
।। 🕉 ।।
🌹🙏जय श्री राम🙏🌹
🚩🌞 सुप्रभातम् 🌞🚩
📜««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»📜
कलियुगाब्द…………………..5124
विक्रम संवत्………………….2079
शक संवत्…………………….1944
मास…………………………..बैसाख
पक्ष…………………………….शुक्ल
तिथी…………………………..पंचमी
दोप 12.32 पर्यंत पश्चात षष्ठी
रवि…………………………उत्तरायण
सूर्योदय……….प्रातः 05.50..35 पर
सूर्यास्त……….संध्या 06.56.03 पर
सूर्य राशि…………………………मेष
चन्द्र राशि……………………..मिथुन
गुरु राशि………………………..मीन
नक्षत्र…………………………..आर्द्रा
प्रातः 09.17 पर्यंत पश्चातपुनर्वसु
योग……………………………..धृति
संध्या 07.02 पर्यंत पश्चात शूल
करण…………………………बालव
दोप 12.32 पर्यंत पश्चात कौलव
ऋतु……………………………..बसंत
दिन…………………………..शुक्रवार
🇬🇧 आंग्ल मतानुसार :-
06 मई सन 2022 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक…………………..6
🔯 शुभ रंग……………आसमानी
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.57 से 12.49 तक ।
👁🗨 राहुकाल (अशुभ) :-
प्रात: 10.46 से 12.23 तक ।
🚦 दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।
🌞 उदय लग्न मुहूर्त –
मेष
04:43:51 06:25:01
वृषभ
06:25:01 08:23:18
मिथुन
08:23:18 10:37:00
कर्क
10:37:00 12:53:10
सिंह
12:53:10 15:04:59
कन्या
15:04:59 17:15:38
तुला
17:15:38 19:30:16
वृश्चिक
19:30:16 21:46:26
धनु
21:46:26 23:52:04
मकर
23:52:04 25:39:11
कुम्भ
25:39:11 27:12:45
मीन
27:12:45 28:43:51
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.31 से 09.08 तक लाभ
प्रात: 09.08 से 10.45 तक अमृत
दोप. 12.22 से 01.59 तक शुभ
सायं 05.14 से 06.51 तक चंचल
रात्रि 09.36 से 10.59 तक लाभ ।
📿 आज का मंत्रः
॥ ॐ अजाय नमः॥
📢 सुभाषितानि :-
अविज्ञाय नरो धर्मं दुःखमायाति याति च ।
मनुष्य जन्म साफल्यं केवलं धर्मसाधनम् ॥
अर्थात :-
धर्म को न जानकर मनुष्य दुःखी होता है । धर्म का सेवन करने में हि मनुष्य जन्म का साफल्य है ।
🍃 आरोग्यं :-
मुलेठी के घरेलू आयुर्वेदिक फायदे –
5. कफ के लिए –
कफ को दूर करने के लिए मुलेठी को काली मिर्च के साथ सेवन करें। आपकी कफ कम हो जायेगीं और जब आप को सुखी खांसी होती है तब भी मुलेठी फायदेमंद होती है और इससे गले की सूजन भी कम हो जाती है। मुंह में छाले होने पर भी यह बहुत फायदेमंद होती है।
6. पेट के अल्सर के लिए –
मुलेठी पेट के अल्सर को दूर करने के लिए एक औषधि है, मुलेठी के चूर्ण का सेवन करके अपच और एसिडिटी को दूर किया जा सकता है और यह तेजी के साथ अल्सर के घावों को भी भरता है।
⚜ आज का राशिफल :-
🐐 राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
नए कार्य में लाभ मिलेगा। नौकरी और व्यापार के लिए समय अच्छा रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जरा सी लापरवाही से अधिक हानि हो सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पार्टनरों से मतभेद संभव है। समय नेष्ट है।
🐂 राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। अनहोनी की आशंका रहेगी। शत्रुभय रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। घर-बाहर सभी अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे। दूसरों के कार्य की जवाबदारी न लें।
👫🏻 राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। स्थायी संपत्ति खरीदने-बेचने की योजना बन सकती है। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। संचित कोष में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।
🦀 राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
नौकरी और व्यापार में लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार में अधिक लाभ होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। शत्रुओं का पराभव होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। भय रहेगा। प्रमाद न करें।
🦁 राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पारिवारिक समस्याओं में इजाफा होगा। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। दूर से बुरी खबर मिल सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते कामों में बाधा हो सकती है। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मातहतों से अनबन हो सकती है। कुसंगति से हानि होगी।
🙎🏻♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
पुराने किए गए प्रयासों का लाभ मिलना प्रारंभ होगा। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी बड़े काम करने की योजना बनेगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सुख के साधन जुटेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। किसी पारिवारिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे।
🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
🏹 राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
यात्रा में सावधानी रखें। जल्दबाजी से हानि होगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के कार्य में दखल न दें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। लाभ बढ़ेगा।
🐊 राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
कोई बड़ी बाधा आ सकती है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी।
🏺 राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नई योजना बनेगी जिसका लाभ तुरंत नहीं मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। चिंता तथा तनाव हावी रहेंगे। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। घर में प्रसन्नता रहेगी। ऐश्वर्य पर व्यय हो सकता है।
🐋 राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। बेचैनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। 🐚 शुभम भवतु 🐚 ।।
🇮🇳🇮🇳 भारत माता की जय 🚩🚩

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 06 मई 2022 शुक्रवार संवत् 2079 मास वैशाख शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि दोपहर 12:33 बजे तक रहेगी बाद षष्ठी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:53 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:52 बजे होगा । आद्रा नक्षत्र प्रातः 09:20 बजे तक रहेगा पश्चात् पुनर्वसु नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मिथुन राशि मे रात्रि 10:51 बजे तक भ्रमण करते हुए कर्क राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 10:46 से 12:26 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:57 से 12:54 बजे तक रहेगा । इसमे से 12:26 से 12:54 बजे तक का समय श्रेष्ठ रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
~: विशेष :~
आज बुध रोहिणी नक्षत्र मे सायं 05:37 बजे तक रहेगा , जगद्गुरु श्री आद्य शंकराचार्य जयंती , संत सूरदास जयंती , सर्वार्थ सिद्धि योग प्रातः 09:20 बजे से ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आपको आनंद और संतोष की भावना रहेगी । सगे – सम्बंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे । व्यापार हेतु प्रवास होगा और उसमें लाभ होगा । व्यवसाय में लाभ , मान और प्रतिष्ठा मिलेगी । नौकरी में पदोन्नति मिलेगी ।
वृषभ :~ आज का दिन व्यापारियों के लिए शुभ है । वे नये आयोजनों के साथ आर्थिक लाभ भी होगा । लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है । अधिक काम से थकान होगी ।
मिथुन :~ आज आप किसी भी अनिष्ट से बचने के लिए क्रोध पर नियंत्रण में रखें । ऑपरेशन टाले । अधिक खर्च से आर्थिक तंगी रहेगी । स्वास्थ्य का ध्यान रखे ।
कर्क :~ आप आज के दिन मौज – शौक और मनोरंजन मे बिताएंगे । वाहन सुख मिलेगा । सार्वजनिक सम्मान तथा व्यवसाय मे भागीदारी में लाभ मिलेगा । प्रेमियों को प्रणय में सफलता मिलेगी ।
सिंह :~ आज आप पारिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे । यश , कीर्ति होगी । नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा । बीमार व्यक्ति को रोग से मुक्ति मिलेगी ।
कन्या :~ आज आप संतान की समस्या से चिंतित रहेंगे । अपच , पेट दर्द की शिकायत रहेगी । विद्यार्थियों को विघ्न आएँगे । बौद्धिक चर्चा में भाग न लें । शेयर – सट्टे से बचे ।
तुला :~ आज आप अधिक संवेदनशीलता और विचारों से मानसिक अस्वस्थ्य रहेंगे । छाती के दर्द से परेशानी रहेंगे । जमीन मामलों में सावधान रहे । विद्यार्थियों का मन नहीं लगेगा ।
वृश्चिक :~ आपका आज का दिन अच्छा बितेगा । नए कार्य आरंभ करेंगे । लघु प्रवास होगा । कार्य सफल होंगे । भाग्य में लाभदायक परिवर्तन आएँगे । दुश्मनों और प्रतिस्पर्धी असफल रहेंगे । लोकप्रियता में वृद्धि होगी ।
धनु :~ आपका आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा । पारिवारिक गलतफहमी होने मनमुटाव होगा । कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय नही ले । व्यर्थ खर्च और कार्यभार मन को अस्वस्थ रखेंगे ।
मकर :~ आज आपके निर्धारित कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होंगे । आफिस या व्यवसाय मे वर्चस्व बढ़ेगा । मानसिक स्वस्थता रहेगी । मित्रों और स्नेहीजों की मुलाकात से खुशी मिलेगी ।
कुंभ :~ आप आज अधिक खर्च करेंगे । शारीरिक – मानसिक अस्वस्थ्य रहेगें । स्वजनों से मतभेद होंगे । किसी का हित करने में स्वंय परेशान हो सकते है । क्रोध नियंत्रित रखें । मानहानि हो सकती है ।
मीन :~ आज आप सामाजिक कार्यों या समारोहों में भाग ले सकते है । मित्रों – स्नेहीजनों की मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा । शुभ समाचार मिलेंगे । आकस्मिक लाभ प्राप्त हो सकता है । वस्तुएँ खरीदने के लिए अच्छा है । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।