
🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग🗓
🌻रविवार, ९ जनवरी २०२२🌻
सूर्योदय: 🌄 ०७:१५
सूर्यास्त: 🌅 ०५:३७
चन्द्रोदय: 🌝 ११:५३
चन्द्रास्त: 🌜२४:२९
अयन 🌕 उत्तरायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: 🌫️ शिशिर
शक सम्वत: 👉 १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७८ (आनन्द)
मास 👉 पौष
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 सप्तमी (११:०८ तक)
नक्षत्र 👉 रेवती (पूर्ण रात्रि)
योग 👉 परिघ (१०:५० तक)
प्रथम करण 👉 वणिज (११:०८ तक)
द्वितीय करण 👉 विष्टि (२३:४० तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 धनु
चंद्र 🌟 मीन
मंगल 🌟 वृश्चिक (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 मकर (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
गुरु 🌟 कुंम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 धनु (अस्त, पश्चिम, वक्री)
शनि 🌟 मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 वृष
केतु 🌟 वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०३ से १२:४५
अमृत काल 👉 ३०:१६ से ०७:५८
विजय मुहूर्त 👉 १४:०७ से १४:४९
गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:२४ से १७:४८
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५७ से २४:५१
राहुकाल 👉 १६:१६ से १७:३४
राहुवास 👉 उत्तर
यमगण्ड 👉 १२:२४ से १३:४१
होमाहुति 👉 शुक्र
दिशाशूल 👉 पश्चिम
अग्निवास 👉 आकाश
भद्रावास 👉 मृत्यु (११:०८ से २३:४० तक)
चन्द्रवास 👉 उत्तर
शिववास 👉 भोजन में (११:०८ से श्मशान में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – उद्वेग २ – चर
३ – लाभ ४ – अमृत
५ – काल ६ – शुभ
७ – रोग ८ – उद्वेग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – अमृत
३ – चर ४ – रोग
५ – काल ६ – लाभ
७ – उद्वेग ८ – शुभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
उत्तर-पश्चिम (पान का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
गुरु गोबिन्द सिंह जयन्ती, बुध पश्चिम में अस्त २७:३५ पर आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ३१:१५ तक जन्मे शिशुओ का नाम
रेवती नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (दे, दो, च, ची) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
धनु – २९:३४ से ०७:३८
मकर – ०७:३८ से ०९:१९
कुम्भ – ०९:१९ से १०:४५
मीन – १०:४५ से १२:०८
मेष – १२:०८ से १३:४२
वृषभ – १३:४२ से १५:३७
मिथुन – १५:३७ से १७:५२
कर्क – १७:५२ से २०:१३
सिंह – २०:१३ से २२:३२
कन्या – २२:३२ से २४:५०
तुला – २४:५०+ से २७:११
वृश्चिक – २७:११+ से २९:३०
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
रोग पञ्चक – ०७:१४ से ०७:३८
शुभ मुहूर्त – ०७:३८ से ०९:१९
मृत्यु पञ्चक – ०९:१९ से १०:४५
अग्नि पञ्चक – १०:४५ से ११:०८
शुभ मुहूर्त – ११:०८ से १२:०८
मृत्यु पञ्चक – १२:०८ से १३:४२
अग्नि पञ्चक – १३:४२ से १५:३७
शुभ मुहूर्त – १५:३७ से १७:५२
रज पञ्चक – १७:५२ से २०:१३
शुभ मुहूर्त – २०:१३ से २२:३२
चोर पञ्चक – २२:३२ से २४:५०
शुभ मुहूर्त – २४:५० से २७:११
रोग पञ्चक – २७:११ से २९:३०
शुभ मुहूर्त – २९:३० से ३१:१४
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपको घर एवं बाहर कुछ ना कुछ हानि कराएगा। आज प्रत्येक कार्य को देख भाल कर ही करें। अतिआवश्यक कार्य यथा संभव आज टाल ही दें अन्यथा समय के साथ धन की भी बर्बादी होगी। सरकारी कार्य नियमो की उलझन में लटके रहेंगे। नौकरी वाले लोग आज कागजी कार्यो में सावधानी रखें। व्यापारी वर्ग आज व्यापार में उतार चढ़ाव के दौर से गुजरेंगे एक पल में लाभ की आशा बनेगी अगले ही पल आशा निराशा में बदल जाएगी। घर गृहस्थी में भी आज किसी ना किसी के बीमार पड़ने से अतिरिक्त परेशानी रहेगी। महिलाये पुरुषों की अपेक्षा शांत रहेंगी।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन पिछले दिनों की अपेक्षा राहत भरा रहेगा। शारीरिक रूप से भी आज पहले से बेहतर अनुभव करेंगे। बुजुर्गो की सेहत में सुधार आयेगा। व्यावसायिक क्षेत्र पर आज आरम्भ में असमंजस की स्थिति रहेगी परन्तु धीरे -धीरे गाड़ी पटरी पर आने लगेगी। दिन के अंतिम भाग में बिक्री में तेजी आने से धन की आमद होगी। प्रतिस्पर्धियों से बहस के प्रसंग भी बनेंगे इससे बचने का प्रयास करें। पैतृक संबंधों से भी भविष्य में लाभ की उम्मीद बनेगी। दाम्पत्य सुख में थोड़ी नीरसता रहने पर भी बाहर की अपेक्षा शांति का अनुभव होगा। संताने सहयोगी रहेंगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए सौभाग्य में वृद्धि करने वाला रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी कार्य व्यवसाय में भी कई दिन से चल रही योजना के सफल होने पर उत्साह का वातावरण बनेगा। धन लाभ आज आकस्मिक और आशाजनक ही होगा। भविष्य की योजनाओ के साथ पारिवारिक आवश्यकता की पूर्ति पर भी खर्च होगा। आज मीठा बोलने वालों से दूरी बना कर रहें अन्यथा जेब ढीली करनी पड़ेगी। महिलाये घरेलू कार्यो से ऊबन अनुभव करेंगी फिर भी जिम्मेदारी समय पर पूर्ण कर लेंगी। मित्र रिश्तेदारों के ऊपर खर्च करना पड़ेगा इनसे लाभ भी होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए शांतिदायक रहेगा। ईश्वरीय आराधना भजन-पूजन में निष्ठा रहने से मानसिक रूप से विचलित नही होंगे। कार्य व्यवसाय भी पहले की अपेक्षा बेहतर चलेगा परन्तु धन की आमद होने में कुछ ना कुछ विघ्न अवश्य आएंगे। सहकर्मी भी मनमानी करेंगे जिससे कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे बीच मे कहासुनी होने की भी संभावना है। कार्य क्षेत्र की अपेक्षा आज घर का वातावरण व्यस्त होने पर भी शांति की अनुभूति कराएगा। धार्मिक यात्रा के प्रसंग उपस्थित होंगे। संध्या का समय थकान रहने से आराम में बिताना पसंद करेंगे। स्त्री संतान का सुख सामान्य रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक एवं सामाजिक दृष्टि से अशुभ रहेगा। सेहत में दिन भर उतार चढ़ाव लगा रहेगा। कार्य व्यवसाय एवं आर्थिक कारणों से मानसिक अशांति रहेगी। महिलाये भी आज पेट, कमर एवं अन्य शारीरिक अंगों में अकड़न-दर्द रहने से परेशान होंगी। कार्य व्यवसाय पर धन लाभ तो होगा लेकिन व्यर्थ के खर्च बढ़ने से तुरंत खर्च भी हो जाएगा। यात्रा की योजना आज टालना बेहतर रहेगा। खर्च के साथ दुर्घटना के भी योग है घर मे भी उपकरणों पर सावधानी से कार्य करें। पूजा पाठ में भी कम ही मन लगेगा। तंत्र-मंत्र के रहस्यों का प्रति रुचि बढ़ेगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपको अपने अधिकांश कार्यो में विजय मिलेगी। सोच विचार कर ही किसी कार्य को करेंगे। आज धन लाभ प्रयास करने पर अवश्य होगा। सरकारी कार्यो में जोड़ तोड़ करके सफलता पा लेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज आपका दबदबा रहेगा विरोधी आपके आगे आने की हिम्मत नही करेंगे। सहकर्मियों से बीच मे मतभेद होंगे निराकरण भी तुरंत हो जाएगा। घरेलू सुख भी आज उत्तम रहेगा। सुख सुविधा जुटाने पर खर्च करेंगे। लेकिन बाहर के खान-पान में संयम रखें बदहजमी गैस आदि की परेशानी हो सकती है। घर के बुजुर्ग से शुभ समाचार मिलेंगे।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन दौड़ धूप तो रहेगी लेकिन इसका सकरात्मक परिणाम भी मिलेगा। व्यवसाय में आज निश्चिन्त होकर कार्य करें जोखिम लेने से ना डरें मध्यान तक की मेहनत का फल संध्या के आस-पास मिलने लगेगा। धन का निवेश भी आज दुगना होकर ही वापस आएगा। अधिकारी वर्ग की नरमदिली कार्यो को आसान बनाएगी। सरकार सम्भाधित कार्य आज पूर्ण हों सकते है प्रयास करते रहें। महिलाये अधिक बोलने की आदत के कारण हास्य की पात्र बनेगी लेकिन गृहस्थ को संभालने में सहायक भी रहेंगी। पैतृक सम्बन्धित कार्यो अथवा पिता से लाभ होगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप अपने दिमाग पर कुछ ज्यादा ही जोर डालेंगे अनिर्णायक स्थिति रहने के कारण अधिकांश कार्य अधूरे रह जाएँगे या निरस्त भी करने पड़ सकते है। नौकरी वाले लोगो को अतिआत्मविश्वास के कारण कार्य मे हानि होंगी। व्यवसायी वर्ग भी आज लापरवाही करेंगे जिसके फलस्वरूप कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था फैलेगी जिसे सुधारना आज मुश्किल ही रहेगा। धन लाभ आज परिश्रम करने पर भी अल्प मात्रा में ही होगा। पारिवारिक स्थिति भी समय से मांग पूरी ना कर पाने पर खराब होगी। महिलाये अहसान जता कर कार्य करेंगी। संतान सुख भी कम ही रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन सावधानी से व्यतीत करें। आज आप बड़बोलेपन के कारण कलह को स्वयं ही आमंत्रण देंगे। प्रातः काल मे ही परिजन अथवा किसी आस-पड़ोसी से कलह के प्रसंग बनेंगे जिसके कारण मध्यान तक मन मे आवेश बना रहेगा। महिलाओ से आज संयमित व्यवहार रखें अन्यथा पूरी दिनचार्य खराब हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर भी किसी ना किसी से छोटी-छोटी बातों पर उलझने के कारण काम-काज प्रभावित होगा सामाजिक सम्मान में भी आज कमी आएगी। आर्थिक कारणों से भी उलझे रहेंगे धन की आमद खर्च निकलने लायक भी नही रहेगी। शान्त रहने का प्रयास करें।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपके लिए आज का दिन भी लाभदायक रहेगा। दिन के आरंभ में अवश्य थोड़ी सुस्ती रहेगी इसके बाद का समय व्यस्त रहेगा। कार्य क्षेत्र के साथ ही आज अन्य काम भी आने से थोड़ी असुविधा होगी परन्तु तालमेल बैठा ही लेंगे। नौकरी वाले लोगो को अधिकारी वर्ग के गंभीर रहने से थोड़ी परेशानी तो होगी लेकिन इसका परिणाम बाद में लाभदायक रहेगा सही समय पर कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसायी वर्ग आज लेदेकर काम चलाने की नीति अपनाएंगे खर्च करने पर ही लाभ की स्थिति बन सकेगी। महिलाये भी आज भविष्य के लिए संचय कर सकेंगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहेगा। आप आवश्यकता रहने पर भी आर्थिक मामलों को ज्यादा महत्त्व नही देंगे। सहज रूप से जितना मिल जाएगा उसी में संतोष कर लेंगे। मध्यान तक आलस्य अधिक रहने के कारण कार्यो में सुस्ती दिखाएंगे इसके बाद का समय बेहतर रहेगा कही से आकस्मिक लाभ के समाचार मिलने से उत्साहित होंगे साथ ही निश्चिन्त होने पर लापरवाही भी बढ़ेगी। नौकरी वाले जातक अधिकारियों से किसी कारण नाराज रहेंगे। महिलाये मानसिक रूप से शांत रहेंगी परन्तु व्यवहारिकता में रूखापन
दिखाएंगी। परिवार में नासमझी के कारण तनाव हो सकता है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपको परिश्रम का उचित फल मिल सकेगा। कार्य व्यवसाय में थोड़ी मेहनत के बाद उत्साहजनक लाभ मिलेगा सहकर्मी आज आपसे ईर्ष्या करेंगे लेकिन आपकी दिनचार्य एवं व्यक्तित्त्व पर इसका कोई असर नही पड़ेगा। कुछ दिनों से चल रही धन संबंधित उलझने शांत होंगी। मन इच्छित कार्यो पर खर्च कर सकेंगे फिजूल खर्ची भी रहेगी लेकिन पारिवारिक खुशी के आगे व्यर्थ नही लगेंगे। सार्वजनिक कार्यो में आज कम रुचि लेंगे महिलाये भी आज अपने आओ में ही ज्यादा मस्त रहेंगी। पारिवारिक वातावरण छोटी मोटी बातो को छोड़ शांत ही रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰🙏राधे राधे🙏

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 09 जनवरी 2022 रविवार संवत् 2078 मास पौष शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि प्रातः 11:09 बजे तक रहेगी बाद अष्टमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:12 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:56 बजे होगा । रेवती नक्षत्र संपूर्ण दिनरात रहेगा । आज का चंद्रमा मीन राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल सायं 04:39 से 05:56 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:09 से 12:54 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
–: विशेष :–
आज भद्रा प्रातः 11:09 से रात्रि 11:47 बजे तक रहेगी । गुरु गोविंद सिंह जयंती , भानु सप्तमी , पंचक , जैन मुनि राजेंद्र सुरिश्वर जन्म त्रिस्तुतिक , गंडमूल संपूर्ण दिनरात ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आपके लिए उगाही एवं प्रवास के लाए दिन अच्छा है । व्यापार से लाभ होगा । घर में शुभप्रसंग होगा । शेयर – सट्टे में लाभ होगा । पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी ।
वृषभ :~ आज आप व्यावसाय मे नई विचारधारा अमल में लाएँगे । आलस्य और व्यग्रता रहने से स्वास्थ्य का ध्यान दे । प्रतिस्पर्धीयों से वाद – विवाद में न पडे । अग्नि , जल और अकस्मात से बचे । व्यापारियों को लेन – देन में प्रवास से लाभ होगा ।
मिथुन :~ आज आप खान – पान में ध्यान रखे । वाहन चलाते समय अनिष्ट न हो इसका ध्यान रखे । आकस्मिक खर्च होगा । किसी कारण बाहर जा सकते है । मध्याहन के बाद बौद्धिक अथवा साहित्यिक प्रवृत्तियों में मन लगेगा । मानसिक अस्वस्थता रहेगी ।
कर्क :~ आज आपका आर्थिक पहेलु सुदृढ़ रहेगा । वैचारिक अस्थिरता रहेगी , मुसाफरी होगी । अचानक खर्च होगा । भागीदारों से आंतरिक मतभेद बढेगा । नौकरी – धंधे में अनुकूलता रहेगी । गुस्से पर नियंत्रण रखे ।
सिंह :~ आज आप के व्यापार का विस्तार होगा । व्यवसाय में आर्थिक आयोजन कर सकेंगे । उचित खर्च होगा । विदेश स्थित व्यवसायिंयो से लाभ हो सकता है । प्रबल लाभ के योग हैं । फिर भी विचारों में अनिर्णायकता रहेगी ।आकस्मिक खर्च होगा ।
कन्या :~ आज आप का दिन सुख – शांति से बीतेगा । आभूषणों की खरीदी के साथ कला के प्रति रुचि रहेगी । व्यापार के लिए दिन बहुत अच्छा है । आर्थिक विषयों में सरलता रहेगी । घर में शांति और आनंद रहेगा।
तुला :~ आज आपमे शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता का अभाव रहेगा । परिवार में उग्र माहौल रहेगा । व्यावहारिक जीवन में मानहानि न हो इसका ध्यान रखे । परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होगा ।
वृश्चिक :~ आज का दिन व्यापारियों के लिए अनुकूल है । भाई – बंधुओं का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा । प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे । मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक प्रतिकूलताएँ रहेंगी । व्यावहारिक जीवन में अपयश मिल सकता है । पारिवार के साथ मनदुःख का प्रसंग बन सकता है ।
धनु :~ आज आपको आर्थिक लाभ होगा । विद्यार्थीयों को अधिक ध्यान देना चाहिए । मध्याहन के बाद की स्थिति अनुकूल रहेगी । मन में जो दुविधा है उसका निराकरण होगा । शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहेंगे । हितशत्रु सफल नहीं हो पाएँगे ।
मकर :~ आज आपके व्यवसाय में अनुकूल वातावरण रहेगा । हर कार्य सरलता से होंगे । जीवन में आनंद रहेगा । फिर भी मध्याहन के बाद विचारों में नकारात्मकता में वृद्धि होने से हताशा बढ सकती है । शेयर – सट्टे में पूंजी – निवेश करेंगे ।
कुंभ :~ आज आपका धार्मिक और सामाजिक कार्यों पर अधिक खर्च होगा । सम्बंधियों और मित्रों से तूतू – मैंमैं होगी । कुछ अधिक आध्यात्मिक व्यवहार रहेगा । दुर्घटना एवं शल्यचिकित्सा से संभले ।
मीन :~ आज आपका व्यावसाय तथा अन्य क्षेत्रों में लाभदायक है । प्रवास – पर्यटन होगा तथा मित्रों से उपहार आदि मिलेगा । मध्याहन के बाद हर कार्य में कुछ सावधानी बरते । व्यावसाय में सरकारी प्रभाव बढ सकता है । अधिक श्रम करने पर भी कम प्राप्ति होगी । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।