आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग🗓
🌻मंगलवार, १५ मार्च २०२२🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:३३
सूर्यास्त: 🌅 ०६:२५
चन्द्रोदय: 🌝 १५:३३
चन्द्रास्त: 🌜२९:२९
अयन 🌕 उत्तरायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: 🌿 बसंत
शक सम्वत: 👉 १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७८ (आनन्द)
मास 👉 फाल्गुन
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 द्वादशी (१३:१२ तक)
नक्षत्र 👉 आश्लेशा (२३:३३ तक)
योग 👉 सुकर्मा (२७:४२ तक)
प्रथम करण 👉 बालव (१३:१२ तक)
द्वितीय करण 👉 कौलव (२५:३० तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मीन
चंद्र 🌟 सिंह (२३:३२ से)
मंगल 🌟 मकर (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 कुम्भ (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
गुरु 🌟 कुंम्भ (अस्त, पश्चिम , मार्गी)
शुक्र 🌟 मकर (उदित, पूर्व, वक्री)
शनि 🌟 मकर (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 वृष
केतु 🌟 वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०२ से १२:५०
अमृत काल 👉 २१:५१ से २३:३३
सर्वार्थसिद्धि योग 👉 ०६:२७ से २३:३३
रवियोग 👉 २३:३३ से ३०:२६
विजय मुहूर्त 👉 १४:२६ से १५:१३
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:१३ से १८:३७
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०१ से २४:४९
राहुकाल 👉 १५:२५ से १६:५५
राहुवास 👉 पश्चिम
यमगण्ड 👉 ०९:२७ से १०:५६
होमाहुति 👉 शनि (२३:३३ तक)
दिशाशूल 👉 उत्तर
अग्निवास 👉 पृथ्वी (१३:१२ तक)
चन्द्रवास 👉 उत्तर (पूर्व २३:३३ से)
शिववास 👉 कैलाश पर (१३:१२ से नन्दी पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – रोग २ – उद्वेग
३ – चर ४ – लाभ
५ – अमृत ६ – काल
७ – शुभ ८ – रोग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – काल २ – लाभ
३ – उद्वेग ४ – शुभ
५ – अमृत ६ – चर
७ – रोग ८ – काल
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
पूर्व-उत्तर (धनिया अथवा दलिया का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
भौम प्रदोष व्रत, गोविन्द द्वादशी आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २३:०३३ तक जन्मे शिशुओ का नाम आश्लेषा नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (डू, डे, डो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम मघा नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमश: (मा) नामाक्षर रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कुम्भ – २९:०४ से ०६:२९
मीन – ०६:२९ से ०७:५३
मेष – ०७:५३ से ०९:२७
वृषभ – ०९:२७ से ११:२१
मिथुन – ११:२१ से १३:३६
कर्क – १३:३६ से १५:५८
सिंह – १५:५८ से १८:१७
कन्या – १८:१७ से २०:३५
तुला – २०:३५ से २२:५६
वृश्चिक – २२:५६ से २५:१५
धनु – २५:१५ से २७:१९
मकर – २७:१९ से २९:००
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
रोग पञ्चक – ०६:२७ से ०६:२९
शुभ मुहूर्त – ०६:२९ से ०७:५३
शुभ मुहूर्त – ०७:५३ से ०९:२७
रोग पञ्चक – ०९:२७ से ११:२१
शुभ मुहूर्त – ११:२१ से १३:१२
मृत्यु पञ्चक – १३:१२ से १३:३६
अग्नि पञ्चक – १३:३६ से १५:५८
शुभ मुहूर्त – १५:५८ से १८:१७
रज पञ्चक – १८:१७ से २०:३५
शुभ मुहूर्त – २०:३५ से २२:५६
चोर पञ्चक – २२:५६ से २३:३३
शुभ मुहूर्त – २३:३३ से २५:१५
रोग पञ्चक – २५:१५ से २७:१९
शुभ मुहूर्त – २७:१९ से २९:००
मृत्यु पञ्चक – २९:०० से ३०:२६
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिये प्रतिकूल परिस्थितयां लाएगा। आज आपके व्यवहार में उग्रता रहेगी जिससे घर बाहर का वातावरण अशान्त होगा। वाणी की संयमित रखे अन्यथा मान हानि की प्रबल सम्भावनाये है। कार्यो में विलम्ब होगा सरकारी कार्य लंबित रहेंगे। कार्य क्षेत्र में नीरसता रहेगी। धन को आवश्यक काम से ही खर्च करें। कार्यो में जोखिम ना लें। शरीर मे दर्द की समस्या हो सकती है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। घरेलु अथवा सामाजिक कार्यो के कारण आज कार्य क्षेत्र पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परिवार रिश्तेदारी में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। आज धन की आमद कामचलाऊ हो जायेगी लेकिन आय की अपेक्षा व्यय अधिक हो सकता है। व्यस्त दिनचर्या के कारण संध्या के आसपास सेहत भी ख़राब हो सकती है सावधान रहें। आज कोई बड़ा निर्णय सोच समझ कर ही लें। दुर्व्यसनों से बचें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिन का आधा भाग आपके लिए संतोषजनक तथा आधा भाग विषम फलदायक रहेगा। अकस्मात पारिवारिक कलह होने से आज मन ग्लानि से भरा रहेगा। संतानों का उद्दण्ड व्यवहार भी व्यथित करेगा। कार्य के प्रति उत्साह की कमी रहने से अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। आवेश से बचें अन्यथा संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। सेहत में थोड़ी गिरावट आने से अशान्त रहेंगे। धैर्य से दिन बिताएं।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन माध्यम फलदायी रहेगा। कार्य क्षेत्र पर परिश्रम के अनुरूप ही लाभ होगा आकस्मिक खर्च परेशान करेंगे। धन की उगाही के कारण विवाद हो भी सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाणी की कटुता के कारण विवाद की स्थिति बन सकती है। यथा संभव यात्रा से बचे अन्यथा बीमार पड़ सकते है। जोड़ो सम्बंधित परेशानी होने की सम्भावना है। परेशानियों मे भी प्रसन्न रहने के अवसर खोज ही लेंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन भी आपको प्रतिकूल परिस्थितयो का सामना करना पड़ेगा। शारीरिक शिथिलता रहने से कार्य क्षेत्र पर उदासीनता रहेगी। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आएगा। स्नेहीजन आज आपके व्यवहार के कारण दूरी बनाएंगे। कार्यो में विलम्ब होगा। किसी श्रेष्ठ व्यक्ति से अनबन होने की संभावना है। आज के दिन मौन रहने से कई समस्याओं से बचेंगे। धन्यवाद सम्बंधित कार्यों को आज टालना ही बेहतर रहेगा।०

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज प्रत्येक क्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढेगा। व्यापार विस्तार अथवा नए कार्य का आरंभ लाभदायक सिद्ध होगा। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी परिचित से लंबे समय बाद भेंट से हर्ष एवं लाभ होगा। परिवार के ऊपर खर्च करेंगे दाम्पत्य सुख मिलेगा। सेहत कुछ समय के लिए नरम हो सकती है खान पान का विशेष ध्यान रखें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज दिन भर परिस्थितथिया आपके पक्ष में रहेंगी। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। सरकारी कार्यो में भी सफलता मिलने की अधिक सम्भवना है। सरकारी कर्मचारियों को पद अथवा धन लाभ होगा। रिश्तेदारो के ऊपर खर्च भी करना पड़ेगा। घर में परिजन आप से कुछ आशा रखेंगे जिनके पूर्ण होने पर प्रसन्नता अपूर्ण होने पर नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। व्यापारियों को आज थोड़े विलम्ब से धन लाभ होगा। यात्रा आनंददायक रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आप आनंद में बितायेंगे। आज आध्यत्म में विशेष रूचि रहेगी। पूजन-सत्संग का आयोजन करेंगे। शुभ धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते है। व्यवसाइयों को उगाही से लाभ होगा। परिजनों के साथ प्रेम भरा व्यवहार मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर स्त्री का सहयोग मिलेने से धन लाभ होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करेंगे। सपनो की दुनिया को छोड़ आज यथार्थ में जियेंगे। सेहत भी लगभग ठीक रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका आज का दिन अशुभ रहेगा। सेहत अस्थिर रहने से कार्यो को उत्साह से नहीं कर पाएंगे। जोखिम वाले कार्यो तथा संभव हो तो यात्रा स्थगित करें चोट आदि लगने की सम्भावना है आज थोड़े कार्य में ही थकान अनुभव होगी। आर्थिक विषयो को लेकर बेचैनी रहेगी। सरकार विरोधी कार्य मान हानि करा सकता है। कुछ समय घर के बुजुर्गो के पास व्यतीत करें लाभ होगा। आज कोई वित्तीय लेनदेन अथवा उधारी ना करें। आलस्य अधिक रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आप सुख-शांति से व्यतित करेंगे। स्वास्थ्य आज उत्तम रहेगा।आज आपके महत्त्व पूर्ण कार्य थोड़े ही औरकीक़्स मे आसानी से सफल होंगे। आत्म विश्वास बढ़ेगा। घर के बुजुर्गो का आशीर्वाद मिलेगा। धार्मिक यात्रा की योजना बनाएंगे। पारिवारिक वातावरण आनंददायक रहेगा लेकिन आज कार्य क्षेत्र की व्यस्तता के कारण मनोरंजन का आनंद ख़राब होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन भी स्वास्थ्य नरम रहने से घर एवं कार्य क्षेत्र का वातावरण अस्त-व्यस्त रहेगा। महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहने से धन सम्बंधित समस्या बनेगी। बुजुर्गो का सहयोग मिलने से मन को राहत मिलेगी। सरकारी कार्यो विशेष कर कागजातों को सावधानी से रखें। कार्य क्षेत्र से आज अवकाश कर आराम करना हितकर रहेगा। दवा से एलर्जी हो सकती है। घर बाहकर छुट-पुट वैर विरोध का सामना हो सकता है इसका आपके व्यक्तित्व पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिये शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। आज आप अपने कार्यो को उत्साह से निर्धारित समय पर पूर्ण कर पाएंगे। जिससे हर क्षेत्र में प्रशंशा के पात्र बनेंगे। आकस्मिक यात्रा के योग बन सकते है। परिवार में निकटता का आभास होगा। संध्या के समय पेट सम्बंधित परेशानी हो सकती है। खान-पान संयमित रखें। धन की आमद सामान्य रहेगी।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰🙏राधे राधे🙏

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 15 मार्च 2022 मंगलवार संवत् 2078 मास फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि दोपहर 01:14 बजे तक रहेगी बाद त्रयोदशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:39 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:33 बजे होगा । अश्लेषा नक्षत्र रात्रि 11:33 बजे तक रहेगा पश्चात् मघा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कर्क राशि मे रात्रि 11:33 बजे तक भ्रमण करते हुए सिंह मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 03:35 से 05:05 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:14 से 01:01 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

~: विशेष :~

आज गुरु पूर्वा भाद्रपदा नक्षत्र 2 मे अगले दिन प्रातःकाल 06:16 बजे से , गोविंद द्वादशी , भौम प्रदोष व्रत , मीन मलमास प्रारंभ , गंडमूल संपूर्ण दिनरात , विश्व उपभोक्ता दिवस

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आपका मन काफी चंचल रहने से निर्णय लेने में परेशानी होगी । जिससे महत्वपूर्ण काम पूर्ण नहीं कर सकेंगें । प्रतिस्पर्धियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन नए काम की प्रेरणा मिलेगी ।

वृषभ :~ आज आप स्थिर होकर काम करे नहीं तो अच्छे अवसर हाथ से जा सकते हैं । जिद करने के बजाए समाधानकारी रहें तो बेहतर होगा । यात्रा टाले । भाई बंधुओँ से प्रेम तथा सहयोग मिलेगा ।

मिथुन :~ आपका आज का दिन लाभदायक रहेगा । शारीरिक – मानसिक ताजगी और प्रसन्नता रहेगी । स्वादिष्ट भोजन और अच्छे कपड़े पहनेंगे । मित्रों तथा परिवारजनों के साथ दिन आनंदपूर्वक बिताएँगे । आर्थिक लाभ होगा ।

कर्क :~ आज आपके मन में खिन्नता और डर रहेगा । परिवारिक मतभेद से पारिवार मे तनाव रहेगा । दुविधाओं से मानसिक बेचैन रहेगें । वाणी पर संयम रखें अन्यथा मतभेद हो सकता है ।

सिंह :~ आज आपको व्यापार में लाभ और आय में वृद्धि होगी । उत्तम भोजन होगा । मित्रों के साथ रमणीय स्थान पर जा सकते हैं । स्त्री मित्र आज विशेष सहायक बनेंगे । पुत्र के साथ मिलन होगा । बुजुर्गों तथा बड़े भाई – बहनों का सहयोग मिलेगा । कोई शुभ प्रसंग हो सकता है ।

कन्या :~ आज आपने नया काम करने की जो योजना बनाई है वह पूरी होगी । व्यापारियों और नौकरी वालों की लाभ होगा । उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी जिससे पदोन्नति के अवसर मिलेगें ।

तुला :~ आज आप नए काम का आरंभ करने की कोशिश करेंगे । बौद्धिक और साहित्य में सक्रिय रहेगें । तीर्थ यात्रा पर जा सकते है । विदेश में रहनेवाले मित्रों और सगे – सम्बंधियों के समाचार से काफी प्रसन्नता रहेगी । सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा ।

वृश्चिक :~ आज आप स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे । कफ , सांस या पेट की परेशानी हो सकती है । शारीरिक – मानसिक अस्वस्थ्य रहेगें । क्रोध पर नियंत्रण रखे । अनैतिक काम तथा सरकार विरोधी कामों से दूर रहें नही तो परेशानी में आ सकते हैं । पानी से दूर रहें ।

धनु :~ आपका आज का दिन सुख – शांति और आनंद में बितेगा । मित्रों के साथ अच्छा दिन बीतेगा । स्वादिष्ट भोजन तथा नए कपड़े प्राप्त होगें । विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की ओर आकर्षण रहेगा और उनकी मुलाकात रोमांचक रहेगी । आज आपके विचार अस्थिर रहेगें ।

मकर :~ आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । यश , कीर्ति और आनंद होगा । परिवारजनों के साथ समय व्यतीत करेंगे । व्यापार के विकास के लिए फलदायक रहेगा । धन लाभ का योग है ।

कुंभ :~ आज आप वैचारिक व्यग्रता के कारण कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं ले । यात्रा में परेशानी आ सकती है । निर्धारित कार्य पूरा नहीं होने से काफी निराशा होगी । मन अशांत बनेगा । पेट – दर्द होगा ।

मीन :~ आज आपको ताजगी और स्फूर्ति नही रहेगी । मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखे । रिश्तेदारों तथा मित्रों से वाद – विवाद होगा । कई परेशानियां तथा विरोधी परिस्थियों से शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य खराब हो सकता है । किसी भी दस्तावेज में सावधानी रखें । ( डाँ.अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *