
🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग🗓
🌻रविवार, २३ जनवरी २०२२🌻
सूर्योदय: 🌄 ०७:१३
सूर्यास्त: 🌅 ०५:५०
चन्द्रोदय: 🌝 २२:५१
चन्द्रास्त: 🌜१०:३३
अयन 🌕 उत्तरायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: 🌫️ शिशिर
शक सम्वत: 👉 १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७८ (आनन्द)
मास 👉 माघ
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 पञ्चमी (०९:१२ तक)
नक्षत्र 👉 उत्तराफाल्गुनी (११:०९ तक)
योग 👉 अतिगण्ड (१२:५० तक)
प्रथम करण 👉 तैतिल (०९:१२ तक)
द्वितीय करण 👉 गर (२१:०१ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मकर
चंद्र 🌟 कन्या
मंगल 🌟 धनु (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 मकर (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु 🌟 कुंम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 धनु (उदित, पूर्व, वक्री)
शनि 🌟 मकर (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
राहु 🌟 वृष
केतु 🌟 वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०८ से १२:५०
अमृत काल 👉 २९:१४ से ३०:५०
सर्वार्थसिद्धि योग 👉 पूरे दिन
अमृतसिद्धि योग 👉 ११:०९ से ३१:११
रवियोग 👉 ११:०९ से ३१:११
विजय मुहूर्त 👉 १४:१४ से १४:५७
गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:३५ से १७:५९
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०२ से २४:५५
राहुकाल 👉 १६:२७ से १७:४६
राहुवास 👉 उत्तर
यमगण्ड 👉 १२:२९ से १३:४८
होमाहुति 👉 गुरु
दिशाशूल 👉 पश्चिम
नक्षत्र शूल 👉 उत्तर (११:०९ तक)
अग्निवास 👉 पाताल (०९:१२ से पृथ्वी)
चन्द्रवास 👉 दक्षिण
शिववास 👉 नन्दी पर (०९:१२ से भोजन में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – उद्वेग २ – चर
३ – लाभ ४ – अमृत
५ – काल ६ – शुभ
७ – रोग ८ – उद्वेग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – अमृत
३ – चर ४ – रोग
५ – काल ६ – लाभ
७ – उद्वेग ८ – शुभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
दक्षिण-पूर्व (पान का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
विवाहादि मुहूर्त वृष लग्न दोपहर ०१:०५ से ०३:०२ तक, गौधुली सायं ०५:४५ से सायं ०६:४७ तक, तुला-वृश्चिक, धनु-मकर लग्न रात्रि १२:०७ से प्रातः ०७:२० तक, उपनयन+मुण्डन संस्कार+गृहप्रवेश+विधा एवं अक्षरारम्भ+व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त प्रातः ०८:३८ से दोपहर १२:३२ तक, देवप्रतिष्ठा मुहूर्त दोपहर १२:१७ से ०१:०० तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ११:०९ तक जन्मे शिशुओ का नाम
उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (पी) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम हस्त नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश: (पू, ष, ण, ठ) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
मकर – ३०:४३ से ०८:२४
कुम्भ – ०८:२४ से ०९:५०
मीन – ०९:५० से ११:१३
मेष – ११:१३ से १२:४७
वृषभ – १२:४७ से १४:४२
मिथुन – १४:४२ से १६:५७
कर्क – १६:५७ से १९:१८
सिंह – १९:१८ से २१:३७
कन्या – २१:३७ से २३:५५
तुला – २३:५५ से २६:१६
वृश्चिक – २६:१६ से २८:३५
धनु – २८:३५ से ३०:३९
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०७:१२ से ०८:२४
रोग पञ्चक – ०८:२४ से ०९:१२
शुभ मुहूर्त – ०९:१२ से ०९:५०
मृत्यु पञ्चक – ०९:५० से ११:०९
अग्नि पञ्चक – ११:०९ से ११:१३
शुभ मुहूर्त – ११:१३ से १२:४७
मृत्यु पञ्चक – १२:४७ से १४:४२
अग्नि पञ्चक – १४:४२ से १६:५७
शुभ मुहूर्त – १६:५७ से १९:१८
रज पञ्चक – १९:१८ से २१:३७
शुभ मुहूर्त – २१:३७ से २३:५५
चोर पञ्चक – २३:५५ से २६:१६
शुभ मुहूर्त – २६:१६ से २८:३५
रोग पञ्चक – २८:३५ से ३०:३९
शुभ मुहूर्त – ३०:३९ से ३१:११
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन पहले की तुलना में सुधार वाला रहेगा लेकिन आज धन की प्राप्ति केवल जोखिम लेकर ही हो सकेगी। कार्य क्षेत्र पर हानि के भय से जल्दी से कोई बड़ा निर्णय नही लेंगे भयभीत ना हो निसंकोच होकर किसी भी प्रकार का जोखिम विशेष कर निवेश करें वरना निकट भविष्य में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। व्यवसाय में आज किया निवेश तुरंत लाभ तो नही देगा लेकिन आने वाले दिनों में इसका सकारत्मक परिणाम अवश्य मिल सकेगा। धर्म कर्म टोन टोटको में भी रुचि रहेगी इनपर समय और अल्प धन भी व्यय होगा। भाई बंधु और स्त्री वर्ग का मिजाज चढ़ा रहेगा सतर्क रहकर व्यवहार करें। सेहत में कुछ ना कुछ नुक्स लगा रहेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप पिछली गलतियों से सीख लेकर ही सभी क्षेत्र पर व्यवहार करेंगे इससे मान सम्मान में वृद्धि के साथ ही नुकसान में भी कमी आएगी। कार्य व्यवसाय अथवा सामाजिक क्षेत्र पर विरोधियो के प्रति नरम व्यवहार रखना आज कुछ ना कुछ लाभ ही देकर जाएगा। आज की मेहनत निकट भविष्य में धन लाभ के नए मार्ग खोलेगी इसमे कमी ना रखे। आज भी धन लाभ आशानुकूल रहेगा फिर भी धन संबंधित प्रसंग आने पर दिमाग गर्म होगा इससे बचे। महिला वर्ग कार्य समय पर करेंगी लेकिन अहसान भी जताएंगी। भाई बंधुओ को आपके अथवा आपको उनसे उनके सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी व्यवहारिक रहे ईर्ष्या बनते कामो की बिगाड़ेगी। सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन भी शांति से बिताने की आवश्यकता है आज आप स्थित को भांप कर ही व्यवहार करेंगे परन्तु सामने वाला आपकी परिस्थिति का खयाल नही करेगा
धन सम्बन्धित मामले किसी ना किसी रूप में कलह का कारण बनेंगे इन्हें प्रेम से निपटाने का प्रयास करें। कार्य व्यवसाय से धन की आमद तो होगी लेकिन कोई न कोई खर्च लगा रहने से संध्या बाद हाथ खाली ही रह जायेगा। पति पत्नी की घरेलू कलह बाहर के लोगो तक न पहुचे इसका विशेष ध्यान रहे लोग सुलझाने की जगह आनंद लेंगे। संतानो का व्यवहार भी अनापेक्षित रहने से अंदर ही अंदर परेशान रहेंगे कहल बढ़ने के डर से विरोध भी नही कर पाएंगे। सेहत ठीक ही रहेगी। मध्य रात्रि बाद स्थिति में सुधार आने लगेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप सुनेंगे सबकी लेकिन करेंगे अपने ही मन की फिर भी आज व्यवसाय से आकस्मिक लाभ होने पर स्थिति बिगड़ने नही पाएगी दिन के आरंभ में जो लोग आपके निर्णयों के विरोध कर रहे थे दोपहर बाद वे ही समर्थन करते दिखेंगे। घर मे भाई बंधुओ से किसी पुश्तैनी अथवा व्यावसायिक बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है। भागीदारी के कार्यो में निवेश से बचे अन्यथा हानि ही होगी इसके विपरीत एकल कार्यो में लाभ आवश्यकता से अधिक ही होगा। परिवार का वातावरण पल पल में बदलने पर असमंजस में रहेंगे संताने जिद पर अडेंगी मांगे मनवाकर ही शांत होंगी। मुह पर मीठा बोलने वालों से सतर्क रहें खास कर धनु एवं कुम्भ राशि जातको पर जल्दी से विश्वास ना करें। मानसिक संतुष्टि नही रहेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन से आप काफी आशाएं लगा कर रहेंगे परन्तु एक समय मे अधिक कार्य करने पर मतिभ्रम का शिकार बनेंगे। कार्य व्यवसाय सामान्य रहेगा लेकिन आकस्मिक कार्य आने पर उचित समय नही दे पाएंगे अधीनस्थ सहकर्मियों का ऊपर निर्भर रहना पड़ेगा। यात्रा की योजना दिन के आरंभ से ही बनेगी इस पर व्यर्थ खर्च भी करना पड़ेगा। घर मे संतान के कारण कोई नई परेशानी खड़ी होगी लेकिन उच्च पदस्थ लोगों का सहयोग मिलने से राहत मिल जाएगी सरकार संबंधित कार्य संध्या से पहले पूर्ण करने का प्रयास करे अन्यथा कुछ समय के लिये लंबित रह जायेगा। परिवार की महिलाए विशेष कर स्त्री वर्ग मानसिक तनाव से ग्रसित रहेंगी। कंधे कमर अथवा अन्य शारीरिक जोड़ो में दर्द रह सकता है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपका मन काल्पनिक दुनिया की सैर करेगा मन मे खयाली पुलाव पकाएंगे लेकिन कर्म करने में लचीले रहेंगे। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे उसकी सफ़लता असफ़लता किसी अन्य के हाथ मे रहेगी विशेष कर पति अथवा पति से बनाकर चले अन्यथा अंत समय मे सारी योजना रखी रह जायेगी। मध्यान के आस पास अकस्मात ही कही से धन की प्राप्ती होगी इसी से दैनिक खर्च के साथ भविष्य के खर्च चलाने पड़ेंगे इसलिए फिजूल खर्ची पर नियंत्रण लाये। आज व्यसन अथवा दुराचरण से बच कर रहे पारिवारिक मान हानि के साथ शारीरिक रूप से भी नुकसान देह रहेगा। कमर से नीचे के भाग में कोई नया रोग उभरने की संभावना है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज भी आपका हठीला स्वभाव बनते कार्यो में विलंब करेगा लोग आपसे व्यवहार तो करेंगे लेकिन केवल स्वार्थ पूर्ति के लिए ही अंदर से आदर का भाव नही रहेगा। कार्य क्षेत्र पर सहयोग की कमी रहेगी जिससे अधिकांश कार्य अपने ही बल करने ओढ सकते है। नौकरी पेशा लोग भी अधिकारियों से नाराजगी के चलते कार्यो को मनमाने ढंग से जल्दबाजी में करेंगे। धन की आमद आज जिस समय उम्मीद नही होगी तब अकस्मात ही होगी। आज विवेकी सोच रखें अन्यथा आने वाले दिनों में इसका अशुभ परिणाम अवश्य भोगना पड़ेगा। घर के सदस्य विशेष कर स्त्री अथवा संताने अपनी मांगे मनवाने के लिये अशांति फैलाएंगी इन्हें समय पर पूरा करे वरना आने वाले कल शांति से बैठना मुश्किल होगा। संध्या बाद किसी अरिष्ट की आशंका से मन भयभीत रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन बीते कल की तुलना में बेहतर रहेगा। समाज से सम्मान तो मिलेगा इसके लिए व्यस्तता से समय भी निकालना पड़ेगा। कार्य व्यवसाय में भी प्रगति होगी लेकिन धन लाभ के समय आश्वाशन ही मिलने से निराश रहेंगे। पूजा पाठ के लिए समय कम ही मिलेगा फिर भी परोपकार के अवसर खाली नही जाने देंगे जरूरतमंदो को आप जितना हो सके उतना सहयोग करेंगे। व्यवसायी वर्ग कार्य स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करें निकट भविष्य में आगजनी अथवा अन्य किसी प्रकार से सामान अथवा आर्थिक क्षति होने की संभावना है। विरोधी पक्ष प्रबल रहेगा लेकिन परोपकार का पुण्य हानि नही होने देगा। संतानों अथवा घर के किसी सदस्य की गलत आदत से मन आहत होगा। घुटनो अथवा अन्य शारीरिक अंगों में निर्बलता रहेगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन परिस्थितियां पहले से बेहतर बनेगी। आज आप किसी भी हालत में समझौता करने के पक्ष ने नही रहेंगे चाहे नुकसान ही क्यो ना हो। दिनचर्या कुछ मामलों को छोड़ सुव्यवस्थित रहेगी। काम धंधा भी मध्यान बाद अकस्मात गति पकड़ेगा लेकिन स्वभाव में नरमी रखे किसी व्यावसायिक अथवा अन्य प्रतिस्पर्धी से गरमा गरमी होने का असर व्यापारिक प्रतिष्ठा पर होगा। धन की आमद आज सहज रूप से ही हो जाएगी फिर भी असंतुष्टि में भाग दौड़ करेंगे खर्च अनियंत्रित होंगे बचत ना के बराबर ही रहेगी। कन्या राशि के लोगो से बहस से बचे। घर मे किसी न किसी से रूठना मनाना लगा रहेगा संतान का सहयोग मिलेगा। गठिया अथवा जननेन्द्रिय संबंधित समस्या उभरेगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपमे धार्मिक भावनाए जागृत होंगी पूजा पाठ के लिए समय तो निकालेंगे लेकिन मन टोन टोटको पर ज्यादा विश्वाश करेगा लेकिन इनको करना ना करना एक बराबर ही है समय और धन की बर्बादी ही होगी। कार्य व्यवसाय से बीते दिनों की तुलना में लाभ में वृद्धि होगी। व्यवसाय में विस्तार के अवसर भी मिलेंगे परन्तु गलत मार्गदर्शन के कारण कर नही पाएंगे वर्तमान परिस्थित अनुसार आज काम मे विस्तार ना कर पाना अखरेगा लेकिन बाद में संतोष भी देगा। परिवार में बड़े बुजुर्गों से भाई बंधुओ को लेकर वैचारिक मतभेद रहेंगे। आवश्यक कार्य कल के लिए ना टाले संध्या बाद से सेहत में नरमी आने के कारण अधूरे रह सकते है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन परिस्थितियां उलझन में डालने वाली बन रही है। आज कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूप रेखा अवश्य बना कर चले साथ ही हानि लाभ की समीक्षा भी पहले ही कर ले अन्यथा समय और धन की बर्बादी हो सकती है। दिनचर्या दिशाहीन रहने के कारण जिस भी कार्य को करेंगे उसे बीच मे ही अन्य काम पड़ने पर छोड़ना पड़ेगा। व्यवसाय में भी लाभ के पास पहुचते पहुचते भ्रमित हो जाएंगे। संध्या के आस पास ही थोड़ा बहुत धन लाभ हो सकेगा। नौकरी वाले जातक आज जल्दी से काम करने के मूड में नही रहेंगे। घरलू खर्चो में संकीर्णता दिखाना कलह का कारण बनेगा। महिलाए ईर्ष्या भाव से ग्रसित रहेंगी किस्मत को दोष देंगी। अकस्मात यात्रा के योग बन रहे है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन पिछले दिनो की अपेक्षा बेहतर रहेगा सेहत में सुधार अनुभव करेंगे। प्रातः काल से ही व्यवसाय अथवा किसी आवश्यक घरेलू कार्य में विलंब होने की चिंता रहेगी लेकिन दोपहर बाद सही कार्य स्वतः ही व्यवस्थित होने लगेंगे। कार्य क्षेत्र पर अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा लेकिन आज आप दिन के आरम्भ में जो भी योजना बनाएंगे उसमे आज नही तो कल सफलता अवश्य मिलेगी इसलिये मेहनत में कमी ना रखे। धन के व्यर्थ कार्यो पर खर्च को रोकने में असमर्थ रहने के कर आर्थिक कारणों से असंतुष्ट ही रहेंगे कल से परिस्थिति हर प्रकार से पक्ष में रहेगी। सरकार संबंधित उलझनों में फंसने की भी संभावना है अनैतिक कार्यो से दूर रहे। धर्म कर्म में कम रुचि रहेगी। घर की बड़ी महिलाओ से कहा सुनी हो सकती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰🙏राधे राधे🙏

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 23 जनवरी 2022 रविवार संवत् 2078 मास माघ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि प्रातः 09:31 बजे तक रहेगी बाद षष्ठी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:13 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:06 बजे होगा । उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र प्रातः 11:09 बजे तक रहेगा पश्चात् हस्त नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कन्या राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल सायं 04:46 से 06:06 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:19 से 01:03 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
~: विशेष :~
आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती , सर्वार्थ सिद्ध योग सूर्योदय से अगले दिन प्रातःकाल 07:14 बजे तक रहेगा , रवि योग प्रातः 11:09 से पूरी दिनरात रहेगा ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप का स्वास्थ्य नरम – गरम रह सकता है । शारीरिक थकान रहेगी । हो सके तो प्रवास टालें । जिद्दीपन से दूर रहें । स्वास्थ्य संभालें क्योंकि पेट की बिमारी हो सकती है ।
वृषभ :~ आज आप किसी भी कार्य को दृढ़ मनोबल एवं पूर्ण विश्वास के साथ कर पाएँगे । पिता एवं पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता हैं । आप के प्रति पिता का व्यवहार अच्छा रहेगा ।
मिथुन :~ आज आपका चंचल मन विचारों में शीघ्र परिवर्तन आएँगे । तन – मन से स्फूर्ति रहेगी । नए काम प्रारंभ करने के लिए दिन अच्छा है । विरोधियों को परास्त कर पाएँगे । आनंद – उल्लास और भाग्यवृद्धि का दिन है ।
कर्क :~ आज आपके मन में ग्लानि रहेगी । जो भी कार्य करेंगे उसमें असंतोष रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा । दांयी आँख में परेशानी हो सकती है । पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है ।
सिंह :~ आज आपका दिन शुभ फलदायक होगा । आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगें । हर कार्य दृढ निश्चय से संपन्न कर सकेंगे । सरकारी कार्यो में लाभ होगा । पिता तथा बडों का सहयोग मिलेगा । सामाजिक मान – सम्मान मिलेगा ।
कन्या :~ आज आपका दिन शारीरिक एवं मानसिक चिंता के बोझ तले बीतेगा । किसी के साथ अहम् का टकराव न हो इस का विशेष ध्यान रखें । कोर्ट – कचहरी में सतर्क रहे । आकस्मिक खर्च होगा । मित्रों के साथ अनबन न हो इसका ध्यान रखें ।
तुला :~ आज आपका का दिन शुभ और लाभदायक है । मित्रों के साथ मिलना – जुलना या पर्यटन होगा । नौकरी व्यवसाय में आयवृद्धि होगी । व्यापार में विकास के अवसर मिलेंगे ।
वृश्चिक :~ आज आपके घर में आनंद उल्लास का माहौल रहेगा । हर कार्य सरलता से होंगे । व्यापारियों को अच्छे अवसर मिलने से आयवृद्धि होगी । नौकरी वालों को प्रगति का मार्ग खुलेगा ।
धनु :~ आज आपको काम में उत्साह नही रहेगा । मन चिंता से व्यग्र रहेगा । संतानों की समस्या हो सकती है । व्यवसाय और नौकरी में परेशानी आएगी । जोखिमी विचार , व्यवहार या आयोजन सोच – विचार कर करे । कार्य में कम सफलता मिलेगी ।
मकर :~ आज आप क्रोध को नियंत्रण में रखने से बहुत सी परेशानी से बच जाएँगे । भागीदारों से सम्बंध खराब होंगे । अचानक प्रवास पर खर्च करने पड़ेंगे । नए सम्बंध स्थापित नही करे ।
कुंभ :~ आपका आज का दिन प्रसन्नचित्त बीतेगा । आत्मविश्वास में वृद्धि होगी , जिससे कार्य सफलता मे सरलता होगी । स्वभाव में मौजीलापन मन से स्फूर्तिमय रखेगा ।
मीन :~ आज आप दृढ़ता और आत्मविश्वास से कार्य सफल बनाएँगे । परिवार में सुख – शांति और आनंद का माहौल रहेगा । वाणी व्यवहार में उग्रता न आए उसका ध्यान रखें । नौकरी में वर्चस्व रहेगा । प्रतिस्पर्धियों पर विजय होगी।( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।