
🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग🗓
🌻सोमवार, २३ मई २०२२🌻
सूर्योदय: 🌄 ०५:३२
सूर्यास्त: 🌅 ०७:००
चन्द्रोदय: 🌝 २५:५१
चन्द्रास्त: 🌜१२:३१
अयन 🌕 उत्तरायने (उत्तरगोलीय
ऋतु: 🌞 ग्रीष्म
शक सम्वत: 👉 १९४४ (शुभकृत)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७९ (राक्षस)
मास 👉 ज्येष्ठ
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 अष्टमी (११:३४ तक)
नक्षत्र 👉 शतभिषा (२२:२२ तक)
योग 👉 वैधृति (२५:०६ तक)
प्रथम करण 👉 कौलव (११:३४ तक)
द्वितीय करण 👉 तैतिल (२३:०५ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 वृष
चंद्र 🌟 कुम्भ
मंगल 🌟 कुम्भ (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 वृष (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 मेष (उदित, पूर्व, वक्री)
शनि 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 मेष
केतु 🌟 तुला
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४६ से १२:४१
अमृत काल 👉 १५:१७ से १६:५२
विजय मुहूर्त 👉 १४:३२ से १५:२७
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:५४ से १९:१८
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:०८ से २०:०९
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५३ से २४:३४
राहुकाल 👉 ०७:०३ से ०८:४६
राहुवास 👉 उत्तर-पश्चिम
यमगण्ड 👉 १०:३० से १२:१४
होमाहुति 👉 राहु
दिशाशूल 👉 पूर्व
नक्षत्र शूल 👉 दक्षिण (२२:२२ से)
अग्निवास 👉 पाताल (११:३४ पृथ्वी)
चन्द्र वास 👉 पश्चिम
शिववास 👉 गौरी के साथ (११:३४ सभा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – अमृत २ – काल
३ – शुभ ४ – रोग
५ – उद्वेग ६ – चर
७ – लाभ ८ – अमृत
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – चर २ – रोग
३ – काल ४ – लाभ
५ – उद्वेग ६ – शुभ
७ – अमृत ८ – चर
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
पश्चिम-दक्षिण (दर्पण देखकर अथवा खीर का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
शुक्र मेष में २०:२६ से, गृहप्रवेश+उद्योग मशीनरी आरम्भ+देव प्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०९:०० से १०:४२ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २२:२२ तक जन्मे शिशुओ का नाम
शतभिषा नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ अनुसार क्रमश (सा, सी, सू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमशः (से, सो) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
वृषभ – २८:५५ से ०६:५०
मिथुन – ०६:५० से ०९:०५
कर्क – ०९:०५ से ११:२७
सिंह – ११:२७ से १३:४५
कन्या – १३:४५ से १६:०३
तुला – १६:०३ से १८:२४
वृश्चिक – १८:२४ से २०:४४
धनु – २०:४४ से २२:४७
मकर – २२:४७ से २४:२८
कुम्भ – २४:२८ से २५:५४
मीन – २५:५४ से २७:१८
मेष – २७:१८ से २८:५१
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
चोर पञ्चक – ०५:१९ से ०६:५०
शुभ मुहूर्त – ०६:५० से ०९:०५
रोग पञ्चक – ०९:०५ से ११:२७
शुभ मुहूर्त – ११:२७ से ११:३४
मृत्यु पञ्चक – ११:३४ से १३:४५
अग्नि पञ्चक – १३:४५ से १६:०३
शुभ मुहूर्त – १६:०३ से १८:२४
रज पञ्चक – १८:२४ से २०:४४
शुभ मुहूर्त – २०:४४ से २२:२२
चोर पञ्चक – २२:२२ से २२:४७
शुभ मुहूर्त – २२:४७ से २४:२८
रोग पञ्चक – २४:२८ से २५:५४
शुभ मुहूर्त – २५:५४ से २७:१८
शुभ मुहूर्त – २७:१८ से २८:५१
रोग पञ्चक – २८:५१ से २९:१९
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज दिन भर शारीरिक रूप से चुस्त बने रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा। किसी स्वजन के सहयोग से कर्ज से मुक्ति मिलेगी। विरोधी आज शांत रहेंगे। परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा के योग है। संतान से सुख-सहयोग मिलेगा। फिर भी सरकार विरोधी अथवा अनैतिक क्रियाओं से दूरी बना कर रहें विरोधी आपकी गलती खोजने के लिए आतुर रहेंगे। आय-व्यय में संतुलन नहीं रहने से आर्थिक समस्या बन सकती है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके अनुकूल बीतेगा। प्रातः काल से ही हर परिस्थिति पर आपकी पकड़ रहेगी। बड़ो के मार्गदर्शन से व्यवसाय एवं पैतृक सम्बंधित लगभग सभी समस्याओं का समाधान होने से आय के नविन स्त्रोत्र बनेंगे। सरकारी कार्य भी थोड़े परिश्रम के बाद बन जाएंगे। पुराने अटके धन की प्राप्ति होगी। सामाजिक व्यवहार बढ़ेगा। आकस्मिक छोटी यात्रा के योग है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घरेलु वस्तु एवं संतानों के ऊपर खर्च करेंगे। धन की अपेक्षा आज संबंधो को महत्त्व दें।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका आज के दिन का अधिकांश समय आराम से व्यतीत होगा। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो में योगदान देने से यश एवं सम्मान की प्राप्ति होगी। स्वाभाव मे कुछ जल्दबाजी रहेगी फिर भी अपने पराक्रम से बिगड़े कार्यो को बना लेंगे प्रतिस्पर्धी नतमस्तक होंगे। धन लाभ संतोषजनक रहेगा। जायदाद एवं कानूनी कार्यो को जल्दबाजी में ना करे नुक्सान उठाना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन की जटिलताएं परिजनों के साथ विचार विमर्श के बाद हल होंगी संतान की प्रगति से हर्ष होगा। महिला मित्रो से ज्यादा निकटता के कारण परेशानी हो सकती है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन आज सेहत की अनदेखी करना आगे के लिये भारी पड़ सकता है। पेट सम्बंधित समस्या बड़ा रूप ना ले इसका ध्यान रखे। कार्य क्षेत्र पर अधिकांश समय आलस्य में बीतेगा। पहले से व्यवस्था ना बनाने का नुकसान भी उठाना पड़ेगा।आज व्यवसाय में निवेश एवं जोखिम के कार्य हाथ में लेना हानिकर रहेगा। आलस्य के कारण कार्य करने में उत्साह नहीं होगा। कारोबारी कार्य से यात्रा के योग है। अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। पारिवारिक मामलो को ज्यादा महत्त्व नहीं देने पर मनमुटाव हो सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज प्रत्येक क्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढेगा। व्यापार विस्तार अथवा नए कार्य का आरंभ समय अनुकूल रहने पर भी आज ना करें। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी परिचित से लंबे समय बाद भेंट से हर्ष एवं लाभ होगा। स्त्री एवं संतान के ऊपर खर्च करेंगे दाम्पत्य का पूर्ण सुख मिलेगा। आडंबर के पीछे आवश्यकता से अधिक खर्च करेंगे जिसके कारण बाद में समस्या बन सकती है। दुर्व्यसनों के कारण परिवार का वातावरण ख़राब न हो इसका ध्यान रखें।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन क्रोध अथवा अहम् की भावना बने बनाये कार्यो पर पानी फेर सकती है इसलिए ख़ास कर व्यावसायिक एव सामाजिक क्षेत्र पर विवेक पूर्ण व्यवहार रखे। कार्यो में प्रारंभिक विलम्ब या असफलता से घबराए नही प्रयास जारी रखें सफलता अवश्य मिलेगी। आज स्त्री पक्ष से झगड़ा होने की संभावना है परन्तु काम के समय यही साथ देगी इस बात को ध्यान में रखकर चलें। दोपहर के बाद मेहनत का फल धन लाभ के रूप में मिल जाएगा। सन्तानो अथवा भाई बंधुओ से किसी भी प्रकार के सहयोग की उम्मीद बेकार है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन शुभ रहेगा। आज कार्य क्षेत्र पर अनुकूल वातावरण मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। सहकर्मियों एवं अधिकारियो का अपेक्षित व्यवहार मिलने से आशानुकूल लाभ अर्जित करेंगे। पुरानी देनदारी से परेशानी भी हो सकती है। विरोधीयो का षड्यंत्र असफल होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति पर अधिक खर्च करेंगे। स्त्री संतान का सहयोग मिलेगा। सुख के साधनों में वृद्धि करना आज आपकी प्राथमिकता रहेगी इसके लिये किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से नही चूकेंगे। सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव रहेगा फिर भी इसका दैनिक कार्यो पर असर नहीं पड़ेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका आज का दिन अशुभ फलदायी रहेगा आज प्रातः काल में किसी परिजन से तकरार होने के कारण दिन भर मन खिन्न रहेगा। आलस्य एवं शिथिलता के कारण कार्य के प्रति उत्साह नहीं रहेगा। किसी अरिष्ट की चिंता सताएगी। शेयर सट्टे में भारी हानि के योग है अनुभवी की सलाह लेकर ही निवेश करें। उधारी वाले व्यवहार परेशान करेंगे। संध्या के समय स्थिति में सुधार आने से कुछ राहत मिलेगी। किसी महिला के द्वारा भाग्योदय होगा। दिन भर की क्रियाएं शुभ फल देने लगेंगी। धर्म-कर्म के गूढ़ रहस्यों को।जानने का सौभाग्य मिलेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका आज का दिन सामान्यतः शुभ ही रहेगा। सेहत छोटी मोटी तकलीफों को छोड़ अनुकूल बनी रहेगी। अधिकारियो के आपके प्रति विश्वास एवं लक्ष्य के प्रति दृढ इच्छाशक्ति से कार्य करने पर मनचाही सफलता मिल सकती है। कार्य क्षेत्र पर सहयोगियों से किसी कारण मतभेद भी रहेंगे। किसी अप्रत्याशित सुख मिलने से परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। आवश्यक काम से यात्रा हो सकती है। अत्याधिक काम वासना के कारण सम्मान हानि की सम्भवना है। विदेश सम्बंधित मामलो में शुभ समाचार मिलेंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपको प्रारब्ध अनुसार जितना मिले उसी में संतोष कर लेंगे। परन्तु फिर भी अंदरूनी तौर पर मन में कुछ ना कुछ कमी बनी रहेगी। कुंवारे जातको को योग्य जीवन साथी मिलने की सम्भवना रहेगी। परिजनों के साथ खरीददारी करेंगे। दैनिक रोजगार में आज अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। खर्च अधिक रहने से आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। सरकारी कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। व्यसन एवं फिजूल खर्ची से बचें। किसी को मन की बात ना बताएं ना ही किसी के ज्यादा निकट रहें।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय नौकरी में मनचाही उन्नति मिलने से दिन भर प्रसन्न रहेंगे। आज आपके विचारो से सभी प्रभावित रहेंगे। दलाली के व्यवसाय में निवेश से विशेष लाभ की सम्भवना है। आपके सभी कार्य सहजता से पूर्ण होंगे जिससे उत्साह बढ़ेगा। परिजनों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते है। संध्या का समय सगे-सम्बंधियों और मित्रों के साथ सुख में व्यतीत होगा। परन्तु लापरवाही अथवा व्यवहारिकता की कमी के कारण संबंदो में खटास आ सकती है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आप ज्यादा मेहनत करने के पक्ष में नहीं रहेंगे परन्तु पुराने कार्यो अथवा कार्य क्षेत्र पर व्यवस्था बनाने में काफी परिश्रम करना पड़ेगा। मन में यात्रा के विचार दुविधा में डालेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी की लापरवाही के कारण नोंकझोंक हो सकती है। धन के अपव्यय करने से बाद में परेशानी उठानी पड़ेगी। लोग आज स्वार्थ सिद्धि के कारण आपकी गलतियों को भी नजर अंदाज करेंगे। धन लाभ होते होते किसी विघ्न आने से टल सकता है। परिवारक उलझने प्रयास करने पर भी यथावत रहेंगी। जल्दबाजी में किया गया कार्य बिगड़ सकता है धैर्य रखें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️🙏राधे राधे🙏

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 23 मई 2022 सोमवार संवत् 2079 मास ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी बाद नवमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:59 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:01 बजे होगा । शततारा नक्षत्र रात्रि 10:12 बजे तक रहेगा पश्चात् पूर्वाभाद्रपदा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कुंभ राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 07:39 से 09:19 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:57 से 12:57 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम – गरम रहेगा । कार्य मे सफलता मिलेगी । प्रतिस्पर्धियों से वाद – विवाद टाले । मध्याहन के बाद परिस्थिति में सुधार आएगा । आर्थिक योजनाओं को अच्छी तरह से पूर्ण कर सकेंगे । व्यापार के सम्बंध में बाहर जा सकते है ।
वृषभ :~ आज आप सरकार विरोधी कार्य एवं प्रवृत्तियों से दूर रहे । नए कार्य आरंभ नही करें । स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । मन कुछ व्यग्र रहेगा । वाणी और व्यवहार को एक रखने पर ध्यान दे । व्यवसाय में परेशानी आ सकती है । भाग्य का साथ नहीं मिलेगा ।
मिथुन :~ आपका आजका दिन सुख – शांतिपूर्वक बितेगा । दैनिक कार्यों में ही नही लगे रहे । मन को प्रसन्न और हलका करने के लिए मनोरंजन का सहारा लेंगे । संवेदनशीलता बढेगी । क्रोध संयमित रखे । स्वास्थ्य का ध्यान रखे ।
कर्क :~ आज बहुत बडा आर्थिक लाभ आपकी प्रतीक्षा कर रहा है । व्यावसायिकों के लिए लाभदायक है । कार्य सफलता से पदोन्नति और यश होगा । व्यापार में भागीदारों के साथ लाभदायी विचार – विमर्श होगा । दांपत्यजीवन आनंदयमय रहेगा ।
सिंह :~ आज आप साहित्य – कला में रुचि लेंगे । पेट की व्याधियों से शारीरिक अस्वस्थ रह सकते है । मध्याहन के बाद आर्थिक संकट समाप्त हो जाएगा । पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । व्यावसायिकों को लाभ होगा ।
कन्या :~ आज स्वजनों पर आपत्तिजनक प्रसंग आ सकता हैं । धनहानि हो सकती हैं । पानी से संभलकर चले । प्रवास न करें । संतानों के अभ्यास और स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । क्रोध संयमित तथा आपस में यहां – वहां की बौद्धिक चर्चा से दूर रहे ।
तुला :~ आपका आजका दिन नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए अनुकूल है । आध्यात्मिक तथा गूढ रहस्यों की और आकर्षण रहेगा। परंतु मध्याहन के बाद स्फूर्ति और प्रसन्नता नही रहेगी । घर परिवार में कलेश का माहौल रहेगा । सबके सामने मानभंग न हो इसका ध्यान रखे ।
वृश्चिक :~ आज आप परिवार मे भ्रांति या मनदुख हो सकता है । वाणी संयमित रखे । कार्य में अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिलेगी । मन दुविधाग्रस्त रहेगा । कार्यभार अधिक रहेगा । परंतु मध्याहन के बाद मन से ग्लानि दूर होकर आनंद या प्रसन्नता रहेगी ।
धनु :~ आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है । मध्याहन के बाद परिवार मे किसी कारण भ्रांति हो सकती है । कार्य के अपेक्षित परिणाम न मिलने से निराशा होगी । मन किसी एक निश्चित निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेगा ।
मकर :~ आज आप कोर्ट – कचहरी में साक्षी न बने । मन की व्यग्रता से शारीरिक स्वास्थ्य पर कुप्रभाव न पडे इसका ध्यान रखे । वाणी और व्यवहार संयमित रखे । अकस्मात न हो इसलिए वाहन संभालकर चलाएँ । मध्याहन पश्चात् स्वास्थ्य में सुधार होगा ।
कुंभ :~ आज आप सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में प्रगति करेंगे । परिवार में मनदुःख होने से घर का माहौल बिगडेगा । अधिक खर्च होगा । अदालती कार्यों मे सतर्क रहे । स्वभाव उग्र और क्रोधित रहेगा । इसलिए व्यवहार – वाणी पर ध्यान रखे ।
मीन :~ आज आपको व्यवसाय में उच्च अधिकारियों से लाभ होगा । पदोन्नति हो सकती हैं । व्यापार सम्बंधित आयोजन कर सकेंगे । परिवार सुख – शांति रहेगी । पिता तथा बडों से लाभ होगा । साथ आर्थिक , सामाजिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से भी लाभदायक है । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।