
।। ?️ ।।
??जय श्री कृष्णा??
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्……………………1942
मास………………(अधिक)आश्विन
पक्ष……………………………शुक्ल
तिथी………………………..पूर्णिमा
रात्रि 02.35 पर्यंत पश्चात प्रतिपदा
रवि……………………..दक्षिणायन
सूर्योदय……..प्रातः 06.18.56 पर
सूर्यास्त……..संध्या 06.14.38 पर
सूर्य राशि…………………….कन्या
चन्द्र राशि……………………..मीन
गुरु राशि……………………….धनु
नक्षत्र…………………उत्तराभाद्रपद
दुसरे दिन प्रातः 05.46 पर्यंत पश्चात रेवती
योग……………………………वृद्धि
रात्रि 08.22 पर्यंत पश्चात ध्रुव
करण…………………………..विष्टि
दोप 01.30 पर्यंत पश्चात बव
ऋतु…………………………..शरद
दिन…………………………गुरुवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
01 अक्तूबर सन 2020 ईस्वी ।
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 11.52 से 12.39 तक ।
?? राहुकाल :-
दोपहर 01.44 से 03.13 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
कन्या
05:12:43 07:29:23
तुला
07:29:23 09:49:16
वृश्चिक
09:49:16 12:08:13
धनु
12:08:13 14:12:34
मकर
14:12:34 15:55:11
कुम्भ
15:55:11 17:22:53
मीन
17:22:53 18:48:04
मेष
18:48:04 20:23:32
वृषभ
20:23:32 22:19:22
मिथुन
22:19:22 24:34:20
कर्क
24:34:20 26:55:03
सिंह
26:55:03 29:12:43
? दिशाशूल :-
दक्षिणदिशा – यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक…………………..1
? शुभ रंग……………..केसरिया
✡ चौघडिया :-
प्रात: 10.46 से 12.15 तक चंचल
दोप. 12.15से 01.43 तक लाभ
दोप. 01.43 से 03.12 तक अमृत
सायं 04.41 से 06.09 तक शुभ
सायं 06.09 से 07.41 तक अमृत
रात्रि 07.41 से 09.12 तक चंचल |
? आज का मंत्र :-
।। ॐ दुर्लभायै नम: ।।
? सुभाषितम् :-
गुणाः सर्वत्र पूज्यन्ते पितृवंशो निरर्थकः ।
वासुदेवं नमस्यन्ति वसुदेवं न वै जनाः ॥
अर्थात :-
गुणों की ही सर्वत्र पूजा होती है, ना कि पितृवंश की ! लोग वासुदेव की पूजा करते हैं, न कि वसुदेव की ।
? आरोग्यं :-
मधुमेह के घरेलू नुस्खे :-
1. डायबिटीज में चीनी वाले पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए |
2. इस रोग में धीरे-धीरे पैदल चलना तथा सुबह-२ सैर अवश्य करनी चाहिए ।
3. जामुन के ४ हरे और नरम पत्ते खूब बारीक़ कर ६० ग्राम पानी में रगड़ कर छान लें और सुबह १० दिन तक लगातार पिए ।
4. डायबिटीज के शुरुवात में जामुन के ४ पत्ते प्रातः और शाम को चबाकर खाने से तीसरे दिन से ही लाभ होने लगेगा |
5. डायबिटीज में करेले के रस का सेवन करना भी एक घरेलू नुस्खा है |
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आय में वृद्धि होगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी तथा सरकारी कार्यालयों में अटके काम पूरे हो सकते हैं तथा स्थिति सुधरेगी। घर में व्यय होगा। किसी दुविधा से निर्णय लेने की क्षमता कम होगी। बुद्धि का प्रयोग करें। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में चैन रहेगा। किसी लंबे कारोबारी प्रवास की योजना बन सकती है। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। कोई कारोबारी बड़ा सौदा हो सकता है। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रसन्नता रहेगी।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
अध्ययन आदि में एकाग्रता रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। किसी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता हासिल करेगा। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बनते काम बिगड़ सकते हैं। दौड़धूप अधिक होगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कारोबार में लाभ होगा। आय होगी। धैर्य रखें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश शुभ फल देंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। जल्दबाजी न करें।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। निवेश में जल्दबाजी न करें। दूर से उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। आय बनी रहेगी। उत्साह से काम कर पाएंगे।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। आय में वृद्धि होगी। कोई बड़ा रुका हुआ कार्य पूर्ण होने के योग हैं। कारोबार अच्छा चलेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। उत्साह बना रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। कारोबार ठीक चलेगा। फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में निश्चितता रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। काम में मन लगेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेश शुभ रहेगा। जीवन सु्खमय रहेगा।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
प्रभावशाली लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। कार्यकारी नए काम मिल सकते हैं। योजना फलीभूत होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में चैन रहेगा। विवाद से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अध्यात्म में रुचि रहेगी। किसी संत-महात्मा का आशीर्वाद मिल सकता है। बेकार बातों पर ध्यान न दें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। नकारात्मकता रहेगी। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद से क्लेश हो सकता है। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। प्रमाद न करें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 01 अक्टूबर 2020 गुरुवार संवत् 2077 मास प्रथम आश्विन ( अधिक ) शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि मध्य रात्रि 02:35 बजे तक रहेगी पश्चात् प्रतिपदा तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:19 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:12 बजे होगा । उत्तरा भाद्रपदा नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् एवं सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 05:58 बजे तक रहेगा पश्चात् रेवती नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मीन राशि मे दिन रात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 01:46 से 03:15 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:54 से 12:41 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जीरा का सेवन कर यात्रा आरंभ करें । जय हो ।
–: विशेष :–
आज भद्रा दोपहर 01:33 बजे तक , पंचक , सत्यपूर्णिमा व्रत , अधिक मास पूर्णिमा , रक्तदान दिवस , गंडमूल प्रारंभ अगले दिन सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 05:59 बजे से , महापात प्रातः 11:32 बजे से सायं 04:17 बजे तक रहेगा । जय हो
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245, एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज दिन भर प्रतिकूलता रहेगी । शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता रहेगी । व्यर्थ खर्च बढेगा । पूंजी – निवेश करने मे ध्यान रखे । परोपकार करने में गंवाने की नौबत आएगी । लेन – देन संभलकर करे । आध्यात्मिकता अधिक रहेगी । आप लालच में न फंसे । निर्णयशक्ति का अभाव दुविधा में डाल देगा ।
वृषभ :~ आज का दिन आनंद से भरा दिन है । व्यापार में और आय वृद्धि होने में लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ वातावरण आनंदमय रहेगा । नए संपर्क और परिचय व्यापार में लाभप्रद रहेंगे । छोटा प्रवास आनंददायी रहेगा । आज पूरे दिन मन में उल्लास और प्रसन्नता से भरा होगा ।
मिथुन :~ शारीरिक और मानसिक आज दिनभर प्रसन्नता रहेगी । व्यवसायिक कार्य की प्रशंसा से कार्य मे उत्साह बढेगा । सहकार्यकरों का सहयोग प्राप्त होगा । सामाजिक मान – सम्मान प्राप्त होगा । परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिताएंगे । व्यवसाय में पदोन्नति है । सरकारी कार्य भी सरलता पूर्वक होंगे ।
कर्क :~ आज भाग्य में वृद्धि होने का दिन है । विदेश या दूर देश से शुभ समाचार प्राप्त होंगे । शारीरिकरुप से स्वस्थ रहेंगे । मानसिक प्रसन्नता रहेगी । मित्रों और परिवारजनों के साथ दिन आनंद के साथ बितेगा । व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा । आकस्मिक धनप्राप्ति के योग हैं । विदेश जाने के प्रयास में और धार्मिक कार्यो में सफल होंगे ।
सिंह :~ स्वास्थ्य के प्रति आज अधिक ध्यान रखें । स्वास्थ्य के पीछे खर्च भी हो सकता है । आज खान – पान घर ही करें तो लाभदायी रहेगा । वैचारिक नकारात्मकता रहेगी । आध्यात्मिकता के प्रति रुचि , ध्यान तथा जप आपको उचित मार्ग पर ले जाएंगे । जिससे मानसिक अस्वस्थता कम हो जाएगी ।
कन्या :~ आजका दिन आपके लिए शुभ है । यश कीर्ति प्राप्त होने में सरलता रहेगी । व्यापार में भागीदारों के साथ सम्बंधो में सकारात्मकता बढेगी । वस्त्राभूषणों की खरीदी से मन आनंदित होगा । मित्रों के साथ प्रवास होगा ।
तुला :~ आप का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । व्यवसाय में लाभ होगा । सहकार्यकरो का सहयोग प्राप्त होगा । परिवारजनों के साथ आप समय बिताएंगे । वाणी पर संयम बरते । खर्च बढ़ न जाए इसका ध्यान रखें । कार्य में सफलता और यश भी प्राप्त होगा ।
वृश्चिक :~ वाद – विवादों में न फंसे । संतानों की चिंता रहेगी । विद्यार्थियों के सफल होने से उनके उत्साह में वृद्धि होगी । शेयर – सट्टे में पूंजी – निवेश न करें । संभव हो तो यात्रा या प्रवास को टाले । भविष्य के लिए आर्थिक योजनाएं बनाने के लिए समय अनुकूल है । परिश्रम के अनुसार सफलता भी प्राप्त होगी ।
धनु :~ मानसिकरुप से आज उत्साह का अभाव रहेगा , जिससे मन में अशांत रहेगा । पारिवारिक वातावरण कलेशपूर्ण रहेगा , क्योंकि परिवारजनों के साथ अनबन होगी । स्थावर संपत्ति के दस्तावेज करते समय ध्यान रखें । धनहानि है । मानहानि न हो इसका ध्यान रखें । माता के स्वास्थ्य में चिंता रहेगी । छाती में भी पीडा हो सकती है ।
मकर :~ मित्रों और परिवारजनों के साथ आज का दिन आनंद पूर्वक बितेगा । किसी पर्यटन स्थल पर प्रवास हो सकता है । स्थाई संपत्ति विषयक कार्य आज कर पाएँगे । व्यवसायियों के लिए समय अनुकूल है । विद्यार्थियों को अनुकूलता रहेगी । प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । आज आर्थिक लाभ के संकेत हैं । नये कार्यो का शुभारंभ कर पाएँगे ।
कुंभ :~ मानसिक दुविधा से किसी निर्णय लेने में कष्ट होगा । निरर्थक खर्च से बचे । वाणी पर संयम न रखने से परिवार मे अनबन होगी । विद्यार्थियों को अभ्यास में मन की एकाग्रता पर अधिक जोर दे । कार्य सफलता में विलंब हो सकता है ।
मीन :~ आज आप शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य प्रसन्न रहेंगे । उत्साहपूर्ण वातावरण से कार्य का प्रारंभ करेंगे । पारिवार में सुख – शांति रहेगी । मित्रों और परिवारजनों के साथ प्रवास पर जा सकते है । धन प्राप्ति के योग है । धार्मिक यात्रा अथवा धार्मिक कार्य के योग है।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।