
🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग🗓
🌻रविवार, २९ मई २०२२🌻
सूर्योदय: 🌄 ०५:२९
सूर्यास्त: 🌅 ०७:०३
चन्द्रोदय: 🌝 २८:५७
चन्द्रास्त: 🌜१८:१९
अयन 🌕 उत्तरायने (उत्तरगोलीय
ऋतु: 🌞 ग्रीष्म
शक सम्वत: 👉 १९४४ (शुभकृत)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७९ (राक्षस)
मास 👉 ज्येष्ठ
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 चतुर्दशी (१४:५४ तक)
नक्षत्र 👉 कृत्तिका (पूर्ण रात्रि)
योग 👉 अतिगण्ड (२२:५४ तक)
प्रथम करण 👉 शकुनि (१४:५४ तक)
द्वितीय करण 👉 चतुष्पाद (२७:५५ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 वृष
चंद्र 🌟 वृष (११:१५ से)
मंगल 🌟 कुम्भ (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 वृष (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 मेष (उदित, पूर्व, वक्री)
शनि 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 मेष
केतु 🌟 तुला
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४७ से १२:४२
अमृत काल 👉 २८:३३ से ०६:१९
विजय मुहूर्त 👉 १४:३४ से १५:२९
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:५८ से १९:२२
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:१२ से २०:१२
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५४ से २४:३४
राहुकाल 👉 १७:२७ से १९:१२
राहुवास 👉 उत्तर
यमगण्ड 👉 १२:१४ से १३:५९
होमाहुति 👉 केतु
दिशाशूल 👉 पश्चिम
अग्निवास 👉 पृथ्वी
चन्द्र वास 👉 पूर्व (दक्षिण ११:१६ से)
शिववास 👉 श्मशान में (१४:५४ गौरी के साथ)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – उद्वेग २ – चर
३ – लाभ ४ – अमृत
५ – काल ६ – शुभ
७ – रोग ८ – उद्वेग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – अमृत
३ – चर ४ – रोग
५ – काल ६ – लाभ
७ – उद्वेग ८ – शुभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
दक्षिण-पूर्व (पान का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
वट सावित्री व्रत पूर्ण, देव प्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०७:१७ से दोपहर ११:१५ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २९:३२ तक जन्मे शिशुओ का नाम
कृतिका नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ अनुसार क्रमश (अ, ई, उ, ए) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
वृषभ – २८:३२ से ०६:२७
मिथुन – ०६:२७ से ०८:४२
कर्क – ०८:४२ से ११:०३
सिंह – ११:०३ से १३:२२
कन्या – १३:२२ से १५:४०
तुला – १५:४० से १८:०१
वृश्चिक – १८:०१ से २०:२०
धनु – २०:२० से २२:२४
मकर – २२:२४ से २४:०५
कुम्भ – २४:०५ से २५:३१
मीन – २५:३१ से २६:५४
मेष – २६:५४ से २८:२८
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
रोग पञ्चक – ०५:१७ से ०६:२७
शुभ मुहूर्त – ०६:२७ से ०८:४२
मृत्यु पञ्चक – ०८:४२ से ११:०३
अग्नि पञ्चक – ११:०३ से १३:२२
शुभ मुहूर्त – १३:२२ से १४:५४
रज पञ्चक – १४:५४ से १५:४०
शुभ मुहूर्त – १५:४० से १८:०१
चोर पञ्चक – १८:०१ से २०:२०
शुभ मुहूर्त – २०:२० से २२:२४
रोग पञ्चक – २२:२४ से २४:०५
शुभ मुहूर्त – २४:०५ से २५:३१
मृत्यु पञ्चक – २५:३१ से २६:५४
रोग पञ्चक – २६:५४ से २८:२८
शुभ मुहूर्त – २८:२८ से २९:१७
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला रह सकता है। सोची हुई योजनाओं में विलम्ब अथवा असफलता मिलने से निराशा रहेगी। नौकरी पेशा जातक भी कार्यो में लापरवाही के कारण अधिकारियो के कोप भाजन बनेंगे। सामाजिक व्यवहार में भी कमी आएगी। पिता पुत्री को छोड़ परिवार के अन्य सदस्यों में किसी कारण मतभेद रह सकते है। व्यवसायी वर्ग को मध्यान के आज-पास थोड़ा धन मिलने से कार्य चलते रहेंगे। आज उधार किसी को ना दें फंसने की सम्भवना अधिक है। सेहत सामान्य रहेगी फिर भी दिमाग कम ही काम करेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
कल की अपेक्षा आज का दिन अच्छा बीतेगा। दिन के पहले भाग में थोड़ी परेशानियों के बाद स्थिति सामान्य बनने लगेगी। परन्तु आर्थिक दृष्टिकोण से आज मायूस होना पड़ सकता है। पुराने व्यवहारों से थोडे लाभ को छोड़ दिन भर धन लाभ के लिए प्रतीक्षा करना पड़ेगा। संध्या के समय किसी परिचित के सहयोग मिलने से व्यापार में विस्तार कर पाएंगे। भागीदारी के कार्यो में हानि हो सकती है। नौकरीपेशा लोगो को अधिकारी वर्ग से आवश्यक बात मनवाने के लिये मन के विपरीत कार्य करना पड़ेगा। परिवार में वातावरण स्थिर रहेगा। धार्मिक क्रियाओं में बढ़ोतरी होगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन लाभ की स्थिति आपके हाथ से निकलती नजर आएगी। थोड़ी लापरवाही एवं थोड़ा गलत मार्गदर्शन मिलने से सहज बनने वाले भी कार्य बिगाड़ लेंगे। धन संपत्ति को लेकर परिवार में आंतरिक कलह रहेगी। सेहत भी आज प्रतिकूल रहेगी खांसी अथवा छाती सम्बंधित रोग होने से शारीरिक कमजोरी बनेगी। धन सम्बंधित लेन-देन आज ना करें। सरकारी कार्यो में भी आज ढील देना ठीक रहेगा। कार्य क्षेत्र पर सेवको की गतिविधि पर नजर रखे नुकसान हो सकता है। परिजनों के साथ बैठ घर की समस्याओं के बारे में चर्चा करें।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन लगभग हर क्षेत्र पर संम्मान एवं सफलता दिलाएगा परन्तु स्वास्थ्य में नरमी एवं आलस्य की वृति इसमें व्यवधान भी डाल सकती है। सामाजिक कार्यो में पूर्व में किये गए कार्यो से सम्मान मिलेगा। समाज के सम्मानित व्यक्तियों के साथ उठना-बैठना होगा लेकिन इनसे फायदा उठाने की जगह खर्च ही होगा। पौराणीक धार्मिक क्षेत्रो के दर्शन की लालसा रहेगी शीघ्र ही इसके फलीभूत होने की सम्भवना है। दानपुण्य पर खर्च करेंगे। मानसिक शान्ति के लिए एकांत में रहना ज्यादा पसंद करेंगे। घर में शांति रहेगी। सेहत मध्याह्न और रात्रि के समय अचानक नरम बनेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज भी परिस्थिति आपके अनुकूल रहने से मन चाहा कार्य निर्विघ्न पूर्ण कर सकेंगे। कार्य क्षेत्र पर उधार के व्यवहार के कारण थोड़ी तना-तनी रह सकती है परंतु फिर भी धन लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। आज किसी उधारी को लेकर हल्की फुल्की झड़प भी हो सकती है। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते है। मनोरंजन पर भी आज खर्च होगा। सामाजिक क्षेत्र में वृद्धि होने से अन्य आय के साधन बनेंगे। घर परिवार में आपकी आवश्यकता रहेगी। भाई-बहनों से मित्रवत सम्बन्ध रहेंगे। स्वार्थ सिद्धि की भावना भी रहेगी। सेहत संध्या के आसपास नरम गरम हो सकती है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन संकट के बादल छटने से मानसिक रूप से शांति अनुभव करेंगे। घर में कुछ परिवर्तन अथवा तोड़ फोड़ करवा सकते है। अधिकारी वर्ग के साथ भी महत्त्वपूर्ण विषयो पर चर्चा होगी। आज आपके द्वारा लिए गए अधिकांश निर्णर्यो में सफलता सुनिश्चित रहेगी फिर भी नए कार्य का आरम्भ किसी की सलाह लेकर अथवा ना करें तो ही बेहतर रहेगा। व्यापार में विस्तार अवश्य कर सकते है। काम धंधा मध्याह्न बाद अकस्मात गति पकड़ेगा। धन लाभ की प्रबल संभावना है। धर्म कर्म पर खर्च करेंगे। सेहत को लेकर कुछ समय परेशान रह सकते है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपको पहले की अपेक्षा थोड़ी राहत मिलेगी। सेहत उत्तम रहने से कार्यो को गम्भीर होकर कर सकेंगे। कार्य व्यवसाय क्षेत्र पर आशा से अधिक लाभ मिल सकता है परंतु कार्यो को सही दिशा मिल रही है या नहीं इसका एक बार अवलोकन अवश्य करें। नौकरी पेशा जातक बेहतर कार्य के लिए सम्मानित होंगे लेकिन अतिरिक्त कार्य भर भी बढ़ेगा। आज आपका आचरण विरोधियो पर अपने आप ही अंकुश लगा देगा। पारिवारिक स्थिति भी पहले से बेहतर बनेगी। आज आपकी बातों को घर के सभी सदस्य गम्भीरता से लेंगे।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज दोपहर के बाद का समय आपकी आशाओ के अनुरूप फल देगा। प्रातः काल से ही शरीर में अकड़न सुस्ती रहने से कार्यो के प्रति गंभीरता नहीं रखेंगे। मध्याह्न के समय सुधार आने पर भी आलस्य नही जाएगा। कार्य क्षेत्र पर बनी बनायी योजनाएं आरम्भ मे धन अथवा अन्य कारणों से रुकी रहेंगी दोपहर के बाद इनमे अकस्मात गति आएगी। धन लाभ के लिए आज अधिक परिश्रम करना पड़ेगा तब जाकर संतोषजनक लाभ मिलेगा। उधारी को लेकर मन चिंताग्रस्त रह सकता है। पुरानी उधारी हो सके तो अवश्य चुका दे परन्तु किसी को उधार आज ना ही दे। घर का वातावरण स्थिर रहेगा। यात्रा की योजना बनेगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका आज का दिन भी प्रतिकूल रहने वाला है। सामाजिक अथवा पारिवारिक मामलो में आपकी गलत छवि बनेगी। आज आप अपने आपको बेबस अनुभव करंगे। ना चाहते हुए भी क्रोध आएगा जिससे आस पास के वातावरण में तनाव उत्पन्न होगा। कार्यो में निरंतर विफल रहने से मन में नकारात्मक सोच हावी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर भी सोच के विपरीत काम होंगे। परिजन भी आज आपसे दूरी बना कर रहेंगे। धैर्य से समय बिताएँ कल का दिन थोड़ा सुधार वाला रहेगा। मानसिक तनाव, सर, बदन दर्द की शिकायत रह सकती है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन मिला जुला रहने से पल में हानि अगले ही पल लाभ वाली स्थिति रहेगी। बीच में कभी-कभी कई विकल्प मिलने से असमंजस की स्थिति भी बन सकती है परंतु थोड़े बौद्धिक परिश्रम से इनपर विजय पा लेंगे। किसी वयोवृद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलने से आगे के लिए मार्ग मिलेगा। संगीत-कला में विशेष रूचि रहेगी इस क्षेत्र से जुड़े जातक आज थोड़े प्रयास से निश्चित सफलता पा सकते है। धन की आमद आशाजनक लेकिन कुछ इंतजार के बाद होगी। प्रेम प्रसंगों में थोड़े रूठने मनाने के बाद भावनात्मक सम्बन्ध बनेंगे। सेहत दिन के कुछ भाग को छोड़कर ठीक ही रहेगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन बीते कल की अपेक्षा एकदम विपरीत रहेगा। आज आर्थिक विषय सर्वोपरि रहेंगे स्वभाव में भी स्वार्थ अधिक रहेगा इसके कारण घर एवं कार्य क्षेत्र पर तीखी बहस हो सकती है। घर में अनावश्यक खर्च बढ़ने से भी विवाद बनेगा। अनैतिक तरीको से धन कमाने के विचार मन में रहेंगे परन्तु इससे दूर ही रहे आज सामाजिक क्षेत्र पर मान हानि भी हो सकती है। प्रेम-प्रसंगों के संबंधो में शक विवाद का कारण बन सकता है। विरोधियो के आगे लाचार अनुभव करेंगे।
गर्म सर्द की शिकायत होने की संभावना है। ठंडी वस्तुओ से दूर ही रहे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज दोपहर तक का समय मिला जुला रहेगा। थोड़ी बहुत पेट सम्बंधित समस्याओं को छोड़ सेहत भी लगभग सामान्य ही रहेगी। परन्तु कार्य क्षेत्र पर उतार चढ़ाव रहने से धन संबंधीत कार्य मे विलम्ब हो सकता है। आज सामाजिक एवं पारिवारिक क्षेत्र पर अच्छा व्यवहार करने पर वापसी में स्नेह प्रेम ही मिलेगा। कोई व्यक्ति आपको उम्मीद दिला कर अंत समय पर धोखा दे सकता है इसलिए स्वयं के ऊपर निर्भर रहें। संध्या के समय आकस्मिक लाभ की संभावना है प्रलोभन से बचे अन्यथा कुछ ना कुछ हानि ही होगी। लघु यात्रा हो सकती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️🙏राधे राधे🙏

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 29 मई 2022 रविवार संवत् 2079 मास ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि दोपहर 02:56 बजे तक रहेगी बाद अमावस्या तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:46 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:02 बजे होगा । कृत्तिका नक्षत्र अगले दिन प्रातःकाल 06:36 बजे तक रहेगा पश्चात् रोहिणी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मेष राशि मे प्रातः 11:16 बजे तक भ्रमण करते हुए वृषभ राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल सायं 05:34 से 07:02 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:57 से 12:58 बजे तक रहेगा ।दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
~: विशेष :~
आज बड पूजन अमावस्या , वट सावित्री व्रत , मुनि शांतिनाथ जयंती ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप बहुत सावधानीपूर्वक दिन बिताए । सर्दी , कफ और बुखार के कारण स्वास्थ्य खराब होगा । स्वजनों से वियोग होगा । धर्म करने में धन लूटने जैसी परिस्थिति बनेगी अतः सतर्क रहें । मानसिक अस्वस्थता रहेगी । धार्मिक – सामाजिक कार्यों पर खर्च होगा । गलत जगह पूँजी निवेश न हो इसका ध्यान रखें ।
वृषभ :~ आज आपके परिवार में सुख – शांति रहेगी । परिवार और मित्रों के साथ आनंद के पल बिताएँगे । आय और व्यापार में वृद्धि होगी । रमणीय स्थल पर पर्यटन होगा । स्त्री वर्ग से लाभ होगा । व्यापार में संपर्क और पहचानों से लाभ होगा ।
मिथुन :~ आज आप शारीरिक – मानसिक प्रसन्न रहेंगे । नौकरी – व्यवसाय में कार्यों की प्रशंसा होगी । व्यापारियों द्वारा काम की प्रशंसा से अधिक प्रोत्साहित होंगे । पदोन्नति का योग है । सामाजिक मान – प्रतिष्ठा बढ़ेगी । सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी ।
कर्क :~ आज आप धर्म ध्यान तथा देवदर्शन में अधिक समय देंगे । शारीरिक – मानसिक प्रफुल्लित रहेंगे । भाग्यवृद्धि के अवसर आऐंगे । भाई – बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय बितेगा । विदेश यात्रा के लिए अनुकूल संयोग बनेंगे । नौकरी वालों को लाभ होगा ।
सिंह :~ आपका आज का दिन थोड़ा प्रतिकूल रहेगा । स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे । बाहर खाने – पीने से बचें । बीमारी पर खर्च होगा । नकारात्मक विचार हावी रहेंगे । पारिवार मे सावधान रहें । इष्टदेव का नाम स्मरण और आध्यात्मिक विचार , अध्ययन चिंता कम कर सही मार्ग दिखाएँगे ।
कन्या :~ आपका आज का दिन अनुकूलता से परिपूर्ण रहेगा । जीवनसाथी के साथ निकटता के क्षण का आनंद उठा सकेंगे । सामाजिक – सार्वजनिक क्षेत्र में मान – प्रतिष्ठा बढेगी । भागीदारों से सम्बंध अच्छे रहेंगे । उत्तम भोजन और वस्त्राभूषण तथा वाहन की प्राप्ति होगी ।
तुला :~ आज आपके घर में शांति और आनंद का माहौल रहेगा । सुखदायक घटनाएँ घटेंगी । कार्य में यश – सफलता मिलेगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । आवश्यक ही खर्च होगा । नौकरी में सफलता मिलेगी । आर्थिक लाभ हो सकता है । सहकर्मियों और नौकरवर्ग का सहयोग मिलेगा ।
वृश्चिक :~ आज आपका स्वास्थ्य में थोड़ी शिकायत रहेगी । संतानों की समस्या चिंतीत करेगी । मानहानि हो सकती है । शेयर सट्टा से दूर रहे । यात्रा – प्रवास से बचें । विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी । आर्थिक आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे ।
धनु :~ आज आपको तन – मन में स्फूर्ति का अभाव रहेगा । मन चिंतित रहेगा । पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा । माता से मनमुटाव होगा । अथवा उनकी स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । सार्वजनिक स्वमानभंग न हो , ध्यान रखें । अनिद्रा और समय पर भोजन न मिलने से चिडचिड़ापन आएगा । महत्त्वपूर्ण दस्तावेज न बनाए ।
मकर :~ आपको आज दैनिक कार्यों में अनुकूलता से राहत मिलेगी । गृहस्थजीवन की समस्याएँ हल होंगी । संपत्ति सम्बंधी कामकाजों का हल मिलेगा । व्यापार में आर्थिक लाभ होगा । भाई – बहनों का सहयोग मिलेगा । विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय हैं । प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी । प्रतिस्पर्धियों पर सफलता मिलेगी । नए कार्य हुतु अनुकूल है ।
कुंभ :~ आज आप वाणी संयमित रखेंगे तो कई समस्याओं से बच सकेंगे । वाद – विवाद में न पडे । अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखें । कार्य में पूर्ण सफलता नही मिलेगी । संतोष की भावना रहेगी । स्वास्थ्य बिगडेगा । विद्यार्थियों को बाधा आएगी । आर्थिक हानि हो सकती है।
मीन :~ आपका आज का दिन आनंद – उत्साह से रहेगा । घर में किसी मांगलिक प्रसंग होगा । नए कार्य के लिए शुभ है । सगे – सम्बंधियों और मित्रों से मुलाकात होगी । उनके साथ बाहर भोजन या घूमने जाएंगे । प्रवास हो सकता है । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।