
🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग🗓
🌻गुरूवार, १० मार्च २०२२🌻
सूर्योदय: 🌄 ०६:३९
सूर्यास्त: 🌅 ०६:२१
चन्द्रोदय: 🌝 ११:०७
चन्द्रास्त: 🌜२५:४४
अयन 🌕 उत्तरायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: 🌿 बसंत
शक सम्वत: 👉 १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७८ (आनन्द)
मास 👉 फाल्गुन
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 अष्टमी (२९:३४ तक)
नक्षत्र 👉 रोहिणी (११:३० तक)
योग 👉 प्रीति (२६:१४ तक)
प्रथम करण 👉 विष्टि (१६:१४ तक)
द्वितीय करण 👉 बव (२९:३४ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कुम्भ
चंद्र 🌟 मिथुन (२५:०२ से)
मंगल 🌟 मकर (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 कुम्भ (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
गुरु 🌟 कुंम्भ (अस्त, पश्चिम , मार्गी)
शुक्र 🌟 मकर (उदित, पूर्व, वक्री)
शनि 🌟 मकर (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 वृष
केतु 🌟 वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०४ से १२:५१
अमृत काल 👉 ०७:५४ से ०९:४२
विजय मुहूर्त 👉 १४:२५ से १५:१३
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:१० से १८:३४
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०२ से २४:५१
राहुकाल 👉 १३:५६ से १५:२४
राहुवास 👉 दक्षिण
यमगण्ड 👉 ०६:३३ से ०८:०२
होमाहुति 👉 शुक्र
दिशाशूल 👉 दक्षिण
नक्षत्र शूल 👉 पश्चिम (११:३० तक)
अग्निवास 👉 पाताल (२९:३४ से पृथ्वी)
भद्रावास 👉 स्वर्ग (१६:१४ तक)
चन्द्रवास 👉 दक्षिण (पश्चिम २५:०३ से)
शिववास 👉 श्मशान में (२९:३४ से गौरी के साथ)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ – शुभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
पश्चिम-दक्षिण (दही का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
होलाष्टक आरम्भ आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ११:३० तक जन्मे शिशुओ का नाम
रोहिणी नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (वू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम मृगशिरा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमश: (वे, वो, क) नामाक्षर रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कुम्भ – २९:२३ से ०६:४९
मीन – ०६:४९ से ०८:१२
मेष – ०८:१२ से ०९:४६
वृषभ – ०९:४६ से ११:४१
मिथुन – ११:४१ से १३:५६
कर्क – १३:५६ से १६:१८
सिंह – १६:१८ से १८:३६
कन्या – १८:३६ से २०:५४
तुला – २०:५४ से २३:१५
वृश्चिक – २३:१५ से २५:३५
धनु – २५:३५ से २७:३८
मकर – २७:३८ से २९:१९
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
मृत्यु पञ्चक – ०६:३३ से ०६:४९
अग्नि पञ्चक – ०६:४९ से ०८:१२
शुभ मुहूर्त – ०८:१२ से ०९:४६
मृत्यु पञ्चक – ०९:४६ से ११:३०
अग्नि पञ्चक – ११:३० से ११:४१
शुभ मुहूर्त – ११:४१ से १३:५६
रज पञ्चक – १३:५६ से १६:१८
शुभ मुहूर्त – १६:१८ से १८:३६
चोर पञ्चक – १८:३६ से २०:५४
शुभ मुहूर्त – २०:५४ से २३:१५
रोग पञ्चक – २३:१५ से २५:३५
शुभ मुहूर्त – २५:३५ से २७:३८
मृत्यु पञ्चक – २७:३८ से २९:१९
अग्नि पञ्चक – २९:१९ से २९:३४
शुभ मुहूर्त – २९:३४ से ३०:३२
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन सामान्यतः शुभ फल देने वाला रहेगा। परंतु आज विलासी प्रवृति पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। सेहत में मामूली गिरावट अनुभव करेंगे। कार्य क्षेत्र पर थोडी माथापच्ची करनी पड़ सकती है परंतु धन लाभ के प्रयास अवश्य सफल होंगे। पैतृक संबंधो से आकस्मिक लाभ होगा। सरकारी कार्य कल के लिए छोड़ना बेहतर रहेगा। स्त्री सुख मिलेगा। पूर्व नियोजित यात्रा में कुछ कष्ट होने के बाद आनन्द मिलेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपको शुभ फलों अथवा समाचारों की प्राप्ति कराएगा। दिन आज दिनभर प्रसन्नचित रहेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बनाएंगे। अविवाहितो को दूर से रिश्ते आएंगे लेकिन इसमे सफलता मिलने में अभी कुछ समय लग सकता है। कार्य क्षेत्र पर भी आज का दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक लाभ की संभावनाएं प्रबल रहेंगी। आज आप हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगे। सेहत उत्तम बनी रहेगी अग्नि अथवा लोहे से सावधानी रखें।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन लगभग सभी कारणों से विपरीत फलदायक रहने वाला है। हाथ में लिए कार्य समय से पूरा नहीं कर पाने से अधिकारियो अथवा सम्बंधित व्यक्ति की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। भोजन भूख लगने पर ही खाये असंयमित भोजन के कारण सेहत खराब हो सकती है। नए अनुबंधों पर विचार फिलहाल टालें। परिजनों को थोड़ा समय दें। उपहार सम्मान के साथ खर्च भी होगा। सेहत नरम गरम रहेगी। यात्रा के योग भी बन रहे है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन आनंद दायक रहेगा। पूर्व में लिये निर्णय आज शुभ फल प्रदान करेंगे। परंतु धन लाभ के लिए आज थोड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। नौकरी वाले जातक घरेलु कार्य के लिये समय निकालने में परेशानी आएगी। सामाजिक अथवा पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के कारण चहल-पहल रहेगी। विवाहोत्सुक को शीघ्र योग्य जीवनसाथी मिलेगा। आरोग्य आज ठीक रहेगा फिर भी खाने पीने में संयम बरतें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन रुके हुए कार्यो में गति आएगी। कार्य क्षेत्र पर आज होने वाली गतिविधियों की समीक्षा अवश्य करें गलतियों में सुधार होगा। धन लाभ आज निश्चित होगा भले ही थोड़ा विलम्ब से हो। धार्मिक कार्यो में आस्था रहेगी। दान पुण्य करेंगे। सामाजिक व्यवहार पर खर्च होगा। घर में शांति से रहे छोटी बातों पर विवाद होने की संभावना है। छोटी मोटी स्वास्थ्य संबंधित शिकायते लगी राह सकती है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज दिन भर मानसिक रूप से शांति अनुभव करेंगे कुछ गलतियों के कारण आत्म ग्लानि भी होगी परंतु आज आपका ध्यान परिवार में सुख शान्ति कायम रखने पर रहेगा। घर में सुख के साधनों पर खर्च करेंगे। घूमने-फिरने के स्वादिष्ट भोजन के अवसर भी मिलेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज का दिन भी सामान्य ही रहेगा। लेट लतीफी के कारण धन लाभ में कमी आएगी। सेहत संध्या के आसपास कुछ समय के लिये विपरीत हो सकती है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन विषम परिस्थितियों वाला रहेगा। सेहत में गिरावट आने से कार्य के प्रति उत्साह कम रहेगा। कार्य क्षेत्र पर भी आज प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी जिससे मन मे विपरीत खयाल आएंगे। विरोधी आज आपको नीचा दिखाने का हर संभव प्रयास करेंगे व्यर्थ के विवाद से दूरी बना कर रहें। आज आपके पुण्य उदय होने से धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। परिजनों का सहयोग मिलता रहेगा। धन लाभ के लिये आज अनैतिक साधनों से दूरी बनाकर रहें।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपकी आशा से अधिक शुभ रहने से आश्चर्य चकित होंगे। घर एवं बाहर के वातावरण में शांति आएगी। आज आपके सभी कार्य स्वतः होते नजर आएंगे। स्त्री अथवा पति के सहयोग से भाग्योदय हो सकता है। व्यवहार में मृदुलता रखें तो आज आकस्मिक लाभ की संभावना बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति का विवाद सुलझने से राहत मिलेगी। छोटी-बड़ी यात्रा के योग बन रहे है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आपकी अथवा घर में किसी सदस्य की सेहत अकस्मात ख़राब होने या पुराने रोग के बढ़ने से भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। कार्य क्षेत्र पर भी आज आर्थिक कारणों से कार्य अटक सकते है। उधार की वसूली में परेशानी आएगी। किसी अरिष्ट की चिंता से मन व्याकुल रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से थोड़ी राहत मिलेगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। मानसिक तनाव ना बढ़ने दें आध्यात्म का सहारा लें।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन बीते दिनों की अपेक्षा सुख-शांति से बितायेंगे। आज आपके स्वाभाव में नरमी रहने से परिजनों के साथ चल रहे मतभेद सामान्य होंगे। कला एवं संगीत में आज विशेष रूचि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग मिलने से रुके कार्य पूर्ण होंगे। धन की आमद कम लेकिन संतोषजनक हो जाएगी। रिश्तेदारों व संतानों के ऊपर खर्च बढेगा। नजदीकी रिश्तेदारो से शुभ समाचार मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन श्रम साध्य रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में अनिर्णय की स्थिति रहेगी। स्वयं अथवा परिजन का ख़राब स्वास्थ्य भी चिंता का विषय बनेगा। धीरे-धीरे स्थिति नियंत्रण में आ जायेगी। कार्य क्षेत्र पर आज महत्त्वपूर्ण कार्य मध्यान के बाद करना लाभदायक रहेगा। घरेलु उत्पादों के क्रय-विक्रय सम्बंधित व्यापार से अच्छा मुनाफा कमाएंगे। धन की आमद के लिये कुछ इंतजार करना पड़ेगा। घरेलू पूजा पाठ में भाग लेंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन बीते कल की तुलना में थोड़ी राहत प्रदान करेगा। आज धन का खर्च आय की तुलना में अधिक रहेगा फिर भी मानसिक रूप से दिन भर प्रसन्न रहेंगे। घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल रहेगी। कीमती वस्तुओ की खरीददारी पर खर्च होगा। उपहार वस्तुओ का आदान प्रदान होगा। कार्य क्षेत्र से आज सिमित धन लाभ होगा फिर भी संतोष कर लेंगे। प्रियजनों के साथ उत्तम भोजन पर्यटन सुख मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰🙏राधे राधे🙏

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 10 मार्च 2022 गुरुवार संवत् 2078 मास फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि सायं 05:07 बजे तक रहेगी बाद नवमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:39 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:32 बजे होगा । रोहिणी नक्षत्र प्रातःकाल 07:09 बजे तक रहेगा पश्चात् मृगशीर नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृषभ राशि मे मध्य रात्रि 12:58 बजे तक भ्रमण करते हुए मिथुन राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 02:12 से 03:32 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:08 से 01:02 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो केसर का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
~: विशेष :~
आज से होलाष्टक लगने के बाद क्यों नहीं करते कोई शुभ और मंगल कार्य?
आज 10 मार्च को लगेगा होलाष्टक । होलाष्टक से लेकर होलिका दहन तक कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता है ।
इस संदर्भ मे मालवा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डाँ.अशोक शास्त्री ने एक विशेष मुलाकात मे विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया की होली के 8 दिन पहले होलाष्टक लग जाता है । ये फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से लग जाता है । इसके बाद से होलिका दहन की तैयारी हर घर में शुरू हो जाती है । होलाष्टक से लेकर होली पर्व के बीच के दिनों में कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता है । धार्मिक मान्यताओं के अनुसार , यह 8 दिन मांगलिक या शुभ कार्यों के लिए अशुभ होते हैं । इन 8 दिनों में सभी ग्रहों का स्वभाव उग्र हो जाता है । यही कारण होता है कि शुभ कार्य के लिए ग्रहों का उग्र स्वभाव सही नहीं है । अगर इन दिनों कोई शुभ कार्य करें तो या तो उसका विपरीत परिणाम सामने आ सकता है या पूरा फल व्यक्ति नहीं प्राप्त कर पाता है । डाँ.अशोक शास्त्री के मुताबिक होलाष्टक में शुभ कार्य क्यों नहीं होते । होलाष्टक में शुभ कार्य ना करने के पीछे एक कथा प्रचलित है जो इस प्रकार है- हिरण्यकश्यप ने फाल्गुन शुक्ल अष्टमी के दिन से पुत्र प्रहलाद को कई यातनाएं देना शुरू कर दिया था । वहीं भक्त प्रहलाद को मारने के लिए हिरण्यकश्यप ने कई षड्यंत्र भी रचे थे । लेकिन प्रहलाद पर श्री हरि विष्णु की कृपा थी , जिससे वह हर षड्यंत्र को मात देता गया । फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन में हिरण्यकश्यप की बहन होलिका जल गई लेकिन प्रहलाद बच गया क्योंकि अष्टमी से लेकर पूर्णिमा तक भक्त प्रहलाद पर कई यातनाएं हुई । यही कारण है कि इन 8 दिनों मे कोई शुभ कार्य नही किया जाता है । ये 8 दिन बहुत अशुभ माने जाते है ।
होलाष्टक का समय
– माह फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 10 मार्च 2022 समय दोपहर 02:19 बजे ।
– माह फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 17 मार्च 2022 होलाष्टक समाप्त ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप स्फूर्तिली ताजगीपूर्ण सुबह से दिन का आरंभ करेंगे । घर में मित्रों और सम्बंधियों के आवागमन से खुशीयाली का माहौल रहेगा । उनसे मिली आकस्मिक भेंट खुश कर देगी । आर्थिक लाभ मिल सकता है । नये कार्य प्रारंभ कर सकते हैं ।
वृषभ :~ आप आज कोई भी अविचारी कदम या निर्णय से बचे । किसी से गलतफहमी हो सकती हैं । खराब स्वास्थ्य से उदास रहेंगे । परिवार में विरोध से मतभेद होने से ग्लानि होगी ।
मिथुन :~ आज आपको सामाजिक , आर्थिक तथा पारिवारिक क्षेत्र में लाभ हो सकता हैं । सामाजिक मान – प्रतिष्ठा बढेगी । मित्रों से लाभ होगा और उन पर खर्च करेंगे । पर्यटन पूरे दिन को हर्षोल्लासपूर्ण बना देगा ।
कर्क :~ आज आपको नौकरी व्यवसाय में उच्च अधिकारीयों के प्रोत्साहन से उत्साह बढेगा । वेतन वृद्धि या पदोन्नति के समाचार मिल सकते है । मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । सरकारी कार्यों में अनुकूलता रहेगी ।
सिंह :~ आज आपका आलस , थकान और ऊबन कार्य गति कम कर देंगे । पेट सम्बंधी शिकायत रहेगी । नौकरी व्यवसाय अड़चने आएगी । उच्च पदाधिकारियों से आज दूर रहे । क्रोध को वश में रखे ।
कन्या :~ आज आप मन और संयम को मंत्र बनाए, क्योंकि स्वभाव की उग्रता मनमुटाव करा सकती है । हितशत्रु से बचे । नए कार्य स्थगित रखे । जलाशय से दूर रहे ।
तुला :~ आज आप दैनिक कार्यों के बोझ से हल्का होने के लिए पार्टी , सिनेमा या पर्यटन करेंगे और मित्रों को आमंत्रित करेंगे । नए वस्त्रालंकार खरीदने या परिधान बनाने का अवसर आएगा । सार्वजनिक मान – सम्मान के अधिकारी बनेंगे ।
वृश्चिक :~ आज आपके साथ कुछ आकस्मिक घटनाएँ घटेंगी । पूर्वनिर्धारित मुलाकातें रद्द होने से हताशा और क्रोधित रहेंगे । हाथ में आए अवसर सरकते हुए लगेंगे । पारिवारिक मतभेद होंगे । आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा ।
धनु :~ संतानों के स्वास्थ्य और पढ़ाई की चिंता से मन व्यग्र रहेगा । पेट सम्बंधी बीमारियाँ परेशान करेंगी । कार्य की असफलता हताशा लाएगी । गुस्से को वश में रखे । वाद – विवाद तथा चर्चा में न पडे ।
मकर :~ आज आप ताजगी एवं स्फूर्ति के अभाव से अस्वस्थता रहेगी । मन चिंतातुर रहेगा । परिवारिक अनबन या तकरार होने से मन में खिन्नता रहेगी । समय से भोजन और शांत निद्रा से वंचित रह सकते है ।
कुंभ :~ आज आपका मन चिंता मुक्त होने से राहत के साथ उत्साह भी बढेगा । बुजुर्गों और मित्रों से लाभ हो सकता हैं । स्नेहमिलन या प्रवास मे मित्रों एवं स्वजनों से आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे ।
मीन :~ आपका आज का दिन आर्थिक आयोजन के लिए शुभ है । निर्धारित कार्य पूरे होंगे । आय बढ़ेगी । परिवार में सुख – शांति रहेगी । सुरुचिपूर्ण भोजन होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा मन की स्वस्थता बनाए रखे । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।