
🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग🗓
🌻शुक्रवार, ४ मार्च २०२२🌻
सूर्योदय: 🌄 ०६:४५
सूर्यास्त: 🌅 ०६:१७
चन्द्रोदय: 🌝 ०७:४७
चन्द्रास्त: 🌜२०:००
अयन 🌕 उत्तरायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: 🌿 बसंत
शक सम्वत: 👉 १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७८ (आनन्द)
मास 👉 फाल्गुन
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 द्वितीया (२०:४५ तक)
नक्षत्र 👉 उत्तराभाद्रपद (२५:५२ तक)
योग 👉 शुभ (२५:४५ तक)
प्रथम करण 👉 बालव (०९:०५ तक)
द्वितीय करण 👉 कौलव (२०:४५ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कुम्भ
चंद्र 🌟 मीन
मंगल 🌟 मकर (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 मकर (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
गुरु 🌟 कुंम्भ (अस्त, पश्चिम , मार्गी)
शुक्र 🌟 मकर (उदित, पूर्व, वक्री)
शनि 🌟 मकर (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 वृष
केतु 🌟 वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०५ से १२:५२
अमृत काल 👉 २१:०४ से २२:४०
सर्वार्थसिद्धि योग 👉 २५:५२ से ३०:३९
अमृतसिद्धि योग 👉 २५:५२ से ३०:३९
विजय मुहूर्त 👉 १४:२५ से १५:१२
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:०६ से १८:३०
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०३ से २४:५३
राहुकाल 👉 ११:०२ से १२:२९
राहुवास 👉 दक्षिण-पूर्व
यमगण्ड 👉 १५:२३ से १६:५०
होमाहुति 👉 सूर्य
दिशाशूल 👉 पश्चिम
अग्निवास 👉 आकाश
चन्द्रवास 👉 उत्तर
शिववास 👉 गौरी के साथ (२०:४५ तक
सभा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – चर २ – लाभ
३ – अमृत ४ – काल
५ – शुभ ६ – रोग
७ – उद्वेग ८ – चर
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – रोग २ – काल
३ – लाभ ४ – उद्वेग
५ – शुभ ६ – अमृत
७ – चर ८ – रोग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
उत्तर-पश्चिम (दहीलस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
चन्द्र दर्शन, फुलेरा दूज आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २५:५२ तक जन्मे शिशुओ का नाम
उत्तराभाद्रपाद नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (दू, थ, झ, ञ) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम रेवती नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमश: (दे) नामाक्षर रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कुम्भ – २९:४७ से ०७:१३
मीन – ०७:१३ से ०८:३६
मेष – ०८:३६ से १०:१०
वृषभ – १०:१० से १२:०५
मिथुन – १२:०५ से १४:२०
कर्क – १४:२० से १६:४१
सिंह – १६:४१ से १९:००
कन्या – १९:०० से २१:१८
तुला – २१:१८ से २३:३९
वृश्चिक – २३:३९ से २५:५८
धनु – २५:५८ से २८:०२
मकर – २८:०२ से २९:४३
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:४० से ०७:१३
मृत्यु पञ्चक – ०७:१३ से ०८:३६
रोग पञ्चक – ०८:३६ से १०:१०
शुभ मुहूर्त – १०:१० से १२:०५
मृत्यु पञ्चक – १२:०५ से १४:२०
अग्नि पञ्चक – १४:२० से १६:४१
शुभ मुहूर्त – १६:४१ से १९:००
रज पञ्चक – १९:०० से २०:४५
शुभ मुहूर्त – २०:४५ से २१:१८
चोर पञ्चक – २१:१८ से २३:३९
शुभ मुहूर्त – २३:३९ से २५:५२
रोग पञ्चक – २५:५२ से २५:५८
शुभ मुहूर्त – २५:५८ से २८:०२
मृत्यु पञ्चक – २८:०२ से २९:४३
अग्नि पञ्चक – २९:४३ से ३०:३९
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन परिस्थितियां बाधा डालने वाली बन रही है आवश्यक कार्यो को टालना ही बेहतर रहेगा। आज किसी ना किसी रूप में धन हानि की संभावना है। उधारी जल्द चुकाने का प्रयास करें अन्यथा मानभंग हो सकता है। कार्य व्यवसाय को लेकर चिंतित रहेंगे। समय पर कार्य पूरा ना कर पाने के कारण शर्मिंदगी झेलनी पड़ सकती है। क्रोध भी आज सामान्य से अधिक रहने से घर-बाहर का वातावरण अशान्त बनेगा। कार्य क्षेत्र पर अधिक परिश्रम करने पर भी अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज परिवार की आवश्यकता पूर्ती करने में असमर्थ रहेंगे। महिलाओ का मन किसी अरिष्ट की आशंका से व्याकुल रहेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आप सुख-शांति से बिताएंगे। कार्य व्यवसाय में कम मेहनत के बाद भी अधिक लाभ होने से आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर बनेगा। मनोरंजन अथवा अन्य घरेलू सुखों पर खर्च करने के लिये ज्यादा सोचना नही पड़ेगा। परिजन आज आपकी पसंद का विशेष ख्याल रखेंगे। किसी से धन संबंधित व्यवहारों को लेकर कहाँ-सुनी होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर अनदेखी के कारण लाभ होने में विलंब हो सकता है। संबंधो की लिहाज के कारण हानि भी उठानी पड़ सकती है। सेहत उत्तम बनी रहेगी। किसी ऐतिहासिक अथवा धार्मिक यात्रा का आयोजन करेंगे। धर्म-कर्म में आस्था रहेगी। परिजनों का साथ मिलेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप जो भी कार्य करेंगे वह अपना हो या किसी अन्य का उसमे सफलता अवश्य मिलेगी। स्वभाव में व्यवहारिकता रहने से लोग आपसे समीपता बढ़ाना चाहेंगे। कार्य क्षेत्र अथवा अन्य जगह किसी की सहायता करनी पड़ेगी इसमे धन एव समय खर्च होंगे लेकिन आत्मशांति भी मिलेगी। दोपहर बाद का समय अधिक सुखदायक रहेगा। बड़े बुजुर्गों अथवा अधिकारी वर्ग की कृपा दृष्टि रहने से आज मनमाना व्यवहार करेंगे अपनी बात मनवाने के लिए भी आज का दिन उपयुक्त है। जिद्दी व्यवहार के कारण पारिवारिक विवाद का कारण भी बन सकते है। ससुराल-अथवा मायके पक्ष से स्वार्थ सिद्धि की पूर्ति कर लेंगे। असंयमित खान-पान के कारण उदर शूल-कब्ज की शिकायत रहेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप परिजनों के लिए भाग्यशाली साबित होंगे। आज भाग्य का साथ मिलने से आपके द्वारा जल्दबाजी में लिए निर्णय भी लाभ दिलाने वाले ही रहेंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति भी आज समय पर करेंगे लेकिन आज विपरीत लिंगीय आकर्षण अधिक रहेगा जल्द ही बातों में आ जाएंगे। संतोषजनक व्यवसाय रहने से धन की आमद होगी। दैनिक कार्य में व्यस्तता अधिक रहेगी। घूमने-फिरने की योजनाएं बनाएंगे परन्तु इसमें व्यवधान आ सकते है। मध्यान के बाद स्थिति परेशानी वाली बनेगी परन्तु कुछ समय के लिये ही। बनते कामो में अड़चने आने लगेगी। व्यवसाय में किये वादे अंतिम समय पर ना निभा पाने के कारण खरी-खोटी सुन्नी पड़ेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपके मन मे बड़ी-बड़ी योजनाए चलती रहेंगी लेकिन आज शारीरिक अस्वस्थता कार्यो में बाधा डालेगी। स्फूर्ति की कमी प्रातः काल से ही बनेगी दैनिक कार्यो को भी लाचारी में करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर मध्यान बाद लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन मन एकाग्र ना होने से उचित लाभ नही मिल सकेगा। आपकी प्रशंशा करने वाले भी पीठ पीछे आलोचना करेंगे। परन्तु इससे उदास ना हों अपने कार्य में निष्ठा से लगे रहे जल्द ही समय आपके अनुकूल बनेगा। आज अहम् को लेकर किसी से टकराव भी हो सकता है वाणी अथवा व्यवहार से किसी को ठेस ना पहुंचे इसका ध्यान रखें। आध्यत्म से जुड़ें मानसिक शान्ति मिलेगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपको हर जगह अनुकूल वातावरण मिलेगा परन्तु आज एक साथ कई काम आने से दुविधा में पड़ जाएंगे जिससे विलंब होगा। मध्यान बाद आप सभी कार्यो को धैर्य से सोच समझ कर करेंगे इसलिए सफलता की संभावना भी अधिक रहेगी। कार्य क्षेत्र पर नौकरों की लापरवाही के कारण हानि हो सकती है। मध्यान का समय धन लाभ वाला रहेगा। नविन योजनाओं से भी आज लाभ होगा। महिलाये आज पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा खर्चीली रहेंगी लेकिन खर्च अनावश्यक नही होंगे। मनोरंज के लिये भी समय निकाल लेंगे। परिजनों के साथ पर्यटन भोजन पर जाएंगे घर का वातावरण कुछ समय के लिये उग्र बनेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपके मन के विपरीत घटनायें घटित होंगी जिससे मन कुछ समय के लिये विचलित होगा लेकिन आज आपकी विवेक शक्ति प्रखर रहने से हर प्रकार की परिस्थितियों का सामना करने का साहस रहेगा। आज आप कार्य क्षेत्र पर धन कमाने से ज्यादा महत्त्व व्यवहार बनाने को देंगे। मध्यान बाद का अधिकांश समय आनंद प्रमोद में बितायेंगे। शारीरिक रूप से चुस्त रहेंगे। किसी मनोकामना की पूर्ति होने की संभावना है। धन लाभ के लिए थोड़ा इन्तजार करना पड़ेगा परन्तु निराश नहीं होंगे। परिजन-मित्रो के साथ उत्तम भोजन वाहन सुख मिलेगा। संध्या का समय प्रेम-प्यार के लिए भी यादगार रहेगा। खर्च लगे रहेंगे।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप अपने बुद्धि एवं कार्य कौशल से परिवार एवं सार्वजनिक क्षेत्र पर प्रभाव बनाएंगे। लेकिन प्रत्येक क्रिया को संदेह की दृष्टि से देखने के कारण किसी से झगड़ा भी हो सकता है। आर्थिक स्थिति अचनाक धन लाभ होने से सुधरेगी आज आप इच्छा पूर्ति एवं सुखोपभोग पर खर्च करने में सोचेंगे नही। घरेलु कार्यो के कारण व्यवसायिक कार्य स्थगित करने पड़ सकते है इसका विपरीत असर भी अवश्य देखने को मिलेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम के लिये खरीददारी पर भी अधिक खर्च होगा। कार्य क्षेत्र से शुभ समाचार मिलने से मन की चिंता दूर होगी। संध्या का समय मौज-शौक पूर्ण करने में बितायेंगे। स्त्री वर्ग के कारण पीड़ा हो सकती है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए कष्ट साध्य रहेगा। आज आप जिस किसी से भी सीधी बात करेंगे उसका उल्टा ही जवाब मिलेगा। परिवार में आज किसी पुराने विवाद को लेकर आपस मे झड़प हो सकती है। बनी बनाई योजनाएं अधर में लटक सकती है। आर्थिक हानि होने की सम्भवना है। स्वास्थ्य भी विपरीत रहने से उत्साहहीनता रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आर्थिक कारणों से किसी से लड़ाई हो सकती है। व्यवहार को संतुलित बनाये रखें अन्यथा भविष्य में होंने वाले लाभ से भी वंचित रहना पड़ेगा। परिवार में आपके कारण विवाद होने से अशांति बनी रहेगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन लाभदायक रहेगा। प्रातः काल का समय आलस्य में खराब होगा परन्तु इसके बाद कही से प्रसन्नता दायक समाचार मिलेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज आप मध्यान तक कि गतिविधियों से दिन भर का लाभ कमा लेंगे। नौकरी वाले जातक आज आराम करना पसंद करेंगे। व्यवसाय में बेजिझक निवेश करेंगे शीघ्र ही इसका लाभ मिलेगा। आपकी अथवा किसी सहकर्मी की गलती से हानि होने की भी सम्भावना है परंतु इसका दैनिक क्रियाओं पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। घर के सदस्य आपसे कई उम्मीदे लगाए रहेंगे संभवतः उन्हें निराश नही करेंगे। स्त्रीवर्ग आपकी मनोदशा को भली भांति समझेगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आप भागदौड की जिंदगी को छोड़ चैन से समय व्यतीत करना पसंद करेंगे लेकिन आकस्मिक कार्य आने से आपकी यह कामना पूरी नही हो सकेगी। घर के सदस्य आपके व्यवहार में अचानक आई उदासीनता से परेशान होंगे। आप लाभ-हानि की परवाह किये बिना अपनी ही मस्ती में रहेंगे। किसी का हस्तक्षेप करने से विवाद पर भी उतर सकते है। प्रेम प्रसंगों में आपके गलत निर्णय के कारण हानि होगी। परिजन आज आपके ऊपर नजर लगाए हुए है किसी भी अनैतिक गतिविधि से दूरी बनाए रखें अन्यथा पारिवारिक सुख शांति बिगड़ सकती है। धन लाभ से खर्च ज्यादा रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आप काम-काज से मन चुरायेंगे। घरेलू कार्य भी आज आपको आफत ही लगेंगे इसकी जगह मौज शौक यात्रा पर्यटन की तरफ ज्यादा आकर्षित होंगे जहां आवश्यकता नही वहां भी खर्च करेंगे। मान सम्मान मिलने से अहम की भावना भी रहेगी। व्यवसाय के अलावा भी आज विविध क्षेत्रों से लाभ मिल सकता है परन्तु सहकर्मियों का कम सहयोग मिलने से पूर्ण सफल नही हो पाएंगे। धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिये भी समय निकालेंगे। समाज के प्रतिष्ठित लोगो से जान पहचान बढ़ेगी। घरेलु आवश्यकताओ की पूर्ति पर अधिक खर्च करेंगे। मनोरंजन के लिए पर्यटन पर भी जाने के अवसर आएंगे। स्त्री सुख मिलेगा।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰🙏राधे राधे🙏

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 04 मार्च 2022 शुक्रवार संवत् 2078 मास फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि रात्रि 08:46 बजे तक रहेगी बाद तृतीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:48 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:28 बजे होगा । उत्तराभाद्रपदा नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 01:51 बजे तक रहेगा फिर रेवती नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मीन राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 11:12 से 12:39 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:17 से 01:03 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
~: विशेष :~
आज सूर्य पूर्वाभाद्रपदा नक्षत्र मे मध्य रात्रि 12:11 बजे से , उत्तर श्रंगोन्नति , फुलेरा दूज , स्वयं सिद्ध अबूझ मुहूर्त , श्री रामकृष्ण परमहंस जयंती , पंचक गंडमूल आरंभ मध्य रात्रि 1:51 बजे से ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आप आज व्यवसाय हेतु उच्च अधिकारियों से आवश्यक चर्चा करेंगे । किसी परियोजना को सरकारी लाभ हो सकता है । कार्य के लिए प्रवास हो सकता हैं । परिवार में आनंद का माहौल रहेगा ।
वृषभ :~ आपका आज का दिन मिश्र फलदायक रहेगा । व्यापारी धन लगाकर नए कार्य प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य की योजना भी बनाएँगे । विदेश यात्रा हो सकती है । किसी धार्मिक यात्रा से सात्विकता में वृद्धि होगी । फिर भी स्वास्थ्य का ध्यान रखे ।
मिथुन :~ आज आपको अधिक गुस्सा हानि पहुँचा सकता है । नई चिकित्सा या आपरेशन न कराएँ । बदनामी से बचे । कम बोलकर वाद – विवाद या मनमुटाव से बच सकेंगे । खर्च बढ़ेगा । स्वास्थ्य खराब होगा । मन में हताशा रहेगी ।
कर्क :~ आज आप संवेदनशील और प्रेम से हरा – भरा मन होगा । वैभवी मौज – शौक , नए वस्त्राभूषण की खरीदारी करेंगे । व्यापारियों को लाभ होगा । भागीदारी लाभदायक होगी ।
सिंह :~ आज आप उदासीन वृत्ति और संदेह से उदास रहेंगे । दैनिक कार्य विलंब से होंगे । परिश्रम तो अधिक करेंगे परंतु फल कम मिलेगा । नौकरी में संभलकर रहें । साथियों का सहयोग कम मिलेगा । ननिहाल पक्ष से चिंताजनक समाचार आएगा । शत्रुओं से टक्कर लेना पड़ेगा ।
कन्या :~ आपका आज का दिन चिंता और उद्वेग से भरा रहेगा । पेट का स्वास्थ्य खराब होगा । विद्यार्थियों को अवरोध आएंगे । अचानक खर्च आएगा । बौद्धिक चर्चाएँ और समझौते में असफलता मिलेगी । शेयर – सट्टा से दूर ही रहे ।
तुला :~ आज आप अधिक सावधान रहे । अधिक विचारों से मानसिक अस्वस्थ्य रहेंगे । माता और स्त्रीवर्ग सम्बंधी चिंता रहेगी । यात्रा स्थगित रखें । समय से भोजन और पर्याप्त , नींद न आने से अस्वस्थ्य रहेंगे ।
वृश्चिक :~ आज आपको आर्थिक लाभ के साथ – साथ भाग्य भी साथ देगा । स्नेहीजनों से सम्बंधों में अधिक प्रेम रहेगा । नए कार्य के आरंभ करने के लिए शुभ है । छोटे प्रवास कर पाएँगे । मानसिक प्रसन्नता रहेगी ।
धनु :~ आज आप परिवारिक गलतफहमी से बचें । व्यर्थ खर्च होगा । मानसिक उचाट और दुविधा के कारण महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे । कार्यों में निर्धारित सफलता नहीं मिलेगी । दूर के स्थानों में दूर संचार द्वारा संपर्क होगा और वह लाभदायक रहेगा ।
मकर :~ आज आपके परिवार में मंगलकारी वातावरण रहेगा । दोस्तों और सगे – सम्बंधियों से भेंट – उपहार मिलने से प्रसन्न रहेंगे । कार्य सरलता से होंगे । नौकरी – व्यवसाय में लाभ होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । फिर भी गिरने या चोट लगने से संभले ।
कुंभ :~ आज आप लेन – देन या जमानत न दे । एकाग्रता का अभाव मानसिक अस्वस्थता बढ़ाएगी । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । निवेश गलत न हो , इसका ध्यान रखें । पारिवारिक अनबन होगा । गलतफहमी दुर्घटना आदि से बचे ।
मीन :~ आज आप समाज में अग्रिम स्थान प्राप्त कर सकेंगे । सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे । बुजुर्गों एवं मित्रों का सहयोग मिलेगा । मित्रमंडल में नए मित्र जुड़ेंगे । नौकरी – व्यवसाय में आय वृद्धि हो सकती है । संतान और पत्नी से लाभ होगा । मांगलिक प्रसंग आयोजित किए जाएँगे । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।