आज का राशिफल एवं पञ्चांग

 ।। 🕉 ।।
   🌹🙏जय श्री राम🙏🌹
      🚩🌞 सुप्रभातम् 🌞🚩
 📜««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»📜
कलियुगाब्द………………………5123
विक्रम संवत्……………………..2078
शक संवत्………………………..1943
मास……………………………..फाल्गुन
पक्ष…………………………………शुक्ल
तिथी……………………………..तृतीया
रात्रि 08.42 पर्यंत पश्चात चतुर्थी
रवि……………………………..उत्तरायण
सूर्योदय……………प्रातः 06.44.34 पर
सूर्यास्त……………संध्या 06.32.07 पर
सूर्य राशि…………………………..कुम्भ
चन्द्र राशि…………………………..मीन
गुरु राशी…………………………..कुम्भ
नक्षत्र……………………………….रेवती
प्रातः 06.04 पर्यंत पश्चात अश्विनी
योग…………………………………शुक्ल
रात्रि 12.30 पर्यंत पश्चात ब्रह्मा
करण……………………………….तैतिल
प्रातः 08.36 पर्यंत पश्चात गरज
ऋतु………………………………..शिशिर
दिन………………………………शनिवार
🇬🇧 आंग्ल मतानुसार :-
05 मार्च सन 2022 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक………………………5
🔯 शुभ रंग………………………हरा
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.15 से 01.01 तक ।
👁‍🗨 राहुकाल :-
प्रात: 09.43 से 11.10 तक ।
🌞 उदय लग्न मुहूर्त –
कुम्भ
05:43:37 07:21:17
मीन
07:21:17 08:48:23
मेष
08:48:23 10:29:06
वृषभ
10:29:06 12:27:44
मिथुन
12:27:44 14:41:25
कर्क
14:41:25 16:57:36
सिंह
16:57:36 19:09:24
कन्या
19:09:24 21:20:04
तुला
21:20:04 23:34:41
वृश्चिक
23:34:41 25:50:52
धनु
25:50:52 27:56:29
मकर
27:56:29 29:43:37
🚦 दिशाशूल :-
पूर्व दिशा – यदि आवश्यक हो तो अदरक या उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 08.15 से 09.42 तक शुभ
दोप. 12.37 से 02.05 तक चर
दोप. 02.05 से 03.32 तक लाभ
दोप. 03.32 से 04.59 तक अमृत
संध्या 06.27 से 07.59 तक लाभ
रात्रि 09.32 से 11.04 तक शुभ ।
📿 आज का मंत्र :-
॥ ॐ महावीराय नमः ॥
📢 संस्कृत सुभाषितानि –
उत्तमोऽप्रार्थितो दत्ते मध्यमः प्रार्थितः पुनः ।
याचकै र्याच्यमानोऽपि दत्ते न त्वधमाधमः ॥
अर्थात :-
उत्तम (मनुष्य) मागे बगैर देता है, मध्यम मागने के बाद देता है; पर, अधम में अधम तो याचकों के मागने पर भी नहीं देता ।
🍃 आरोग्यं सलाह :-
कपूर के फायदे :-
5. लूज मोशन में राहत –
मौसम के बदलने पर या बाहर का कुछ खा लेने पर हमें अक्सर लूज मोशन की शिकायत हो जाती है, ऐसे में हमें कपूर, अजवाइन, पिपरमेंट को बराबर मात्रा में मिलाकर कांच की बरनी में भर लेना चाहिए, फिर इसको धूप में रख दें। छह से आठ घंटे तक इसे वही रहने दें, फिर इसे वहां से उठा लें, जो मिश्रण तैयार हुआ है उसकी चार से पांच बूंदे शरबत बना कर पियें।
⚜ आज का राशिफल :-
🐐 राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। संतान पक्ष से आरोग्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। हानि संभव है। भाइयों का साथ मिलेगा।
🐂 राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कार्य की गति धीमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। निवेश करने का समय नहीं है। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है, धैर्य रखें।
👫 राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। सुख के साधनों पर व्यय सोच-समझकर करें। निवेश करने से बचें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
🦀 राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
किसी अपरिचित की बातों में न आएं। धनहानि हो सकती है। थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
🦁 राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
किसी की बातों में न आएं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। उत्साह से काम कर पाएंगे।
🙎🏻‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कष्ट, भय, चिंता व तनाव का वातावरण बन सकता है। जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यय होगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। नए संपर्क बन सकते हैं। धनार्जन होगा।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। बजट बिगड़ेगा। दूर से शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। भागदौड़ रहेगी। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जोखिम न उठाएं।
🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कोई राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें। विवाद से बचें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें। या‍त्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। वस्तुएं संभालकर रखें।
🏹 राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। व्ययसाय लाभप्रद रहेगा। कार्य पर ध्यान दें।
🐊 राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
यात्रा सफल रहेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा।
🏺 राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के योग हैं। परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है। शत्रुता में वृद्धि होगी। अज्ञात भय रहेगा। थकान महसूस होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
🐋 राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। शारीरिक कष्ट संभव है, सावधान रहें। निवेश शुभ रहेगा। तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। शुभम भवतु ।।
🇮🇳🇮🇳 भारत माता की जय 🚩🚩
 ।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 05 मार्च 2022 शनिवार संवत् 2078 मास फाल्गुन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रात्रि 08:36 बजे तक रहेगी बाद चतुर्थी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:47 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:29 बजे होगा । रेवती नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 02:29 बजे तक रहेगा पश्चात् अश्विनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मीन राशि मे मध्य रात्रि पश्चात् 02:29 बजे तक भ्रमण करते हुए मेष राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:42 से 11:08 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:14 से 01:01 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।।  जय  हो  ।।
                  ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
          श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ आपका आज का दिन सामाजिक प्रवृत्तियों और मित्रों के साथ दौड – धूप में बितेगा । इन पर खर्च भी होगा । फिर भी सरकारी कामों में सफलता मिलेगी । बुजुर्गों तथा पूजनीय व्यक्तियों को मिलना होगा । दूर रहनेवाली संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे । पर्यटन हो सकता है ।
          वृषभ :~ आज आप नए कार्य प्रारंभ कर सकेंगे । नौकरी वालों के लिए शुभ है । उन्हें आय वृद्धि या पदोन्नति होगी । सरकारी लाभ मिलेगा । गृहस्थ जीवन में सुख – शांति रहेगी । उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन उत्साह बढ़ाएगा । अधूरे कार्य पूर्ण होंगे ।
          मिथुन :~ आज आपको थोड़ी – सी प्रतिकूलता रहेगी । शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहेगा । जिससे निर्धारित काम पूरे नहीं होंगे । मानसिक चिंता से व्यग्रता रहेगी । नौकरी – व्यवसाय मे सहकर्मियों का असहयोग हतोत्साहित करेंगे ।
           कर्क :~ आज क्रोध और नकारात्मक विचार आपकी मानसिक स्वस्थता हर लेंगे , जिससे स्वयं पर संयम रखे । खान – पान पर ध्यान रखें नही तो स्वास्थ्य खराब हो सकता है । पारिवारिक वाद – विवाद होगा । अधिक खर्च होने से आर्थिक तंगी होगी ।
          सिंह :~ पति – पत्नी दोनों में से किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है । जिससे मन सांसारिक विषयों मे नही लगेगा । व्यापारी भागीदारों से धैर्य से काम लें । सार्वजनिक अपयश न हो उसका ध्यान रखें ।
          कन्या :~ आज आपको हर मामले में अनुकूलता रहेगी । घर में सुख – शांति होगी , जिससे मन प्रसन्न रहेगा । सुखप्रद घटनाएँ घटेंगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा । आर्थिक लाभ होगा । कार्यक्षेत्र में सभी का सहयोग मिलेगा ।
          तुला :~ आज आप बौद्धिक प्रवृत्तियों और चर्चा मे लगे रहेंगे । कल्पना और सृजनशक्ति से संतोष होगा । व्यर्थ वाद – विवाद या चर्चा में न पड़े । पाचनतंत्र से सम्बंधित समस्याएँ रहेंगी । प्रिय व्यक्ति की मिलन – मुलाकात सुखद रहेगी ।
           वृश्चिक :~ आज आपका बुजुर्गों से अनबन होने से मन व्यथित रहेगा । माता का स्वास्थ्य खराब होगा । आर्थिक नुकसान और सार्वजनिक मानहानि होगी । जमीन वाहन आदि के सौदे करने या उसका दस्तावेज बनवाने से बचे । स्त्रीवर्ग तथा पानी से नुकसान हो सकता है ।
          धनु :~ आज आपको गूढ़ रहस्यमय विद्याएँ और आध्यात्मिकता का प्रभाव रहेगा और उसके अध्ययन संशोधन में भी रुचि लेंगे । मन शांत और प्रसन्न रहेगा । भाई – बहनों से मेल – जोल रहेगा । नए काम का आरंभ कर सकते हैं ।
          मकर :~ आज आपको संयमित वाणी बहुत-सी मुसीबतों से बचा लेगी । अतः सोच विचार कर बोलें । पारिवारिक गलतफहमी से मानसिक अस्वस्थता रहेगी । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । शेयर – सट्टे में पूँजी निवेश होगा ।
          कुंभ :~ आज आपका दिन आर्थिक लाभदायक रहेगा । सगे – सम्बंधियों तथा मित्रों के साथ मिष्ठान्न और सुरुचि भोजन करेंगे । पर्यटन भी होगा । चिंतन शक्ति और आध्यात्मिक शक्ति के प्रभाव को जान सकेंगे । नकारात्मक विचारों को दूर रखने से लाभ होगा ।
          मीन :~ आज आपको मानसिक व्यग्रता रहेगी । धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा । स्वजनों से दूर जाना होगा । कोर्ट – कचहरी के कार्य में तथा किसी जमानती के सम्बंध में सावधानी बरते । वाणी संयमित रखे । अल्पकालीन लाभ का लालच भारी पड़ेगी । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *