आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग🗓
🌻बुधवार, २ मार्च २०२२🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:४७
सूर्यास्त: 🌅 ०६:१७
चन्द्रोदय: 🌝 ❌️❌️❌️
चन्द्रास्त: 🌜१७:५६
अयन 🌕 उत्तरायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: 🌿 बसंत
शक सम्वत: 👉 १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७८ (राक्षस)
मास 👉 फाल्गुन
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 अमावस्या (२३:०४ तक)
नक्षत्र 👉 शतभिषा (२६:३७ तक)
योग 👉 शिव (०८:२१ तक)
प्रथम करण 👉 चतुष्पाद (११:५९ तक)
द्वितीय करण 👉 नाग (२३:०४ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कुम्भ
चंद्र 🌟 कुम्भ
मंगल 🌟 मकर (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 मकर (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
गुरु 🌟 कुंम्भ (अस्त, पश्चिम , मार्गी)
शुक्र 🌟 मकर (उदित, पूर्व, वक्री)
शनि 🌟 मकर (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 वृष
केतु 🌟 वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 ❌️❌️❌️
अमृत काल 👉 १९:४७ से २१:१८
विजय मुहूर्त 👉 १४:२५ से १५:११
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:०५ से १८:२९
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०४ से २४:५३
राहुकाल 👉 १२:२९ से १३:५६
राहुवास 👉 दक्षिण-पश्चिम
यमगण्ड 👉 ०८:०९ से ०९:३६
होमाहुति 👉 सूर्य
दिशाशूल 👉 उत्तर
नक्षत्र शूल 👉 दक्षिण (२६:३७ से)
अग्निवास 👉 पृथ्वी (२३:०४ तक)
चन्द्रवास 👉 पश्चिम
शिववास 👉 गौरी के साथ (२३:०४ से श्मशान में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – लाभ २ – अमृत
३ – काल ४ – शुभ
५ – रोग ६ – उद्वेग
७ – चर ८ – लाभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – शुभ
३ – अमृत ४ – चर
५ – रोग ६ – काल
७ – लाभ ८ – उद्वेग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
पश्चिम-दक्षिण (गुड अथवा दुध का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
देव पितृ कार्ये फाल्गुन अमावस्या, शिवखप्पर पूजा आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २६:३७ तक जन्मे शिशुओ का नाम
शतभिषा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (गो, सा, सी, सू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमश: (से) नामाक्षर रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कुम्भ – २९:५५ से ०७:२१
मीन – ०७:२१ से ०८:४४
मेष – ०८:४४ से १०:१८
वृषभ – १०:१८ से १२:१३
मिथुन – १२:१३ से १४:२८
कर्क – १४:२८ से १६:४९
सिंह – १६:४९ से १९:०८
कन्या – १९:०८ से २१:२६
तुला – २१:२६ से २३:४७
वृश्चिक – २३:४७ से २६:०६
धनु – २६:०६ से २८:१०
मकर – २८:१० से २९:५१
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
चोर पञ्चक – ०६:४२ से ०७:२१
शुभ मुहूर्त – ०७:२१ से ०८:४४
शुभ मुहूर्त – ०८:४४ से १०:१८
चोर पञ्चक – १०:१८ से १२:१३
शुभ मुहूर्त – १२:१३ से १४:२८
रोग पञ्चक – १४:२८ से १६:४९
शुभ मुहूर्त – १६:४९ से १९:०८
मृत्यु पञ्चक – १९:०८ से २१:२६
अग्नि पञ्चक – २१:२६ से २३:०४
शुभ मुहूर्त – २३:०४ से २३:४७
मृत्यु पञ्चक – २३:४७ से २६:०६
अग्नि पञ्चक – २६:०६ से २६:३७
शुभ मुहूर्त – २६:३७ से २८:१०
रज पञ्चक – २८:१० से २९:५१
शुभ मुहूर्त – २९:५१ से ३०:४१
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपका मुख्य उद्देश्य धन प्राप्ति के साथ सुख सुविधाओं में भी वृद्धि करना रहेगा परन्तु इसमे आंशिक सफलता ही मिल सकेगी फिर भी आध्यात्म से जुड़े रहने के कारण इच्छा पूर्ति ना होने पर भी ज्यादा विचलित नही होंगे। कार्य व्यवसाय में नए विरोधी बनेंगे परन्तु आज आपका कुछ बिगाड़ नही सकेंगे। बीच-बीच मे आज क्रोध के प्रसंग बनेंगे फिर भी थोड़ा विवेक रहने से इन्हें अनदेखा करेंगे। आज आप जल्द पैसा कमाने वाले उपाय भी अपना सकते है जिनमे हानि होने की संभावना अधिक रहेगी। आवश्यकता अनुसार धन लाभ आज हो ही जायेगा धन के पीछे भागने की प्रवृति छोड़े। पारिवारिक सदस्य बेपरवाह होकर अपनी मस्ती में मस्त रहेंगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिये सुनहरे अवसर प्रदान करेगा इसका समय रहते लाभ उठायें कल की अनुकूल परिस्थिति आज की मेहनत से ही बनेगी। आज दिन का पहला भाग थोड़ा अस्त व्यस्त रहेगा आवश्यक कार्य लेटलतीफी के कारण विलम्ब से पूर्ण होंगे। कार्य क्षेत्र पर भी मध्यान तक अव्यवस्था रहेगी जिस कारण लाभ होते होते रह सकता है। मध्यान से संध्या के बीच के समय व्यवसाय में आकस्मिक उछाल आएगा। थोड़े परिश्रम से अधिक लाभ कमा सकेंगे। महिलाये घर मे किसी छोटी सी बात को लेकर विवाद खड़ा करेंगी विवेकपूर्ण व्यवहार करें। संध्या बाद कोई हानि हो सकती है। मनोरंजन की चाह आज मन मे ही रह जायेगी। सेहत छोटी मोटी बातो को छोड़ ठीक रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भी आपकी दिनचार्य असामान्य रहेगी। सेहत में सुधार आएगा परन्तु आपकी लापरवाही के कारण तकलीफ दोबारा हो सकती है। आज आप जो भी कामना करेंगे उसका विपरीत फल ही मिलने वाला है। व्यवसाय में अतिरिक्त आय कमाने के प्रलोभन में हाथ लगी पूंजी ना चली जाए इसका ध्यान रखना पड़ेगा आज गलत निर्णय अवश्य हानि का कारण बनेगा। परिजनों की जिद के आगे सामर्थ्य से अधिक खर्च करना पड़ेगा जिस कारण धन की कमी बनेगी। मित्र परिचितों से भी संबंधों में उदासीनता अधिक रहेगी। धार्मिक पूजा पाठ के प्रसंग बनेंगे परन्तु ध्यान कही और भटकने से दिखावा मात्र रहेगा। परिजनों से थोड़ी ख़ट पट के बाद सुख मिलेगा। दवाओं पर खर्च करना पड़ सकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप अन्यलोगों को नैतिक आचरण सिखाएंगे परन्तु इसे अपने ऊपर लागू ना करने से हास्य के पात्र बनेंगे। दिन का आरंभिक भाग शांति से व्यतीत होगा इसके बाद भाग-दौड़ बढ़ेगी लेकिन आज महनत का फल आशाजनक नही रहने से मानसिक चिंता रहेगी पर जाहिर नही करेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र पर सहकर्मी मनमानी करेंगे क्रोध में आकर कटु वचन बोलेंगे जिस कारण संबंध खराब होने के साथ ही अव्यवस्था भी फैलेगी जिसे सुधारना आज आपके वश में नही होगा। धन लाभ के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। संध्या के समय स्थिति आपके नियंत्रण में रहेगी धन लाभ के साथ आनंद दायक समय बिताएंगे। महिलाये स्वार्थ वश अत्यंत मीठा व्यवहार करेंगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए अवश्य कोई शुभ समाचार देगा। आज आप दिन भर किसी ना किसी कारण से व्यस्त ही रहेंगे व्यस्तता को धन के साथ ना जोड़े अन्यथा मानसिक संताप रहेगा। आज संबंधों को ज्यादा महत्त्व दें निकट भविष्य में ये ही धन लाभ कराएंगे। कार्य व्यवसाय से काम चलाऊ आय आसानी से हो जाएगी निवेश बेझिझक होकर कर सकते है। घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति समय पर करने पर भी परिजन किसी न किसी कारण से नाराज ही रहेंगे। गृहस्थ की बाते मित्र स्नेही जन से भी ना बांटे हानिकर हो सकता है। आज किसी के ऊपर छींटा कशी करने से बचे दिनचार्य को सामान्य व्यतीत करने का प्रयास करें स्वयं को श्रेष्ठ दिखाने के चक्कर मे मान हानि हो सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन भी धन धान्य में वृद्धिकारक बना रहेगा। दिन के आरंभ से ही कार्यो को लेकर गंभीर रहेंगे लेकिन महिलाये हर काम मे नखरे करेंगी। मध्यान के बाद का कुछ समय रुके धन को प्राप्त करने में व्यतीत होगा। कार्य क्षेत्र पर आज मनमानी ज्यादा करेंगे जिससे सहकर्मियों को असुविधा होगी फिर भी आज आप अपने व्यवहार से सभी को खुश रख सकेंगे। पारिवारिक स्थिति भी आज पहले से बेहतर बनेगी घरेलू कार्यो को लेकर व्यस्तता भी अधिक रहेगी। घर के बुजुर्गों से थोड़ी अनबन रहने की संभावना है फिर भी आज संध्या का समय परिजनों के साथ आनंद से बिताएंगे। पेट की परेशानी अथवा हाथ पैरों में शिथिलता रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन भी आपके लिए शुभ है लेकिन आज अतिआत्मविश्वास एवं अहम की भावना के कारण हानि एवं आपसी मनमुटाव रहेगा। आज अन्य लोगो को स्वयं की तुलना में निम्न आंकना परेशानी में डालेगा। अधिकारी वर्ग अथवा घर के बड़े लोग जानबूझ कर आपको ज्यादा कार्य सौंपेंगे जिससे भारी परेशानी होगी। सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी लेकिन थकान अधिक अनुभव होगी। आज दो पक्षो के झगड़े को सुलझाने में आपका सहयोग लिया जाएगा यथा सम्भव दूर रहें अन्यथा बैठे बिठाए अपमानित होना पड़ेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति में विलंब झगड़े का कारण बनेगा। धन लाभ परिश्रम के बाद ही आशानुकूल रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपकी आज की दिनचार्य भी उथल-पुथल रहेगी। आज आपके आचरण से किसी ना किसी को परेशानी होगी आप अपने बड़बोले पन के कारण स्वयं ही मुसीबतों को न्योता देंगे। घर एवं बाहर का वातावरण आपके अमर्यादित आचरण से कलुषित हों सकता है। परिजनो से आज अधिकतर कार्यो में वैचारिक मतभेद रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर लापरवाह होकर कार्य करने पर अधिकारियो की डांट सुन्नी पड़ेगी। स्वभाव में भी आज सुस्ती अधिक रहेगी। धन लाभ के अवसर हाथ से निकलने की संभावना है। महत्त्वपूर्ण विषयो में निर्णय आज नाही ले तो उचित रहेगा। स्त्रियां
गलती करने पर दोष किसी और के सर डालने का प्रयास करेंगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन भी आपके अनुकूल रहेगा। फिर भी आज किसी पर भी आवश्यकता से अधिक विश्वास ना करें ना ही किसी को मन के भेद बताये बाद में परेशानी होगी। आज कही ना कहीं से आकस्मिक धन लाभ होगा जिससे रुके कार्यो में गति आएगी। कुछ दिनों से टल रही मनोकामना की पूर्ति आज कर सकेंगे। व्यवसाय में नए अनुबंध मिलेंगे लापरवाही से बचें अन्यथा हाथ से निकल भी सकते है। व्यापार विस्तार के लिए दिन शुभ है पर नए कार्य का आरंभ आज ना करें। धन का निवेश शीघ्र ही फलदायी होगा। मित्र अथवा रिश्तेदारों के कारण कुछ समय के लिये परेशानी में पड़ेंगे। यात्रा के योग बन रहे है इसमें सावधानी रखें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप योजनाए तो बहुत बनाएंगे परन्तु किसी ना किसी अभाव के कारण इन्हें पूरा नही कर पाएंगे। आज के दिन आप अपनी भावनाओं को किसी के आगे सांझा करने से कतराएंगे आपसी संबंध को बचाना इसका मूल उद्देश्य रहेगा। लोगो की उद्दंडता को मजबूरन नजरअंदाज करना पड़ेगा। आर्थिक रूप से दिन सामान्य ही रहेगा। खर्च लायक आय आसानी से हो जाएगी। खर्च करने में भी मितव्ययता बरतेंगे। आज आप जिस भी कार्य को लेकर निश्चिन्त रहेंगे उसी में कुछ ना कुछ विघ्न उपस्थित होगा। सरकारी कार्य लंबित रहेंगे नौकरी में भी उत्साह की कमी रहेगी। पेट संबंधी व्याधि से परेशानी होगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपके मन की चंचलता एवं स्वभाव में उद्दंडता को छोड़ शेष सब उत्तम रहेगा। परिजनों अथवा बाहरी लोगों से बेबाकी से पेश आना भारी पड़ सकता है। आप आलस्य से भरे रहेंगे फिर भी आज जिस भी कार्य को करेंगे उसे अन्य की अपेक्षा कम समय मे एवं सफाई से पूर्ण कर लेंगे। व्यवसाय में आज ज्यादा उत्साह नही लेंगे लेकिन आकस्मिक कार्य आने से बेमन से करना पड़ेगा फिर भी धन लाभ उत्तम होगा नए लाभ के अनुबंध मिलेंगे परन्तु सहयोगियो की कमी रहने से कार्य आरंभ आज नही कर पाएंगे। घरेलू आवश्यकता के अलावा सुख के साधनों पर अधिक खर्च होगा। आज आपको कोई ठग भी सकता है सतर्क रहें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन भी परिस्थितियां आपके लिये प्रतिकूल ही रहेंगी। स्वास्थ्य के साथ ही धन हानि के योग बन रहे है। नए कार्य का आरंभ फिलहाल टालें पुराने अधूरे कार्य पूर्ण करने पर अधिक ध्यान दे समय पर कार्य पूरे ना करने पर सम्मान हानि हो सकती है। व्यावसायिक काम काज को लेकर आज अन्य लोगो के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा अवकाश भी लेना पड़ सकता है। लाभ आशानुकूल ना होने से थोड़ी निरशा भी रहेगी। महिलाये वाणी के प्रयोग में संतुलन बरते बेवजह कलह के प्रसंग बनने से रंग में भंग वाली स्थिति बन सकती है। संध्या के आस-पास थकान के कारण किसी काम मे मन नही लगेगा लेकिन फिर भी घूमने फिरने मनोरंजन आदि के लिए तत्पर रहेंगे। शादीशुदा लोगो को किसी बात का पछतावा होगा।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 02 मार्च 2022 बुथवार संवत् 2078 मास फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि रात्रि 11:05 बजे तक रहैगी बाद प्रतिपदा तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:50 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:28 बजे होगा । शततारा नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 02:37 बजे तक रहेगा पश्चात् पूर्वाभाद्रपदा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कुंभ राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 12:38 से 02:06 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप किसी भी प्रकार के संकट में न पडे । व्यावसाय मे अधिकारियों से प्रेम से कार्य संपन्न करे , उग्र चर्चा में न पडे वही हित मे रहेगा । आज भाग्य साथ नहीं देगा । कार्य सफलता भी शीघ्र नहीं मिलेगी ।

वृषभ :~ आज आपमे अधिक भावुकता से अस्वस्थ रह सकते है । शारीरिक स्वास्थ्य पर इसका नकारात्मक असर पड सकता है । नए कार्य प्रारंभ न करे । साथ में वाणी और व्यवहार संयमित रखे । खान – पान में ध्यान रखे । व्यवसाय मे विध्न आ सकते हैं ।

मिथुन :~ आज आप मनोरंजक प्रवृत्ति में रहेंगे । मित्रों के साथ प्रवास – पर्यटन होगा । अच्छे खान – पान और अच्छे वस्त्रालंकार प्राप्त होंगे । मध्याहन के बाद कुछ अधिक ही भावुकता रहेगी । इससे मन की व्यथा बढ सकती है । खर्च में वृद्धि होगी । अनैतिक तथा निषेधात्मक कार्यों से दूर रहे ।

कर्क :~ आज आपके व्यवसाय मे अनुकूल वातावरण रहेगा । पारिवारिक वातावरण भी अनुकूल रहेगा । प्रतिस्पर्धीयों को भी अधिक लाभ नहीं हो सकेगा । शारीरिक – मानसिक स्वस्थ रहेंगे । बौद्धिक चर्चा में तार्किक विचारों के लिए अनुकूल समय है । सामाजिक सम्मान प्राप्त होगा । भागीदारों से भी लाभ होगा ।

सिंह :~ आज आप क्रोध पर संयम रखे । पेट सम्बंधित रोगों से शारीरिक कष्ट हो सकता है । लेकिन मध्याहन के बाद परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा । मानसिक प्रसन्न और स्फूर्ति होगी । व्यवसाय से लाभ हो सकता है । सहकार्मियों का सहयोग मिलने से आनंद दुगुना हो जाएगा ।

कन्या :~ आज आपमे शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक उल्लास और चेतना का अभाव सा रहेगा । सामाजिक अपमान न हो इसका ध्यान रखे । धनहानि हो सकती है । क्रोध पर संयम रखे । कार्य सफलता न मिलने से निराशा होगी । संतानों की चिंता रहेगी । प्रवास टाले ।

तुला :~ आपका आज का दिन नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए अच्छा है । प्रिय व्यक्ति की भेंट आनंददायी रहेगी । भाग्यवृद्धि होगी । सामाजिक मान – सम्मान प्राप्त होगा । परंतु मध्याहन के बाद मन उदास रहेगा । शारीरिक अस्वस्थता होगी । पारिवार मे क्लेश रहेगा ।

वृश्चिक :~ आज आपके निर्धारित कार्य पूर्ण न होने से हताशा होगी । महत्वपूर्ण कार्य तथा उसके विषय में निर्णय न ले । पारिवार मे क्लेश अधिक रहेगा । परंतु मध्याहन के बाद परिजनों तथा भाई – बहनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएँगे । प्रतिस्पर्धी पराजित होंगै ।

धनु :~ आज आपको कार्यसिद्धि और लक्ष्मी प्राप्ति दोनो होगी । शारीरिक – मानसिक उत्साही तथा प्रफुल्लित रहेंगे , इसलिए हर कार्य में उत्साह रहेगा । कहीं यात्रा हो सकती है । मध्याहन के बाद कुछ दुविधा में रहेंगे । घर तथा व्यवसाय मे कार्यभार रहेगा । अधिक खर्च या निरर्थक खर्च हो सकता है ।

मकर :~ आज आपको वाणी और व्यवहार से भ्रांति न हो इसका ध्यान रखे । क्रोध बढ़ने से किसी से उग्र चर्चा या विवाद हो सकता है । मन व्यग्र रहेगा । इसलिए आध्यात्मिकता से मन शांत रहेगा । मध्याहन के बाद स्फूर्ति और उल्लास रहेगा । पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद और शांत रहेगा ।

कुंभ :~ आज आप सामाजिक क्षेत्र में अधिक सक्रिय रहेंगे और उससे मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । परंतु मध्याहन के बाद घर का वातावरण कलुषित होगा । शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है , इसलिए मन को संयमित रखे । अधिक खर्च न हो इसका ध्यान रखे ।

मीन :~ आज आप कोई परोपकार का कार्य करेंगे । व्यापार में वृद्धि कर सकेंगे । अधिकारी कार्य की प्रशंसा करेंगे । व्यापार हेतु प्रवास होगा । पिता और बडों के आशीर्वाद और उनसे लाभ मिलेगा । आय में वृद्धि हो सकती है । ( डाँ.अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *