आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग🗓
🌻शुक्रवार, १३ मई २०२२🌻

सूर्योदय: 🌄 ०५:३६
सूर्यास्त: 🌅 ०६:५५
चन्द्रोदय: 🌝 १६:०३
चन्द्रास्त: 🌜२८:०४
अयन 🌕 उत्तरायने (उत्तरगोलीय
ऋतु: 🌞 ग्रीष्म
शक सम्वत: 👉 १९४४ (शुभकृत)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७९ (नल)
मास 👉 वैशाख
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 द्वादशी (१७:२७ तक)
नक्षत्र 👉 हस्त (१८:४८ तक)
योग 👉 वज्र (१५:४२ तक)
प्रथम करण 👉 बव (०६:१४ तक)
द्वितीय करण 👉 बालव (१७:२७ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मेष
चंद्र 🌟 कन्या
मंगल 🌟 कुम्भ (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 वृष (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 मीन (उदित, पूर्व, वक्री)
शनि 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 मेष
केतु 🌟 तुला
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४६ से १२:४१
अमृत काल 👉 १२:५९ से १४:३२
विजय मुहूर्त 👉 १४:३० से १५:२४
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:४८ से १९:१२
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:०२ से २०:०४
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५२ से २४:३४
राहुकाल 👉 १०:३१ से १२:१३
राहुवास 👉 दक्षिण-पूर्व
यमगण्ड 👉 १५:३८ से १७:२०
होमाहुति 👉 शनि
दिशाशूल 👉 पश्चिम
अग्निवास 👉 पृथ्वी
चन्द्रवास 👉 दक्षिण
शिववास 👉 कैलाश पर (१७:२७ से नन्दी पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – चर २ – लाभ
३ – अमृत ४ – काल
५ – शुभ ६ – रोग
७ – उद्वेग ८ – चर
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – रोग २ – काल
३ – लाभ ४ – उद्वेग
५ – शुभ ६ – अमृत
७ – चर ८ – रोग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
दक्षिण-पूर्व (दहीलस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
प्रदोष व्रत, बुध पश्चिम मे अस्त १६:०० से, विद्या एवं अक्षर आरम्भ+उद्योग मशीनरी आरम्भ+व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त प्रातः ०५:४४ से १०:४३ तक, वाहन क्रय+विक्रय मुहूर्त दोपहर १२:२३ से ०२:०२ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १८:४८ तक जन्मे शिशुओ का नाम
हस्त नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (ष, ण, ठ) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम चित्रा नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमशः (पे, पो) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
मेष – २८:०१ से ०५:३५
वृषभ – ०५:३५ से ०७:२९
मिथुन – ०७:२९ से ०९:४४
कर्क – ०९:४४ से १२:०६
सिंह – १२:०६ से १४:२५
कन्या – १४:२५ से १६:४३
तुला – १६:४३ से १९:०४
वृश्चिक – १९:०४ से २१:२३
धनु – २१:२३ से २३:२७
मकर – २३:२७ से २५:०८
कुम्भ – २५:०८ से २६:३४
मीन – २६:३४ से २७:५७
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:२५ से ०५:३५
चोर पञ्चक – ०५:३५ से ०७:२९
शुभ मुहूर्त – ०७:२९ से ०९:४४
रोग पञ्चक – ०९:४४ से १२:०६
शुभ मुहूर्त – १२:०६ से १४:२५
मृत्यु पञ्चक – १४:२५ से १६:४३
अग्नि पञ्चक – १६:४३ से १७:२७
शुभ मुहूर्त – १७:२७ से १८:४८
रज पञ्चक – १८:४८ से १९:०४
शुभ मुहूर्त – १९:०४ से २१:२३
चोर पञ्चक – २१:२३ से २३:२७
शुभ मुहूर्त – २३:२७ से २५:०८
रोग पञ्चक – २५:०८ से २६:३४
शुभ मुहूर्त – २६:३४ से २७:५७
शुभ मुहूर्त – २७:५७ से २९:२४
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपको मिला जुला फल मिलेगा। एक पल में ख़ुशी के समाचार मिलने से आनंदित हो उठेंगे अगले ही पल किसी अन्य कारण से चिंता की स्थिति बनेगी। कार्य स्थल पर आपको प्रलोभन दिए जाएंगे इनपर आगे भविष्य की हानि-लाभ परख कर ही निर्णय लें। भाई बंधू आपसे स्वार्थ सिद्धि की भावना के कारण अत्यन्त मीठा व्यवहार करेंगे। किसी प्रियजन से कई दिनों बाद हुई भेंट से प्रसन्नता होगी। धन लाभ भी अवश्य होगा परन्तु इसके लिए बौद्धिक परिश्रम एवं प्रतीक्षा अधिक करनी पड़ेगी। गृहस्थ में भी उतार चढ़ाव लगा रहेगा। बाहर घूमने की योजना बनाएंगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आशानुकूल रहेगा धन का खर्च विशेष रहेगा फिर भी सुख सुविधाओं में कुछ ना कुछ वृद्धि ही होगी। काम धन्धा आज ज्यादा बेहतर तो नही चलेगा फिर भी दैनिक खर्च आसानी से निकल जाएंगे। कार्य क्षेत्र पर नौकरी वालो के लिये कोई नई मुसीबत बढ़ने से मानसिक तनाव में रहेंगे। घर के सदस्यों का व्यवहार स्वार्थ सिद्धि से भरा रहेगा इच्छा पूर्ति करते रहने तक ही मीठा व्यवहार करेंगे माता अथवा पति-पत्नी में व्यवहारिकता की कमी रहेगी छोटी सी बात को प्रतिष्ठा से जोड़ने पर कलह होने की संभावना है। सरकारी कार्यो में आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। व्यसन दुराचरण से बचे मान हानि हो सकती है। सेहत संबंधित शिकायत खान पान में संयम ना रखने पर ही होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा के चलते अधिक मशक्कत करनी पड़ेगा फिर भी लाभ आशा से कम ही रहेगा। धन के व्यवहार के चलते किसी से तीखी झड़प हो सकती है उधार लिया धन अति शीघ्र वापस करने का प्रयास करें अन्यथा स्वयं के साथ परिवार की प्रतिष्ठा ख़राब होगी। आवश्यकता पड़ने पर ही किसी से बात करें अनजाने में अपनी कमजोरी स्वयं ही लोगो को बताने के कारण बाद में मुश्किल होगी। परिजन की ख़राब सेहत को लेकर भी भाग-दौड़ करनी पड़ेगी धन खर्च आकस्मिक होगा। संताने परीक्षा में आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाएंगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन लाभ के अवसर आपकी तलाश में रहेंगे। दिन में जिस किसी के भी संपर्क में रहेंगे उससे कुछ ना कुछ लाभ अवश्य होगा। कार्य क्षेत्र पर भी एक से अधिक साधनो से आय होगी। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़ी महिलाओ को पदोन्नति के साथ प्रोत्साहन के रूप में आर्थिक सहायता भी मिल सकती है। सामाजिक कार्यो में रुचि ना होने पर भी सम्मिलित होना पड़ेगा मान-सम्मान बढेगा। परिजनों का मार्गदर्शन आज प्रत्येक क्षेत्र पर काम आएगा। महिलाओं का सुख सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रसंगों में निकटता रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन फिर से व्यावसायिक उलझने बढ़ने के कारण नई परेशानी खड़ी होगी। हाथ आये अनुबंध निरस्त हो सकते है सहकर्मियो के साथ भी तकरार होने की संभावना है आज आपका क्रोध अकस्मात ही किसी के ऊपर निकल सकता है। व्यवहार में नरमी बरतें काम निकालने के लिए किसी की झूठी तारीफ भी करनी पड़े तो करें आज लाभ पाने के लिए ये हथकंडे अपनाने ही पड़ेंगे। किसी महिला अथवा पुरुष के प्रति जरूरत से ज्यादा मोह मानसिक रूप से दुखी रखेगा। घर का वातावरण भी अस्त-व्यस्त रहेगा कोई भी आपकी बात को महत्त्व नहीं देगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन भी आशानुकूल रहेगा। सेहत उत्तम रहने से कार्यो को मन लगाकर करेंगे लेकिन किसी के हस्तक्षेप करने से मन विक्षिप्त हो सकता है। किसी के ऊपर ध्यान ना दें एकाग्र होकर अपने कार्य मे लगे रहे धन एवं सम्मान दोनों मिलने के योग है। लेकिन उधार के व्यवहार बढ़ने से असुविधा भी होगी। व्यावसाय में वृद्धि के लिए निवेश करना शुभ रहेगा। भाई-बंधुओ का सहयोग आज अपेक्षाकृत कम ही रहेगा। महिलाओं को छोड़ घर के अन्य सदस्य आपसे ईर्ष्यालु व्यवहार रखेंगे। स्त्री से सुखदायक समाचार मिलेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आप परिस्थितियों से हार मान लेंगे मानसिक अशांति अधिक रहेगी। समझौते वाली प्रवृति भी आज काम् नहीं आने वाली। मन अनैतिक कार्यो की और अधिक आकर्षित रहेगा। सामाजिक क्षेत्र पर मान हानि के योग है इसलिए कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। परिवार के सदस्य भी उलाहना देंगे मन में नकारात्मक भाव अधिक रहने के कारण मिलने वाले लाभ से भी वंचित रह सकते है। सेहत भी अकस्मात ख़राब होगी। कार्य क्षेत्र पर बेमन से कार्य करने के कारण अधिकारियो की फटकार सुननी पड़ेगी। गृहस्थ में उथल-पुथल रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप सामाजिक गतिविधियो में अधिक सक्रिय रहेंगे। समाज के वरिष्ठ लोगों के साथ संपर्क बढ़ेंगे सम्मान में वृद्धि होगी। आज दिखावा भी अधिक रहने के कारण अतरिक्त खर्च बढ़ेंगे। कार्य व्यवसाय में अधिक रुचि नहीं रहने पर भी धन लाभ होने से उत्साहित रहेंगे। बेरोजगारों को रोजगार की उम्मीद जगेगी परन्तु दौड़-धुप अधिक करनी पड़ेगी। विदेश यात्रा में आरही बाधा शांत होने से आगे का मार्ग प्रशस्त होगा फिर भी आज लंबी यात्रा करने से बचे चोटादि का भय है। संताने आपकी बाते मानेंगी। स्त्री सुख भी सामान्य रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन कार्य सफलता वाला रहेगा। प्रातः काल जल्दी कार्यो में जुटने का फल शीघ्र ही धन लाभ के रूप में मिलेगा। अधिकांश कार्य थोड़े से परिश्रम से पूर्ण हो जाएंगे। अधिकारी वर्ग मुश्किल कार्यो में सहयोग करेंगे। आज आप जोड़ तोड़ वाली नीति अपना कर कठिन परिस्थितियों में भी अपना काम निकाल लेंगे। सरकारी कार्य मे भी सफलता की उम्मद जागेगी प्रयास करते रहे। दाम्पत्य जीवन मे छोटी-मोटी बातों को दिल पर ना लें स्थिति सामान्य ही रहेगी। मित्रो से कोई दुखद समाचार मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप किसी धार्मिक क्षेत्र से जुड़ेंगे जिससे आध्यात्मिक उन्नति होगी मन शांत रहेगा हास्य परिहास वाले स्वभाव के कारण आसपास का वातावरण खुशनुमा करेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी आशा के अनुकूल व्यवसाय रहेगा परन्तु आज जितना भी कमाएंगे उससे संतोष नहीं होगा। आलसी वृति के कारण कार्यो में विलम्ब होगा। परिवार के सदस्यों की गतिविधियों पर शक करने से अशांति फ़ैल सकती है। मनचाही वस्तुओ पर खर्च करने के बाद भी शांति स्थापना के प्रयास विफल होंगे। मध्यान के बाद धन लाभ की संभावनाएं अंत समय में टलने से दुःख होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन अनैतिक कार्यो से बच कर रहें मन भ्रमित रहने के कारण निषेधात्मक कार्यो में भटकेगा। लोग आपसे भावनात्मक संबंध बनाएंगे परन्तु आवश्यकता के समय कोई आगे नही आएगा। कार्य क्षेत्र पर भी सहकर्मियो का रूखा व्यवहार रहने से स्वयं के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा। लंबी यात्रा के प्रसंग बनेंगे संभव हो तो आज टालें। पेट अथवा स्वांस, छाती संबंधित व्याधि हो सकती है। अधिकांश समय मानसिक रूप से भी अशान्त रहेंगे। परिवार में अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे किसी की गलती का विरोध करना भी बेवजह कलह का कारण बनेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए आशा से अधिक फायदेमंद रहेगा। घर एवं बाहर आश्चर्यजनक घटनाएं घटित होंगी। आज जहाँ आप हानि की संभावना रखेंगे वहां से भी लाभ मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर आरंभ में थोड़ी परेशानी हो सकती है लेकिन बाद में स्थिति अनुकूल बनने लगेगी कई साधनो से एक साथ धन लाभ होगा। विरोधी भी आपकी कार्यकुशलता की प्रशंशा करेंगे सामाजिक क्षेत्र पर मान बढ़ेगा परन्तु गृहस्थ में इसके विपरीत वातावरण रहने से होत्साहित हो सकते है। परिजन आपकी बात का जल्दी से विश्वास नहीं करेंगे।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 13 मई 2022 शुक्रवार संवत् 2079 मास वैशाख शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि सायं 05:28 बजे तक रहेगी बाद त्रयोदशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:53 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:00 बजे होगा । हस्त नक्षत्र सायंकाल 06:41 बजे तक रहेगा पश्चात् चित्रा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कन्या राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 10:47 से 12:25 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:59 से 12:51 बजे तक रहेगा , इसमे से दोपहर 12:25 से 12:51 बजे तक का समय श्रेष्ठ रहैगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप दिन के प्रारंभ में मानसिक दुविधाओं में रहेंगे । अन्य लोगों के साथ जिद्दी व्यवहार छोड़ देंगे और समाधानकारी व्यवहार अपनाएंगे । अपनी मधुरवाणी और भाषा से किसी को भी मना सकेंगे । नए कार्य प्रारंभ न करे ।

वृषभ :~ आज आप दिन के प्रारंभ में मानसिक दुविधा में रहेंगे । अन्य लोगों के साथ जिद्दी व्यवहार छोड़ देंगे और समाधानकारी व्यवहार अपनाएंगे । मधुरवाणी और भाषा से आप किसी को भी मना सकेंगे । नए कार्य प्रारंभ न करे ।

मिथुन :~ आज आप चिंतित रहने से स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा । परिवारिक मतभेद रहेगा , परंतु मध्याहन के बाद सभी कार्यों में अनुकूलता रहेगी ।

कर्क :~ आज आप चिंताग्रस्त रहेंगे और स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा । परिवारिक मतभेद रहेगा , परंतु मध्याहन के बाद आप सभी कार्यों में अनुकूलता रहेगी ।

सिंह :~ आज के दिन व्यवसायीयों को लाभदायक है । व्यापार वृद्धि होगी । परिवार तथा मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा । स्त्रीवर्ग से लाभ हो सकता है । संतानों से भी लाभ होगा ।

कन्या :~ आज का दिन आपके लिए नए कार्य करने के लिए अनुकुल है । अधिक धार्मिकता और भष्मिमत्ता रहेगी । कार्यालय या व्यावसाय मे अधिक कार्य भार रहेगा । विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अवसर मिल सकते है ।

तुला :~ आज आपके लिए नए कार्य प्रारंभ करने के लिए अनुकूल नहीं है । अधिक कार्य से शिथिलता और मानसिक व्यग्रता रहेगी । प्रवास लाभदायी नहीं है । परंतु मध्याहन के बाद कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी ।

वृश्चिक :~ छोटे से प्रवास का भी योग है। मध्याहन के बाद आपका स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। मानसिकरुप से कुछ व्यग्रता का भी अनुभव करेंगे। मध्याहन के बाद नए कार्य का प्रारंभ न करिएगा।

धनु :~ आज आप शरीर और मन की अस्वस्थता के बाद भी अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे । आर्थिक आयोजन अच्छी तरह से कर सकेंगे । कार्यालय में सहकर्मचारीयों का सहयोग मिलेगा । परिजन और मित्रों की धनिष्ठता में वृद्धि होगी ।

मकर :~ आज आप वाणी की मधुरता से नए संबंध बना सकेंगे । आर्थिक आयोजन भी अच्छी तरह से कर सकेंगे । दिन आनंद के साथ बितेगा ।

कुंभ :~ आज आपको सरकार के साथ आर्थिक व्यवहार में भी सफलता मिलेगी । पैतृक संपत्ति से लाभ होगा । फिर भी वाहन , मकान आदि संबंधित कार्यवाही में सतर्क रहे । वैचारिक समृद्धि में वृद्धि होगी ।

मीन :~ आज आप आनंदित और उत्साहित रहेंगे । पारिवारिक तथा आर्थिक पर अधिक ध्यान देंगे । किसी भी कार्य को दृढ मनोबल और आत्मविश्वास करेंगे । पितृपक्ष से लाभ हो सकता है । परंतु जमीन , मिलकत आदि विषयो में सावधानी रखे ।। ( डाँ.अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *