
🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग🗓
🌻शुक्रवार, ३ जून २०२२🌻
सूर्योदय: 🌄 ०५:२९
सूर्यास्त: 🌅 ०७:०६
चन्द्रोदय: 🌝 ०८:०३
चन्द्रास्त: 🌜२२:४१
अयन 🌕 उत्तरायने (उत्तरगोलीय
ऋतु: 🌞 ग्रीष्म
शक सम्वत: 👉 १९४४ (शुभकृत)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७९ (नल)
मास 👉 ज्येष्ठ
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 चतुर्थी (२६:४१ तक)
नक्षत्र 👉 पुनर्वसु (१९:०५ तक)
योग 👉 वृद्धि (२७:३४ तक)
प्रथम करण 👉 वणिज (१३:३० तक)
द्वितीय करण 👉 विष्टि (२६:४१ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 वृष
चंद्र 🌟 कर्क (१२:२० से)
मंगल 🌟 मीन (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 वृष (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
गुरु 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 मेष (उदित, पूर्व, वक्री)
शनि 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 मेष
केतु 🌟 तुला
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४७ से १२:४३
अमृत काल 👉 १६:२३ से १८:११
सर्वार्थसिद्धि योग 👉 ०५:१६ से १९:०५
रवियोग 👉 ०५:१६ से १९:०५
विजय मुहूर्त 👉 १४:३५ से १५:३१
गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:०१ से १९:२५
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:१५ से २०:१५
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५५ से २४:३५
राहुकाल 👉 १०:३० से १२:१५
राहुवास 👉 दक्षिण-पूर्व
यमगण्ड 👉 १५:४५ से १७:३०
होमाहुति 👉 बुध
दिशाशूल 👉 पश्चिम
अग्निवास 👉 पृथ्वी
भद्रावास 👉 मृत्यु (१३:३० से २६:४१)
चन्द्र वास 👉 पश्चिम (उत्तर १२:२१ से)
शिववास 👉 क्रीड़ा में (२६:४१ से कैलाश पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – चर २ – लाभ
३ – अमृत ४ – काल
५ – शुभ ६ – रोग
७ – उद्वेग ८ – चर
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – रोग २ – काल
३ – लाभ ४ – उद्वेग
५ – शुभ ६ – अमृत
७ – चर ८ – रोग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
उत्तर-पश्चिम (दहीलस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
विनायक चतुर्थी, बुध मार्गी १३:३० से, गृह प्रवेश मुहूर्त प्रातः ०५:३७ से १०:४२ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १९:०५ तक जन्मे शिशुओ का नाम
पूनर्वसु नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (ह, ही) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम पुष्य नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमशः (हू, हे) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
वृषभ – २८:१२ से ०६:०७
मिथुन – ०६:०७ से ०८:२२
कर्क – ०८:२२ से १०:४३
सिंह – १०:४३ से १३:०२
कन्या – १३:०२ से १५:२०
तुला – १५:२० से १७:४१
वृश्चिक – १७:४१ से २०:००
धनु – २०:०० से २२:०४
मकर – २२:०४ से २३:४५
कुम्भ – २३:४५ से २५:११
मीन – २५:११ से २६:३४
मेष – २६:३४ से २८:०८
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
मृत्यु पञ्चक – ०५:१६ से ०६:०७
अग्नि पञ्चक – ०६:०७ से ०८:२२
शुभ मुहूर्त – ०८:२२ से १०:४३
रज पञ्चक – १०:४३ से १३:०२
शुभ मुहूर्त – १३:०२ से १५:२०
चोर पञ्चक – १५:२० से १७:४१
शुभ मुहूर्त – १७:४१ से १९:०५
रोग पञ्चक – १९:०५ से २०:००
शुभ मुहूर्त – २०:०० से २२:०४
मृत्यु पञ्चक – २२:०४ से २३:४५
अग्नि पञ्चक – २३:४५ से २५:११
शुभ मुहूर्त – २५:११ से २६:३४
मृत्यु पञ्चक – २६:३४ से २६:४१
अग्नि पञ्चक – २६:४१ से २८:०८
शुभ मुहूर्त – २८:०८ से २९:१६
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज बचते बचते किसी से कलह होने की सम्भवना है पुरानी बातों को भूल ध्यान कार्यो पर केंद्रित करें अन्यथा पूरा दिन मानसिक संताप में ही खराब होगा। कार्य क्षेत्र पर आज मंदी रहेगी जमा पूंजी खर्च होने की सम्भवना है। आर्थिक मामलों को लेकर किसी भी प्रकार की जबरदस्ती न करें सहज रूप से जितना मिल जाये उसी में संतोष करें वरना हाथ का भी नही बचेगा। नए कार्य की रूप रेखा बना कर रखे निकट भविष्य में इनपर कार्य आरंभ होगा लेकिन आज ना करें। परिवार में आवश्यकता पड़ने पर ही सीमित बोले तो शांति बनी रहेगी।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा आर्थिक रूप से वृद्धि के योग है लेकिन परिवार में भाई बंधुओ से पैतृक कारण अथवा प्रतिष्ठा को लेकर तकरार होने की संभावना है। आज घर मे कम और आवश्यकता पड़ने पर ही बोलने में भलाई है। इसके विपरीत कार्य क्षेत्र पर वाणी के द्वारा ही लाभ कमाया जा सकता है। धन लाभ आज किसी न किसी मार्ग से अवश्य होगा आर्थिक स्थिति ठीक रहने से भविष्य के प्रति निश्चिन्त रहेंगे। नौकरी पेशा लोग सहकर्मियों का काम मे नुक्स निकालेंगे। स्त्री वर्ग से लाभ की संभावना है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपकी सोच ही आपको परेशान करेगी सामर्थ्य से बाहर की चाह रखेंगे पूरी न होने पर दुखी होंगे अपने भाग्य की खीज अन्य लोगो पर उतारने पर आस पास का वातावरण भी खराब करेंगे। आज संतोषी स्वभाव रखने पर भी दिनचार्य सामान्य रह सकती है आर्थिक मामलों को छोड़ अन्य सभी कार्य बुद्धि विवेक से सफल बना लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति एवं दूरर्दर्शी सोच अन्यो लोगो से बेहतर रहेगी अपने कार्य अधूरे रहने पर भी अन्य लोगो के कार्य मिनटों में बना देंगे। पारिवार में कुछ ना कुछ अभाव लगा रहेगा। सेहत कुछ समय के लिये प्रतिकूल रहेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके अनुकल रहेगा किसी भी कार्य मे ज्यादा मशक्कत नही करनी पड़ेगी। सामाजिक अथवा व्यावसायिक क्षेत्र पर भी अन्य लोगो की तुलना में आपका कार्य ज्यादा पसंद किया जायेगा धन लाभ भी निश्चित होगा परन्तु फिर भी व्यर्थ के कार्यो में खर्च होने की सम्भवना अधिक है। निवेश आज सोच समझ कर बाजार का हाल जान कर ही करें गलत जगह होने की संभावना हैं। आज आप अपनी जगह भाई बंधुओ के लिए अधिक लाभदायक रहेंगे अन्य लोगो की सहायता करने पर भी संध्या बाद स्वयं खाली हाथ रह जाएंगे। शारीरिक स्वास्थ्य छोटी मोटी व्याधि को छोड़ सामान्य रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा दिन के आरंभ से ही दिनचार्य को व्यवस्थित बनाकर लाभ पाने के लिये कुछ नया करने करने का प्रयास करेंगे लाभ हो ता नजर आएगा परन्तु अगले ही पल आशा निराशा में बदल जाएगी। फिर भी चिंता न करें संध्या तक आर्थिक विषयो को लेकर संतोषजनक स्थिति बनेगी किसी ना किसी के माध्यम से धन लाभ होकर ही रहेगा। पैतृक कार्यो में आज ढील देना ही बाहर रहेगा अन्यथा नया झंझट मोल लेंगे। सरकारी कार्य अथवा सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत है तो थोड़ी अधिक मेहनत करें शीघ्र ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। मैन अनर्गल प्रवृतियों में भटकेगा संभाले।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपको किसी न किसी रूप में सम्मान दिलाएगा लेकिन आपकी मानसिकता थोड़ी बदली रहेगी सम्मान या धन जितना मिलेगा उतनी ही और पाने की भूख बढ़ती जाएगी। कार्य क्षेत्र का वातावरण सामान्य रहेगा आवश्यकता अनुसार धन आसानी से मिल जाएगा लेकिन संतोष नही होगा ज्यादा के लिये हाथ पैर मारेंगे पर असफल ही होंगे। घर मे किसी न किसी से पारिवारिक कारणों से गरमा गरमी हो सकती है। भूमि मकान संबंधित कार्य कुछ दिनों के लिये टालना ही हितकर रहेगा। बुद्धि विवेक पर आकस्मिक क्रोध पानी फेर देगा। धर्म मे आस्था होने पर भी पुण्य कार्य नही कर पाएंगे।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा दान पुण्य पर खर्च तो करेंगे लेकिन अन्य कार्यो की व्यस्तता के चलते अधिक समय नही दे पाएंगे। कार्य स्थल पर भी पूर्व में किये परोपकार का फल विषम परिस्थिति में भी मिलेगा। धन लाभ के लिये आज दौड़ धूप करनी पड़ेगी लेकिन आज ना होकर निकट भविष्य में शीघ्र ही अवश्य होगा इसलिये मेहनत करने से पीछे ना रहे। धन को लेकर विशेष सावधानी बरतें लेन देन के कारण किसी से बहस हो सकती है। परिवारिक वातावरण आज सामान्य रहेगा परंतु संतान की हरकतें परेशान कर सकती है। अंदरूनी क्रोध को छोड़ सेहत ठीक ही रहेगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा दिन के आरंभ से मध्यान तक परिस्थितियां हर प्रकार से अवरोध डालने वाली रहेंगी लेकिन इसके बाद स्थिति सामान्य होने लगेगी। सेहत में धीरे धीरे सुधार आने पर अधूरे कार्यो को पूरा करने पर ध्यान रहेगा। कार्य गति आज धीमी ही रहेगी जिससे परिश्रम लाभ भी विलम्ब से अन्यथा कल ही मिल सकेगा। स्वभाव में हठ रहेगा अनुभवियों की सही बाते भी गलत सिद्ध करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक स्थिति आज डांवाडोल ही रहेगी आवश्यकता के समय धन की कमी के कारण चिंता होगी। संध्या बाद थकान रहने पर भी दिन की तुलना में बेहतर अनुभव करेंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा दिन के प्रथम भाग में सुस्ती रहेगी मजबूरी में ही कार्य करेंगे। दोपहर बाद का समय भाग दौड़ में बीतेगा इसका कोई विशेष लाभ नही मिल सकेगा। नौकरी वाले लोग पुराने कार्यो को पूरा करने में अधिक व्यस्त रहेंगे। संध्या का के समय काम चलाने लायक धन मिल जाएगा लेकिन दैनिक खर्चो की तुलना में कम ही लगेगा। पारिवारिक किसी काम मे लेट लतीफी से घर मे नोकझोक होगी। सेहत भी ठीक ठाक ही रहेगी। नए शत्रु बढ़ेंगे लेकिन आज नुकसान नही पहुँचापाएँगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन ठीक ठाक ही रहेगा लेकिन आज आप अपनी ही जिद के कारण किसी संकट में फंस सकते है। जो भी कार्य करने की ठानेंगे चाहे फिर वह लाभदायक हो या हानिकर कर के ही मानेंगे। मध्यान बाद का समय पहले कि तुलना में आशानुकूल रहेगा जो लोग आपके निर्णय को गलत बताया रहे थे वही बात से पलटते नजर आएंगे। रुके कार्यो में सफलता मिलने लगेगी लेकिन स्वभाव में अभिमान बढ़ने से व्यवहार पहले से अधिक रूखा बनेगा। धनलाभ के साथ कोई मनचाहा कार्य बनने से उत्साहित रहेंगे। पारिवारिक वातावरण भी प्रसन्नचित रहेगा। शारीरिक स्फूर्ति बनी रहेगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। घर अथवा कार्य क्षेत्र पर पुरानी कमिया उजागर होने पर उथलपुथल होने की संभावना है। आज आप जो सोचेंगे प्रतिक्रिया उसके विपरीत ही मिलेगी चाहे वह आपसी व्यवहार में हो अथवा व्यावसायिक कार्यो में लाभ की तुलना में हानि दुगनी होगी। निवेश अथवा व्यवसाय विस्तार की योजना आज टालना ही बेहतर रहेगा। टूट फुट या अन्य किसी कारण से हानि भी हो सकती है। यात्रा प्रवास आज ना करें संध्या बाद से स्थिति सुधरने लगेगी। घर का वातावरण भी असामान्य रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका ध्यान व मध्यान तक का समय अधूरे कार्य समेटने में लगेगा साथ ही यात्रा भी अकस्मात आने से दिनचर्या अस्त व्यस्त बनेगी। कार्य व्यवसाय में लाभ की उम्मीद कई बार बनेगी लेकिन मध्यान बाद ही अकस्मात होगा। लेखन अथवा बौद्धिक कार्यो से जुड़े लोगो को संघर्ष अधिक रहेगा परन्तु लाभ भी आशा से अधिक हो सकता है इसके लिये किसी की चापलूसी करनी पड़ेगी। घर मे अथवा कार्य क्षेत्र पर स्त्री वर्ग से सतर्क रहें मिजाज गर्म रहने के कारण बेवजह अपमानित हो सकते है। पैतृक सम्मान में वृद्धि होगी लेकिन कुछ लाभ नही मिलेगा। गुप्त शत्रु के कारण मानसिक चिंता रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 03 जून 2022 शुक्रवार संवत् 2079 मास ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि मध्य रात्रि पश्चात् 02:43 बजे तक रहेगी बाद पंचमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:45 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:01 बजे होगा । पुनर्वसु नक्षत्र सायं 07:05 बजे तक रहेगा पश्चात् पुष्य नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मिथुन राशि मे दोपहर 12:20 बजे तक भ्रमण करते हुए कर्क राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 10:42 से 12:22 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:56 से 12:49 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
~: विशेष :~
आज भद्रा दोपहर 01:27 से मध्य रात्रि पश्चात् 02:46 बजे तक रहेगी , बुध मार्गी दोपहर 01:32 बजे से , विनायकी चतुर्थी , उमा चतुर्थी , गुरु अर्जुनदेव पुण्य दिवस , सर्वार्थ सिद्धि एवं रवि योग प्रातःकाल 05:45 से सायं 07:05 बजे तक रहेगा ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप आर्थिक मामलों और लेन – देन में सतर्क रहे । विवाद से बचे अन्यथा परिवारिक कलह हो सकता है । व्यर्थ खर्च हो सकता है । घर तथा कार्यक्षेत्र में समझौते का रवैया अपनाना लाभदायक होगा ।
वृषभ :~ आपका आज का दिन लाभदायक रहेगा । शारीरिक – मानसिक काफी स्वस्थ्य रहेगें तथा ताजगी रहेगी । कलात्मकता और सृजनात्मकता का उपयोग कर पाएंगें । आर्थिक योजना बना सकेगें और धन लाभ हो सकता है । आत्मविश्वास में वृद्धि होगी ।
मिथुन :~ आज आपकी बातचीत से कोई गलतफहमी न हो , उसका ध्यान रखें । स्वास्थ्य खराब हो सकता है और विशेषकर आंखों में तकलीफ हो सकती है इसका ध्यान रखें । खर्च का दिन है । मानसिक चिंता रहेगी । किसी भी अकस्मात से बचें ।
कर्क :~ आज आपको नौकरी – व्यवसाय में अनुकूल परिस्थितियाँ होगीं । धन लाभ हो सकता है । मित्रो , विशेष स्त्री मित्रों से लाभ होगा । दोस्तों के साथ पर्यटन पर जा सकते हैं । प्रिय व्यक्ति के साथ अच्छा समय बिताएंगें । आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक पूर्ण होंगी ।
सिंह :~ आज आपकी व्यवसाय मे बौद्धिक प्रतिभा दिखेगी । नौकरी में पदोन्नति हो सकती हैं । पदाधिकारियों को काम से प्रभावित कर सकेंगे । पिता से लाभ होगा । सम्पति तथा वाहन सम्बंधी कार्य आसानी से पूरा कर सकेंगे । सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी ।
कन्या :~ आज आपको आर्थिक लाभ होगा तथा विदेश में रहनेवाले सगे – सम्बंधियों के समाचार मिलने से बहुत प्रसन्न रहेगें । धार्मिक कार्य या धार्मिक यात्रा पर खर्च करेगें । भाई – बहनों से लाभ हो सकता है । विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल अवसर आएँगे ।
तुला :~ आज अपनी वाणी और व्यवहार को नियंत्रित नही रखेंगे तो गलतफहमी हो सकती है जिससे नुकसान हो सकता है । हितशत्रुओं से सावधान रहें । स्वास्थ का ध्यान रखें । काफी कोशिश के बाद मानसिक शांति प्राप्त कर पाएंगें ।
वृश्चिक :~ आज आप दैनिक कार्यों से मुक्त होकर अपने लिए थोड़ा समय निकाल सकेंगे । मित्रों के साथ प्रवास पर जा सकते हैं । व्यापार और भागीदारी में लाभ होगा । सार्वजनिक मान – सम्मान बढ़ेगा ।
धनु :~ आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । यश कीर्ति तथा आनंद मिलेगा । परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा । प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं पर विजय मिलेगी । कार्यालाय में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा । आर्थिक लाभ हो सकता है ।
मकर :~ आज आप मानसिक अशांत और असमंजस रहेंगे । कोई भी ठोस निर्णय नहीं ले पाएंगे जिससे तनाव मे रहेगें । भाग्य साथ नहीं रहेगा जिससे काफी निराशा होगी । संतानों से चिंतित रहेंगें । प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद – विवाद में न पडे ।
कुंभ :~ आज आप अधिक संवेदनशील रहने से मानसिक बेचैनी और अस्वस्थता रहेगी । जिससे जिद्दीप रहेंगे । सार्वजनिक मानहानि न हो , इसका ध्यान रखें ।स्थाई संपत्ति , वाहन आदि के दस्तावेज में सावधानी रखें । विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी ।
मीन :~ आपका आज का दिन महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए शुभ है । विचारों की दृढ़ता से कार्य अच्छी तरह से होंगे । सृजनात्मक और कलात्मकता में वृद्धि होगी । कार्य सफलता से प्रसन्न रहेंगे । सार्वजनिक मान – सम्मान मिलेगा । प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।