
🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग🗓
🌻सोमवार, १६ मई २०२२🌻
सूर्योदय: 🌄 ०५:३५
सूर्यास्त: 🌅 ०६:५७
चन्द्रोदय: 🌝 १९:२८
चन्द्रास्त: 🌜❌️❌️❌️
अयन 🌕 उत्तरायने (उत्तरगोलीय
ऋतु: 🌞 ग्रीष्म
शक सम्वत: 👉 १९४४ (शुभकृत)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७९ (नल)
मास 👉 वैशाख
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 पूर्णिमा (०९:४३ तक)
नक्षत्र 👉 विशाखा (१३:१८ तक)
योग 👉 वरीयान् (०६:१८ तक)
प्रथम करण 👉 बव (०९:४३ तक)
द्वितीय करण 👉 बालव (२०:०६ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 वृष
चंद्र 🌟 वृश्चिक (०७:५३ से)
मंगल 🌟 कुम्भ (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 वृष (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 मीन (उदित, पूर्व, वक्री)
शनि 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 मेष
केतु 🌟 तुला
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४६ से १२:४१
अमृत काल 👉 २५:२८ से २६:५४
सर्वार्थसिद्धि योग 👉 १३:१८ से २९:२२
विजय मुहूर्त 👉 १४:३० से १५:२५
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:५० से १९:१४
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:०४ से २०:०६
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५२ से २४:३४
राहुकाल 👉 ०७:०५ से ०८:४८
राहुवास 👉 उत्तर-पश्चिम
यमगण्ड 👉 १०:३१ से १२:१३
होमाहुति 👉 चन्द्र
दिशाशूल 👉 पूर्व
अग्निवास 👉 पाताल (०९:४३ से पृथ्वी)
चन्द्रवास 👉 पश्चिम (उत्तर ०७:५४ से)
शिववास 👉 श्मशान में (०९:४३ से गौरी के साथ)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – अमृत २ – काल
३ – शुभ ४ – रोग
५ – उद्वेग ६ – चर
७ – लाभ ८ – अमृत
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – चर २ – रोग
३ – काल ४ – लाभ
५ – उद्वेग ६ – शुभ
७ – अमृत ८ – चर
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
उत्तर-पश्चिम (दर्पण देखकर अथवा खीर का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
स्नान दान आदि के लिए पूर्णिमा, पीपल पूर्णिमा, श्री बुध जन्मोत्सव, वैशाख स्नान पूर्ण, नीवखुदाई एवं गृहारम्भ मुहूर्त प्रातः ०९:०२ से प्रात: १०:४३ तक, गृहप्रवेश+व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त+वाहन क्रय+विक्रय मुहूर्त प्रातः ०९:०२ से प्रातः १०:४३ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १३:१८ तक जन्मे शिशुओ का नाम
विशाखा नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (ते, तो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम अनुराधा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (ना, नी, नू) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
मेष – २७:४९ से ०५:२३
वृषभ – ०५:२३ से ०७:१८
मिथुन – ०७:१८ से ०९:३३
कर्क – ०९:३३ से ११:५४
सिंह – ११:५४ से १४:१३
कन्या – १४:१३ से १६:३१
तुला – १६:३१ से १८:५२
वृश्चिक – १८:५२ से २१:११
धनु – २१:११ से २३:१५
मकर – २३:१५ से २४:५६
कुम्भ – २४:५६ से २६:२२
मीन – २६:२२ से २७:४५
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:२३ से ०५:२३
रोग पञ्चक – ०५:२३ से ०७:१८
शुभ मुहूर्त – ०७:१८ से ०९:३३
मृत्यु पञ्चक – ०९:३३ से ०९:४३
अग्नि पञ्चक – ०९:४३ से ११:५४
शुभ मुहूर्त – ११:५४ से १३:१८
रज पञ्चक – १३:१८ से १४:१३
शुभ मुहूर्त – १४:१३ से १६:३१
चोर पञ्चक – १६:३१ से १८:५२
शुभ मुहूर्त – १८:५२ से २१:११
रोग पञ्चक – २१:११ से २३:१५
शुभ मुहूर्त – २३:१५ से २४:५६
मृत्यु पञ्चक – २४:५६ से २६:२२
अग्नि पञ्चक – २६:२२ से २७:४५
शुभ मुहूर्त – २७:४५ से २९:२२
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन प्रातः काल से ही शारीरिक तंदुरुस्ती में गिरावट आएगी जिसके कारण कार्यो में मन नहीं लगा पाएंगे। स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहने से मामूली बातो पर अकारण ही झगड़ा करेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है व्यवहार में रूखापन रहने से लोग आपसे कटने लगेंगे। व्यापारी वर्ग व्यवसाय की बिक्री को लेकर चिंतित रहेंगे। पुराने अनुबंध समय पर पूर्ण नहीं कर पाएंगे। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा बीच-बीच में मतभेद उभरने से सदस्यों में बोल-चाल बंद हो सकती है। धैर्य से समय व्यतीत करें धन की आमद न्यून रहेगी।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपको व्यवसाय से लाभ दिलाएगा एक से अधिक कार्यो में निवेश करने से लाभ की संभावना अधिक रहेगी परन्तु जल्दबाजी ना करें अन्यथा हानि भी हो सकती है। नए कार्य की रूप रेखा अवश्य बनाये पर आरम्भ करने के लिए थोड़ा और इन्तजार करें। धार्मिक कार्यो में रूचि लेंगे तंत्र-मंत्र के प्रयोग, ज्योतिष अथवा अन्य गूढ़ विषयो को जानने की लालसा बढ़ेगी। आज परिजनो से मन की कोई बात ना छुपाए अन्यथा आने वाले समय में इसकी ग्लानि होगी। संताने आपके अनुसार व्यवहार करेंगी। मानसिक शांति मिलेगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आप धन सम्बंधित मामलो को लेकर अत्यन्त संवेदनशील रहेंगे। अधिक कंजूसी करने पर भी खर्चो पर नियंत्रण नहीं रख सकेंगे। धन को लेकर आज किसी से विवाद भी हो सकता है परन्तु संबंधो से ज्यादा धन को महत्त्व ना दे अन्यथा अकेले पड़ सकते है। परिवार अथवा कार्य क्षेत्र पर भी विरोध का सामना करना पड़ेगा। कार्यो में थोड़े प्रयत्न के बाद सफलता मिल जायेगी। पारिवारिक वातावरण आवश्यकताओ की पूर्ति ना होने पर अशान्त बनेगा। आज आप धार्मिक कार्यो में भी स्वार्थ से भाग लेंगे। संतान के कारण परेशानी हो सकती है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज परिस्थितियों में सुधार आने से अटके कार्य आगे बढ़ेंगे। अपनी गलती मान लेने से लोगो का वैर-विरोध दूर होगा। शारीरिक रूप से चुस्त रहेंगे परन्तु धन सम्बंधित मामलो को लेकर परेशानी रहेगी धन की कमी के कारण किसी महत्त्वपूर्ण कार्य में विघ्न आएंगे। आज आपको कोई भी उधार देने में असमर्थता दिखायेगा। सामाजिक एवं पारिवारिक वातावरण में पहले से सुधार आएगा लेकिन वर्तमान स्थिति के लिए सहायक नहीं बनेगा। घर के बुजुर्गो के साथ कुछ समय अवश्य बिताएं उचित मार्गदर्शन मिलेगा। संध्या के समय स्त्री सन्तान से शुभ समाचार राहत प्रदान करेंगे।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपके असंयमित व्यवहार के कारण आस-पास रहने वाले लोग नाराज हो सकते है। ना चाहकर भी कटु वचन बोलने पड़ेंगे जिसके कारण बाद में आत्मग्लानि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर उधार वाले परेशांन कर सकते है आज किसी से भी उधार के व्यवहार ना करें अन्यथा हानि में रहेंगे। असंयमित दिनचर्या के कारण शारीरिक स्वास्थ्य भी कार्यो में बाधक बनेगा रक्त-पित्त सम्बंधित समस्या रहेगी। विरोधी आपकी बातों को बढ़ा चढ़ा कर पेश करेंगे जिस वजह से मान हानि होगी। भाई-बंधुओ से वैर-विरोध रहने के कारण पारिवारिक वातावरण अशान्त रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका दिन आज भी लाभदायक रहेगा परन्तु क्रोध को वश में रखना भी जरूरी है वरना बना बनाया काम बिगड़ सकता है। लोग आपको किसी ना किसी कारण क्रोध दिलाएंगे परन्तु अपने काम से काम रखें। समय धन के साथ साथ मान सम्मान में भी वृद्धि करने वाला है। विदेशी व्यापार अथवा जमीन सम्बंधित कार्यो में अधिक लाभ की संभावना है। आकस्मिक यात्रा आने से जरूरी कार्य निरस्त करने पड़ सकते है। रिश्तेदारो के द्वारा लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। पारिवारिक वातावरण शांत बना रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आप कई कार्यो को एकसाथ करने के कारण दुविधा में फंस सकते है। घर एवं व्यवसाय के कार्यो में तालमेल बैठाने के चक्कर में असहजता रहेगी। परन्तु फिर भी धन लाभ निश्चित समय पर होने से कार्यो में अड़चन नहीं आएगी। परिवार की महिलाओं से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। सरकारी कार्य थोड़ी शिफारिश के बाद आगे बढ़ेंगे। शेयर सट्टे में आज निवेश से बचे हानि हो सकती है। अन्य दैनिक उपभोग के व्यावसायिक कार्यो में निवेश उत्तम रहेगा। गृहस्थ जीवन में कोई चमत्कार होने से आश्चर्य में पड़ेंगे।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपको आश्चर्यजनक फल प्राप्त होंगे जहाँ से उम्मीद नहीं होगी वहां से भी धन लाभ होगा। परन्तु लोभी प्रवृति के कारण घर एवं बाहर के लोग आंतरिक रूप से आपसे परेशान रह सकते है व्यवहारिक रूप से इसका प्रदर्शन नहीं करेंगे। आज पारिवारिक आवश्यकताओ को ध्यान में रख कर दिनचर्या सुनिश्चित करें। नौकरी पेशा जातक दिन के आरम्भ में कार्य बोझ कम रहने से थोड़ा राहत महसूस करेंगे परन्तु दोपहर के बाद आकस्मिक कार्य आने से व्यस्तता बढ़ेगी। धन सम्बंधित कार्य अंत समय में टालने पड़ सकते है। घर के बुजुर्गो की दया दृष्टि आज भी बनी रहेगी लेकिन इनकी मनमानी से परेशानी भी होगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप धन प्राप्ति के लिए सभी प्रकार की जोड़-तोड़ वाली नीति अपनायेंगे फिर भी सफलता दूर तक नजर नहीं आएगी। पारिवारिक भविष्य को लेकर चिंता रहेगी। किसी की उधार चुकाने में भी असमर्थ रहने से बहस हो सकती है। सेहत भी असामान्य रहेगी परंतु कार्यो में व्यस्तता के कारण अनदेखी करेंगे जिसका परिणाम आगे ख़राब रहेगा। दाम्पत्य जीवन भी नीरसता से भरा रहेगा स्त्री वर्ग से विचारो में मेल ना रहने के कारण अनबन रहेगी। संतान का व्यवहार भी आपके विपरीत रहेगा। दूर रहने वाले रिश्तेदारो से शुभ समाचार थोड़ी शान्ति देंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपको सोची गई योजनाओं में सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी कार्य सफलता के प्रति आशंकित रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर भी आज व्यवहार बनाये रखने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। नौकरी पेशा जातक तय सीमा से भी अधिक कार्य करेंगे उसके बाद भी आपके कार्यो की आलोचना ही होगी। कार्य क्षेत्र का गुस्सा घर पर निकालने के कारण आपसी तालमेल बिगाड़ेगा। धन लाभ मुश्किल से ही और अल्प मात्रा में होगा। धार्मिक स्थल पर किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते है। सरकारी कार्य लंबित रहेंगे। अधिक परिश्रम के कारण थकान रहेगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आप अपनी योजनाओं को साकार रूप दे पाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन लाभदायक रहेगा फिर भी आज किसी को उधार देने से बचे वापसी में परेशानी होगी। व्यवसाय में आकस्मिक लाभ रोमांचित करेगा। आलस्य भी रहने के कारण कार्य विलम्ब से शुरू एवं पूर्ण होंगे। सामाजिक कार्यो के पीछे धन खर्च होगा पारिवारिक आयवश्यक वस्तुओ पर भी खर्च रहेगा। स्वास्थ्य अनुकूल बना रहेगा केवल आँखों सम्बंधित शिकायत रह सकती है। घर में अविवाहितो के रिश्ते की बात चलेगी परन्तु पक्की होने में संदेह रहेगा। घरेलु शांति बनी रहेगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आप आज का दिन सुख शांति से व्यतीत करेंगे फिर भी छोटी-मोटी घटनाएं मन को दुखी कर सकती है। किसी व्यक्ति के गलत व्यवहार के कारण क्रोध आयेगा इससे सावधान रहें अन्यथा अपना ही नुक्सान कर लेंगे। व्यवसाय में आमदनी तो होगी परन्तु उगाही करने में परेशानी रहेगी। सहकर्मियो से किसी बात पर वैमनस्य रह सकता है फिर भी कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगे। सामाजिक जीवन आज पहले से भी बेहतर बनेगा। मित्र रिश्तेदारो के साथ आनंद के पल बिताने के अवसर मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी लेकिन कोई आपके व्यवहार से नाराज भी हो सकता है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 16 मई 2022 सोमवार संवत् 2079 मास वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि प्रातः 09:44 बजे तक रहेगी बाद प्रतिपदा तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:49 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:56 बजे होगा । विशाखा नक्षत्र दोपहर 01:18 बजे तक रहेगा पश्चात् अनुराधा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा तुला राशि मे प्रातः 07:54 बजे तक भ्रमण करते हुए वृश्चिक राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 07:29 से 09:07 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:57 से 12:50 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
~: विशेष :~
आज वैशाखी पूर्णिमा , सत्य व्रत , बुद्ध पूर्णिमा व जयंती , पीपल पूनम स्वयं सिद्ध अबूझ मुहूर्त , वैशाख स्नान समाप्त , यम धर्मराज प्रीत्यर्थ जल कुंभ दान , खग्रास चंद्रग्रहण भारत मे अदृश्य ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आपको शारीरिक – मानसिक स्फूर्ति रहेगी । घर का वातावरण अच्छा रहेगा । आर्थिक लाभ के साथ व्यवसाय में संतोष रहेगा । सामाजिक प्रतिष्ठा में वृध्धि होगी । मित्रों , स्नेहीजनों के साथ आनंदप्रमोद पूर्वक प्रवास – पर्यटन का तथा वस्त्राभूषणों का मोका मिलेगा ।
वृषभ :~ आपसे आज आकस्मिक खर्च हो सकता है । विद्यार्थीयों को विघ्न आएँगे । मन कुछ उध्विग्न रहेगा , परंतु मध्याहन के बाद घर में सुख – शांति का माहौल बन जाएगा । स्वास्थ्य में सुधार होगा । कार्य सफलता से यश होगा । व्यवसाय में सहकर्मचारियों का सहयोग अच्छा मिलेगा ।
मिथुन :~ आज आपको जमीन , मकान आदि पत्रो या दस्तावेजों में सावधानी बरते । परिवारजनों के साथ तनाव बढेगा । संतानों की चिंता रहेगी । विद्या , अभ्यास में विध्न – बाधा आएगी । आकस्मिक खर्च हो सकता है । मित्रों की भेंट से मन प्रसन्न रहेगा ।
कर्क :~ आज आप शारीरिक – मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । कुछ अधिक ही संवेदनशील रहेंगे । मध्याहन के बाद चिंतित रहेंगे । स्फूर्ति और प्रफुल्लित नही रहेगी । परिवारिक मतभेद होगा । खर्च अधिक होगा ।
सिंह :~ आज आप मधुरवाणी से किसी कार्य में सफल होंगे । परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे । परंतु मध्याहन के बाद किसी कार्य में बिना सोचे समझे निर्णय न ले ।प्रतिस्पर्धियों का सामना कर सकेंगे ।
कन्या :~ आज आप वाणी के प्रभाव से लाभदायक और प्रेमभरे सम्बंध बना सकेंगे । वैचारिक समृद्धि अन्य लोगों को प्रभावित कर सकेगी । व्यावसाय मे लाभ होगा । मन प्रफुल्लित रहेगा । आर्थिक लाभ हो सकता है । परिवारिक माहौल अच्छा रहेगा ।
तुला :~ आज आप आकस्मिक खर्च मे सतर्क रहे । शारीरिक – मानसिक अस्वस्थता के कारण मित्रों से उग्र चर्चा या झगडा़ न हो इसका ध्यान रखे । कोर्ट – कचहरी की कार्यवाही से बचे । मध्याहन के बाद स्थिति में सुधार होगा ।
वृश्चिक :~ आज आप को अनेक क्षेत्रों में लाभ और यश – कीर्ति होगी । धन की प्राप्ति के योग है । परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक – मानसिक अस्वस्थता रहेगी । किसी से अहम् न टकराए इसका ध्यान रखे । स्वभाव में क्रोध रहेगा ।
धनु :~ आपका आज का दिन लाभदायक रहेगा । घर तथा व्यवसाय दोनों में अच्छा माहौल प्रफुल्लित रखेगा । स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा । व्यवसाय में लाभ होगा । सरकारी कार्यों में लाभ मिलेगा । अनेक क्षेत्रों में यश – कीर्ति होगी । आय और व्यापार , दोनों में वृद्धि होगी ।
मकर :~ आपका आजका दिन शुभ फलदायक है । विदेश – स्थित सम्बंधीजनों के समाचार से मन प्रसन्नचित्त रहेगा । धार्मिक यात्रा हो सकती है । मन में रही कार्य – योजना पूर्ण होगी । व्यवसायियों को लाभ होगा ।
कुंभ :~ आपका आज का दिन शुभफलदायक रहेगा । क्रोध और वाणी संयमित रखे । परिवारिक वाद – विवाद में न पडे । मध्याहन के बाद स्वजनों तथा मित्रों के साथ समय बहुत अच्छा बीतेगा । धार्मिक प्रवास होगा । विदेश से समाचार मिलेंगे ।
मीन :~ द, आजके दिन आपको दैनिक कार्यो में शांति मिलेगी । व्यापार में भागीदारों से व्यवहार अच्छा रहेगा , परंतु मध्याहन के बाद स्वास्थ्य बिगडेगा । परिवारिक मतभेद होने से मनदुःखी रहेगा । वाणी संयमित रखे । आर्थिक व्यय होगा । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।