आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग🗓
🌻मंगलवार, ११ जनवरी २०२२🌻

सूर्योदय: 🌄 ०७:१५
सूर्यास्त: 🌅 ०५:३८
चन्द्रोदय: 🌝 १२:५१
चन्द्रास्त: 🌜२६:१९
अयन 🌕 उत्तरायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: 🌫️ शिशिर
शक सम्वत: 👉 १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७८ (राक्षस)
मास 👉 पौष
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 नवमी (१४:२१ तक)
नक्षत्र 👉 अश्विनी (११:१० तक)
योग 👉 सिद्ध (१०:५६ तक)
प्रथम करण 👉 कौलव (१४:२१ तक)
द्वितीय करण 👉 तैतिल (२७:३२ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 धनु
चंद्र 🌟 मेष
मंगल 🌟 वृश्चिक (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 मकर (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
गुरु 🌟 कुंम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 धनु (उदय, पूर्व, वक्री)
शनि 🌟 मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 वृष
केतु 🌟 वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०४ से १२:४६
सर्वार्थसिद्धि योग 👉 ०७:१४ से ११:१०
अमृतसिद्धि योग 👉 ०७:१४ से ११:१०
रवि योग ०७:१४ से ०८:११
विजय मुहूर्त 👉 १४:०८ से १४:५०
गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:२५ से १७:४९
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५८ से २४:५२
राहुकाल 👉 १५:०० से १६:१८
राहुवास 👉 पश्चिम
यमगण्ड 👉 ०९:४९ से ११:०७
होमाहुति 👉 शुक्र
दिशाशूल 👉 उत्तर
अग्निवास 👉 आकाश
चन्द्रवास 👉 पूर्व
शिववास 👉 गौरी के साथ (१४:२१ से सभा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – रोग २ – उद्वेग
३ – चर ४ – लाभ
५ – अमृत ६ – काल
७ – शुभ ८ – रोग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – काल २ – लाभ
३ – उद्वेग ४ – शुभ
५ – अमृत ६ – चर
७ – रोग ८ – काल
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
पूर्व-उत्तर (धनिया अथवा दलिया का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
शुक्र पूर्व में उदित २७:०५ से आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ११:१० तक जन्मे शिशुओ का नाम
अश्विनी नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (ला) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम भरणी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय चरण अनुसार क्रमश: (ली, लू, ले) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
धनु – २९:२७ से ०७:३०
मकर – ०७:३० से ०९:११
कुम्भ – ०९:११ से १०:३७
मीन – १०:३७ से १२:०१
मेष – १२:०१ से १३:३४
वृषभ – १३:३४ से १५:२९
मिथुन – १५:२९ से १७:४४
कर्क – १७:४४ से २०:०६
सिंह – २०:०६ से २२:२४
कन्या – २२:२४ से २४:४२
तुला – २४:४२ से २७:०३
वृश्चिक – २७:०३ से २९:२३
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
रज पञ्चक – ०७:१४ से ०७:३०
शुभ मुहूर्त – ०७:३० से ०९:११
चोर पञ्चक – ०९:११ से १०:३७
शुभ मुहूर्त – १०:३७ से ११:१०
रोग पञ्चक – ११:१० से १२:०१
चोर पञ्चक – १२:०१ से १३:३४
शुभ मुहूर्त – १३:३४ से १४:२१
रोग पञ्चक – १४:२१ से १५:२९
शुभ मुहूर्त – १५:२९ से १७:४४
मृत्यु पञ्चक – १७:४४ से २०:०६
अग्नि पञ्चक – २०:०६ से २२:२४
शुभ मुहूर्त – २२:२४ से २४:४२
रज पञ्चक – २४:४२ से २७:०३
शुभ मुहूर्त – २७:०३ से २९:२३
चोर पञ्चक – २९:२३ से ३१:१४
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आप आनंद मनोरंजन में बितायेंगे। पूर्व में किये गए प्रयास आज सफल होने से मानसिक शांति मिलेगी। नए कार्य अनुबंधों की योजना तैयार रखें शीघ्र ही इसपर कार्य आरम्भ करना पड़ेगा। आज पूँजी निवेश भविष्य के लिए उत्तम रहेगा। प्रेम प्रसंगों में निकटता का अनुभव होगा लेकिन दूर रहने वाले रिश्तेदारों एवं आसपडोसियो से संबंध सामान्य नही रहेंगे। महिलाओ को भी धन सम्मान का लाभ मिलेगा संध्या बाद का समय परिजनों के साथ शांति से व्यतीत होगा। लंबी दूरी की यात्रा आज ना करें लाभ की जगह खर्च होगा साथ ही चोटादि का भय भी रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए हानिकर रहेगा। पूर्व में किये निवेश का लाभ नहीं मिलने से निराश होंगे। महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहने से आर्थिक समस्या खड़ी होगी। प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से कार्य क्षेत्र पर मंदी का सामना करना पड़ेगा। कमीशन के कार्यो से मध्यम लाभ होगा। पारिवारिक वातावरण आज घरेलू कलह से अशांत रहेगा अपनी गलती ना मानने से मतभेद के लंबे खिंचने के आसार है। आसपडोसियो से भी तकरार होने की संभावना है। संध्या के बाद थोड़ी बहुत शांति मिलेगी फिर भी आज के दिन मौन धारण करने से कई समस्याओं का समाधान स्वतः ही हो जाएगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आकस्मिक फायदे कराने वाला रहेगा। आज आप किसी से अधिक व्यवहार करना पसंद नहीं करेंगे इससे कई समस्याओं से भी बचे रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर भी आज आपके योगदान की प्रशंसा होगी। वरिष्ठ जनो के साथ नविन संपर्क बनेंगे संध्या के समय व्यवसाय में तेजी आने से धन की आमद आशा से अधिक रहेगी। स्त्री-पुत्र से भी आज लाभदायक समाचार मिल सकते है। विपरीत लिंगीय आकर्षण आज कम रहेगा। संध्या बाद का समय मनोरंजन में व्यतीत करेंगे लंबी यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी। महिलाओ की मांगे तुरंत पूरी करें अन्यथा परेशानी होगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन व्यावसायिक दृष्टिकोण से आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज के दिन आप अपनी वाकपटुता और मीठी वाणी से लाभप्रद व्यापारिक सम्बंध विकसित कर सकेंगे सार्वजनिक क्षेत्र पर आपको किसी आयोजन में आमंत्रित किया जा सकता है परन्तु सतर्क रहें खुशनुमा माहौल किसी से कहा सुनी होने पर प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। आज आप में वैचारिक निखार आएगा लोगो की मदद भी बिना विचार करेंगे। परिजनों से सम्बन्ध मधुर रहेंगे स्त्री वर्ग किसी कारण से केवल दिखावे के लिए नाराज होंगी। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। पुत्र से मतभेद हो सकते है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपको मिला जुला फल देने वाला रहेगा। आज आप पुराने कार्यो को विराम दे नए अनुबंध हाथ में लेने के प्रयास करेंगे परंतु इसमें कई व्यवधान आ सकते है प्रयासरत रहें सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी पेशा जातको को आज अतरिक्त कार्य करने पर परेशानी होगी लेकिन इसका शुभ फल भी मिलेगा। आर्थिक प्रयोजन में विलम्ब होगा फिर भी आवश्यकता से अधिक लाभ अर्जित कर सकेंगे अनैतिक कार्यो से आज बचकर रहें हानि हो सकती है। परिजनों में किसी ना किसी से वैचारिक मतभेद रहेंगे। महिला वर्ग काम के बोझ से अस्वस्थ हो सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन विपरीत फल प्रदान करने वाला है। आज दिन भर सतर्क रहने की आवश्यकता है। सेहत नरम रहने से स्वभाव मे चिढ़चिढ़ापन आएगा फलस्वरूप किसी प्रियजन से मन मुटाव के प्रसंग बनेंगे। आर्थिक कारणों से चिंता बैचेनी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज मन नहीं लगेगा। आज कानूनी उलझनों में फंसने की संभावना है। महिलाये आज दयनीय स्थिति से गुजरेंगी अनावश्यक परेशान ना करें। आध्यत्म से जुड़ने पर मानसिक शांति मिल सकती है। संतानो के विषय मे भी आज कोई अशुभ समाचार मिलने की सम्भावना है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन भाग्योदयकारक रहेगा।
व्यवसाय के साथ ही सामाजिक दृष्टिकोण से भी दिन लाभदायी रहेगा। आज आपको प्रत्येक कार्य का शुभफल प्राप्त होगा। व्यापार में मनोवांछित सफलता मिलने से मन हर्षित रहेगा पुराने कार्यो से धन लाभ होगा नए सौदे भी हाथ लगेंगे परन्तु इनपर कार्य आरंभ आज नही हो सकेगा। आज सांसारिक सुख सुविधाओं की वस्तुएं संकलित करने पर धन खर्च होगा। विवाहोत्सुकों के लिए योग्य साथी की तलाश पूरी हो सकती है महिलाये आज स्वयं की गलती के कारण परेशान रहेंगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति सहज होगी। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपका मन अनिर्णय की स्थिति में रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में प्रत्येक कार्य सोच विचार कर करें। नए कार्य का आरम्भ आज करना उचित नहीं। कार्य अधूरे रहेंगे गलत निर्णय के कारण हानि होने की संभावना भी है। परिवार के बुजुर्गो अथवा कार्य क्षेत्र में अधिकारियो के साथ मनमुटाव हो सकता है। महिलाये घर एवं बाहर की जिम्मेदारियों में आज लापरवाही करेंगी जिससे अव्यवस्था बढ़ेगी। क्रोध एवं वाणी में संयम रखकर आज का दिन शांति से बिताना ही हितकर रहेगा। संध्या के बाद सम्बन्धो को लेकर ज्यादा सतर्क रहें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन भी आपके लिए अधिक परिश्रम वाला रहेगा। घरेलु कार्यो एवं व्यवसाय के बीच आज तालमेल बैठाना परेशानी भरा रहेगा सहकर्मियों से नाराजगी के चलते कार्य पूर्ण तो होंगे परन्तु कुछ ना कुछ त्रुटि बनी रहेगी। दैनिक कार्यो में विलंब होने से सारे दिन की बनी बनाई योजना चौपट हो सकती है। आलस्य को त्याग लक्ष्य पर ध्यान लगाए थोडे विलम्ब से ही सही सफलता अवश्य मिलेगी। परिजनों के साथ नरमी बरतें। महिलाये आज ज्यादा भावुक रहेंगी मामूली बातो को दिल पर ले लेगी। धर्म कर्म में निष्ठा रहने पर भी कम समय देंगे तंत्र मंत्र में प्रयोग करेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आप का आज का दिन मिश्रित फलदायी है। दिन के पूर्वार्ध में सेहत में गिरावट आने से बेचैनी बढ़ेगी। बीमारी पर आकस्मिक खर्च होगा। आज मनोकामना पूर्ति में कुछ ना कुछ बाधा अवश्य आएगी। भाई-बंधुओ के बीच मनमुटाव हो सकता है। अपनी वाणी एवं व्यवहार में सावधानी बरतें। जमीन-जायदाद सम्बंधित कार्यो को फिलहाल स्थगित करें। अनापेक्षित यात्रा से थकान बढ़ेगी। धन की उधारी आज ना करें। मध्यान बाद का समय दिन की अपेक्षा बेहतर रहेगा। व्यवसाय अथवा घरेलू सम्बन्धो से धन की प्राप्ति होगी। महिलाये स्पष्ट बोलने के कारण अन्य लोगो को अखरेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आप के मन के अनुरूप रहेगा। आज दिखावे आडंबर पर अधिक खर्च करेंगे। मौज-शौक मनोरंजन में दिन का अधिकांश समय व्यतीत होगा। कार्य व्यवसाय में आज आशा से अधिक धन लाभ होगा लेकिन हाथ खुला रहने से बचत मुश्किल से ही कर पाएंगे। प्रतिस्पर्धा भी अधिक रहने से दिमागी कसरत करनी पड़ेगी। सामाजिक स्तर पर आज आपकी छवि धनवानों जैसी रहेगी महिलाये आज इसके विपरीत कंजूसी करेंगी संचय को ज्यादा महत्त्व देंगी। बुजुर्गो का सम्मान करें उनकी आवश्यकताओं पर भी ध्यान दें अन्यथा नई समस्या खड़ी हो सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। परिवार के प्रति आज अधिक संवेदनशील रहेंगे फिर भी सभी को एक साथ प्रसन्न नही रख पाएंगे। कार्य व्यवसाय में मध्यान के बाद ही संतोषजनक लाभ होगा।। आज मनोरंजन एवं आराम में अधिक समय बितायेंगे मौज शौक के साथ ही घरेलू सुख सुविधा जुटाने पर भी खर्च होगा। धार्मिक स्थानों के पर्यटन का अवसर मिलेगा। परिजनों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। महिलाये आज कामना पूर्ति ना होने पर कुंठित मन से कार्य करेंगी। बुजुर्ग आपके व्यवहार से आहत होंगे विवेकी व्यवहार अपनाएं।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 11 जनवरी 2022 मंगलवार संवत् 2078 मास पौष शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि दोपहर 02:22 बजे तक रहेगी बाद दशमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:13 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:57 बजे होगा ।अश्विनी नक्षत्र प्रातः 11:10 बजे तक रहेगा पश्चात् भरणी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मेष राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 03:14 से 04:34 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:11 से 12:54 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप मित्रों के साथ आनंद – प्रमोद मे बितेगा । मित्रों से भेंट उपहार मिलेंगे तथा उन पर खर्च होगा । नई मित्रता से भविष्य में लाभ हो सकता है । संतानो से भी लाभ होगा ।

वृषभ :~ आज नौकरी वालों के लिए शुभ दिन है । नए कार्य सफलतापूर्वक कर सकेंगे । उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी । पदोन्नति हो सकती है । अधूरे कार्य पूर्ण होंगे । सरकारी लाभ मिलेगा ।

मिथुन :~ आज आपको  शारीरिक थकान और आलस्य से कार्य में उत्साह नहीं होगा । नये कार्य प्रारंभ नही करे । नौकरी या व्यापार में विपरीत परिस्थिति से उच्चाधिकारियों की नाराजगी झेलना पडेगी । अधिक खर्च होगा ।

कर्क :~ आज आप सोच-विचार कर व्यवहार करे । पारिवार मे वाद – विवाद नही करे । वाणी – क्रोध पर संयम से अनिष्ट से बच सकेंगे । खर्च अधिक हो सकता है ।

सिंह :~ आज वैवाहिक जीवन में तकरार से पति – पत्नी के बीच में तनाव होगा । जीवन साथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । भागीदार तथा व्यापारियों के साथ धीरज से काम ले । निरर्थक चर्चा या विवाद से दूर रहे । कोर्ट – कचहरी के कार्य में कम सफलता मिलेगी ।

कन्या :~ आज आप स्फूर्ति तथा स्वस्थ्य रहेंगे । घर में तथा नौकरी में भी माहौल अच्छा रहेगा । सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा । रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा । कार्य – संपन्नता से यश मिलेगा ।

तुला :~ आज आप का दिन मध्यम फलदायक रहेगा । संतानो से चिंतित रहेंगे । विद्या – अभ्यास में बाधाएँ आएँगी । वाद – विवाद या बौद्घिक चर्चा से दूर रहे । नए कार्य का प्रारंभ सफल नहीं होगा ।

वृश्चिक :~ आज आपका चिंतित मन तथा अस्वस्थता से व्यग्रता रहेगी । सम्बंधियो से मनमुटाव हो सकता है । आर्थिक हानि हो सकती है । किसी भी प्रकार के दस्तावेज में सावधानी बरते ।

धनु :~ आज आपका दिन नए कार्य के लिए शुभ हैव। भाई – बंधुओ से मेल – जोल बढेगा तथा परिजनों के साथ प्रवास हो सकता है । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । भाग्य वृद्धि हो सकती है ।

मकर :~ आज आपकी संयमित  वाणी परेशानी से बचाएगी । शेयर – सट्टे में पूँजी – निवेश कर पाएँगे । स्वास्थ्य मध्यम रहेगा । आँख में पीडा हो सकती है । विद्यार्थीगण पढाई में अधिक ध्यान दे ।

कुंभ :~ आज आप शारीरिक – मानसिक प्रसन्न रहेंगे । भौतिक तथा आध्यात्मिक का अच्छा अनुभव होगा । परिजनों के साथ प्रवास में सुरुचिपूर्ण भोजन करने तथा भेंट मिलने से आनंदित रहेंगे ।

मीन :~ आज आप लालच में न फंसे । आर्थिक मामले में बहुत सावधानी रखे । पूँजी – निवेश तथा सही , मुहर करने से पहले ध्यान रखे । स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । एकाग्रता की कम रहेगी । ( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *