
🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग🗓
🌻मंगलवार, २५ जनवरी २०२२🌻
सूर्योदय: 🌄 ०७:१२
सूर्यास्त: 🌅 ०५:५०
चन्द्रोदय: 🌝२४:५५
चन्द्रास्त: 🌜११:३६
अयन 🌕 उत्तरायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: 🌫️ शिशिर
शक सम्वत: 👉 १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७८ (आनन्द)
मास 👉 माघ
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 सप्तमी (०७:४८ तक)
नक्षत्र 👉 चित्रा (१०:५५ तक)
योग 👉 धृति (०९:१३ तक)
प्रथम करण 👉 बव (०७:४८ तक)
द्वितीय करण 👉 बालव (१९:१० तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मकर
चंद्र 🌟 तुला
मंगल 🌟 धनु (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 मकर (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु 🌟 कुंम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 धनु (उदित, पूर्व, वक्री)
शनि 🌟 मकर (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
राहु 🌟 वृष
केतु 🌟 वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०८ से १२:५१
अमृत काल 👉 २५:३६ से २७:०९
द्विपुष्कर योग 👉 ०७:११ से ०७:४८
रवियोग 👉 ०७:११ से १०:५५
विजय मुहूर्त 👉 १४:१५ से १४:५८
गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:३७ से १८:०१
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०२ से २४:५६
राहुकाल 👉 १५:०८ से १६:२८
राहुवास 👉 पश्चिम
यमगण्ड 👉 ०९:५० से ११:१०
होमाहुति 👉 गुरु
दिशाशूल 👉 उत्तर
अग्निवास 👉 पाताल (०७:४८ से पृथ्वी)
चन्द्रवास 👉 पश्चिम
शिववास 👉 श्मशान में (०७:४८ से गौरी के साथ, ३०:२५ से सभा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – रोग २ – उद्वेग
३ – चर ४ – लाभ
५ – अमृत ६ – काल
७ – शुभ ८ – रोग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – काल २ – लाभ
३ – उद्वेग ४ – शुभ
५ – अमृत ६ – चर
७ – रोग ८ – काल
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
पश्चिम-दक्षिण (धनिया अथवा दलिए का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
चूड़ाकर्म संस्कार मुहूर्त प्रातः ०९:५८ से दोपहर ०१:५९ तक, श्रीरामानंदाचार्य जयन्ती, कालाष्टमी, अष्टमी तिथि क्षय आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १०:५५ तक जन्मे शिशुओ का नाम
चित्रा नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (री) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम स्वाती नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश: (रू, रे, रो, ता) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
मकर – ३०:३५ से ०८:१६
कुम्भ – ०८:१६ से ०९:४२
मीन – ०९:४२ से ११:०५
मेष – ११:०५ से १२:३९
वृषभ – १२:३९ से १४:३४
मिथुन – १४:३४ से १६:४९
कर्क – १६:४९ से १९:११
सिंह – १९:११ से २१:२९
कन्या – २१:२९ से २३:४७
तुला – २३:४७ से २६:०८
वृश्चिक – २६:०८ से २८:२८
धनु – २८:२८ से ३०:३१
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
रज पञ्चक – ०७:११ से ०७:४८
शुभ मुहूर्त – ०७:४८ से ०८:१६
चोर पञ्चक – ०८:१६ से ०९:४२
शुभ मुहूर्त – ०९:४२ से १०:५५
रोग पञ्चक – १०:५५ से ११:०५
चोर पञ्चक – ११:०५ से १२:३९
शुभ मुहूर्त – १२:३९ से १४:३४
रोग पञ्चक – १४:३४ से १६:४९
शुभ मुहूर्त – १६:४९ से १९:११
मृत्यु पञ्चक – १९:११ से २१:२९
अग्नि पञ्चक – २१:२९ से २३:४७
शुभ मुहूर्त – २३:४७ से २६:०८
रज पञ्चक – २६:०८ से २८:२८
रज पञ्चक – २८:२८ से ३०:२५
शुभ मुहूर्त – ३०:२५ से ३०:३१
चोर पञ्चक – ३०:३१ से ३१:११
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपके अंदर साहस की कमी रहेगी लोगो के सामने अपनी शेखी दिखाएंगे लेकिन अंदर से हालात कायर जैसे रहेंगे। दिन का पहला भाग शुभ समाचार मिलने से आनंद में बीतेगा लेकिन दोपहर के बाद कार्य व्यवसाय के साथ रिश्तेदारी के कारण अतिरिक्त भाग दौड़ करनी पड़ेगी। कार्य क्षेत्र पर आज मनमानी का परिणाम विपरीत मिलेगा लाभ की जगह धन फंसा लेंगे। सहकर्मी के साथ भी व्यवहार असामान्य रहेगा लोग मुह पर उल्टा जवाब देंगे धैर्य की कमी के कारण तकरार बढ़ भी सकती है। अड़ियल रवैये के कारण स्वयं ही नए शत्रु बढ़ाएंगे। संध्या के समय परिजन नाराज होने पर भी सहयोग करेंगे आपकी मानसिकता भी बदलने से शांति मिलेगी। आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे है लाभदायी ही रहेगी लेकिन सेहत का ध्यान रखना होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज दिन के आरंभिक भाग में सेहत प्रतिकूल रहेगी छाती से निचले हिस्से में गड़बड़ रहने के कारण मानसिक तनाव बनेगा लेकिन दोपहर के बाद सुधार आने लगेगा गलत दवा के सेवन से एलर्जी अथवा अन्य समस्या बन सकती है देखभालकर ही इलाज करें। कार्य व्यवसाय में आज जो भी निर्णय लेंगे उसकी सफलता संदिग्ध रहेगी अन्य लोगो का दखल देना अखरेगा फिर भी व्यवहारिकता के कारण सहन करना ही पड़ेगा। निवेश करने से बचे धन फंस सकता है नौकरी पेशा भी आज प्रयोग करने से बचे अन्यथा अन्य लोगो की गलती आपके सिर आएगी। धन की आमद आज न्यून लेकिन खर्च कल की तुलना में कम होंगे। पारिवारिक वातावरण में विरोधाभास का अनुभव होगा जिससे सहयोग की आशा करेंगे वही अपना स्वार्थ सिद्ध करने के प्रयास में रहेगा। यात्रा से कोई लाभ नही मिलने वाला सम्भव हो तो टाले।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आप मन ही मन किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे लेकिन अन्य लोगो के लिये अच्छे मार्गदर्शक सिद्ध होंगे। सेहत पेट संबंधित छोटी मोटी संमस्या को छोड़ उत्तम रहेगी खाने पीने में संयम रखें अन्यथा बेकार में दवाइयां खानी पड़ेंगी। कार्यक्षेत्र पर आपके धैर्य और नियंत्रण क्षमता की तारीफ होगी। प्रलोभन भी दिए जाएंगे इनसे दूर रहे अन्यथा भविष्य में ठगी का शिकार हो सकते है। दिन के आरंभ में बुद्धि विवेक से काम लेना मध्यान के बाद लाभ के मार्ग खोलेगा। धन की आमद आज आशाजनक नही होगी फिर भी कामचलाऊ आय आसानी से प्राप्त कर लेंगे। नौकरी पेशाओ को सहकर्मी द्वारा धमकी अथवा गलत आचरण का सामना करना पड़ेगा जिससे कुछ समय के लिये मानसिक दबाव अनुभव होगा। पारिवारिक वातावरण में आपसी समझ और तालमेल बना रहेगा। यात्रा की योजना बनते बनते अंत समय मे टल सकती है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
पिछले कुछ दिनों से चल रही आर्थिक स्थिति आज भी यथावत रहेगी प्रयास करने पर कही से खर्च लायक साधन जुटा लेंगे लेकिन मन मे भविष्य को लेकर दुविधा लगी रहेगी। कार्य व्यवसाय में आज निरंतर मिल रही असफलता से क्षुब्ध होकर कोई गलत कदम या निर्णय ले सकते है धीरज से काम ले अन्यथा आगे होने वाले लाभ से भी दूर हो सकते है। भूमि भवना संबंधित कार्यो से जुड़े लोग निवेश से बचे धन फंसने की सम्भवना है। धर्म-कर्म में निष्ठा रहेगी लेकिन व्यवहार पूर्ति के लिए ही समय देंगे। दोपहर बाद का समय थोड़ा राहत भरा रहेगा किसी पुराने परिचित से भेंट आनंदित करेगी। परिवार कुटुम्ब का सुख अपेक्षाकृत कम ही रहेगा। सेहत में कुछ समय के लिये नरमी रहेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज दिन के आरम्भ में अन्य दिनों की तुलना में अधिक पूजा पाठ करेंगे। लघु धार्मिक यात्रा के भी योग है। कार्य व्यवसाय में आज भाग दौड़ अधिक करनी पड़ेगी परन्तु इसका परिणाम आशा से कम ही रहेगा लेकिन आज मेहनत का फल कम ही सही मिलेगा जरूर। सरकारी कार्य बनते बनते अंत समय मे किसी कमी से अधूरे रह जाएंगे कोर्ट कचहरी के कारण खर्च बढ़ेगा। नौकरी पेशाओ को अधिकारी वर्ग से तालमेल बनाने में परेशानी आएगी कहा सुनी भी हो सकती है। दोपहर के बाद किसी भी कार्य मे सफलता के नजदीक पहुच कर भी निराश होना पड़ेगा लेकिन सब्र बनाये रखें आने वाला समय आपके पक्ष ने ही रहेगा। परिवार मे वातावरण छोटी सी गलतफहमी के कारण उग्र होगा कुछ ही देर में शांत भी हो जाएगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिये बीते दिनों से अच्छा रहने वाला है लेकिन आज आपका स्वभाव पल पल में बदलने से आसपास का वातावरण भी कभी प्रसन्न कभी उदास बनेगा। बीते दिनों से मन मे भरी बातें आज एकदम से बाहर आने पर सामने वाले को परेशानी होगी लेकिन मन का बोझ हल्का होने से कुछ ही देर में स्थिति स्पष्ट हो जायेगी साथ ही आपके प्रति लोगो की सहानुभूति भी बढ़ेगी। कार्य व्यवसाय में कुछ समय के लिये निराशाजनक परिणाम मिलने से उदास होंगे लेकिन फिर भी परिस्थिति अनुसार स्वयं को ढाल कर कही ना कही से लाभ अवश्य उठाएंगे। धन की आमद में व्यवधान आएंगे फिर भी खर्च निकालने लायक सहज हो जाएगी ज्यादा पाने के प्रयास में गलती कर सकते है धैर्य से काम करें आगे का समय ठीक ही बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन मे राग द्वेष लगा रहेगा जिस कारण घर की जगह बाहर का वातावरण अधिक पसंद करेंगे।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आप सौंदर्य के प्रति विशेष आकर्षित रहेंगे। मौज शौक साज सज्जा के सामान पर दिल खोल कर खर्च करेंगे। कार्य व्यवसाय में किसी बहुप्रतीक्षित काम के बनने से धन की आमद होगी लेकिन थोड़ा बहुत विलंब होने से हतोत्साहित ना हो। आज शत्रु पक्ष भी आपके कार्यशैली से प्रभावित होंगे बीच मे व्यवधान भी डालने का प्रयास करेंगे लेकिन असफल ही रहेंगे। संतान का सहयोग कार्य क्षेत्र पर मिलेगा लेकिन विचारो में अंतर रहने के कारण तालमेल बैठाने में परेशानी आयेगीं। पैतृक कारणों से पिता से अनबन हो सकती है नरमी से काम ले वरना भविष्य के लिये हानिकर रहेगा। दर्द अकड़न की शिकायत आज भी रहेगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन संघर्षमय रहेगा। दिन के प्रथम भाग में ही थोड़ी शांति अनुभव करेंगे लेकिन इसके बाद किसी कारण से भय बना रहेगा कार्य व्यवसाय को लेकर मन मे चल रही दुविधा का हल ना निकलने पर स्थित गंभीर होने की सम्भवना है। व्यवसायी वर्ग कार्य क्षेत्र पर अग्नि अथवा अन्य प्रकार की हानि को लेकर पहले ही सतर्क रहें बाद में पछताने के अलावा कुछ नही कर सकेंगे। निवेश भूल कर भी ना करें डूबने की संभावना है। सभी प्रकार के आर्थिक लेनदेन दोपहर से पहले ही कर लें। आज पिता के अलावा अन्य किसी की मदद नही मिलेगी निराशा में संबंध खराब ना हो इसका भी ध्यान रखें। घरेलू माहौल में उदासीनता अधिक रहेगी। स्त्री वर्ग के स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। सेहत मध्यान बाद अकस्मात खराब हो सकती है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। सार्वजनिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र पर व्यवहारिकता से नए संबंध बनाएंगे। कार्य व्यवसाय में थोड़ा उतार चढ़ाव लगा रहेगा अकस्मात वृद्धि होगी कुछ ही देर में उदासीनता छा जाएगी। धन लाभ को लेकर आज किसी भी तरह की कसर नही छोड़ेंगे फिर भी आशाजनक नही हो सकेगा। व्यवहारिकता के बल पर ही लाभ कमाया जा सकता है छोटे मोटे नुकसान होने पर बहस से बचे। आज पैतृक कार्यो से लाभ भी होगा एवं इनके ऊपर खर्च करना पड़ेगा। भाग्य का साथ मिलने से कुछ रुके कार्यो में गति आएगी। परिवार अथवा रिश्तेदारी में किसी समारोह के कारण खर्च में वृद्धि होगी। सेहत सामान्य रहेगी खर्च के कारण मानसिक बेचैनी रह सकती है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए मिला जुला फल देगा सेहत आज ठीक ठाक ही रहेगी आर्थिक विषयो की परवाह भी आज कम ही करेंगे। दिन के आरंभिक भाग में आध्यात्म एवं परोपकार में रुचि रहेगी लेकिन मन मे कोई न कोई उलझन रहने से ठीक से ध्यान नही दे पाएंगे। आज फिजूल की बातों पर ध्यान ना दे अपने कार्य को योजना बनाकर करे मध्यान के बाद अवश्य ही कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है। नौकरी वालो के लिये आज दिन थोड़ा अधिक परिश्रम वाला रहेगा लेकिन इसका परिणाम अंत मे सुखद अनुभूति कराएगा। धन की आमद प्रयास करने पर आवश्यकता अनुसार हो जाएगी। दाम्पत्य जीवन एवं पैतृक कार्यो से आज उलझन के बाद भी सुख मिलेगा। तीखे वचन बोलने से बचे दिन आनददायक सिद्ध होगा। व्यावसायिक अथवा अन्य कारणों से पूर्व निर्धारित यात्रा हो सकती है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपका भविष्य बनाने में सहयोग करेगा सेहत में आज कल की अपेक्षा सुधार अनुभव होगा लेकिन चुस्ती की कमी दिन के आरंभ में रहेगी बाद में धीरे धीरे सामान्य हो जाएगी। मध्यान से पहले किसी आवश्यक कार्य के लिये भागदौड़ करनी पड़ेगी लेकिन कोई न कोई अड़चन आने से तुरंत सफलता नही मिल पाएगी मन मे कुछ देर के लिए विपरीत खयाल आएंगे परन्तु धैर्य से काम लें मध्यान के बाद किसी बाहरी व्यक्ति का सहयोग समर्थन मिलने से अपनी योजनाओं में सफलता पा लेंगे। आज व्यवसाय में निवेश करने से पहले बाजार की मांग का अवश्य ख्याल करें जल्दबाजी में हानि हो सकती है। पारिवारिक वातावरण में शांति रहेगी मित्र परिचित स्वार्थ के लिये अधिक मीठे बनेंगे। आज आर्थिक कारणों से होने वाली यात्रा टालना ही बेहतर रहेगा लाभ की जगह खर्च ही होगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन बीते दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है लेकिन इसको बेहतर बनाने के लिये दिन के आरम्भ से ही स्वभाव में नरमी और जिद को त्यागना पड़ेगा तभी दिन का आनंद उठा पाएंगे। सेहत मे थोड़ी बहुत नरमी रहेगी कार्य क्षेत्र पर व्यवस्तता के बाद भी थकान अनुभव नही करेंगे रोजगार के संबंध में छोटी बड़ी यात्रा भी हो सकती है इससे लाभ के साथ ही नई जगह देखने को मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर पूर्व में की मेहनत दोपहर के बाद फल देने लगेगी लेकिन आर्थिक मामलों में जल्दबाजी ना करें संतोषि व्यवहार रखने पर धन के साथ सम्मान भी बढ़ेगा। नौकरी पेशाओ को जिस कार्य मे उत्साह नही रहेगा उसे करने पर प्रशंसा के साथ आय के स्त्रोत्र भी बन सकते है। घर परिवार का वातावरण आज सुखद रहेगा दाम्पत्य सुख भी उत्तम मिलेगा। विपरीत लिंगीय आकर्षण बढ़ने के कारण ख्याली पुलाव पकाएंगे।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰🙏राधे राधे🙏

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 25 जनवरी 2022 मंगलवार संवत् 2078 मास माघ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि प्रातः 07:40 बजे तक रहेगी बाद अष्टमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:12 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:06 बजे होगा । चित्रा नक्षत्र प्रातः 10:54 बजे तक रहेगा पश्चात् स्वाती नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा तुला राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 03:21 से 04:42 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:14 से 12:57 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
~: विशेष :~
स्वामी विवेकानंद जयंती ( तिथि से ) , रामानंदाचार्य जयंती , अष्टमी तिथि क्षय , कालाष्टमी ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप पर लक्ष्मीजी की कृपा हुई तो आर्थिक योजनाएं सफल होगी । व्यावसाय में भी कुछ काम कर सकेंगे । अधिक लोगों से संपर्क रहेगा । क्षेत्र के बाहर के लोगो के साथ भी संचार अधिक रहेगा ।
वृषभ :~ आज आप वैचारिक विशालता और वाणी की मधुरता से अन्य लोगों को प्रभावित करेंगे साथ संबंधो में भी संवादिता रखेंगे । बैठक या विचार – विमर्श में भी सफलता मिलेगी ।
मिथुन :~ आज आपका मन दुविधा में रहेगा । अधिक भावुकता से अस्वस्थता रहेगी । माता के प्रति अधिक भावनात्मक रहेगें । बौद्धिक चर्चा मे भाग लेंगे , लेकिन वाद – विवाद से बचे ।
कर्क :~ आज आप हर कार्य में सफल होंगे । प्रतिस्पर्धी पर विजय मिलेगी । संबंधो में भावनाओ की प्रधानता से संबंध अच्छे रहेंगे । भाग्य में वृध्धि के प्रसंग बनेंगे । सामाजिक व आर्थिकरूप से सम्मान होगा ।
सिंह :~ आज आप कई योजनाओं के विषय में अधिक विचार से दुविधा मे रहेंगे । अधिक खर्च से बचे । नि
कार्य में अपेक्षाकृत सफलता नही मिलेगी । दिन मध्यम बितेगा ।
कन्या :~ आपका आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा । शारीरिक एवं मानसिक स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे । लक्ष्मीदेवी की कृपा रहेगी । मित्रों और स्नेहीजनों से भेंट होगी । प्रवास अच्छा रहेगा ।
तुला :~ आज आप क्रोध पर संयम रखे । वाद – विवाद से दूर रहे । परिवारिक विवाद हो सकता है । स्वास्थ्य बिगड़ सकता है , जिसमें विशेषकर आँखो का ध्यान रखे । अकस्मात हो सकता है । कोर्ट – कचहरी के कार्य में ध्यान रखे ।
वृश्चिक :~ आज आपका का दिन लाभदायक और शुभफल वाला होगा । व्यावसाय में विशेष लाभ होगा । उच्च पदाधिकारी कार्य से प्रसन्न होंगे ।
धनु :~ आज आपको कार्य मे सफलता मिलेगी । नए कार्य आरंभ कर सकेंगे । व्यापारी व्यवसाय का आयोजन और विस्तार अच्छी तरह कर सकेंगे । नौकरी में उच्च पदाधिकारी पदोन्नति के लिए विचार करेंगे ।
मकर :~ आज आप बौद्धिक कार्यों एवं व्यवसाय में कुछ नया करेंगे । साहित्य तथा लेखन मे गति मिलेगी । शरीर में बेचैनी और थकान रहेगी । संतानों की समस्या चिंतित करेगी ।
कुंभ :~ आज आप अनैतिक और निषेधात्मक कार्यों तथा नकारात्मक विचारों से बचे । अत्यधिक विचार और क्रोध मानसिक से स्वास्थ्य खराब होगा । परिवार में खटपट हो सकती है ।
मीन :~ आज व्यापारियों के लिए भागीदारी करने के लिए शुभ समय है । साहित्य सृजक , कलाकार और कारीगर अपनी सृजनात्मकता निखार सकेंगे और आदर पाएँगे । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शौभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।