आज का राशिफल एवं पञ्चांग

।। ? ।।
??जय श्री राम??
      ?? सुप्रभातम् ??
 ?««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द………………………5122
विक्रम संवत्……………………..2077
शक संवत्………………………..1942
मास……………………(अधिक)अश्विन
पक्ष………………………………..कृष्ण
तिथी……………………………द्वितीया
दुसरे दिन प्रातः 07.27 पर्यंत पश्चात तृतीया
रवि………………………….दक्षिणायन
सूर्योदय………….प्रातः 06.19.11 पर
सूर्यास्त………….संध्या 06.12.32 पर
सूर्य राशि…………………………कन्या
चन्द्र राशि………………………….मीन
गुरु राशी…………………………..धनु
नक्षत्र…………………………….रेवती
प्रातः 06.17 पर्यंत पश्चात अश्विनी
योग…………………………..व्याघात
रात्रि 10.02 पर्यंत पश्चात हर्षण
करण……………………………तैतिल
संध्या 06.12 पर्यंत पश्चात गरज
ऋतु……………………………….शरद
दिन…………………………….शनिवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
03 अक्तूबर सन 2020 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक………………………3
? शुभ रंग………………………हरा
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.51 से 12.38 तक ।
?‍? राहुकाल :-
प्रात: 09.18 से 10.47 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त –
कन्या
05:04:50 07:21:30
तुला
07:21:30 09:41:23
वृश्चिक
09:41:23 12:00:20
धनु
12:00:20 14:04:41
मकर
14:04:41 15:47:17
कुम्भ
15:47:17 17:15:00
मीन
17:15:00 18:40:11
मेष
18:40:11 20:15:39
वृषभ
20:15:39 22:11:29
मिथुन
22:11:29 24:26:27
कर्क
24:26:27 26:47:10
सिंह
26:47:10 29:04:50
? दिशाशूल :-
पूर्वदिशा – यदि आवश्यक हो तो अदरक या उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.50 से 09.18 तक शुभ
दोप. 12.14 से 01.42 तक चर
दोप. 01.42 से 03.11 तक लाभ
दोप. 03.11 से 04.39 तक अमृत
संध्या 06.07 से 07.43 तक लाभ
रात्रि 09.11 से 10.43 तक शुभ ।
? आज का मंत्र :-
|| ॐ शोकनाशिन्यै नम: ||
? संस्कृत सुभाषितानि –
आलस्यं हि मनुष्याणां शरीरस्शो महारिपुः ।
नास्त्युद्यमसमो बन्धुः कुर्वाणो नावसीदति ॥
अर्थात :-
आलस्य इन्सान के शरीर का सबसे बडा शत्रु है । उद्योग जैसा साथी नहीं क्यों कि उद्योग करनेवाले का नाश नहीं होता ।
? आरोग्यं सलाह :-
लेमन ग्रास के औषधीय गुण :
#1 कोलेस्ट्रोल लेवल को कंट्रोल करें
यह ग्रास कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल तो करता है साथ ही यह ब्लड प्रेशर  को भी नियंत्रण में करता है। इसके लिए आपको नियमित रूप से इसका सेवन करना चाहिए।
#2 सर्दी जुकाम को दूर करें
लेमन ग्रास में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगस गुण पायें जाते हैं जो कफ, जुकाम, फीवर जैसे लक्षणों से आपको निजात करते हैं। इसके साथ ही इसमें विटामिन सी मौजूद होता है जो इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है। इससे शरीर को किसी प्रकार की बीमारी नहीं लगती।
#3 पाचन में मदद करें
इसमें एंटीसेप्टिक कंपाउंड होते हैं जो बुरे बैक्टीरिया को मारते है और अच्छे बैक्टीरिया की पैदावार को बढाते हैं। इसे पीने से कब्ज, डायरिया, अपच, पेट फूलना, पेट दर्द आदि नहीं होते।
#4 कैंसर से लड़े
इसमें कैंसर जैसी कई बिमारियों से छुटकारा दिलाने वाले गुण होते हैं। इसमें बहुत से एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाएं जाते हैं जो कैंसर पैदा करने वाली कोशिकाओं को नष्ट करता है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि मनोनुकूल रहेंगे। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। किसी भी तरह के विवाद में भाग न लें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। बाजार में इज्जत बढ़ेगी। इसके बाद भी चिंता बनी रहेगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
निवेश इत्यादि लाभप्रद रहेंगे। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। उत्साह से कार्य कर पाएंगे। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। अटके काम पूरे होंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। लाभ में वृद्धि होगी। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। प्रमाद न करें।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। कारोबारी बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा मुनाफा हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें थकान रहेगी।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
मित्रों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। प्रसन्नता तथा उत्साह से कार्य कर पाएंगे। अध्ययन तथा शोध इत्यादि कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। हित शत्रुओं से सावधानी आवश्यक है।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
लेन-देन में जल्दबाजी न करें। हताशा का अनुभव होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। आय में निश्चितता रहेगी। धैर्य रखें।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि लाभदायक रहेंगे। किसी बड़े कार्य को करने का मन बनेगा। आय में वृद्धि होगी। प्रयास थोड़े तथा लाभ अधिक होगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। किसी यात्रा की योजना बन सकती है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। दूसरे के कार्य में हस्तक्षेप न करें। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। अज्ञात भय सताएगा। कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी में चोट लग सकती है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार अच्‍छा चलेगा।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी हो सकती है। गलतफहमी के कारण विवाद हो सकता है। नए संबंध बनाने के पहले विचार करें। फालतू खर्च होगा। आर्थिक परेशानी हो सकती है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। लाभ होगा।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
समय की अनुकूलता का लाभ लें। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। प्रेम-प्रसंग मनोनुकूल रहेंगे। डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग हैं, भरपूर प्रयास करें। यात्रा लाभदायक रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता तथा उत्साह का वातावरण रहेगा। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
भाग्य का साथ रहेगा। प्रसन्नता तथा उत्साह से काम कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। जल्दबाजी से बचें। योजना फलीभूत होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। निवेश लाभदायक रहेगा। व्यस्तता के कारण थकान रहेगी।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
राजकीय सहयोग से स्थिति अनुकूल होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आलस्य न कर भरपूर कोशिश करें। आय में वृद्धि होगी। किसी तीर्थस्थान के दर्शन तथा पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। व्यय होगा। चोट व रोग से बाधा संभव है। जल्दबाजी न करें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय ??
।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 03 अक्टूबर 2020 शनिवार संवत् 2077 मास द्वितीय आश्विन ( अधिक ) कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि संपूर्ण दिन रात रहेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:20 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:10 बजे होगा । रेवती नक्षत्र प्रातः 08:53 बजे तक रहेगा पश्चात् अश्वनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मीन राशि मे प्रातः 08:53 बजे तक भ्रमण करते हुए मेष राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:20 से 10:49 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:53 से 12:40 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करें । जय हो ।
                   ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
         श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245, एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार,  एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
            मेष :~ कम समय में अधिक लाभ के विचार में आप फँस न जाएँ इसका ध्यान रखे । कोर्ट – कचहरी के विषय में न पडे । मानसिक  एकाग्रता कम रहेगी । शारीरिक स्वास्थ्य संभाले । धन के लेन – देन में ध्यान रखे । भ्रांति और दुर्घटना से संभलकर चले । मध्याहन के बाद आप बेहतर महसूस करेगें । आकस्मिक धनलाभ होगा ।
          वृषभ :~ गृह एवं संतान सम्बंधी शुभ समाचार आप को मिलेंगे । पुराने व बचपन के मित्रों से भेंट से मन में आनंद रहेगा । नए मित्र बनने की संभावना है । व्यवसायिक एवं आर्थिक लाभ होगा । फिर भी मध्याहन के बाद संभलकर चले । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । कोर्ट – कचहरी के विषय में संभलकर चले ।
          मिथुन :~ आज का दिन अनुकूल और लाभदायी है । व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि से प्रगति का मार्ग निर्विध्न हो जाएगा । व्यापार में भी आय बढने और उगाही की वसूली होगी । पिता और बडों के आशीर्वाद से लाभ होगा । किसी सामाजिक प्रसंग में उपस्थित रह सकते है । आकस्मिक धनलाभ है ।
          कर्क :~ उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चले । शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक चिंता रहेगी । व्यापार में विध्न आ सकते है । परंतु मध्याहन के बाद व्यवसायिक में परिस्थिति अनुकूल रहेगी । ऊपरी अधिकारीगण आप के कार्य से संतुष्ट रहेंगे । आर्थिक दृष्टि से लाभ रहेगा ।
          सिंह :~ आज क्रोध और वाणी पर संयम बरते । स्वास्थ्य भी संभाले । संभवतः सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहे । मानसिक रूप से व्यग्रता रहेगी । परिवारजनों मे कलह के प्रसंग बन सकते हैं । यथासंभव अपने उच्च अधिकारी , प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद – विवाद में न उतरें । नकारात्मक विचारों से दूर रहे ।
          कन्या :~ प्रातः काल मित्रों के साथ घूमने – फिरने , खान – पान एवं मनोरंजन में बीत जाएगा । भागीदारों के साथ भी सम्बंध अच्छे रहेंगे परंतु मध्याहन के बाद आप को प्रतिकूलता  होगी । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । विशेष रोग के पीछे आकस्मिक खर्च हो सकता है । परंतु साथ – साथ आकस्मिक धनलाभ भी आपकी चिंता को कम कर देगा ।
          तुला :~ आज दृढ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को आप सफल बनाएँगे । गृहस्थजीवन में सुख और शांति रहेगी । शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा । स्वभाव में उग्रता रहेगी , इसलिए वाणी पर संयम रखे । मध्याहन के बाद आप की प्रवृत्तियों में परिवर्तन आएगा और आप मनोरंजन की तरफ बढ़ेंगे । मित्रों और स्नेहीजनों के साथ प्रवास या पर्यटन का योग है । शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे ।
          वृश्चिक :~ मानसिक रूप से आप में भावुकता आज अधिक रहेगी । इसलिए संतुलन बनाए रखे । विद्यार्थि अभ्यास और कैरियर में सफलता प्राप्त कर सकेंगे । अपनी कल्पनाशक्ति से साहित्य – सृजन में नवीनता ला पाएँगे । घर में सुख – शांति रहेगी । व्यवसाय में सफलता होगी और सहकर्मियों का सहयोग भी मिलेगा । प्रतिस्पर्धीयों पर विजय होगी ।
          धनु :~ पारिवारिक शांति रखने के लिए निरर्थक वाद – विवाद न करें । माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा । धन और प्रतिष्ठा में हानि की संभावना है । मध्याहन के बाद आपके स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है । आप की सर्जनशक्ति में सकारात्मक वृद्धि होगी । विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है । स्नेहीजनों के साथ घनिष्ठता में वृद्धि होगी ।
          मकर :~ आज आवश्यक निर्णय लेने के लिए वैचारिक दृढता और स्थिरता को सर्वप्रथम स्थान देना होगा । मित्रों और प्रियपात्र से भेंट होगी जो की आनंददायी रहेगी । छोटा प्रवास हो सकता है । भाईयों के साथ संबंधो में निकटता आएगी । परंतु मध्याहन के बाद अरुचिकर घटनाओं से मन अस्वस्थ हो जाएगा । शारीरिक स्फूर्ति नहीं रख पाएंगे । धन और कीर्ति की हानि संभावित है । स्थावर संपत्ति के दस्तावेज करते समय सावधान रहें । माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी ।
          कुंभ :~ आज क्रोध और वाणी पर संयम बरते । नकारात्मक विचारों से दूर रहे । खान – पान में संयम बरते । मध्याहन के बाद आप वैचारिक स्थिरता के साथ हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण करेंगे । रचनात्मक अथवा तो सर्जनात्मक क्षेत्र में मान – सन्मान प्राप्त होगा ।
          मीन :~ आज का आप का दिन शुभफलदायी है । शारीरिक , मानसिक स्वस्थ और उत्साही रहेंगे । नए कार्य का शुभारंभ के लिए समय अनुकूल है । परिवारजनों के साथ समय आनंद पूर्वक बीतेगा । धार्मिक कार्यों में खर्च होगा । प्रवास या पर्यटन का योग है । परंतु मध्याहन के बाद संयम रखें , नहीं तो किसी के साथ वाद – विवाद या झगडा हो सकता है । लेनदेन में सावधानी बरते । मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभभ्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *