वस्थ्य का ध्यान रखें । निर्धारित कार्य कर सकेंगे । आर्थिक लाभ होगा । प्रवास की विशेषकर धार्मिक यात्रा हो सकती है । स्वजनों के मिलने से मन आनंदित रहेगा ।

मकर :~ आज आपके व्यावसाय में सहकारी हस्तक्षेप बढेगा । खर्च अधिक रहेगा । धार्मिक , सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढेगी तथा खर्च भी हो सकता है । स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । पुत्र एवं रिश्तेदारों से अनबन हो सकती है ।

कुंभ :~ आज आपके लिए नए कार्यों के प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ है । नौकरी तथा व्यापार में लाभ हो सकता है । स्त्री मित्रों से कार्य मिल सकता है । लक्ष्मी देवी की कृपादृष्टि है । सामाजिक क्षेत्र में ख्याति बढेगी ।

मीन :~ आज आपका दिन बहुत शुभ फलदायक रहेगा । कार्यसफलता और उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि से प्रसन्नता रहेगी । व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि तथा सफलता मिलेगी । पिता तथा बड़े – बुजुर्गों से लाभ होगा । लक्ष्मीदेवी की कृपादृष्टि रहेगी । ( डाँ.अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *