आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग🗓
🌻रविवार, १३ मार्च २०२२🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:३५
सूर्यास्त: 🌅 ०६:२३
चन्द्रोदय: 🌝 १३:३७
चन्द्रास्त: 🌜२८:१२
अयन 🌕 उत्तरायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: 🌿 बसंत
शक सम्वत: 👉 १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७८ (आनन्द)
मास 👉 फाल्गुन
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 दशमी (१०:२१ तक)
नक्षत्र 👉 पुनर्वसु (२०:०६ तक)
योग 👉 शोभन (२८:१८ तक)
प्रथम करण 👉 गर (१०:२१ तक)
द्वितीय करण 👉 वणिज (२३:१७ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कुम्भ
चंद्र 🌟 कर्क (१३:२९ से)
मंगल 🌟 मकर (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 कुम्भ (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
गुरु 🌟 कुंम्भ (अस्त, पश्चिम , मार्गी)
शुक्र 🌟 मकर (उदित, पूर्व, वक्री)
शनि 🌟 मकर (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 वृष
केतु 🌟 वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०३ से १२:५०
अमृतकाल 👉 १७:२७ से १९:१३
रविपुष्य योग 👉 २०:०६ से ३०:२८
सर्वार्थसिद्धि योग 👉 २०:०६ से ३०:२८
रवियोग 👉 ०६:२९ से २०:०६
विजय मुहूर्त 👉 १४:२६ से १५:१३
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:१२ से १८:३६
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०२ से २४:५०
राहुकाल 👉 १६:५४ से १८:२४
राहुवास 👉 उत्तर
यमगण्ड 👉 १२:२७ से १३:५६
होमाहुति 👉 शनि
दिशाशूल 👉 पश्चिम
अग्निवास 👉 पृथ्वी (१०:२१ तक)
भद्रावास 👉 मृत्यु (२३:१७ से)
चन्द्रवास 👉 पश्चिम (उत्तर १३:३० से)
शिववास 👉 सभा में (१०:२१ से क्रीड़ा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – उद्वेग २ – चर
३ – लाभ ४ – अमृत
५ – काल ६ – शुभ
७ – रोग ८ – उद्वेग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – अमृत
३ – चर ४ – रोग
५ – काल ६ – लाभ
७ – उद्वेग ८ – शुभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
उत्तर-पश्चिम (पान का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
❌️❌️❌️❌️❌️
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २०:०६ तक जन्मे शिशुओ का नाम
पूनर्वसु नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (ह, ही) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम पुष्य नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमश: (हू, हे, हो) नामाक्षर रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कुम्भ – २९:११ से ०६:३७
मीन – ०६:३७ से ०८:०१
मेष – ०८:०१ से ०९:३४
वृषभ – ०९:३४ से ११:२९
मिथुन – ११:२९ से १३:४४
कर्क – १३:४४ से १६:०६
सिंह – १६:०६ से १८:२५
कन्या – १८:२५ से २०:४३
तुला – २०:४३ से २३:०३
वृश्चिक – २३:०३ से २५:२३
धनु – २५:२३ से २७:२६
मकर – २७:२६ से २९:०७
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
अग्नि पञ्चक – ०६:२९ से ०६:३७
शुभ मुहूर्त – ०६:३७ से ०८:०१
मृत्यु पञ्चक – ०८:०१ से ०९:३४
अग्नि पञ्चक – ०९:३४ से १०:२१
शुभ मुहूर्त – १०:२१ से ११:२९
रज पञ्चक – ११:२९ से १३:४४
शुभ मुहूर्त – १३:४४ से १६:०६
चोर पञ्चक – १६:०६ से १८:२५
शुभ मुहूर्त – १८:२५ से २०:०६
रोग पञ्चक – २०:०६ से २०:४३
शुभ मुहूर्त – २०:४३ से २३:०३
मृत्यु पञ्चक – २३:०३ से २५:२३
अग्नि पञ्चक – २५:२३ से २७:२६
शुभ मुहूर्त – २७:२६ से २९:०७
रज पञ्चक – २९:०७ से ३०:२८
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आप आनंद मनोरंजन में बितायेंगे। पूर्व में किये गए प्रयास आज सफल होने से मानसिक शांति मिलेगी धन की आमद भी अकस्मात होने से दिनभर प्रसन्न रहेंगे। नए कार्य अनुबंधों की योजना तैयार रखें शीघ्र ही इसपर कार्य आरम्भ कर सकते है। आज किया गया पूँजी निवेश भविष्य के लिए उत्तम रहेगा। स्त्री एवं प्रेम प्रसंगों में निकटता का अनुभव होगा। संध्या बाद का समय परिजनों के साथ शांति से व्यतीत होगा। आज कुछ न कुछ शारीरिक समस्या पर खर्च होने की संभावना है सतर्क रहें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के आप शांति से दिन बिताने की योजना बनाएंगे लेकिन पूरे दिन घरेलु कार्यो में फंसे रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज ज्यादा ध्यान नहीं दे पाने से सीमित संसाधनों से ही निर्वाह करना होगा। धन की आमद भी कम ही रहेगी। परिजनों के साथ किसी महत्त्वपूर्ण विषय अथवा आयोजन की रूपरेखा बनेगी। किसी पुराने रुके हुए कार्यो में मध्यान के बाद सफलता मिलने की संभावना है। दूर रहने वाले प्रियजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। सेहत उत्तम रहेगी फिर भी खान पान का ध्यान रखें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आप के मन के अनुरूप रहेगा। आज दिखावे आडंबर पर अधिक खर्च करेंगे। मौज-शौक मनोरंजन में दिन का अधिकांश समय व्यतीत होगा। कार्य व्यवसाय में ज्यादा समय नही देंगे फिर भी आज आशा से अधिक धन लाभ होगा। प्रतिस्पर्धा कम रहने के बाद भी ज्यादातर कामो में दिमागी कसरत करनी पड़ेगी। सामाजिक स्तर पर आज आपकी छवि धनी लोगो की तरह बनेगी। बुजुर्गो को सम्मान दें बहुत गहरा ज्ञान मिल सकता है। सेहत आपकी ही लापरवाही से नरम हो सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन भी प्रतिकूल रहने वाला है। सेहत में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे। कार्य क्षेत्र के साथ घर पर भी आज आपके विचारों की अनदेखी हो सकती है। एक तो दिनचर्या धीमी रहेगी ऊपर से कार्य प्रयत्न करने पर भी विलम्ब से बनेंगे। आज मन में अहम् की भावना अधिक रहने से किसी की आगे झुकना पसंद नहीं करेंगे। हतोत्साहित ना हो दोपहर के बाद धन लाभ के प्रयत्न सफल होंगे। छोटी बड़ी किसी भी यात्रा से बचें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन भी आपके लिए अधिक परिश्रम वाला रहेगा। घरेलु कार्यो एवं व्यवसाय के बीच आज तालमेल बैठाना परेशानी भरा रहेगा। दैनिक कार्यो में विलंब होने से सारे दिन की बनी बनाई योजना चौपट हो सकती है। आलस्य को त्याग लक्ष्य पर ध्यान लगाए थोडे विलम्ब से ही सही सफलता अवश्य मिलेगी। धन की आमद आज अनिश्चित रहेगी। परिजनों के साथ नरमी बरतें अन्यथा छोटी सी बात का बतंगड़ बनते देर नही लगेगी। सेहत में थोड़े बहुत उतार चढ़ाव लगे रहेंगे आप इनकी परवाह भी नही करेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए सफलता देने वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज कम।समय देंगे फिर भी जितना समय देंगे वह आपके अनुकूल रहेगा। थोड़े प्रयास से बडा लाभ कमा सकते है धन की आमद कही न कही से हो ही जाएगी। परंतु इसके लिए व्यवहार में नरमी रखना भी आवश्यक है। नौकरी पेशा जातको की पदोन्नति में आ रही बाधा शांत होगी। सामाजिक कार्यो में रूचि लेने से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विरोधी आज शांत रहेंगे। घर की जगह बाहर का वातावरण अधिक भायेगा यह कलह की वजह भी बन सकता है ध्यान दें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन का अधिकांश समय आशाओं के विपरीत रहेगा। आर्थिक एवं पारिवारिक कारणों से मन में बेचैनी रहेगी किसी से आज कोई उम्मीद लगाकर ना रखें निराश होना पड़ेगा। परिजनों की आवश्यकता पूर्ती ना होने पर घर में विवाद की स्थिति बन सकती है। कार्य क्षेत्र पर भी आज का दिन सावधानी से बिताएं गलत निर्णय लेने से अधिक हानि उठानी पड़ सकती है। जोखिम के कार्यो में निवेश से बचें। धन लाभ की जगह व्यर्थ के खर्च परेशान करेंगे। सिर, गला या छाती संबंधित समस्या हो सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका आज का दिन भी स्वास्थ्य के लिए हानिकर रहेगा। मौसमी बीमारियों का प्रकोप रहने से शरीर शिथिल रहेगा। आज शल्य चिकित्सा भी करवानी पड़ सकती है। वाहन से दुर्घटना का भय है सावधानी रखें। कार्य क्षेत्र पर आज किसी के बहकावे में आकर धन की हानि हो सकती है। आज किसी से ना उलझें अन्यथा बात बढ़ सकती है। परिजनों के साथ अधिक समय बिताएं लेकिन मर्यादा में रहकर ही। मित्र परिचितों से छोटी सी बात पर संबंधों में खटास आने की संभावना है आज के दिन मौन का अधिकाधिक प्रयोग करना ही बेहतर रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन भी मन में दुविधा रहेगी। आज मन में संदिग्ध विचार आएंगे। गलत व्यवहार अथवा आचरण के कारण घर अथवा समाज में छवि खराब हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर आज कोई भी नए प्रयोग ना करें हानि उठानी पड़ सकती है। किसी भी कार्य मे जबरदस्ती ठीक नही अपने आप जो मिल जाये उसी में सन्तोष करें अन्यथा हाथ आया भी निकल सकता है। प्रेम-प्रसंगों के कारण आज मन व्याकुल रहेगा। व्यसनों के ऊपर धन खर्च होगा। फिजूल खर्ची से बचें। परिजनों के परामर्श से ही कार्य करें। ठंडी वस्तुओ के सेवन से बचें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन अत्यन्त खर्चीला रहेगा। आज पारिवारिक आवश्यकताओ की पूर्ति करते-करते धन कम पड़ जाएगा। परंतु कार्य क्षेत्र पर आज लाभ के सौदे होने से आर्थिक स्थिति बराबर रहेगी। अतरिक्त आय के प्रयास भी सफल होंगे लेकिन अनैतिक कार्यो में मां हानि के योग भी है इसका विशेष ध्यान रखें। अविवाहितो को योग्य साथी की तलाश पूरी होगी। सामाजिक क्षेत्र पर परिजनों का मान बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। घरेलू वातावरण कुछ समय के लिये अशांत होगा गलतफहमियां दूर होने पर स्वतः ही शान्त हो जाएगा। सेहत लगभग ठीक ही रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन कार्य क्षेत्र पर कुछ ज्यादा करने के लिये नही रहेगा फिर भी मध्याह्न का समय महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने वाला रहेगा आपके कार्य कुशलता की सर्वत्र प्रशंसा होगी। परन्तु अतिआत्मविश्वास आज नुक्सान भी करा सकता है। किसी कार्य में उलझने की अपेक्षा स्वतः ही होने दे लाभ अवश्य होगा। धार्मिक यात्रा होने की सम्भवना रहेगी। परिवार में वातावरण शांत रहेगा। व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी पेशाओ को विविध घरेलू झंझटों का सामना करना पड़ेगा। सेहत अनुकूल रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन भी आपको अशुभ फलदायक रहेगा। दिन के आरंभ में ही कुछ न कुछ उल्टा होने की भनक लग जायेगी परिजनों के विपरीत व्यवहार से मन दुखी होगा। किसी गुप्त चिंता के कारण अंदर ही अंदर घुटेंगे। भावुकता भी आज अधिक रहने से हास्य की बाते भी मन को चुभ सकती है। सामाजिक व्यवहार आज कम रखें मान हानि की संभावना है। व्यर्थ के विवादों से खुद को दूर रखें भलाई करने पर बुराई ही मिलेगी। शांति से आज का दिन व्यतीत करें। सेहत का विशेष ख्याल रहे।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰🙏राधे राधे🙏

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 13 मार्च 2022 रविवार संवत् 2078 मास फाल्गुन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि प्रातः 10:29 बजे तक रहेगी बाद पुष्य नक्षत्र आरंभ होगा । आजका सूर्योदय प्रातःकाल 06:38 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:33 बजे होगा । पुनर्वसु नक्षत्र रात्रि 08:04 बजे तक रहेगा पश्चात् पुष्य नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मिथुन राशि मे दोपहर 01:34 बजे तक भ्रमण करते हुए कर्क राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल सायं 05:05 से 06:33 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:14 से 01:03 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आपका शारीरिक – मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । पारिवारिक सदस्यों के साथ सुंदर भोजन करने तथा आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा । आर्थिक मामले में भविष्य के लिए अच्छी योजना बना सकेंगे । लक्ष्मी देवी की कृपा से आय में वृद्धि होगी ।

वृषभ :~ आपका आज का दिन स्फूर्तिला और प्रसन्नतापूर्ण रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहने से सुख और आनंद होगा । सगे – सम्बंधियों या मित्रों से उपहार मिलेगा । आर्थिक लाभ हो सकता है ।

मिथुन :~ आज आपका संयमशील और विचारपूर्ण व्यवहार बहुत से अनिष्टों में से बचा लेंगे । वाणी – व्यवहार से गलतफहमी होगी । शारीरिक कष्ट , मन को भी अस्वस्थ बनाएँगे । परिवार में क्लेश का माहौल रहेगा । आँख में पीडा होगी ।

कर्क :~ आज आपको आकस्मिक धन प्राप्ति और बहुविधि लाभ से दिन अत्यंत रोमांचक रहेगा । आय वृद्धि होगी । व्यापारियों को मुनाफा वाले सौदे होंगे ।

सिंह :~ आज आपके कार्यों में विलंब से सफलता मिलेगी । आफिस या घर में उत्तरदायित्वों का बोझ बढ़ेगा । जीवन में अधिक गंभीरता का अनुभव करेंगे । नए सम्बंध बनाने या कार्य के सम्बंध में महत्त्वपूर्ण निर्णय न ले ।

कन्या :~ आज आपको शारीरिक थकान , आलस और चिंता रहेगी । संतानों से मतभेद या मनमुटाव होगा । उनके स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । आफिस में उच्च पदाधिकारियों से वादविवाद होगा । राजनीतिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा ।

तुला :~ आज आप स्वास्थ्य का ध्यान रखे । कटु वचन या खराब व्यवहार से झगड़े – विवाद होंगे । क्रोध और हितशत्रु अधिक प्रवृत्त होगे । आकस्मिक लाभ होगा । समय से भोजन में विलंब तथा अधिक खर्च मन को अस्वस्थ बनाएँगे ।

वृश्चिक :~ आज आपको नौकरी – व्यवसाय में लाभ ही लाभ है । साथ मित्रों , सगे सम्बंधियों और बुजुर्गों से भी लाभ मिल सकता है । सामाजिक समारोह , पर्यटन जैसे प्रसंगों में जाएँगे रहेंगे । आय के स्रोत बढ़ेंगे ।

धनु :~ आपका आज का दिन आर्थिक और व्यापारिक आयोजन के लिए शुभ है । कार्य सरलता से होंगे । परोपकार की भावना बलवती रहेगी । आमोद – प्रमोद मे दिन बीतेगा । नौकरी व्यवसाय में उन्नति और मान – सम्मान होगा ।

मकर :~ आपका आज का दिन मिश्र फलदायक रहेगा । बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएँगे । लेखन और साहित्य से सम्बंधित प्रवृत्तियों में सृजनात्मकता दिखाई देगी , फिर भी मन से अस्वस्थता रहेगी । परिणाम स्वरूप शारीरिक थकान और आलस रहेगा ।

कुंभ :~ आज आपको नकारात्मकता से मन हताश होगा । इस समय मानसिक उद्वेग और क्रोध रहेगा । खर्च बढ़ेगा । वाणी पर संयम न रहने से परिवारिक मनमुटाव हो सकते है । स्वास्थ्य खराब होगा । दुर्घटना से बचें ।

मीन :~ आपका आज का दिन सुख – शांति से व्यतीत होगा । व्यापारियों को भागीदारी के लिए अच्छा समय है । मित्रों तथा स्वजनों से मुलाकात होगी । सार्वजनिक जीवन में प्रगति होगी । ( डाँ.अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *