
🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग🗓
🌻रविवार, १५ मई २०२२🌻
सूर्योदय: 🌄 ०५:३५
सूर्यास्त: 🌅 ०६:५६
चन्द्रोदय: 🌝 १८:१६
चन्द्रास्त: 🌜२९:१८
अयन 🌕 उत्तरायने (उत्तरगोलीय
ऋतु: 🌞 ग्रीष्म
शक सम्वत: 👉 १९४४ (शुभकृत)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७९ (नल)
मास 👉 वैशाख
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 चतुर्दशी (१२:४५ तक)
नक्षत्र 👉 स्वाती (१५:३५ तक)
योग 👉 व्यतीपात (०९:४९ तक)
प्रथम करण 👉 वणिज (१२:४५ तक)
द्वितीय करण 👉 विष्टि (२३:१७ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 वृष
चंद्र 🌟 तुला
मंगल 🌟 कुम्भ (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 वृष (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 मीन (उदित, पूर्व, वक्री)
शनि 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 मेष
केतु 🌟 तुला
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४६ से १२:४१
अमृत काल 👉 ०७:२८ से ०९:०५
रवियोग 👉 ०५:२३ से १५:३५
विजय मुहूर्त 👉 १४:३० से १५:२५
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:५० से १९:१४
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:०३ से २०:०५
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५२ से २४:३४
राहुकाल 👉 १७:२१ से १९:०३
राहुवास 👉 उत्तर
यमगण्ड 👉 १२:१३ से १३:५६
होमाहुति 👉 चन्द्र
दिशाशूल 👉 पश्चिम
अग्निवास 👉 पृथ्वी (१२:४५ तक)
भद्रावास 👉 पाताल (१२:४५ से २३:१७)
चन्द्रवास 👉 पश्चिम
शिववास 👉 भोजन में (१२:४५ से श्मशान में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – उद्वेग २ – चर
३ – लाभ ४ – अमृत
५ – काल ६ – शुभ
७ – रोग ८ – उद्वेग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – अमृत
३ – चर ४ – रोग
५ – काल ६ – लाभ
७ – उद्वेग ८ – शुभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
पश्चिम-दक्षिण (पान का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
श्री सत्यनारायण (पूर्णिमा) व्रत, श्री कूर्म अवतार जन्मोत्सव, विवाह मुहूर्त कर्क ल. प्रातः ०९:५३ से दोपहर १२:१२ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १५:३५ तक जन्मे शिशुओ का नाम
स्वाति नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (रो, ता) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम विशाखा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (ती, तू, ते) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
मेष – २७:५३ से ०५:२७
वृषभ – ०५:२७ से ०७:२२
मिथुन – ०७:२२ से ०९:३७
कर्क – ०९:३७ से ११:५८
सिंह – ११:५८ से १४:१७
कन्या – १४:१७ से १६:३५
तुला – १६:३५ से १८:५६
वृश्चिक – १८:५६ से २१:१५
धनु – २१:१५ से २३:१९
मकर – २३:१९ से २५:००
कुम्भ – २५:०० से २६:२६
मीन – २६:२६ से २७:४९
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
रज पञ्चक – ०५:२३ से ०५:२७
शुभ मुहूर्त – ०५:२७ से ०७:२२
चोर पञ्चक – ०७:२२ से ०९:३७
शुभ मुहूर्त – ०९:३७ से ११:५८
रोग पञ्चक – ११:५८ से १२:४५
शुभ मुहूर्त – १२:४५ से १४:१७
मृत्यु पञ्चक – १४:१७ से १५:३५
अग्नि पञ्चक – १५:३५ से १६:३५
शुभ मुहूर्त – १६:३५ से १८:५६
रज पञ्चक – १८:५६ से २१:१५
शुभ मुहूर्त – २१:१५ से २३:१९
चोर पञ्चक – २३:१९ से २५:००
शुभ मुहूर्त – २५:०० से २६:२६
रोग पञ्चक – २६:२६ से २७:४९
चोर पञ्चक – २७:४९ से २९:२३
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए प्रत्येक कार्यो में विजय दिलाने वाला रहेगा परन्तु विरोधी भी प्रबल रहने से सफलता आसान नहीं रहेगी। आज जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमे कोई ना कोई अड़चन अवश्य आएगी फिर भी यदि दृढ़ निश्चय कर लगे रहे तो सफलता निश्चित मिलेगी। घर में किसी बीमार के स्वास्थ्य में सुधार आएगा परन्तु आपको कब्ज,गैस सम्बंधित समस्या बनी रहेगी। व्यवसाय मे व्यस्तता के कारण किसी अन्य कार्य में देरी होने से हानि भी हो सकती है। प्रतिस्पर्धी आज चाहकर भी आपके धन लाभ को नहीं रोक पाएंगे। पारिवारिक वातावरण उदासीन फिर भी शांत रहेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आप अपनी मनमानी नीति के चलते सार्वजानिक क्षेत्र पर आलोचना के शिकार होंगे। कार्य व्यवसाय में अधिकांश समय आश्वासनो से ही काम चलाना पड़ेगा। आप का स्वभाव भी टालमटोल वाला रहेगा। अत्यधिक लोभी प्रवृति संभावित लाभ को हानि में बदल सकती है। किसी की मदद करने से पीछे ना हटे भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। आज परोपकारी स्वभाव ना होते हुए भी किसी की बेमन से सहायता करनी पड़ सकती है। घर के बुजुर्ग आप पर प्रसन्न रहेंगे जिसे अपनी बात मनवाने में आसानी रहेगी। स्त्री संतान भी सहयोग करेंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत करेंगे परन्तु बीच-बीच में पारिवारिक उलझने परेशान करेंगी। व्यवसाय में परिश्रम का फल विलम्ब से मिलेगा धन लाभ के लिए अधिक इन्तजार करना पड़ेगा सहकर्मीयो से नम्रता से व्यवहार करें अन्यथा सारा कार्य खुद ही करना पड़ सकता है। आपके व्यवहार में परिवर्तन आने से लोग आश्चर्य करेंगे। सामाजिक क्षेत्र से आय के नवीन साधन बनेंगे उच्चवर्ग के लोगो से लाभदायक जान-पहचान होगी। पारिवारिक जीवन में विषमताओं का अहसास होगा खर्च करने पर भी स्थिति नियंत्रण से बाहर जायेगी स्वयजनो से वैर विरोध बढेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप पूर्वाग्रह से ग्रसित रहेंगे। अपने जिद्दी स्वभाव के कारण आसपास का वातावरण अशान्त बनाएंगे। मनमानी के चलते घर में भी तनाव का वातावरण बनेगा। सामाजिक क्षेत्र पर धन के साथ साथ मान हानि के योग है बेहतर रहेगा की आज कोई भी बड़ा कार्य ना करें यात्रा भी अतिआवश्यक होने पर ही करें व्यर्थ समय एवं धन नष्ट होने की संभावनाएं अधिक है। परन्तु जोखिम वाले कार्यो में निवेश आज अवश्य लाभ कराएगा। परिवारक वातावरण आपकी गलतियों के कारण पहले कलुषित होगा लेकिन संध्या तक सब सामान्य होने लगेगा। महिलाओं से सतर्क रहें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपको अवश्य धन लाभ कराएगा। सेहत भी साथ देने से कार्यो में उत्साह बना रहेगा। लेकिन कार्य क्षेत्र पर लेन देन में स्पष्टता रखें विवाद के साथ सम्मान हानि हो सकती है। आज जिस भी कार्य को करेंगे उसमे सफलता की संभावना अधिक रहेगी। धन लाभ अल्प मात्रा में परंतु कई बार होने से आज का कोटा पूरा कर लेंगे। गृहस्थ में आज थोड़ी उठा-पटक लगी रहेगी किसी ना किसी के रूठने का कार्यक्रम लगा रहने से मानसिक रूप से थोड़ा विचलित हो सकते है फिर भी स्थिति आपके नियंत्रण में ही रहेगी। हास्य-परिहास के अवसर भी मिलते रहेंगे। संतान के विषय में शुभ समाचार मिलेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। शारीरिक रूप से चुस्त रहेंगे लेकिन असमय क्रोध आने से रक्तचाप अनियंत्रित हो सकता है। जिम्मेदारी वाले कार्यो को प्राथमिकता देंगे कार्य व्यवसाय में थोड़ी अड़चनों का बाद निर्वाह योग्य आय कमा लेंगे सहकर्मियो से बिनाबात ना उलझे कार्य में विलम्ब हो सकता है। जोखिम वाले कार्यो में निवेश किसी की सलाह के बाद ही करें सही जगह निवेश भविष्य में लाभ कराएगा। पारिवारिक वातावरण में तालमेल की कमी रहेगी। घर के बड़े अथवा स्त्री वर्ग से विचारो में भिन्नता के कारण मतभेद उभर सकते है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आप अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति कर सकेंगे कार्य व्यवसाय में सरकारी सहयोग मिलने की संभावना अधिक रहेगी लोन सम्बंधित कार्य आज करना लाभदायक रहेगा। परन्तु सेहत के दृष्टिकोण से दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा शरीर में दर्द अकड़न की शिकायत रहेगी फिर भी कार्य बाधित नहीं होंगे। धन लाभ होने से और अधिक लगन से कार्यो को करेंगे। अधिकारी वर्ग का मूड संदिग्ध रहने से गुप्त भय बना रहेगा। परिवार में रिश्तेदारो के कारण कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है। वाणी में मधुरता बनाये व्यर्थ की उलझनों से बचे रहेंगे। घर के बुजुर्ग आपके विचारों से सहमत रहेंगे।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज भी परिस्थितिया प्रतिकूल रहने से कोई राहत की उम्मीद नहीं दिखेगी। लोग आपके हर निर्णय को गलत साबित करेंगे। पारिवारिक सदस्य के जिद्दी व्यवहार के कारण घरेलु वातावरण गर्म हो सकता है। आज आप केवल अपने मन की सुनना छोड़ अन्य लोगो के विचारो को भी प्रयोग करें निश्चित लाभ होगा। व्यवसायी वर्ग बार-बार असफल होने अथवा आशानुकूल काम ना बनने से हतोत्साहित होंगे फिर भी प्रयास जारी रखें संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। स्त्री पक्ष से पहले परेशानी बाद में लाभ संभावित है। कंजूसी करके कुछ धन बचाएंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप पूर्वनियोजित कार्यो को आगे बढ़ाएंगे इसमें सहकर्मी एवं परिजनों का भी महत्वपूर्व सहयोग मिलेगा। नौकरी पेशा जातक काम से मन चुराने के कारण अपमानित हो सकते है सतर्क रहें। आज थोड़े प्रयास के बाद आशा से अधिक सफलता मिल सकती है। सभी सरकार नियंत्रित कार्य एवं जायदाद सम्बंधित कार्य मध्यान के आस-पास करना लाभदायक रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र पर नए प्रयोग अभी ना आजमाएं परन्तु निवेश अवस्य लाभ देगा। महिलाएं भी आज अधिक व्यस्त होने के कारण थकान अनुभव करेंगी। विद्यार्थी पढ़ाई से मन चुरायेंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज दिन का पूर्वार्ध आपकी आशाओं से थोड़ा कम लाभ देगा फिर भी कार्यो को बेहतर रूप से करने की कोशिश करेंगे। धन लाभ के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा इसका मध्यान से पहले फल अवश्य मिलेगा। सरकारी कार्यो में उलझने बढ़ने से धन एवं समय बर्बाद हो सकता है आज के लिए इन्हें निरस्त रखना ही ठीक रहेगा। मध्यान के बाद का समय कष्टप्रद रहेगा चल-अचल संपत्ति के कारण परिवार में विवाद होने की संभावना है किसी भी गंभीर स्थिति से बचने के लिए मूक दर्शक बनकर रहें ऐसा करने से फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। स्त्री संतान का सहयोग मिलेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन शुभफलदायी रहेगा सेहत छोटी मोटी व्याधि को छोड़ सामान्य रहेगी लेकिन फिर भी कार्यो में आलस्य करने से विलम्ब होगा। घर से ज्यादा आज बाहर का वातावरण अधिक अनुकूल मिलेगा। कार्य व्यवसाय में पूर्व की गलतियों से अनुभव होगा अपनी गलती मानने से सहयोगियों से मतभेद कम होंगे। विपरीत लिंगीय के प्रति अधिक आकर्षण कार्यो में व्यवधान डाल सकता है सम्मान में कमी का कारण भी बनेगा। दोपहर के बाद पूर्व नियोजित कार्यो से धन लाभ होगा। संध्या का समय मित्रो एवं परिजनों के साथ आनंद मनोरंजन में बितायेंगे इससे थकान कम अनुभव होगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु कुछ भी करने के लिए तैयार रहेंगे परंतु ध्यान रहे अनैतिक कार्य एवं प्रलोभन के अवसर मिलने पर भी ये पारिवारिक मान हानि का कारण बन सकते है। दिन के आरंभ में कार्य क्षेत्र पर मंदी रहेगी भविष्य के लिये चिंतित हो सकते है लेकिन धीरे-धीरे कार्यो में गति आने लगेगी धन लाभ विलम्ब से परन्तु अवश्य होगा। संध्या तक संतोषजनक व्यवसाय रहने से राहत मिलेगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रमो में सम्मिलित होने पर खर्च करेंगे। सुखोपभोग की वस्तुओ में कमी आएगी।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 15 मई 2022 रविवार संवत् 2079 मास वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि दोपहर 12:48 बजे तक रहेगी बाद पूर्णिमा तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:51 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:01 बजे होगा । स्वाति नक्षत्र दोपहर 03:31 बजे तक रहेगा पश्चात् विशाखा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा तुला राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल सायं 05:22 से 07:01 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
:~ विशेष :~
आज सत्य पूर्णिमा व्रत , कूर्म जयंती , चिन्नमस्ता जयंती , विश्व परिवार दिवस एवं गुरु अमरदास जयंती ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप अधिक संवेदनशील और भावनात्मक होंगे । किसी बात से मन दुखी हो सकता है एवं भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है । माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी ।
वृषभ :~ आज आपका मन प्रसन्नचित्त रहेगा । अधिक संवेदनशील और भावुक रहेंगे । कल्पनाशक्ति पूर्णरुप से खिलने से साहित्यलेखन में किसी रचना का सृजन करेंगे ।
मिथुन :~ आज आप थकान , व्यग्रता एवं प्रसन्नता का मिलाजुला अनुभव करेंगे । निर्धारित कार्यों पूर्ण कर सकेंगे । धनोपार्जन की योजना पहले नष्ट होता हुआ और बाद में पूर्ण होता हुआ लगेगा ।
कर्क :~ आज आप परिवार , स्नेहीजन एवं मित्रो से आनंद की प्राप्ति होगी । उनसे उपहार मिलेगा । प्रवास एवं खान – पान का अच्छा आयोजन करेंगे । आनंददायक प्रवास होगा । शुभ समाचार मिलेंगे ।
सिंह :~ आज आप स्वास्थ्य के विषय में चिंतित रहने से शारीरिक , मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । व्यर्थ के वाद विवाद टालें । कोर्ट कचहरी के कामों मे ध्यान रखे ।
कन्या :~ आज आपको विविध क्षेत्रों से यश , कीर्ति तथा लाभ होगा । धनप्राप्ति के लिए बहुत अनुकूल है । विशेषकर स्त्री मित्रों से लाभ हो सकता हैं । प्रियजनों के मिलन आनंददायी रहेगा । व्यापार में आय वृद्धि हो सकती है ।
तुला :~ आज आपके घर तथा कार्यालय में सानुकूल वातावरण रहेगा । नौकरी वालों के लिए पदोन्नति के मोके आएंगे । पारिवार में हर्षोल्लास का माहौल रहेगा । उच्च पदाधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा ।
वृश्चिक :~ आज आपके व्यवसाय में परेशानी आएगी । संतान से मतभेद रहेगा । उनके स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । प्रतिस्पर्धियों से वादविवाद न करें । अनावश्यक खर्च बढ़ेगा ।
धनु :~ आज आप नए काम एवं व्याधियों के उपचार आरंभ नही करें । अधिक संवेदनशीलता से मानसिक व्याकुलता रहेगी । पानी से बचे । वाणी एवं व्यवहार संयमित रखें ।
मकर :~ आज आपकी दलाली , कमिशन , ब्याज आदि स्त्रोतों से आय बढेगी । धनलाभ हो सकता है । संतान के विषय में चिंतित रहेंगे । कार्यों में सफलता मिलेगी । विचारो में दुविधा और अस्थिरता रहेगी ।
कुंभ :~ आप आज किये गए कार्यों से यशस्वी बनेंगे तथा यश में वृद्घि होगी । परिवार के साथ अच्छा समय निकलेगा । घर का माहौल अच्छा रहेगा । तन – मन से प्रसन्नचित्त रहेंगे ।
मीन :~ आज आप काल्पनिक दुनिया में रहेंगे । विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे । पानी से संभले । स्वभाव संयमित रखें । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।