आज का राशिफल एवं पंचांग

 ।। 🕉️।।
🌹🙏जय श्री राम🙏🌹
    🚩🌞 सुप्रभातम् 🌞🚩
📜««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»📜
कलियुगाब्द…………………..5124
विक्रम संवत्………………….2079
शक संवत्…………………….1944
मास……………………………ज्येष्ठा
पक्ष…………………………….कृष्ण
तिथी…………………………..चतुर्थी
रात्रि 08.27 पर्यंत पश्चात पंचमी
रवि…………………………उत्तरायण
सूर्योदय………..प्रातः 05.44.54 पर
सूर्यास्त………..संध्या 07.02.06 पर
सूर्य राशि……………………….वृषभ
चन्द्र राशि………………………..धनु
गुरु राशि………………………..मीन
नक्षत्र……………………….पूर्वाषाढ़ा
रात्रि 03.12 पर्यंत पश्चात उत्तराषाढ़ा
योग……………………………साध्य
दोप 02.52 पर्यंत पश्चात शुभ
करण…………………………….बव
प्रातः 10.00 पर्यंत पश्चात बालव
ऋतु……………………………ग्रीष्म
दिन…………………………..गुरुवार
🇬🇧 आंग्ल मतानुसार :-
19 मई सन 2022 ईस्वी ।
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 11.56 से 12.49 तक  ।
👁‍🗨 राहुकाल :-
दोपहर 02.01 से 03.40 तक ।
🌞 उदय लग्न मुहूर्त :-
वृषभ
05:34:46 07:32:03
मिथुन
07:32:03 09:45:45
कर्क
09:45:45 12:01:55
सिंह
12:01:55 14:13:44
कन्या
14:13:44 16:24:23
तुला
16:24:23 18:39:01
वृश्चिक
18:39:01 20:55:11
धनु
20:55:11 23:00:48
मकर
23:00:48 24:47:56
कुम्भ
24:47:56 26:21:29
मीन
26:21:29 27:52:39
मेष
27:52:39 29:34:46
🚦 दिशाशूल :-
दक्षिणदिशा – यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक…………………….1
🔯 शुभ रंग………………….पीला
✡ चौघडिया :-
प्रात: 10.43 से 12.22 तक चंचल
दोप. 12.22 से 02.01 तक लाभ
दोप. 02.01 से 03.39 तक अमृत
सायं 05.18 से 06.57 तक शुभ
सायं 06.57 से 08.18 तक अमृत
रात्रि 08.18 से 09.39 तक चंचल
📿 आज का मंत्र :-
॥ ॐ नारायणाय नमः ॥
📢 सुभाषितानि :-
विद्या मित्रं प्रवासे च भार्या मित्रं गृहेषु च ।
रोगिणश्चौषधं मित्रं धर्मो मित्रं मृतस्य च ॥
अर्थात :-
प्रवास में मित्र विद्या, घर में मित्र पत्नी, रोगी का मित्र औषध, और मृत का मित्र धर्म है ।
🍃 आरोग्यं :-
हीमोग्लोबिन बढ़ाने के घरेलू उपाय –
2. विटामिन सी –
हीमोग्लोबिन कैसे बढ़ाये, अगर आप इस पर विचार कर रहे हैं तो आपको अपनी डाइट में विटामिन सी को शामिल करना चाहिए। आपको बता दें कि शरीर में विटामिन सी कई तरह की रासायनिक क्रियाओं में सहायक होता है। यह हमारी सेहत के साथ-साथ सौंदर्य व त्वचा के लिए भी महत्वपूर्ण है। एक्सपर्ट के मुताबिक आयरन और विटामिन सी दोनों का संयोजन होना महत्वपूर्ण है क्योंकि उत्तरार्द्ध एक वाहक समृद्ध अणु है जिसका उपयोग आयरन के बेहतर अवशोषण के लिए किया जा सकता है। हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए आप संतरे, नींबू, स्ट्रॉबेरी, पपीता, शिमला मिर्च, ब्रोकोली, अंगूर और टमाटर जैसे विटामिन सी से समृद्ध खाद्य पदार्थ खाएं।
⚜ आज का राशिफल :-
🐐 राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। बेरोजगारी के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कोई बड़ी समस्या का हल सहज ही होगा। समय अनुकूल है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
🐂 राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर खर्च होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में नि‍श्चितता रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जल्दबाजी न करें।
👫🏻 राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
यात्रा लाभदायक रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। लाभ में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। पारिवारिक चिंता रहेगी। जो‍खिम न लें।
🦀 राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
किसी बड़े काम को करने की तीव्र इच्छा जागृत होगी। आर्थिक उन्नति की योजना बनेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। नए उपक्रम प्रारंभ हो सकते हैं। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। थकान व कमजोरी रहेगी।
🦁 राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। दुष्टजनों से सावधान रहें। प्रमाद न करें।
🙎🏻‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
विवाद को बढ़ावा न दें। चोट व दुर्घटना के प्रति सावधानी आवश्यक है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बनते कामों में विघ्न आ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय होगी। फालतू खर्च होगा।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। शत्रु पस्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। मानसिक बेचैनी रहेगी। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर अधिक व्यय होगा।
🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। जोखिम न उठाएं। प्रसन्नता रहेगी।
🏹 राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
कानूनी अड़चन सामने आएगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बेचैनी रहेगी। व्यर्थ दौड़धूप रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। रोजगार मिलेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।
🐊 राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
कोई बड़ी बाधा उठ खड़ी हो सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें, गुम हो सकती है। विवाद के बढ़ावा न दें। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। मेहनत अधिक होगी। लाभ के अवसर टलेंगे। मानसिक बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।
🏺 राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। प्रमाद न करें।
🐋 राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। बुद्धि का प्रयोग करेंग। कार्य में सफलता मिलेगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। लाभ में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। समय सुखपूर्वक व्यतीत होगा।
आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। शुभम भवतु ।।
🇮🇳🇮🇳 भारत माता की जय  🚩🚩
 ।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 10 मई 2022 गुरुवार संवत् 2079 मास ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रात्रि 08:24 बजे तक रहेगी बाद पंचमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:48 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:58 बजे होगा । पूर्वाषाढा नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 03:17 बजे तक रहेगा पश्चात् उत्तराषाढा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा धन राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 01:59 से 03:41 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:55 से 12:50 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जीरा का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।।  जय  हो  ।।
आज चंद्रोदय रात्रि 09:22 बजे होगा।
                  ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
          श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                 मो.  नं.  9425491351
                  आज  का  राशिफल
          मेष :~ आपका आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनोखी अनुभूति वाला होगा । नए कार्य के लिए शुभ नहीं है । प्रवास में आकस्मिक कठिनाइयाँ आएंगीं । क्रोध और वाणी संयमित रखे । हित शत्रु हानि न पहुँचाएँ इसका ध्यान रखे ।
          वृषभ :~ आज आप स्नेहीजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन कर सकेंगे । विदेश में रहने वाले स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे । आकस्मिक लाभ मिलेगा । व्यापार में वृद्धि होगी । सामाजिक एवं सार्वजनिक क्षेत्र में यश होगा ।
          मिथुन :~ आपका आज का दिन कार्य सफलता और यश एवं कीर्ति प्राप्त करने के लिए शुभ है । घर में सुख – शांति रहेगी । शारीरिक – मानसिक स्वस्थ्य रहेगें । आर्थिक लाभ हो सकता हैं । खर्च होगा परंतु वे अनावश्यक नहीं लगेंगे । रुके हुए कार्य आसानी से पूर्ण होंगे ।
          कर्क :~ आप आज का दिन शांति से गुजारे । शारीरिक – मानसिक अस्वस्थता से बेचैन रहेंगे । आकस्मिक खर्च होगा । प्रेमीजनों के वाद – विवाद से मनमुटाव होंगे । पेट तथा पाचनतंत्र की समस्याएँ सताएँगी ।
          सिंह :~ आज आपके परिवार में मनमुटाव रहेगा । मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखे । मन में नकारात्मक विचारों से उदासी रहेगी । जमीन , मकान , वाहन आदि के दस्तावेजों के लिए दिन अच्छा नहीं है ।
          कन्या :~ आज आप शारीरिक – मानसिक स्वास्थ्य रहेंगे । प्रतिस्पर्धियों की चाल निष्फल रहेगी । भाग्यवृद्धि का योग होने पर भी किसी भी कार्य में अविचारी कदम से हानि हो सकती है । गूढ़ और आध्यात्मिकता में सिद्धि मिलेगी ।
          तुला :~ आप आज के दिन मानसिक दुविधा मे रहेंगे । नए कार्य प्रारंभ न करें । वाणी संयमित से परिवारिक वादविवाद नहीं होगा । जिद्दी छोड़कर समाधान करने पड़ेंगे । आर्थिक लाभ हो सकता है ।
          वृश्चिक :~ आज आप शारीरिक – मानसिक प्रसन्न रहेंगे । प्रिय व्यक्तियों से मुलाकात सफल और आनंददायक रहेगी । शुभ समाचार मिलेंगे । मित्रो तथा स्नेहीजनों से उपहार मिलने से प्रसन्न रहेंगे । आनंददायक प्रवास होगा ।
          धनु :~ आज आपका किसी से उग्र तकरार हो सकती है । स्वास्थ्य खराब होगा । वाणी – व्यवहार संयमित रखे । दुर्घटना से बचें । खर्च अधिक होगा । अदालत सम्बंधी काम – काज मे सतर्कता बरते ।
          मकर :~ आपका आज का दिन लाभदायक होने से घर में कोई शुभ प्रसंग के आयोजन हो सकता है । किसी वस्तु की खरीदारी के लिए शुभ है । शेयर – सट्टा की प्रवृत्तियों में लाभ होगा । मित्रों , सम्बंधियों से मुलाकात आनंदित करेगी । सामाजिक क्षेत्र में नौकरी व्यवसाय में लाभ मिलेगा ।
          कुंभ :~ आज आप पर उच्च पदाधिकारी और बुजुर्गों की कृपादृष्टि रहेगी । सभी कार्य सरलता से सम्पन्न होंगे । नौकरी – व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी । मानसिक राहत मिलेगी ।
          मीन :~ आज आप तन – मन से थकान तथा बेचैन रहेंगे । नौकरी में उच्च पदाधिकारियों से वादविवाद होने से नाराजगी रहेगी । प्रतिस्पर्धी सिर उठाएँगे , नकारात्मक विचारों रहेंगे । सरकार से कोई परेशानी आएगी । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *