
🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग🗓
🌻सोमवार, ३० मई २०२२🌻
सूर्योदय: 🌄 ०५:२९
सूर्यास्त: 🌅 ०७:०४
चन्द्रोदय: 🌝 ❌️❌️❌️
चन्द्रास्त: 🌜१९:१६
अयन 🌕 उत्तरायने (उत्तरगोलीय
ऋतु: 🌞 ग्रीष्म
शक सम्वत: 👉 १९४४ (शुभकृत)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७९ (राक्षस)
मास 👉 ज्येष्ठ
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 अमावस्या (१६:५९ तक)
नक्षत्र 👉 कृत्तिका (०७:१२ तक)
योग 👉 सुकर्मा (२३:३९ तक)
प्रथम करण 👉 नाग (१६:५९ तक)
द्वितीय करण 👉 किंस्तुघ्न (पूर्ण रात्रि)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 वृष
चंद्र 🌟 वृष
मंगल 🌟 मीन (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 वृष (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 मेष (उदित, पूर्व, वक्री)
शनि 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 मेष
केतु 🌟 तुला
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४७ से १२:४२
सर्वार्थसिद्धि योग 👉 ०७:१२ से २९:१६
विजय मुहूर्त 👉 १४:३४ से १५:३०
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:५८ से १९:२२
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:१२ से २०:१३
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५४ से २४:३५
राहुकाल 👉 ०७:०१ से ०८:४६
राहुवास 👉 उत्तर-पश्चिम
यमगण्ड 👉 १०:३० से १२:१५
होमाहुति 👉 केतु – ०७:१२ तक
दिशाशूल 👉 पूर्व
नक्षत्र शूल 👉 पश्चिम (०७:१२ से)
अग्निवास 👉 आकाश (१६:५९ से पृथ्वी)
चन्द्र वास 👉 दक्षिण
शिववास 👉 गौरी के साथ (१६:५९ से श्मशान में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – अमृत २ – काल
३ – शुभ ४ – रोग
५ – उद्वेग ६ – चर
७ – लाभ ८ – अमृत
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – चर २ – रोग
३ – काल ४ – लाभ
५ – उद्वेग ६ – शुभ
७ – अमृत ८ – चर
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
दक्षिण-पूर्व (दर्पण देखकर अथवा खीर का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
देवपितृ कार्ये सोमवाती (भावुका) अमावस्या, श्री शनैश्चर जन्मोत्सव आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ०७:१२ तक जन्मे शिशुओ का नाम
कृतिका नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (ए) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम रोहिणी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ओ, वा, वी, वू) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
वृषभ – २८:२८ से ०६:२३
मिथुन – ०६:२३ से ०८:३८
कर्क – ०८:३८ से १०:५९
सिंह – १०:५९ से १३:१८
कन्या – १३:१८ से १५:३६
तुला – १५:३६ से १७:५७
वृश्चिक – १७:५७ से २०:१६
धनु – २०:१६ से २२:२०
मकर – २२:२० से २४:०१
कुम्भ – २४:०१ से २५:२७
मीन – २५:२७ से २६:५०
मेष – २६:५० से २८:२४
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
मृत्यु पञ्चक – ०५:१७ से ०६:२३
अग्नि पञ्चक – ०६:२३ से ०७:१२
शुभ मुहूर्त – ०७:१२ से ०८:३८
रज पञ्चक – ०८:३८ से १०:५९
शुभ मुहूर्त – १०:५९ से १३:१८
चोर पञ्चक – १३:१८ से १५:३६
शुभ मुहूर्त – १५:३६ से १६:५९
शुभ मुहूर्त – १६:५९ से १७:५७
चोर पञ्चक – १७:५७ से २०:१६
शुभ मुहूर्त – २०:१६ से २२:२०
रोग पञ्चक – २२:२० से २४:०१
शुभ मुहूर्त – २४:०१ से २५:२७
मृत्यु पञ्चक – २५:२७ से २६:५०
रोग पञ्चक – २६:५० से २८:२४
शुभ मुहूर्त – २८:२४ से २९:१६
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपके मन मे नए नए विचार बनेंगे दिन का अधिकांश समय कल्पनाओं में ही व्यतीत होगा। आवश्यक कार्य के चलते मध्यान तक कार्य क्षेत्र से अवकाश लेना पड़ेगा। आज कोई परिजन अथवा अधीनस्थ अपनी मांग मनवाने के लिये जिद पर अड़ेगा जिससे कुछ समय के लिये असुविधा होगी क्रोध आएगा लेकिन स्थिति को देख मन मे ही रखेंगे। स्वभाव में व्यवहारिकता की कमी रहेगी किसी की बातों का सीधा जवाब नही देंगे। धन की आमद अनैतिक कार्यो से होने की संभावना ज्यादा है। घर का वातावरण आपकी कंजूस प्रवृति के कारण उदासीन बनेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी रहेगी।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन में सेहत छोटी मोटी समस्या को छोड़ सुधार आयेगा। लेकिन फिर भी कार्य करने से मन चुरायेंगे। घरेलू कार्य की आनाकानी करेंगे लेकिन मनोरंजन के लिए तैयार रहने पर परिजनों से नोक झोंक होगी। कार्य व्यवसाय संभावनाओं पर केंद्रित रहेगा एक पल में लाभ की आशा जागेगी अगके ही पल आशा निराशा में बदलने से कोई भी स्थिर निर्णय नही ले सकेंगे। धन संबंधित कोई भी निर्णय आज ना ही ले तो बेहतर रहेगा व्यवसायियों को खर्च से ज्यादा लाभ हो जाएगा। भाग दौड़ करने पर आज कुछ ज्यादा मिलने वाला नही इसलिये कार्यो को सहज रूप से होने दें। खर्च पर नियंत्रण करना वश में नही रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपको नजदीकियों की उपेक्षा का शिकार बनना पड़ेगा भाग्य का साथ आज कम ही मिलेगा। चाहे कितनी भी मेहनत करें परिजनों को संतुष्ट नही कर पाएंगे कार्य क्षेत्र पर जहां से लाभ की उम्मीद रहेगी वहां से हानि होगी एवं जहां से कोई उम्मीद नही होगी वहां से अकस्मात लाभ होगा वो भी खर्च के अनुपात में नाकाफी। नौकरी वाले लोग आज कोई घटना के बाद स्वयं को व्यवसायियों की तुलना में बेहतर समझेंगे। व्यवसायी वर्ग की आज किसी ना किसी कारण से आलोचना ही होगी। धन लाभ थोडा बहुत संध्या के आस पास होगी खर्च साथ मे होने पर तुरंत खर्च हो जाएंगे। सेहत में सुधार आएगा फिर भी ज्यादा जटिल कार्यो से बचें।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए सामाजिक क्षेत्र से नए संबंध बनाने में सहायक बनेगा। काम काज की गति आरम्भ में कुछ धीमी रहेगी लेकिन संध्या तक संतोषजनक रहेगी। खर्च सर पर आने पर धन लाभ के लिए प्रयास बहुत करेंगे लेकिन होगा असमय ही। समाज के वरिष्ठ व्यक्तियों से जान पहचान भविष्य में लाभ के मार्ग खोलेगी। आज किसी से भी मन के गुप्तविचार ना बताये अन्यथा बने काम बिगड़ सकते है। घर मे किसी पुरानी बात को लेकर भाई बंधु अथवा पति पत्नी में विवाद होने की संभावना है । वाहन से सावधानी बरतें चोटादि का भय है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका आज का दिन भागदौड़ वाला रहेगा दिन के आरंभ में यात्रा करनी पड़ेगी लेकिन इनसे व्यवहारिक लाभ के अतिरिक्त अन्य किसी लाभ की उम्मीद ना रखें। मध्यान तक दिनचार्य अस्त व्यस्त रहेगी इसके बाद ही स्थिरता आएगी। कार्य व्यवसाय में पुराने सामान की बिक्री से धन लाभ होगा नए अनुबंध भी मिलेंगे लेकिन समय की कमी के कारण आज इनपर कार्य आरंभ नही कर पाएंगे। सभी प्रकार के आर्थिक विषयो को आज ही ले देकर पूर्ण करने का प्रयास करें कल से स्थिति विपरीत होने पर धन को लेकर अपमानित हो सकते है। परिवार में छोटी मोटी बातो को छोड़ शांति रहेगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपको आध्यात्म एवं परोपकारी कार्यो का लाभ किसी ना किसी रूप में अवश्य मिलेगा। घर मे पूजा पाठ का आयोजन अथवा किसी उत्सव को लेकर चहल पहल रहेगी ।मध्यान तक इसके कारण भागदौड़ लगी रहेगी। मित्र रिश्तेदारों के आगमन से प्रसन्नता तो होगी लेकिन खर्च अनियंत्रित होने पर चिंता का विषय बनेंगे। कार्य क्षेत्र से लाभ के समाचार मिलेंगे परन्तु तुरंत लाभ का आज कोई साधन नही बनने का दुख भी होगा। धन संबंधित अधिकांश कार्य किसी अन्य व्यक्ति के कारण लंबित होंगे फिर भी आवश्यकता अनुसार धन लाभ हो ही जायेगा। अपनी अथवा परिजन के सेहत की अनदेखी ना करें रात्रि बाद परिणाम गंभीर हो सकते है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आप आज आलस्य से भरे रहेंगे अतिआवश्यक कार्य भी मजबूरी में करेंगे लेकिन ध्यान रहें आज आप जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे उसके आरम्भ में कोई ना कोई टांग अड़ायेगा धन की कमी भी व्यवधान डालेगी निराशा को मन मे ना आने दें निष्ठा से लगे रहे तो सफलता अवश्य मिलेगी। मध्यान के बाद का समय विशेष कार्य सफलता वाला बन रहा है इसका लाभ उठाएं। धन संबंधित पर समस्या से मेहनत के द्वारा ही विजय पाई जा सकती है आज की मेहनत निकट भविष्य को व्यवधान रहित बनाएगी। परिवार उत्सव का माहौल रहेगा घरेलू खर्च बजट से ज्यादा होंगे फिर भी शांति प्रदान करेंगे। पैर अथवा कमर दर्द की शिकायत होगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज दिन के आरंभ में आप जिस कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे वह टलते टलते मध्यान बाद ही पूर्ण हो सकेगा। किसी भी कार्य में आज तुरंत निर्णय ले अन्यथा लाभ के अवसर का उचित फल नही मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धी आपके हिस्से का काम हथियाने का हर संभव प्रयास करेंगे लापरवाही एवं आलस्य से बचे अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। घर का वातावरण आपके उत्साह में वृद्धि करेगा धन की आमद एक से अधिक मार्ग से होगी फिर भी आज पारिवारिक कार्यो मे खर्च करने में संकोच ना करें आपसी संबंधों में खटास आ सकती है। संध्या बाद सेहत प्रतिकूल होगी समय पर इलाज करे बाद में गंभीर रूप ले सकती है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन छोटी अथवा बड़ी यात्रा के योग बन रहे है इसके कारण दिनचर्या अस्त व्यस्त होगी कार्य क्षेत्र पर भी योजनाओं में बदलाव करना पड़ेगा लेकिन फिर भी स्नेहीजन से भेंट मन को प्रसन्न रखेगी। मन मे पुरानी यादें ताजा होने पर भावुक होंगे। कार्य व्यवसाय में आज उतार चढ़ाव लगा रहेगा धन की आमद निश्चित नही रहेगी फिर भी जरूरत के अनुसार हो ही जाएगी। घर मे सुख सुविधा के साधन बढ़ेंगे इनका उपभोग भी करेंगे। खर्च भी आज अतिरिक्त रहेंगे लेकिन पारिवारिक प्रसन्नता के आगे अखरेंगे नही। धन को लेकर किसी से बहस होने की संभावना है सेहत आज उत्तम रहेगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप अपने विवेकी व्यवहार से सभी जगह सम्मान पाएंगे। मध्यान तक पारिवारिक उत्तरदायित्वों की पूर्ति में व्यस्त रहेंगे रिश्तेदारी में जाना पड़ेगा खर्च आज पिछले दिनों से कम लेकिन बजट बिगाड़ने वाले रहेंगे। कार्य व्यवसाय में आज समय कम ही दे पाएंगे धन की आमद कम ही रहेगी। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों की कमी खलेगी। परिवार में आज आनंद का वातावरण किसी ना किसी के अहम के कारण खराब हो सकता है। महिलाए आज अपबे आप को अन्य से अधिक बुद्धिमान प्रदर्शित कर स्वयं ही हास्य की पात्र बनेंगी। आरोग्य बना रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका मन घरेलू कलह से अशान्त रहेगा। दिन भर किसी न किसी से रूठने मनाने का क्रम चलता रहेगा महिलाए विशेषकर वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा मुश्किल से बने प्रेम व्यवहार टूटते देर नही लगेगी। कार्य क्षेत्र पर भी अपनी के आगे किसी की नही चखने देंगे सहकर्मियों के कार्यो में छोटे मोटे नुक्स निकालना भारी पड़ सकता है। आदत में सुधार लाये वरना अकेले रह जाएंगे। धन संबंधित कार्यो को शांति से मिलबैठकर सुलझाने का प्रयास करें व्यक्तिगत मामले सार्वजनिक होने पर प्रतिष्ठा में कमी आएगी। धन लाभ की आशा आज मुश्किल से ही पूरी होगीं यात्रा एवं लेनदेन पर खर्च होगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन लाभ की कई नई सम्भावनाये जगायेगा इनमे से कुछ एक आज पूर्ण होंगी शेष के दुविधा में फंसने के कारण निकट भविष्य में पूर्ण होने की आशा लगी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर बिक्री में पिछले दिनों की तुलना में कमी आएगी लेकिन फिर भी आय के दृष्टिकोण से आज का दिन संतोषजनक रहेगा कार्य व्यवसाय के अतिरिक्त अन्य मार्ग से भी धन की आमद होगी। लेकिन खर्च भी लगे रहेंगे। मित्र रिश्तेदारों का आगमन घर मे चहल पहल बढ़ाएगा उपहार का आदान प्रदान होगा। घर के बड़ो का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद जल्दी से हारने नही देगा आवश्यक कार्य संध्या से पहले कर लें इसके बाद सेहत प्रतिकूल होने लगेगी।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️🙏राधे राधे🙏

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 30 मई 2022 सोमवार संवत् 2079 मास ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि सायं 05:00 बजे तक रहेगी बाद प्रतिपदा तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:46 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:02 बजे होगा । कृत्तिका नक्षत्र प्रातः 07:12 बजे तक रहेगा पश्चात् रोहिणी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृषभ राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 07:29 से 09:11 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:13 से 01:09 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
~: विशेष :~
बुध उदय पूर्व मे मध्य रात्रि पश्चात् 04:14 बजे होगा , बडपूजन अमावस्या , देवपितृकार्य व सोमवती अमावस्या , शनि जयंती , भावुका अमावस्या , संत ज्ञानेश्वर जयंती ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज के दिन आपमे धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियाँ रहेंगी । मन की दुविधा से ठोस निर्णय नहीं ले सकेंगे । आर्थिक लेन – देन या आर्थिक व्यवहार न करे । शारीरिक – मानसिक बेचैनी रहेगी । दूर बसने वाले स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगेव।
वृषभ :~ आज आपके व्यापार में वृद्धि के साथ व्यापारिक सौदे लाभदायक होंगे । आय में वृद्धि होगी । बुजुर्गों तथा मित्रों से लाभ और सुखद क्षणों को बिताएँगे । महिलाओं से लाभ और मान – सम्मान मिलेगा । संतानों का शुभ समाचार मिलेगा ।
मिथुन :~ आज आपको शारीरिक – मानसिक सुख मिलेगा । नौकरी – व्यवसाय में परिश्रम का लाभ मिलेगा । अधिकारीगण के प्रोत्साहन से उत्साह बढ़ेगा । सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी । पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा । सरकारी कार्य में सरलता रहेगी ।
कर्क :~ आज आपकी भाग्य वृद्धि के साथ आकस्मिक लाभ होगा । विदेश जाने के इच्छुक लोग सफल होंगे । विदेश से अच्छे समाचार आएँगे । धार्मिक कार्यों या यात्रा मे खर्च होगा । पारिवारिक सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ अच्छा दिन बितेगा । नौकरी वालों को लाभ मिलेगा ।
सिंह :~ आज आप स्वास्थ्य का ध्यान रखे । स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है । निषेधात्मक विचार गलत मार्ग पर न ले जाए , ध्यान रखे । पारिवारिक मनमुटाव होगा । अनैतिक कार्य से बदनामी का योग है । इष्टदेव का नाम स्मरण और आध्यात्मिक विचार मार्गदर्शन करेंगे ।
कन्या :~ आज आप सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में ख्याति और प्रतिष्ठा मिलेगी । मनोरंजन की प्रवृत्तियों में भाग लेंगे । वस्त्राभूषण और वाहन की खरीदी होगी । व्यापार में भागीदारों से सम्बंध अच्छे रहेंगे । धन लाभ होगा ।
तुला :~ सामान्ज रूप से आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और बीमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा । घर में सुख – शांति से समय बितेगा । कार्य सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा । नौकरी में लाभदायक समाचार और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा । विरोधी और प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे ।
वृश्चिक :~ आप आज यात्रा प्रवास न करे । स्वास्थ्य से चिंतित रहेंगे । संतानों की समस्याएँ रहेंगी । स्वाभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें । आर्थिक आयोजन के लिए अच्छा है । बौद्धिक चर्चा या वाद – विवाद से दूर रहे । शेयर – सट्टे मे हानि हो सकती है ।
धनु :~ आज आप अधिक संवेदनशीलता के कारण घरेलू मामलों मे मानसिक तनाव हो सकता है । मन की दुविधाओं से मानसिक उचाट रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा । अनिद्रा सताएगी । जलाशयों से बचे ।
मकर :~ आज आप रणनीति में शत्रुओं को परास्त करेंगे । नए कार्यों के लिए तैयार रहें । सफलता मिलेगी । हर कार्य तन – मन से स्वस्थ रहकर करेंगे । व्यापार में लाभ होगा । शेयर – सट्टे में लाभ दिलवाएँगे । मित्रों , स्वजनों और भाई – बहनों से मेल – जोल रहेगा । मन की उलझन हल होगी ।
कुंभ :~ आज आप मन की दुविधाओं से कोई ठोस निर्णय नही ले सकेंगे । महत्त्वपूर्ण निर्णय टाले । वाणी असंयमित से पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है । धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा । स्वास्थ्य खराब होगा । विद्यार्थियों के लिए मध्यम है ।
मीन :~ आज आप आनंद – उत्साह और तन-मन की प्रसन्नता से चेतना और स्फूर्ति रहेंगे । नए कार्य मे सफलता मिलेगी । धार्मिक मांगलिक प्रसंगों में जाएँगे । मन की दुविधा की स्थिति में निर्णय स्थगित रखे । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।